पुलिस पर हमला में 37 नामजद 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
गांव में पुलिस फोर्स तैनात,गांव में पसरा सन्नाटा।
महिलाये और बच्चे ही गांव में मौजूद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में छपरा सुलतानपुर गांव में रविवार को देर शाम तक पीड़ित पक्ष की तरफ से मुकदमा नहीं लिखा गया। जबकि धर्मपाल गोंड पुत्र शंकर गोंड निवासी छपरा सुलतानपुर की मौत 6 अप्रैल को भोपाल राज्य में रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
जिसको लेकर पीड़ित पक्ष कई बार पुलिस से गुहार लगाया पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया
जिस पर ग्रामीण जाम लगा दिए थे और पुलिस ने एंबुलेंस से आए शव को वापस लौटा दिया था। जिसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर गुरिल्ला युद्ध हुआ एवं इट पत्थर चलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया था। जिसमे एक दर्जन से ऊपर पुलिस वाले चोटिल हुए थे। वह देर शाम गांव में पहुंचकर एक आरोपी के घर पुलिस ने जमकर तोड़फोड़ की उसके बावजूद भी अब तक पीड़ित पक्ष का मुकदमा पुलिस द्वारा नहीं लिखा गया।
वही कोतवाल हिमेंद्र सिंह की तहरीर पर 37 नामजद व150 अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है एवं उन्हें जेल भेज दिया है। गांव में एहतियातन के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जबकि गांव में पूरी तरह से पुलिस के भय से सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में पुरुष गांव छोड़कर जहां फरार हो चुके हैं वहीं गांव में सिर्फ महिला और बच्चे ही मौजूद है।
वही नामजद लोगो मे चंचल सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह, दीपक सिंह पुत्र तहसीलदार सिंह, यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ विक्की पुत्र राधेश्याम यादव,कृष्णप्रताप सिंह उर्फ नागा पुत्र रामबचन सिंह जो बीटीसी का प्रत्याशी है। जेपी सिंह पुत्र राधिका सिंह,चंद्रजीत राम पुत्र अज्ञात, लालबहादुर पुत्र राम जीत राम,संजीत कुमार पुत्र सिद्धू राम,हेमंत सिंह पुत्र बेनी माधव सिंह,विवेक सिंह पुत्र संतोष सिंह, गोलू सिंह पुत्र सत्यानंद सिंह,राहुल सिंह पुत्र महेंद्र राम, चंपा देवी पत्नी रामेश्वर राम,ताड़क गौड़ पुत्र अज्ञात, प्रमोद राम पुत्र सतई राम,अशोक राम पुत्र सतई राम, अभिषेक सिंह पुत्र रविंद्र सिंह,धर्मेश राम पुत्र पतिराज, राहुल गोंड पुत्र भरत गोंड, वीरेंद्र यादव पुत्र राम अवध यादव,अभिषेक यादव पुत्र राम अनुज यादव ,रिंकी सिंह पुत्र शिव नारायण, कविता पुत्री अज्ञात, सोनी पुत्र हरिलाल,संदीप पुत्र शैलेंद्र गोंड, मारकंडे राम पुत्र अज्ञात, पंकज सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह,अभिषेक सिंह पुत्र रविंद्र सिंह, रणधीर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, संजय राम पुत्र जूठन, धर्मेश पुत्र रामशब्द, उदय प्रताप उर्फ उदय पुत्र महेंद्र,कन्हैया सिंह पुत्र इंद्रेश सिंह, गुड्डू गौड़ पुत्र शंकर गौड़, निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर एवं तीन अन्य महिलाओं के ऊपर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुल 37 नामजद 150 अज्ञात।
जिसमे धारा 147,148,149,151,152,153,186,323,504,506,336,353,332,333,307,308,427,7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।