राजस्व निरीक्षको लेखपालों के उपजिलाधिकारी ने कसे पेंच।
मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की शिकायतों को जल्द करे निराकरण।
विलोपन हुए मतदाताओं की सूची की जांच कर करे दुरुस्त।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने पंचायत चुनाव पर पेंच कसते हुए निर्देशित किया कि तहसील पर आए दिन बीएलओ द्वारा की गई गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही है। ऐसी शिकायतों की भरमार होती चली जा रही है । जो शिकायती प्रार्थना पत्र संबंधित लेखपाल राजसव निरीक्षकों को मिले हैं। वह मौके का ईमानदारी के साथ सत्यापन करते हुए ऐसे लोगों को उनके मताधिकार से वंचित कतई न करें। बल्कि मतदाता सूचियों में काफी मात्रा में शिकायतें मिल रही हैं कि बीएलओ द्वारा मृतकों के नाम एवं अगल-बगल के ग्रामीणों के नाम जोड़ दिए गए हैं। यहां तक कि जो पिछली मतदाता सूची में लोग थे उन्हें भी विलोपित कर दिया गया है जिसको जांच कर तत्काल निस्तारित करें। जिससे ऐसे मतदान से लोग वंचित ना रहे। वहीं उन्होंने हाई कोर्ट आदि के मामले में भी संज्ञान लें और सार्वजनिक भूमियों पर अतिक्रमण की शिकायतें आए दिन मिल रही है। उसको भी ठीक करें और ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करें। जिससे कि मुकदमों की भरमार ना हो और पीड़ित परेशान ना हो। वहीं उन्होंने तहसील पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के पड़े शिकायती प्रार्थना पत्रों को तत्काल निस्तारित करते हुए उसका लाभ गरीब को दिलाने का प्रयास करें। जिससे कि गरीब के साथ न्याय हो सके। दूसरी तरफ उन्होंने पोर्टल पर मुख्यमंत्री आईजीआरएस के माध्यम से पढ़े शिकायती प्रार्थना पत्रों को संज्ञान लेते हुए उसका तत्काल निस्तारण करते हुए ऐसे शिकायती पत्रों को न रोके जो सरकारी पोर्टल से शिकायतें प्राप्त हुई है इसकी भी समीक्षा अधिकारियों ने की। वही तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि पंचायत चुनाव काफी नजदीक है ऐसे में आप सबको सावधान रहना है। जिससे कि गांव में घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी लोगों से जुटाए। जिससे गंभीर घटनाओं को रोका जा सके और मतदाता सूचियों को तत्काल दुरुस्त करें जिससे कि लोगों को मताधिकार से वंचित न होना पड़े। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला,तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय,नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर,भास्कर राय,हरिश्चंद्र राय, अरुण कुमार गुप्ता, रमायन भारद्वाज,श्रीकांत,उत्तम सिंह, गरिमा आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment