जीयनपुर चौक पर बैठी मानसिक विक्षिप्त महिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ले गई थाने किया परिजनों के हवाले।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर चौक पर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला बैठ गई। जिसके उपरांत वही मुख्य मार्ग से आ जा रहे लोग उत्सुकता पूर्वक महिला को देख रहे थे। देखने वालों की चौक पर भीड़ इकट्ठा हो गई जिससे आने जाने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक मानसिक विक्षिप्त महिला जिसका नाम प्रेम शिला पुत्री श्याम बदन निवासी जमुनीपुर रसूलपुर जनपद मऊ की रहने वाली है। जिसने अपने थैले में रखे देवी देवता के चित्र व अपने पढ़ाई के अंकपत्र के साथ चल रही इलाज की पर्ची भी अपने आसपास फैला रखी थी और जोर जोर से चिल्ला रही थी। सूचना पर पहुंची जीयनपुर महिला सिपाही उसे काफी समझा बुझाकर अपने साथ थाने ले गई जहां कड़ी मशक्कत के उपरांत उसको उसके परिजनों के हवाले कर दिया। चौक पर बैठी महिला को देखने के लिए कस्बे में भीड़ लगी रही वहीं घंटों आवागमन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा लोग उत्साह पूर्वक महिला को चौक पर बैठे हुए देखते रहे।
No comments:
Post a Comment