Sunday, February 28, 2021

21वीं सदी महिलाओं की सदी:: डीआईजी सुभाष चंद दुबे।

21वीं सदी महिलाओं की सदी:: डीआईजी सुभाष चंद दुबे।

संघर्षशील महिलाओं को किया गया सम्मानित।

रामानंद सरस्वती पुस्तकालय पर संघर्षशील महिलाओं का हुआ सम्मेलन।

महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया गया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा के सभागार में संघर्षशील महिलाओं का हुआ सम्मेलन जिनमें संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया।  वही मुख्य अतिथि डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है उन्होंने कहा कि शासन से आजमगढ़ मंडल में पास्को एक्ट के तहत पीड़ित महिलाओं को रखने के लिए अलग से आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया और कहा कि आत्मनिर्भर बने। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम पर बल दिया और उन्हें विधिक जानकारी दी। श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय विगत कई वर्षों से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिये कार्यरत है। इस क्रम में 3 हजार से अधिक हिंसा पीड़ित महिलाओं की सहायता कर उन्हें हिंसा मुक्त जीवन मुहैया कराया गया है। ऐसी ही संघर्षशील महिलाओं के सम्मेलन पुस्तकालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक पूर्व पुलिस महानिदेशक विभूति नारायण राय व संचालन हिना देसाई ने किया।
इस अवसर पर सरिता पटेल ने महिलाओं को जागरूक कर मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला, विधवा पेंशन योजना आदि की व्रिस्तृत जानकारी दी। समारोह में बोलते हुये यूनियन बैंक के उप महा प्रबंधक  मनोज कुमार शर्मा ने महिलाओं को बैंक की योजनाओं से जुड़कर स्वावलम्बी बनने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक  शशी भूषण ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने नाबार्ड की कृषक उत्पादक संगठन योजना की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में संघर्षशील महिलाओं राज कला, सुमित्रा देवी, दुर्गावती यादव, अनिता और सुरैया खातून को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रीती उपाध्याय, रंजना मिश्रा, ममता यादव, सरिता पाल, अन्नू और शिवानी ने महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया। कार्यक्रम में सोहरभार,बनकटिया, वीपनपुर, कांखभार आदि गावों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे लीला देवी, सुमन, कालिंदी, शकीला बानो, महिमा, जरीना, उर्मिला और अफसाना बानो आदि सैकड़ों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

अवैध तमंचा सटाकर 5 लाख की रंगदारी मांगने पर एक गिरफ्तार।

अवैध तमंचा सटाकर 5 लाख की रंगदारी मांगने पर एक गिरफ्तार।

D-11 गैंग का सदस्य के ऊपर तमंचा सटाकर 5 लाख की रंगदारी मांगने पर दर्ज हुआ मुकदमा एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस ने D-11 गैंग के एक सदस्य पर अवैध तमंचा सटाकर 5 लाख की रंगदारी मांगने पर दर्ज हुआ 4 लोगों पर मुकदमा एक गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश पर पोखरी की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश पर उपजिलाधिकारी के द्वारा स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम शाम 5:00 बजे हरई स्माईलपुर गांव पहुंची थी।
जहां पर राजकुमार सिंह पुत्र राम सूरत सिंह आदेश के उपरांत टीम से पैमाइश करना चाह रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों ने स्थलीय निरीक्षण करने से रोका जिस पर राजस्व टीम पुनः वापस चली आई किंतु राजकुमार सिंह पुत्र राम सूरत सिंह ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष से साधु यादव उर्फ बालकरन यादव व रामकरन यादव और श्याम करण यादव पुत्रगण अर्जुन यादव के साथ सत्येंद्र सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी हरई स्माईलपुर थाना जीयनपुर के द्वारा सीने पर तमंचा सटाकर 5 लाख रुपयें रंगदारी मांगी जिसके उपरांत देर शाम जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 386 व 504 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और रात्रि 8:00 बजे इमिलिया चौकी इंचार्ज भगत सिंह पुलिस बल के साथ उनके घर पर छापा मारकर रामकरन पुत्र अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि साधु यादव उर्फ बलकरन यादव ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के D-11 गैंग का सक्रिय सदस्य के रूप में जाने जाते हैं। इनके ऊपर पूर्व में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वही उनके भाई रामकरन के ऊपर भी पूर्व में मुकदमा दर्ज है।

Saturday, February 27, 2021

गाजे-बाजे के साथ मनाई गई रविदास जयंती।

गाजे-बाजे के साथ मनाई गई रविदास जयंती।

रविदास जयंती पर मनमोहक झांकी निकाली गई।

पकवा इनार चौक पर संत रविदास की जयंती पर हुई सभा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पारीपट्टी, चुनहवा, मालटारी, महादेव नगर अजमतगढ़, भटौली, इमिलिया, कंजरामोड़, लाटघाट,बखालिस, रामगढ़, राजू पट्टी आदि क्षेत्र में रविदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई और रविदास के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया। उनके जीवन की अनेक घटनाओं का वर्णन करते हुए रविदास जी के बतायें गए रास्तों पर चलने की जरूरत है ऐसे महापुरुष शिरोमणि रविदास जी के  महानता का गुणगान किया गया।
वहीं क्षेत्र के लोगों ने जयंती के अवसर पर खूब उत्साह रहा। गाजे-बाजे के साथ झांकी निकाल कर नाचते गाते रविदास जी की जय हो के नारे लगाते रहे।
वही पकवा इनार पर सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। इस दौरान सुनील कुमार,अवधेश कुमार, कुमार गौरव, रामप्रीत गौतम, उमेश कुमार, अश्वनी कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

अंडर-17 इंटर कालेज कबड्डी प्रतियोगिता जैस पब्लिक स्कूल पर हुई आयोजित।

उद्घाटन मैच में ए पी एस स्कूल ने दुर्गा जी इंटर कॉलेज को 15 अंकों से हराया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जे एस पब्लिक स्कूल अंजान शहीद पर इंटर कालेज अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता जिला कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें बालक वर्ग में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया जिनमें मुख्य रुप से दुर्गा जी पब्लिक स्कूल क्लास वैली पब्लिक स्कूल आजमगढ़ पब्लिक स्कूल आनंद मेमोरियल सनशाइन जैसियन आलिया सेंट्रल वह दुर्गा जी इंटर कॉलेज किटी में सम्मिलित हुई वही बालिका वर्ग में सेंट्रल पब्लिक अकैडमी बापू विश्राम राय इंटर कॉलेज बीबीपुर नेवादा इंटर कॉलेज ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का सुबह 10:00 बजे भव्य रूप से उद्घाटन किया गया। प्रबंधक मिर्जा महफूज बेग व हाजी नोमान शेख फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन मैच में कबड्डी का रोमांचक मैच हुआ जिसमें ए पी एस स्कूल (28)के खिलाड़ियों ने पॉइंट बनाकर दुर्गा जी इंटर कॉलेज(13) पॉइंट बनाया जिसमें ए पी एस स्कूल ने दुर्गा जी इंटर कॉलेज को 15 अंकों से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में जैसियन पब्लिक स्कूल(19) को आलिया पब्लिक स्कूल (23)ने रोमांचक मुकाबले में 4 अंकों से हराया तो वही क्राश वैली(29) ने आजमगढ़ पब्लिक स्कूल(21) को रोमांचक मुकाबले में 8 अंकों से हराया।
निर्णायक मंडल में प्रीति तिवारी उमेश यादव रामवृक्ष यादव सुरेंद्र मिश्रा पवन पांडेय रवि सिंह अभिमन्यु कुमार इत्यादि लोग सम्मिलित रहे। वही जेपीएस स्कूल के डायरेक्टर असद बेग ने बताया कि बालक व बालिका वर्ग में विजेता व उपविजेता टीम को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

लेखपाल के साथ अभद्रता पर तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा एक गिरफ्तार।

लेखपाल के साथ अभद्रता पर तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा एक गिरफ्तार।

उपजिलाधिकारी के आदेश पर स्थलीय निरीक्षण करने गई टीम के साथ अभद्रता पर दर्ज हुआ मुकदमा।

लेखपाल ने लगाया आरोप बाइक की चाबी लेने व खसरा,नक्शा फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधाएं उत्पन्न करने को लेकर मुकदमा कराया दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव में उप जिला अधिकारी के आदेश पर राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में लेखपाल की टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए गई हुई थी। जिसके साथ अभद्रता पर लेखपाल की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर तीन पर मुकदमा दर्ज कर एक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत पनशब्दा गांव में उपजिलाधिकारी के आदेश पर शाम 3:30 बजे राजस्व निरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में लेखपाल इफ्तिखार अहमद, सुधीर कुमार व सुजीत कुमार स्थलीय निरीक्षण के लिए गए हुए थे किं लेखपाल इफ्तेखार अहमद ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि संदीप कुमार पुत्र शेषनाथ, अमरेश पुत्र शेषनाथ, शेषनाथ पुत्र राम सिंगार के द्वारा राजस्व टीम के साथ अभद्रता की गई और प्रदीप श्रीवास्तव के गाड़ी की चाबी लेकर रख ली वही खसरा व नक्शा फाड दिया और नक्शा भी लेकर रख लिए का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। वही तहरीर मिलने के बाद जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने इन तीनों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वही संदीप कुमार के द्वारा सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर घुर गड्ढा से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था और वही ग्राम सभा के निवर्तमान प्रधान बाला यादव के द्वारा भी पोखरी पर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके उपरांत ग्राम सभा में उपजिलाधिकारी के आदेश पर स्थलीय निरीक्षण के लिए राजस्व की टीम गई हुई थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर व लाटघाट बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या से चलकर मऊ जनपद के मधुबन के समीप बिलौली बाजार में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष का जीयनपुर बाजार में सुबह 11:00 बजे भाजपा नेता देवेंद्र सिंह व अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही लाटघाट बाजार में मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद दिखे और अपनी गाड़ी पर से ही माल्यार्पण के पश्चात हाथ हिला कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और उन्हें धन्यवाद दिया।
स्वागत करने वाले लोगों में मुख्य रूप से दिवाकर सिंह,विवेक सिंह सोनू , घनश्याम सिंह पटेल,जयप्रकाश पान्डेय, विद्या सिंह पटेल, रमेश गुप्ता, हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा, लालू जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, हिमांशु जायसवाल सहित जीयनपुर व लाटघाट में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के लोग उपस्थित रहे।

Friday, February 26, 2021

मां के सामने ही लड़की से कि छेड़खानी मुकदमा दर्ज।

मां के सामने ही लड़की से कि छेड़खानी मुकदमा दर्ज।

मां के विरोध पर मां और पुत्री दोनों के फाडे कपड़े दर्ज हुआ मुकदमा।

लड़की के साथ पढ़ता था लड़का आयें दिन लड़की को करता था तंग, लड़की के दादा ने मुकदमा कराया दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ टेकुआ गांव निवासी सुभाष पुत्र रामू यादव ने पोती के साथ छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया दो भाई  व  उनके माता-पिता पर दर्ज हुआ  मारपीट छेड़खानी व पास्को एक्ट का मुकदमा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ टेकुआ गांव के रहने वाले सुभाष पुत्र रामू यादव ने आरोप लगाया कि हमारी बहू गीता पत्नी दिनेश अपनी पुत्री काल्पनिक नाम मीरा जो गांव के ही पास में एक प्राइवेट कालेज में पढ़ती है। गांव का ही लड़का प्रदीप यादव पुत्र श्याम चरण यादव आए दिन फोन करके हमारी भतीजी को परेशान करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह अपने आदत से बाज नहीं आता था। हमारी पोती अपनी मां के साथ खेत में जा रही थी तो प्रदीप और  प्रदुम पुत्र गढ़ श्याम चरण उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाना चाहा जिस पर मां ने विरोध किया तो दोनों के साथ मार-पीट कर उनके कपड़े फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। लड़की के दादा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 67/ 21 धारा 323/ 504/ 506/ 354 ख व 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

Thursday, February 25, 2021

नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार।

नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तार युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर गांव निवासी हरेन्द्र राजभर पुत्र मोती राजभर ने जीयनपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी थी कि दिनांक 09.11.2020 को मेरी नाबालिक पुत्री को अनूप कनौजिया पुत्र सतीराम निवासी अजगरा थाना जीयनपुर ने मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 43/2021 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषय अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 25.02.2021 को उ0नि0 भगत सिंह मय हमराह का0 अकित पाल द्वारा वांछित,ईमानिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की मु0अ0सं0 43/2021 धारा 363/366/376 IPC व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अनुप कन्नौजिया पुत्र सतिराम कन्नौजिया निवासी अजगरा थाना जीयनपुर आजमगढ छपरा गैस एजेन्सी के पास खडा है जो कही जाने के फिराक मे है। इस सूचना पर उ0नि0 भगत सिंह मय हमराह के छपरा गैस एजेन्सी के पास पहुचकर देखे तो अभि0 अनुप कन्नौजिया वही खडा था। पुलिस बल को देखकर वह खेत मे कुद कर भागने लगा जिसको पुलिस बल द्वारा घेरकर पकड लिया गया। नाम पता पुछा गया तो अपना नाम अनुप कन्नौजिया पुत्र सतिराम कन्नौजिया निवासी अजगरा थाना जीयनपुर बताया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 20.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

Tuesday, February 23, 2021

बीडीसी सदस्य की हत्या का आरोपी के ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित।

बीडीसी सदस्य की हत्या का आरोपी के ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित।

हत्या के आरोपी के बैंक खाते को खंगाल रही पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अशरफ पुर गांव के निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद आलम उम्र 32 वर्ष की 11 फरवरी गुरुवार दिन में 2:15 बजे अशरफपुर पुलिया पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके पश्चात उसके बड़े भाई अबू सहमा राजनैतिक द्वेष का आरोप लगाकर गांव के ही वकार पुत्र गयासुद्दीन व अन्य दो अज्ञात के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
जिसके पश्चात अब तक वकार फरार चल रहा है। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने फरार हत्या आरोपी वकार के ऊपर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। वहीं पुलिस के द्वारा हत्या आरोपी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।
हत्या के 12 दिन पश्चात भी हत्या आरोपी की पुलिस तलाश नहीं कर पाई है। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जल्द खुलासा करने के लिए 4 टीम का गठन किया गया था। किंतु अभी तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। जिसके पश्चात उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत स्वच्छता का किया निरीक्षण।

राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत स्वच्छता का किया निरीक्षण।

स्वच्छता पर शासन को भेजेंगे रिपोर्ट।

मुबारकपुर जीयनपुर अजमतगढ़ नगर पंचायत का सफाई आयोग उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर, सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष( दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) लालबाबू बाल्मीकि ने औचक  दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक स्वच्छता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को लेकर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रदेश भर में स्वच्छता का निरीक्षण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्वच्छता में लगे हुए स्वच्छकार समाज का भी सामाजिक आर्थिक राजनैतिक सर्वेक्षण कर शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी जिससे योजना का निर्माण कर उनके अच्छे दिन लाए जाएंगे। लालबाबू बाल्मीकि ने मुबारकपुर नगर पंचायत का भी निरीक्षण किया और कहा कि नगर पंचायत में स्वच्छता से संतुष्ट नहीं है इसके रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।

विभिन्न मांगों के साथ सरदार सेना ने सौपा ज्ञापन।

विभिन्न मांगों के साथ सरदार सेना ने सौपा ज्ञापन।

किसान आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओ पर लगे आरोप वापस लेने की मांग।

तहसील पर जमकर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर सरदार सेना द्वारा तहसील पर प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में न्यायिक तहसीलदार विजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि किसान आंदोलन के दौरान विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोप व दर्ज किए गए मुकदमों को सरकार तत्काल वापस ले। वही सदर सेना के कार्यकर्ता सुबह लगभग 12:00 बजे तहसील पर पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए उत्तर प्रदेश भर में किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों पर लगे विभिन्न धाराओं में दर्ज किए मुकदमे को तत्काल हटाने की मांग करते हुए वाराणसी में किसान आंदोलन के दौरान 76 किसानों व सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस पटेल पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने एवं राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कर प्रताड़ित करने को लेकर मांग की कि सरकार ऐसे मामलों में ढिलाई बरतते हुए किसानों पर हुए अत्याचार व मुकदमों को वापस ले। देश में बढ़ती महंगाई व डीजल पेट्रोल पेट्रोलियम पदार्थ,खाद्य पदार्थ काफी महंगे होते चले जा रहे हैं ।जिससे आम जनता को राहत नहीं मिल रही है। आम जनता को राहत देने के लिए सरकार कुछ अलग से उपाय करें जिससे गरीब आदमी भूख से ना मरने पाए। करोना काल में रोजगार आदि बंद होने से आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त है ऊपर से महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर तहसील पर प्रदर्शन किया और तहसीलदार न्यायिक विजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान परमानंद सिंह,शिव सागर यादव महाप्रधान,रामनिवास सिंह पटेल,रामसमुझ सिंह पटेल,विजय सिंह,ओम प्रकाश सिंह साधु,रामवृक्ष राम,मूरत यादव,हरिराम सिंह,जोगिंदर यादव,प्रताप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिलरियागंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

बिलरियागंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री ओमप्रकाश यादव-I थाना बिलरियागंज  द्वारा मय फोर्स के तहत तलाश वांछित अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर दिनांक 23.02.2021 को समय 10.10 बजे दिन में एक नफर वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र इकबाल अहमद सा0 बिन्दवल के ग्राम बिन्दवल पर से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. जावेद पुत्र इकबाल अहमद सा0 बिन्दवल, थाना बिलरियागंज,
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 196/2020 धारा 363/366/376घ/506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी अधि0 थाना बिलरियागंज 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः
उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-I
  कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह 
रविन्द्र यादव 
महिला कांस्टेबल आरती सिंह 
तनू सिंह थाना बिलरियागंज।

Monday, February 22, 2021

अर्ध विक्षिप्त युवक ने गडासे से काटी अपनी गर्दन मौत।

अर्ध विक्षिप्त युवक ने गडासे से काटी अपनी गर्दन मौत

अर्ध विक्षिप्त युवक ने गला काट कर दे दी जान परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुरकोतवाली क्षेत्र के कैथौली गांव निवासी अर्ध विक्षिप्त युवक ने पड़ोसी के गडासे से अपना गला काट लिया मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार में कोहराम मच गया वही बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति का दाह संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र सतिराम उम्र 18 साल सोमवार की शाम 4:00 बजे कैथौली गांव में अपने पड़ोसी की गड़ासी से अपना गला काट लिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति था। 1 दिन पूर्व उसके पिता सतीराम उसको झाड़-फूंक के लिए ले गए थे। जहां उसके हाथ में रक्षा बांधा था। तब से वह अपने घर पर जान देने की बात कर रहा था। उस समय उसके पिता बाजार गए हुए थे। उसका छोटा भाई राहुल दवा के लिए गया हुआ था। उसकी माता स्मृति घर पर थी। वही मौत के उपरांत ग्रामीणों ने पंचनामा के उपरांत मृतक युवक को बिना पुलिस को सुचना दियें दाह संस्कार के लिए लेकर चले गए। मृतक अर्ध विक्षिप्त युवक अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई राहुल व चार बहने खुशबू, पुष्पा कुमारी, सरिता वह उसकी माता किस्मती देवी का रो रो कर बुरा हाल था। परिवार में उसकी मौत पर कोहराम मच गया।

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
सरायमीर थाना क्षेत्र में बीती शाम मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज में दौरान आज मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम मंजीरपट्टी निवासी प्रमोद 29 पुत्र धनई आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर रोहुआ निरंकारी भवन के पास मैजिक से उतर कर सड़क के किनारे पेशाब करते समय पीछे से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल से की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मोटर साईकल सवार मौके से भाग गयें। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई डॉ राम दरस भारती ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पत्नी शीला का रो रो कर बुरा हाल है, उसके पास अभी 6 माह की एक बच्ची है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

Sunday, February 21, 2021

501 कन्याओं ने गाजा बाजा घंटा घड़ियाल के साथ निकाली गई शोभा कलश यात्रा।

501 कन्याओं  ने गाजा बाजा घंटा घड़ियाल के साथ निकाली गई शोभा कलश यात्रा।

21 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा महायज्ञ।

सरजू तरसे 5 किलोमीटर दूर जाकर जल भरकर यज्ञ आचार्य द्वारा पंडाल में स्थापित कराया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर(बाबा विंध्याचल दास की कुटी) गड़ेरुआ के परिसर में सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के लिए रविवार को 501कुंवारी कन्याओं द्वारा श्री विष्णु महायज्ञ के लिए हाथी घोड़ा घंटाघड़ियाल के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई।जो सुबह  9:00 बजे से मंदिर में विधि विधान से यज्ञाचार्य डॉक्टर विभूति नारायण पांडे द्वारा पूजा अर्चना करने के उपरांत कलश पूजन कर कुंवारी कन्याओं व गांव के जजमान व अन्य लोगों द्वारा कलश सर पर रखकर  गांव का भ्रमण करते हुए करमणि गडरिया हासपुर होते हुए अखईपुर सरजू तट के लिए निकल पड़ी  जो गांव से लगभग 03 किलोमीटर दूर सरजू नदी अखईपुर के पास जल लेकर वापस लौटी तो यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के उपरांत विधि-विधान द्वारा कलश यज्ञमण्डप में स्थापित करा कर कन्याओं को प्रसाद आदि वितरित किया गया। इस दौरान लोग जय कारा लगाते हुए चल रहे थे। आगे आगे हाथी घोड़ा गाजा बाजा बजते हुए जा रहा था पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया व आसमान भक्तिमय नारों से गूंज उठा।  श्री विष्णु महायज्ञ 21 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। वही यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के उपरांत  भक्तों ने  जयकारे लगाते हुए  यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और क्षेत्र व परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस संबंध में यज्ञाचार्य डाक्टर विभूति नारायण पांडे ने बताया कि 27 फरवरी को समापन के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है एवं प्रवचन कर्ता स्वामी राम शंकर दास डिजिटल बाबा हिमांचल प्रदेश द्वारा प्रवचन किया जाएगा। हवन का कार्यक्रम प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक एवं उसके उपरांत 2:00 बजे से लगभग 5:00 बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि यह यज्ञ पुजारी विंध्याचल दास कुटी पर भक्तों एव ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है ।जो कई दिनों तक भक्तों के जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहेगा ।इस दौरान उन्होंने समस्त धर्माचारयो समाजसेवियों व ग्रामीण जनता से अपील की है कि यज्ञ को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक दान देकर यज्ञ को सफल बनावे ।

Saturday, February 20, 2021

सगड़ी तहसील पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपजिलाधिकारी ने किया प्रशिक्षित।

सगड़ी तहसील पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपजिलाधिकारी ने किया प्रशिक्षित।

मतदेय स्थल पर पहुंच मूलभूत सुविधा जांच के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड विकास बिलरियागंज व अजमतगढ़ के सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपजिलाधिकारी ने दिया प्रशिक्षण मतदेय स्थल पर मूलभूत सुविधा जांच के निर्देश।
सगड़ी तहसील सभागार में दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक बिलरियागंज व अजमतगढ़ के सेक्टर मजिस्ट्रेट को ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर सकुशल संपन्न कराने के लिए आज उन्हें प्रशिक्षित किया गया इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सभी मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं की जांच करें जिनमें शौचालय पानी बिजली रास्ता सम्मिलित है। जिससे कि मतदेय स्थलों को उन्हें सभी सुविधाओं से समय से पूर्व जोड़ा जा सके।
विदित हो बिलरियागंज खंड विकास में 372 मतदेय स्थल हैं तो वहीं अजमतगढ़ खंड विकास में 334 मतदेय स्थल हैं जिनके निरीक्षण के लिए आज सगड़ी तहसील पर कुल 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपजिलाधिकारी सगड़ी के द्वारा प्रशिक्षित कर उन्हें निर्देशित किया गया।
इस दौरान सगड़ी तहसीलदार विजेंद्र उपाध्याय, बीआरसी रविंद्र यादव, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, रमेश चंद्र पांडेय सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ वीरेंद्र कुमार, दिनेश ,आनंद, वीरेंद्र प्रताप, संजय डॉक्टर, सर्वेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ की दिव्यांग के बिटिया जिया की उपलब्धि पर तीन बार ट्वीट कर दी बधाई।

प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ की दिव्यांग के बिटिया जिया की उपलब्धि पर तीन बार ट्वीट कर दी बधाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अलिमुद्दीनपुर कटाई निवासी नौसेना में कार्यरत मदन राय व रचना राय की इकलौती पुत्री जो अपने पैदा होने के साथ ही ऑटिज्म डिसऑर्डर की शिकार है। डॉक्टर में इलाज के लिए तैराकी कराने को माता-पिता को कहा तो जिया को कम उम्र में ही अपने तैराक पिता से गुरसिख बनी भारत के चर्चित तैराक। उसकी उपलब्धि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी शाम 5:00 बजे उसकी उपलब्धियों पर तीन बार ट्वीट कर जिया राय को बधाई दी और कहा कि कम उम्र में दिव्यांग जिया ने गौरवान्वित किया है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अलाईमुद्दीनपुर कटाई निवासी नेवी में कार्यरत मदन राय व उनकी पत्नी रचना राय को 15 मई 2008 को एक पुत्री ने जन्म लिया।
15 मई 2010 को डॉक्टर सीलम में जिया राय को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर घोषित किया
वर्ष 2011 में जिया राय ने एलकेजी कक्षा में प्रवेश लिया। वर्ष 2014 से डॉक्टर की सलाह पर उसके माता-पिता ने उसको तैराकी कराना शुरू किया।
15 फरवरी वर्ष 2019 को एलिफेंटा टू गेटवे ऑफ इंडिया समुंद्र में 14 किलोमीटर की तैराकी 2 घंटा 30 मिनट 14 सेकेंड में पूरी कर बनाया विश्व रिकॉर्ड।
5 जनवरी वर्ष 2020 को प्रधानमंत्री की फिट इंडिया  के तहत अरनाला टू वसई 22 किलो मीटर तैराकी समुंद्र में पूरी की। 17 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री की फीट योजना के तहत ऑप्टिज्म जागरूकता के तहत वर्ली टो गेटवे आफ इंडिया 36 किलोमीटर की तैराकी समुंद्र में 8 घंटा 40 मिनट में पूरी की। इतनी कम उम्र में एक दिव्यांग बच्ची के द्वारा तैराकी के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं कोरोना काल के कारण ओलंपिक चयन टाल दिया गया।
जिया राय को ओलंपिक के लिए आमंत्रित किया गया था उनका सपना ओलंपिक खेल कर देश के लिए सोना जीतना है। वही उनके पिता मदन राय ने बताया कि जिया राय की उपलब्धियों पर मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बार ट्वीट कर बधाई दी।

Friday, February 19, 2021

क्रिकेट टूर्नामेंट में आजमगढ़ बनी विजेता।

क्रिकेट टूर्नामेंट में आजमगढ़ बनी विजेता।

आजमगढ़ ने 4 विकेट से सगड़ी टीम को हराया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें आजमगढ़ ने सगड़ी की टीम को 4 विकेट से हराकर विजेता बनी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में 9 फरवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया इस दौरान कूल 30 मैच का आयोजन किया गया जिसमें 19 फरवरी शुक्रवार को फाइनल क्रिकेट मैच आजमगढ़ सगड़ी की टीम के बीच में खेला गया जिसमें टास जीतकर सगड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन 8 हो घर में बनाए उसके जवाब में अक्षत कलेक्शन आजमगढ़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर 2 गेंद में 6 विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया इस तरीके से आजमगढ़ की टीम ने सगड़ी की टीम को 4 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया इस दौरान मैन ऑफ द सीरीज विजय साहनी को दिया गया। वहीं विजेता टीम के कप्तान उमेश निषाद ने ट्राफी के साथ प्रथम पुरस्कार के रूप में 21हजार दिया गया वही दूसरे स्थान पर रही सगड़ी की टीम को 11 हजार आयोजक मंडल के द्वारा दिया गया खिलाड़ियों को महफूज अशरफ खान के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया वही आयोजक फुरकान खान नासिर नदीम ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने सगड़ी तहसील पर छात्र संघ चुनाव 2020 2021 की तिथि घोषित करने के लिए छात्र एकता जिंदाबाद की नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर छात्र संघ चुनाव को जल्द से जल्द घोषित कर लोकतंत्र बहाल करने की मांग की। वही उन्होंने कहा कि यदि तिथि की घोषणा जल्द नहीं की गई तो सभी छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान पीयूष राय, तरुण कुमार, देवव्रत सिंह, कुंदन सिंह, आकाश सिंह, गुलशन यादव, अभिषेक सिंह, जगदीश कुमार, विशाल कुमार सहित दर्जनों की संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है:: प्रवीण सिंह जिला अध्यक्ष

भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है:: प्रवीण सिंह जिला अध्यक्ष

विधानसभा सगड़ी के जीयनपुर में कांग्रेसीयों ने किसान महापंचायत चौपाल लगाया।

किसान महापंचायत में कांग्रेसीयों ने किसान बिल पर किसानों को किया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर लद्दाह शाह बाबा के मजार के मैदान में किसान महापंचायत स्तर पर किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेसीयों ने चौपाल लगाकर सरकार द्वारा जारी किसान बिल के मुद्दों पर चर्चा करते हुए किसानों को जागरूक करने का प्रयत्न करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और गांव में जाकर संगठन से जुड़े लोगों को समझाने पर विशेष बल दिया गया।
वही महापंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और किसान बिल लाकर किसानों की जमीन पूजी पतियों के हाथों में देकर स्वयं जमीन के मालिकाना हक से किसानों को दूर करते हुए उन्हें मजदूर बनाने का प्रयास जो कर रही है। उसे कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने देंगीं। उन्होंने कहा कि किसान सड़कों पर है। सैकड़ों किसानों की मौत अब तक हो चुकी है। पर सरकार किसानों के बीच जाकर उन्हें समझाने का प्रयास नहीं कर रही है। आखिर बिल में ऐसा क्या है। जिससे किसान आंदोलित है।  कांग्रेस पार्टी के लोग सरकार के ऐसे कार्यो को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और बिल वापसी तक हम किसानों के साथ संघर्ष करते रहेंगे। वही जिला महा सचिव अजित कुमार राय ने कहा कि यह किसानों का देश है गरीबों का मजदूरों का आवाज हम सदियों से उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे पर जो किसानों को ठगने का प्रयास बीजेपी की सरकार कर रही है। उसे कांग्रेस के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही मुकेश राय ने कहा कि इस समय हमें संगठन को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिस तरह से हम विगत दिनों पिछड़े हुए हैं और ऐसी दशा में हमें संगठन को मजबूत बनाकर ही आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने भी किसानों के मुद्दे पर संघर्ष करने का ऐलान किया व किसान बिल वापसी तक संघर्ष करने का वादा किसानों के बीच किया। संचालन सुफियान खान ने किया व अध्यक्षता महताब आलम ने की इस दौरान अनिरुद्ध राय, राना खातून,मो0तसलीम, अरविंद जैसवार, ओमप्रकाश यादव,अनुवारुल हक, दयाशंकर राय,शाहेआलम,मो0फुजैल आदि लोग रहे।

Thursday, February 18, 2021

समाजसेवी रामसकल सिंह पटेल को मिला 17वा फ्रेंडशिप अवार्ड।

समाजसेवी रामसकल सिंह पटेल को मिला 17वा फ्रेंडशिप अवार्ड।

मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसायटी द्वारा अवार्ड वितरित।

प्रस्त्रिपत्र एव स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद परिसर में गुरुवार को मिर्जा अहसानुल्लाह बेग एवं स्वर्गीय बाबू राम कुंवर सिंह की स्मृति में 17 वा फ्रेंडशिप अवार्ड प्रखर समाजसेवी व दहेज रहित विवाह के मुखिया रामसकल सिंह पटेल को दिया गया जो उनके अब तक 4737 दहेज रहित सामूहिक विवाह संपन्न कराने के लिए कमेटी द्वारा चुना गया। इस दौरान विद्यालय परिसर पर 103 वीं जयंती पर  हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बाबू राम कुंवर सिंह को अहसानुल्लाह हसन बेग संस्थापक दिवस समारोह एवं फ्रेंडशिप अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसायटी द्वारा किया गया। और चौरी चौरा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गयें। मुख्य अतिथि पीजीआई चक्रपानपुर के डॉक्टर आर पी शर्मा को भी कर्मवीर श्री पुरस्कार से नवाजा गया व समस्त अतिथियों को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए देश भक्ति गीत डांडिया नृत्य बसंत गीत आदि गीतों से प्रस्तुति कर समस्त लोगों का मन मोह लिया गया और कॉलेज की बीए की छात्रा छमता गुप्ता को बेहतर प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर आर पी शर्मा ने कहा कि शिक्षक और डॉक्टर पूरे जीवन थकता नहीं है मरीज को देखकर जिसे पीड़ा ना हो वह डॉक्टर नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने जो मानवीय शक्ति और नैतिकता और सामाजिक मूल्यों का ह्रास जिस तरह से होता जा रहा है और हम अपनी शक्ति को खोते चले जा रहे हैं जो शक्ति हम में होनी चाहिए वह हमें है पर हम उसे पहचान नहीं पा रहे हैं। जिस शक्ति से हम एवरेस्ट को फतह कर सकते हैं। बेटियां व बेटे बाप से पहचाने जाते हैं। हमें उन में ऐसा दायित्व का निर्वहन करना चाहिए कि जो लोग देखकर पहचान ए प्रमुख व्यक्ति की बेटी और बेटा है और ऐसे लोगों को हमें सीख लेनी चाहिए हमें ऐसी पहचान बनानी चाहिए की जो बेटी बेटा पर गर्व करें। महिलाएं जब सशक्त होंगी तो परिवर्तन अवश्य आएगा । दूसरे के घर की बेटी भी मेरी बन सकती है। बशर्ते हमें वह माहौल देना होगा जिससे परिवर्तन हुआ है। पर यह सब एक छोटा सा संकेत है परिवर्तन होना चाहिए पैसा ही सब कुछ नहीं है पैसा हमारी मात्र जरूरत है। हमें सोच बदलनी होगी नारी के सशक्त बनाना है तो पुरुष को अपनी सोच बदलनी होगी ।
समाजसेवी रामसकल सिंह पटेल ने कहा कि हम देवारा की धरती से जो लक्ष्य सहयोग की सेवा करने का लेकर चले थे वह पूरे जनपद में दिखाई दे रहा है हम ऐसे सम्मान को पाकर हम धन्य हो गए किस के लायक हम थे ही नहीं। जो यहां आकर मुझे प्राप्त हुआ हम आपसे यही गुजारिश करते हैं कि आप आगे बढ़े और सोच में बदलाव लाएं जिससे देश प्रदेश और गांव सशक्त हो सके। अंत में कालेज के प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व कुंवर सिंह के बड़े पुत्र अजय सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अबू साले ने की व संचालन सीमा भारती ने किया। इस दौरान अन्य लोगों मे मिर्जा अराफात बैग, डॉ मिर्जा अर्सलान बैग,डाक्टर मुराद बेग,सरफराज नवाज,मिर्जा अनवर वेग,पूर्व विधायक अभय नरायन पटेल,डाक्टर मोहम्मद शाहेदीन,मूसा खान,प्रवीण सिंह,रविशंकर यादव,भजुराम सिंह पटेल आदि रहे।

Monday, February 15, 2021

पुलिस मुठभेड में गरीब लोगो के साथ एटीएम फ्रॉड कर पैसा निकालने वाला शातिर नवीन गौतम घायल।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आज़मगढ़।
बिलरियागंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह व दीदारगंज द्वारा 15/16की देर रात को  चेकिंग के दौरान थाना दीदारगंज क्षेत्र के बारीडीह गांव के पास थाना बिलरियागंज व थाना दीदारगंज पुलिस की संयुक्त टीम से हुई पुलिस मुठभेड में गरीब व वृद्ध लोगो के साथ एटीएम फ्रॉड कर पैसा निकालने वाला शातिर नवीन गौतम पुत्र सोचन गौतम निवासी भादो थाना दीदारगंज जो कि जनपद से वांछित था। पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। इसके पास से चोरी की मोटर साइकिल,व एक तमंचा व कारतूस व फ्रॉड किये 05 एटीएम व रुपया  बरामद हुए। इसके ऊपर जनपद स्तर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
इस पर कई जिलों के एटीएम फ्राड व क्लोन कर पैसा निकालने के आधा दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत थे।

रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ लाटघाट एवं पूर्वांचल विकास आंदोलन के द्वारा सोमवार को शक्ति पीठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय,मंजरी सिंह,अजय कुमार पांडे,ऋषभ राय, प्रशांत राय,आशीष राय,कमलेश सिंह सहित दर्जनो आदि लोगों ने रक्तदान किया। डॉक्टर अभिषेक मिश्रा संतोष कुमार यादव लैब टेक्नीशियन एवं शशांक दुबे लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार आशीष कुमार आदि डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान की रही। इसके पूर्व रक्तदान शिविर का फीता काटकर तहसीलदार सगड़ी व पूर्वांचल विकास आंदोलन से जुड़े प्रवीण कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान यदि देश की एक प्रतिशत आबादी यदि रक्त दान करे तो बहुत से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान महादान है जिससे किसी मजबूर असहाय को जब उनकी जरूरत पड़ती है तो ऐसे ही उसे खून उपलब्ध हो सकता है। पर लोगों को भ्रम है कि खून देने से कमजोरी और तमाम तरह के परेशानियां होती हैं। जबकि रक्तदान कराने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक रूप से हम मजबूत होते हैं । रक्तदान करने से देश की जरूरतमंद लोगों को समय पर खून उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा सकती है। वही गायत्री शक्तिपीठ के संचालक रणविजय सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जहां पर दर्जनों लोग शिविर में भाग लेकर रक्तदान करते हैं यह हमारा एक प्रयास है कि लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग रक्तदान कर सकें।इस दौरान रामाश्रय राय,रामशब्द यादव, राजकुमार राय, कल्पनाथ सिंह आदि लोग मौजूद थे।