Saturday, March 4, 2023

डस्टबिन वितरण में धांधली पर निवर्तमान अजमतगढ़ चेयरमैन गिरफ्तार।

डस्टबिन वितरण में धांधली पर निवर्तमान अजमतगढ़ चेयरमैन गिरफ्तार।

क्राइम ब्रांच व जीयनपुर की पुलिस ने डस्टबिन वितरण में धांधली पर किया गिरफ्तार।

17.25,750/ रुपये से 4500 डस्टबिन का होना था वितरण।

सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने जीयनपुर थाने पर दर्ज कराया था मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में 17.25,750/रुपये से 4500 डस्टबिन की खरीदारी कर नगर पंचायत अजमतगढ़ में वितरण में धांधली व सरकारी धन के दुरुपयोग का मुकदमा सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने जीयनपुर पुलिस थाने पर दर्ज कराया था। शनिवार की शाम 3:30 बजे क्राइम इस्पेक्टर नवल किशोर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने जांच के बाद पूर्व अजमतगढ़ चेयरमैन को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने जीयनपुर थाने पर 15 जनवरी वर्ष 2022 को 17 लाख 25 हजार 750 रुपये से 4500 डस्टबिन खरीद कर अजमतगढ़ नगर पंचायत में वितरण किया जाना था। को लेकर वितरण में धांधली व सरकारी धन के दुरुपयोग का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसकी जांच आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। क्राइम ब्रांच इस्पेक्टर नवल किशोर सिंह जांच कर रहे थे। नगर पंचायत अजमतगढ़ के दर्जनों नगरवासी व सभासद से बयान दर्जकर जांच के बाद नगर क्षेत्र में वितरण में धांधली व सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया जिसके बाद क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नवल किशोर व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने संयुक्त टीम बनाकर शनिवार की शाम 3:30 बजे अजमतगढ़ चेयरमैन पारसनाथ सोनकर पुत्र मुसाफिर लाल सोनकर निवासी सुभाष नगर अजमतगढ़ कस्बा को जीयनपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। 
वहीं निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पारस नाथ सोनकर के ऊपर जीयनपुर थाने में पूर्व में हत्या के प्रयास गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, 7 सी एल ए एक्ट, लोक निवारण संपति अधिनियम सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमा पंजीकृत हैं। जीयनपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के द्वारा निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर की गिरफ्तारी से अजमतगढ़ जीयनपुर कस्बा में चर्चा का विषय बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment