21वा फ्रेंडशिप अवार्ड विधायक निजामबाद आलम बदी को दिया गया।
मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं कालेज टॉपर को गोल्ड मेडल दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने लोगों का मन मोहा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को 21 वां फ्रेंडशिप अवार्ड निजामबाद के 5 बार से लगातार विधायक आलम बदी को उनकी सादगी के साथ किए गए ईमानदार छवि और उनके द्वारा सामाजिक कार्यों में लोगों को सहयोग करने को दिया गया।
जिसमें कुछ धनराशि और प्रशस्ति पत्र एव अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मौलाना आजाद एजुकेशन सोसाइटी और मिर्जा अहसानुल्लाह बेग एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तहत आयोजित किया गया।
इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही साथ विद्यालय का 107 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ नर्सरी से लेकर पीजी और डीएलएड के छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
एवं कालेज को टॉप करने वाली बीए फाइनल की छात्रा खुशबू कन्नौजिया को डॉक्टर अबरार आजमी गोल्ड मेडल से नवाजा गया।वही यह फ्रेंडशिप अवार्ड बाबू रामकुंअर सिंह एवं मिर्जा अहसानूल्लाह हसन बेग की अटूट दोस्ती से सामाजिक समरसता,जनजागरण मानवता को समर्पित यह फ्रेंडशिप अवार्ड सन् 2005 से शुरू किया गया था जो अनवरत चलता चला आ रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आलम बदी ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में यह विद्यालय जनपद में जाना और पहचाना जाता है। जहां यह फ्रेंडशिप अवार्ड पाकर में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं तो वही यह मिर्जा और बाबूसिंह की दोस्ती की मिसाल जनपद ही नहीं पूरा भारत इस दोस्ती को जानता और पहचानता है हमें ऐसी दोस्ती से ही भारत को एक पहचान मिली है।
यहां स्वतंत्रता आंदोलन के समय अंजान शहीद के लोगों ने जिस तरह से लड़ाई लड़ी वह आज भी जग जाहिर है हमें बाबूराम कुंवर सिंह और मिर्जा अहसानुल्लाह हसन बैग से सीख लेकर आगे बढ़ाने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता एवं प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि बाबू राम कुंअर सिंह और मिर्जा अहसानुल्लाह बेग की दोस्ती एक मिसाल थी जो हिंदू मुस्लिम एकता की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल थी।
ऐसी ही दोस्ती की वजह से भारत आज विश्वगुरु बनने के करीब है। जल्द ही भारत पूरे दुनिया में विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त करेगा। हमारे देश के प्रधानमंत्री जिस भी देश में जाते है वहां के लोग उनके मुरीद हो जाते है। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने देश को पूरे विश्व में एक नई पहचान दी है जो अब तक देश का कोई भी प्रधानमंत्री नहीं कर सका।
देश नित नई ऊंचाइयां छूकर आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमें भी ऐसी मित्रता को आगे बढ़ाते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना यू0एस0ए के वैज्ञानिक डॉक्टर मुश्फिकुद्दीन ने कहा कि लाइफ में कुछ बनने के लिए कड़ी मेहनत करने और भविष्य को संवारने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि स्टोक्स दो तरह के होते है पर उसकी अवधि एक घंटे से लेकर चार घंटे तक होती है यदि इस दौरान मरीज को तत्काल समय के अंदर न्यूरो को दिखाया जाये तो मरीज को ठीक किया जा सकता है। जिसकी पहचान पहले से नहीं की जा सकती जैसा कि अन्य रोगों में होता है।प्रबंधक आरिफ बेग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।संचालन सीमा भारती ने किया।
इस दौरान अजय सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहमद शाहेदीन,मिर्जा महफूज बेग,मिर्जा अफजल बेग,मिर्जा अराफात बेग,मिर्जा अर्सलान बेग,प्रियंका सिंह,प्रीति सिंह,सारिक खान, सुबहॉन खान,प्रधान अज़ीम नोमान, आफताब आलम, ज्ञानेंद्र मिश्रा,सुमेश यादव आदि रहे।