Wednesday, March 31, 2021

गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा।

गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा।

नौ दिवसीय मानस महायज्ञ का हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ हुआ शुभारंभ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी ग्राम सभा में हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ 501 कुंवारी कन्याओं ने निकाली मानस महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा।
जानकारी के अनुसार जमीन हर खोरी धनछुला गांव में आज सुबह 10:00 बजे नौ दिवसीय मानस महायज्ञ का विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार कर 108 कुंडी कलश की स्थापना कर 501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें घोड़ा हाथी व बैंड बाजा के साथ जयकारा लगाते हुए भक्त जमीन हरखोरी होते हुए नेनुआपुर,पीपरपाती, लुचूई, खांड,बरहपुर होते हुए पुरानी सरयू नदी के तट से मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल के लिए निकली। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम गौ माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा सैकड़ों की संख्या में जयकारा लगाते हुए पैदल नंगे पांव चल रहे थे। यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ आचार्य सियाराम दास में विधि-विधान पूर्वक कलश की स्थापना कराई। इस दौरान सियाराम दास ने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन वृंदावन से प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन किया जाएगा वहीं प्रवचन महंत रामशरण दास के द्वारा किया जाएगा मानस महायज्ञ में 108 मानस पाठ किया जाएगा वही 8 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस दौरान अर्जुन सिंह, निरंजन सिंह, रामप्रसाद यादव, राजबहादुर सिंह, गोलू यादव, पतिराज यादव, महानंद सिंह, रणजीत सिंह, महावीर सिंह, प्रेम शर्मा, अनुज सिंह, दुर्गा यादव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सुनील कुमार गौतम प्रधानाचार्य का पदभार किया ग्रहण।

सुनील कुमार गौतम प्रधानाचार्य का पदभार किया ग्रहण।

शंकर राम ने विषम परिस्थितियों में गरीबी से लड़कर बच्चों को शिक्षक बनाया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकरौरा में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ज्योति स्वरूप पांडेय ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को पदभार ग्रहण कराया वही उन्हें पुस्तक सौंपकर विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी।
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार गौतम नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकरौरा के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2012 में इनका चयन हुआ था वरिष्ठता क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योति स्वरूप पान्डेय के सेवानिवृत्त होने के पश्चात आज बुधवार सुबह 11:00 बजे विद्यालय पर धूमधाम के साथ पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नवागत प्रधानाचार्य को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके पिता शंकर राम ने विषम परिस्थितियों में गरीबी से लड़कर बच्चों को एक योग्य शिक्षक बनाया। सुनील कुमार ने कहा कि विद्यालय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अध्यापन पर जोर दिया जाएगा। पुराने भवनों का मरम्मत करना छात्र को शिक्षा के प्रति जागरूक करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अवधनाथ सिंह, जय बहादुर सिंह, सुनील सिंह, हरेंद्र यादव, दयाशंकर मिश्रा उर्फ पतरु बाबा, सोमनाथ यादव, विंध्यवासिनी, अमलेश, कमलकांत सहित दर्जनों की संख्या में स्थानी लोग भी मौजूद रहे।

बदमाशों ने प्रधान पुत्र को मारी गोली हालत गंभीर।

बदमाशों ने प्रधान पुत्र को मारी गोली हालत गंभीर।

आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने प्रधान पुत्र को प्रचार करते समय रात में गोली मार दी। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवारा खास राजा के निर्तमान प्रधान इंद्रावती देवी पत्नी पलटन यादव के पुत्र 22 वर्षीय आशीष यादव पुत्र पलटन यादव को अज्ञात बदमाशों ने 30 मार्च को रात्रि करीब 10:00 बजे के आसपास गांव में ही चुनाव प्रचार करते समय झंण्डी के पूरा के पास बदमाशों ने गोली मार दी। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आजमगढ़ के वेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। गोली आशीष के पेट में लगी हुई है। 

Tuesday, March 30, 2021

होली पर घर आ रहे युवक की ट्रेन में मौत।

होली पर घर आ रहे युवक की ट्रेन में मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ इसरापार निवासी युवक होली के त्यौहार पर मुंबई से अपने घर आ रहा था कि रास्ते में ट्रेन में उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र राजकुमार उम्र 28 साल मुंबई में रहकर घर का आजीविका चलाने के लिए नौकरी करता था जो होली के त्यौहार पर अपने घर ट्रेन से आ रहा था कि रास्ते में  सोमवार कि सुबह भुसावल में ट्रेन में ही हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना घर पर हुई घर में कोहराम मच गया। उसके पास एक पुत्री है पत्नी पूर्व में घर छोड़कर चली गई है।

लाठी डंडे से मार पीटकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार भेजा गया जेल।

लाठी डंडे से मार पीटकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार भेजा गया जेल।

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट रौनापार मार्ग पर शराब की दुकान के समीप रविवार की रात एक व्यक्ति की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
मऊ जनपद के सपनौती गांव के मूल निवासी राजेंद्र सिंह पटेल 55 साल पुत्र सूर्यमल्ल पटेल की ससुराल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसपुर लाटघाट में स्थित है। वह अपने ससुराल परिवार सहित रहते थे। रविवार की रात लगभग 8:30 बजे त्योहार के लिए किसी घरेलू कार्य से लाटघाट बाजार आए हुए थे।बाजार के लोगों का कहना है कि रौनापार मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के समीप राजेंद्र का नीरज सोनकर 25 साल पुत्र दरोगा सोनकर से कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में राजेंद्र पटेल के सिर में चोट लग जाने से  गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी रात्रि रविवार की रात लगभग 10:30 बजे के करीब मौत हो गई। 
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लाटघाट चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित हमलावर नीरज सोनकर को देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया। वही इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

कुछ घटनाओं को छोड़ शांति से मनाई गई होली।

कुछ घटनाओं को छोड़ शांति से मनाई गई होली।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में सोमवार को एक दो गांव में छिटपुट घटनाएं को छोड़कर पूरे इलाके में शांति तरीके से होली का पर्व मनाया गया। जहां घरों में पकवान गुजिया की मिठास आदि दिखाई दी तो होली के हुड़दंग में एक दो गांव में मारपीट हुई।वही जीयनपुर पुलिस ने लोगों को शांति प्रिय तरीके से होली मनाने की सलाह दी और मारपीट करने वालों को शांति भंग ना करने की सलाह दी। बच्चों में होली का उत्साह जमकर दिखाई दिया। वहीं दूसरी तरफ बच्चों और युवाओं में होली का जबरदस्त उत्साह देखा गया लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी और जमकर कुर्ता फाड़ होली खेली। जीयनपुर चौक और अजमतगढ़ चौक पर डीजे की धुनों पर पानी की बौछार के बीच देर शाम तक नवयुवक नाच गानों के साथ मचलते रहे और लोगों को अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां दी। सड़कों पर  पूरी तरह से सन्नाटा छाई रही जहां आवागमन इक्के दुक्के ही दिखाई दे रहे थे तो दूसरी तरफ एक दो गांवों में मारपीट हुई। जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी घटना होने से रोक लिया। दूसरी तरफ कोरोना असर मीट की दुकानों पर साफ तौर पर दिखाई दिया लोगों ने इससे बचते हुए सब्जियों का सेवन करना ही उचित समझा। होली त्यौहार को लेकर प्रशासन हर तरफ भ्रमण करती दिखी तो वही क्षेत्र में शांतिप्रिय तरीके से होली का त्यौहार मनाया गया। होली त्यौहार बीत जाने के बाद प्रशासन  ने राहत की सांस ली।

पागल कुत्ते ने 6 लोगों को काटा ग्रामीणों ने कुत्ते को मारा।

पागल कुत्ते ने 6 लोगों को काटा ग्रामीणों ने कुत्ते को मारा।

आधा दर्जन कस्बे के लोगों को पागल कुत्ते ने काटा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बे में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काटा मचा रहा हड़कंप कस्बे वासियों ने दौड़ाकर थाने के करीब पागल कुत्ते को मारा।
जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक जीयनपुर कस्बे और चौक पर पागल कुत्ते का आतंक रहा जिसने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया जिसमें मुख्य रुप से मनोज पटवा, रिशु मोदनवाल, जयराम, अमित, सोनू  इत्यादि लोगों को काटा कस्बे वासियों ने पागल कुत्ते को दौड़ाकर थाने के करीब उसे मार डाला जिसके पश्चात नगर पंचायत की गाड़ी से उसे कस्बे से दूर ले जाकर मिट्टी में दफन किया। वहीं कस्बे के आधा दर्जन लोग पागल कुत्ते के काटने के कारण आजमगढ़ जिला अस्पताल पर इंजेक्शन लगाने के लिए गये।

कोल्हू के पट्टे से दबकर बच्चे की मौत।

कोल्हू के पट्टे से दबकर बच्चे की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरापार निवासी 5 वर्षीय बच्चे की कोल्हू के पट्टे में दबकर मौत।
जानकारी के अनुसार शिवांश उम्र 5 साल पुत्र सागर साहू अपने घर पर सुबह 11:00 बजे खेल रहा था। उसके पिता घर पर लगें तेल पेरने वाली कोल्हू से सरसों का तेल पैर रहे थे। इसी बीच बच्चा पट्टे में दब गया जिसमें उसकी मौत हो गई। मौत के उपरांत परिवार में कोहराम मच गया उसकी माता प्रीति का रो रो कर बुरा हाल था। वही वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई हरि उम्र 2 साल है। ग्रामीणों ने पंचनामा के उपरांत छोटे बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

जीयनपुर कोतवाल के ऊपर पशु तस्करों ने झोंका फायर, बाल बाल बचे।

जीयनपुर कोतवाल के ऊपर पशु तस्करों ने झोंका फायर, बाल बाल बचे।

तमंचा जिंदा कारतूस पिकअप के साथ दो गिरफ्तार। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुआरी नारायनपुर गाँव के समीप तिराहा से पशु तस्करों को दौडाते समय रविवार रात्रि 8:05 बजे जीयनपुर कोतवाल के ऊपर पशु तस्करों ने किया फायर बाल बाल बचे कोतवाल,घेराबंदी कर दो पशु तस्कर तमंचा एक जिंदा कारतूस व खोखा व पिकअप और उस पर लदे पाँच गौवंश को पुलिस ने पकड़ा। 
जानकारी के अनुसार होलिका दहन के लिए भ्रमण करते समय मुखबिर की सूचना पर अमुआरी नारायनपुर के पास पिक अप को रुकने का इशारा करने पर पुलिस को देख पिकअप रोक पशु तस्कर भागने लगे जिसमें पीछा करते रविवार रात 8 बजे के समय तमंचे से जीयनपुर कोतवाल के ऊपर फायर झोंका जिसमें कोतवाल हिमेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए किंतु बचने में उन्हें और उनके सिपाही अंकुर सिंह को मामूली चोट आई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस एक खोखा व चाकू व पिकअप और उस पर पांच गोवध के लिए ले जाते हुए पकड़े गए। जिनमें 
 मो0 अरमान (24) पुत्र गुफ्तार अहमद निवासी पडेरुआ थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ, मो0 अहमद (19)पुत्र कुरबान अहमद निवासी बडेसर थाना बडेसर जनपद गाजीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही पिकअप चालक फरार हो गया पिकअप कोशिश कर इनके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम 3/5/8 व धारा 307/34, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट,4/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर एसएसआई केसर यादव व एस आई अखिलेश चन्द्र पान्डेय ने दल बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

तमंचे के साथ एक गिरफ्तार।

तमंचे के साथ एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट  मुहम्मदपुर बगीचे के समीप से तमंचे के साथ लाटघाट पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार सूरज उर्फ डिंपल उम्र 20 साल पुत्र दिवाकर राय निवासी मुहम्मदपुर को मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम 4:30 बजे लाटघाट चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने 315 बोर तमंचा और एक कारतूस 315 के साथ गिरफ्तार कर लिया धारा 3/25 आर्म एक्ट में जेल भेज दिया गया।

Sunday, March 28, 2021

घर पर फायर करने का आरोपी पिस्टल के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे।

घर पर फायर करने का आरोपी पिस्टल के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे।

हत्या के प्रयास का आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौराहरा गांव में दिन में 11:10 बजे फहीम के मकान पर हत्या के प्रयास की नियत से फायर करने का आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने रविवार सुबह 6:10 बजे अंजान शहीद चुनहवा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार महजबिन बानो पत्नी फहीम खान की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर हत्या आरोपी दानिश उर्फ सोनू पुत्र अनीस खान निवासी धौराहरा के ऊपर घर पर चढ़कर एक एक कर चार फायर किया गया जिसमें फहद उम्र 15 साल की बाल बाल जान बच गई। देर रात्रि पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया और जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह को हिदायत दी कि जल्द से जल्द अभियुक्त गिरफ्तार होना चाहिए। जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने रात्रि भर कड़ी मेहनत के उपरांत 24 घंटा के अंदर अंजान शहीद तिराहा से सुबह 6:10 बजे फायर करने वाली पिस्टल और एक जिंदा कारतूस व बाइक के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकों धारा 307, 504, 506, व 3/25 आर्म एक्ट व धारा 419, 420 के तहत अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई केशर यादव व एसआई  अखिलेश चंद्र पांडेय व मय हमराहियों ।

Saturday, March 27, 2021

यूपी कबड्डी टीम के सिल्वर मेडल लेकर घर पहुंचे खिलाड़ी का स्वागत करते ग्रामीण।

यूपी कबड्डी टीम के सिल्वर मेडल लेकर घर पहुंचे खिलाड़ी का स्वागत करते ग्रामीण।

यूपी कबड्डी टीम के खिलाड़ी का राष्ट्रीय सिल्वर मेडल जीतने पर हुआ भव्य स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तरौका निवासी कबड्डी खिलाड़ी का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूपी कबड्डी के सिल्वर मेडल जीतने पर घर पहुंचे खिलाड़ी का लाटघाट बाजार में हुआ भव्य स्वागत।
(सोनू राय उर्फ राणा ने मिठाई खिलाकर खिलाड़ी का स्वागत किया)
जानकारी के अनुसार 47वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 22 से 25 मार्च चेन्नई में आयोजित थी। जिसमें साईं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता तो वही यूपी ब्वायज ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता जिसकी जीत में अहम योगदान निभाने वाले आजमगढ़ जनपद के तरौका निवासी युवा कबड्डी खिलाड़ी सिद्धार्थ राय पुत्र श्रीप्रकाश राय का आज जनपद में पहुंचने के उपरांत लाटघाट बाजार में शाम 4:00 बजे ग्रामीणों ने जीत की खुशी में उनका भव्य स्वागत किया।
जिसमें बैंड बाजा व माल्यार्पण कर नौजवानों ने युवा खिलाड़ी को कंधे पर बिठाकर बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान स्वागत व बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रामाश्रय राय,सोनू राय राणा,संजय राय, अंगद राय, पीयूष राय, शेरू राय, राहुल राय,बृजेश गोड़, गणेश यादव, रमेश कुमार गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत पेड़ से लटका हुआ मिला शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत पेड़ से लटका हुआ मिला शव।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा कुटी जंगल के पीछे बंद पड़े प्राइवेट विद्यालय के पास पेड़ में गमछे के सहारे लटका हुआ राजमिस्त्री का शव मिला। गांव में मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह कुछ युवक दौड़ लगाने के लिए मंदिर के पास जंगल के पीछे गए हुए थे तो देखा एक व्यक्ति की शव पेड़ से लटक रही है। उन्होंने इसकी सूचना गांव में दी थोड़ी देर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शिनाख्त होने पर परिजनों को भी सूचना दी गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सनपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव 38 साल  पुत्र स्वर्गीय नरेश यादव की शनिवार की सुबह कठैचा कुटी के जंगल पीछे लस्टोरा के पेड़ में गमछे से शव लटका हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। दुर्गेश का पैर जमीन से सटा हुआ था। मृतक दुर्गेश यादव मां-बाप का एकलौता लड़का था जो एक पैर से विकलांग था जो राजमिस्त्री का काम करता था। उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसके अलावा उसके परिवार को चलाने वाला और कोई नहीं था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की शाम घर से निकले थे। रात भर हम लोग पता लगाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन सुबह में सूचना मिली कि घर से उत्तर 100  मीटर की दूरी पर कठैचा कुटी के पास पेड़ से लटकी हुई शव मिला है। मृतक के  तीन लड़की और एक लड़का है।  सलोनी 18 साल, करिश्मा 16 साल, रागिनी 7 साल की है। 11साल का अमन इकलौता पुत्र  है जो पूरी तरह से विकलांग है। बड़ी लड़की सलोनी की मई में शादी होने वाली थी जिसकी तैयारी में लगें हुए थे। वही पत्नी रीना का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।

घर पर हुई फायरिंग बाल बाल बचा लड़का।

घर पर हुई फायरिंग बाल बाल बचा लड़का।

गांव में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग।

परिजनों ने लगाया भैंस को लेकर पूर्व से था विवाद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली  क्षेत्र के धौराहरा गांव में शनिवार को दिन में 11:10 बजे के करीब घर पर चढ़कर हुई फायरिंग में बाल-बाल बचा बालक गांव में पसरा सन्नाटा पुलिस तैनात। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौराहरा गांव में फहीम पुत्र युसूफ के घर पर गांव के ही सोनू खान पुत्र अनीस खान बाइक से पहुंचकर एक-एक कर घर पर चार फायरिंग की उस समय कमरे में उसका पुत्र फहद खान 15 साल पुत्र फहीम खान  सोया हुआ था बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से तीन गोली बरामद की। वही महजबीन पुत्री फहीम ने बताया कि 1 महीने पूर्व भैंस की खरीद को लेकर आपस में विवाद हुआ था। जिसको लेकर आज शनिवार को दूसरे पक्ष के द्वारा घर पर चढ़कर फायरिंग की गई। वही फहीम सऊदी में रहकर नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी सोहरैया बानो व उसके दो पुत्र रहते हैं। मौके पर जीयनपुर कोतवाल हिमेंद़ कुमार सिंह ने दो सिपाही तैनात कर दियें है।
फायरिंग की घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है तो वही तरह-तरह की चर्चा लोगों में व्याप्त है। वर्चस्व को लेकर सोनू पुत्र अनीस के द्वारा फहीम के घर पर फायरिंग की गई। महजबीन ने बताया कि सोनू पुत्र अनीस घर पर चढ़कर तीन चार फायरिंग की। कमरे में  मेरा भाई फहद  सोया हुआ था जो बाल-बाल बच गया। वही घर के खिड़कियों में कई निशान भी मिले। मैंने 112 नंबर पुलिस को फोन करके व जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर भी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया फायर हुआ है। जांच की जा रही है कि फायर कौन किया है। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं पड़ी थी।

Wednesday, March 24, 2021

छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़ा से प्रहार कर की हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण।

छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़ा से प्रहार कर की हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़ । 
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आर्दश नगर के बरई टोला मोहल्ला में एक दिल दहला देने वाली घटना  सामने आई है। बुधवार की देर रात मकान के बाहर सो रहे बड़े भाई की छोटे भाई ने फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर छोटा भाई ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। 
जीयनपुर बाजार स्थित आदर्श नगर वार्ड के मोहल्ला बरई टोला निवासी मेवालाला चौरसिया उम्र 60 पुत्र स्व.रामचंद्र चौरसिया अपने बन रहे नए मकान के बाहर बुधवार की रात चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी विवाद को लेकर उनका सगा छोटा भाई कैलाश चौरसिया बुधवार की रात लगभग 3 बजे सोते समय अपने बड़े भाई मेवालाल चौरसिया पर फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कैलाश चौरसिया जीयनपुर कोतवाली में जाकर के अपने भाई की हत्या करने की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कैलाश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृत मेवालाल चौरसिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं मेवालाल चौरसिया के पुत्रों का कहना है कि उनके चाचा कैलाश चौरसिया से कोई भी कभी विवाद नहीं हुआ था। अचानक हत्या कर देने से परिजन आवाक हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आरोपित कैलाश चौरसिया कुछ सनकी किस्म का व्यक्ति था। हो सकता है कि इसी सनक की वजह से उसने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी हो। मृत मेवालाल तीन भाई हैं। सबसे छोटा भाई हीरालाल चौरसिया महाराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार में अपने परिवार के साथ रहते है। मेवालाल के दो पुत्र संजय चौरसिया व अजय चौरसिया हैं। संजय ने पिता की हत्या के संबंध में अपने चाचा कैलाश चौरसिया के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वही इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तो वही इस प्रकार की घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

अवैध शराब लेकर जा रही पिकअप पलटी।

अवैध शराब लेकर जा रही पिकअप पलटी।

ग्रामीणों ने लूट ली शराब।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास घरों की ली तलाशी।  

पंचायत चुनाव से पूर्व बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब दुर्घटना में मिलने पर प्रशासन चौकन्ना। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनहवा बाजार में बुधवार को दिन में लगभग 8:00 के करीब अवैध शराब लेकर जा रही टाटा 407 वैन पलट गई। वैन के पलटते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए और गाड़ी पलटने से बिखरी शराब को लूट लिया। वही  कई दर्जन शराब की शीशियां  दुर्घटना में टूट कर बिखर गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों में तलाशी लेकर 2 पेटी शराब बरामद की है।
पिकअप से लूटी गई शराब के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है। बुधवार को दिन में लगभग 8:00 के करीब एक टाटा 407 वैन जिसमें लदे कमोट के नीचे छुपाकर रखी अवैध शराब लेकर बिलरियागंज बाजार से जीयनपुर की तरफ जा रही थी। चुनहवा बाजार से लगभग 100 मीटर पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें रखा कामोट और शराब की पेटी इधर-उधर बिखर गई। पिकअप में अंग्रेजी शराब की बोतल लगभग 60 से 65 पेटी रखी गई थी। गाड़ी के कागजात के आधार पर गाड़ी आगरा एक्सप्रेसवे लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए आई थी। अंग्रेजी शराब को लेकर किस जनपद में सप्लाई के लिए जा रहे थे पता नहीं चल पाया है। किंतु पंचायत चुनाव के पूर्व अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जनपद में आई दुर्घटना से पता चलता है जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। गाड़ी के पलटते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए। गाड़ी पलटने से बिखरी शराब की बोतल को ग्रामीण लूटकर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने आसपास के घरों में तलाशी लेकर लगभग 2 पेटी शराब बरामद की। कोतवाल ने बताया कि पिकअप में हरियाणा और कई अन्य प्रदेशों की स्लीप लगी शराब लदी हुई थी जो पूरी तरह से अवैध है। गाड़ी के नंबर से इसकी जानकारी ली जा रही है कि अवैध शराब कहां से कहां ले जाई जा रही थी।
जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शराब लूटने के मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस प्रशासन के लिए एक सवालिया निशान भी है की इतनी बड़ी शराब कि तस्करी कई जनपद होते हुए जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनहवा बाजार के पास ट्रक पलटी क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है कि इतनी तादाद में अंग्रेजी शराब कहां जा रही थी।

दो तमंचा और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार।

दो तमंचा और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई गांव के समीप से जीयनपुर पुलिस ने दो तमंचा के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह रात्रि गश्त के दौरान 8:00 बजे मुखबिर की सूचना पर जमीन मेंघई गांव के बाहर पुलिया के समीप बाइक से आ रहे उक्त दोनों युवकों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो भागने लगे रात्रि 8:30 बजे दौड़ाकर पकड़ने के उपरांत तलाशी ली गई तो उनके पास से दो तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिला गिरफ्तार युवक सत्यम सिर्फ गोलू पुत्र जनार्दन सिंह निवासी रामपुर थाना जीयनपुर व दूसरा दीनबंधु सिंह उर्फ पत्थरु पुत्र गौकरन सिंह निवासी मैढी थाना मुबारकपुर उनके विरुद्ध धारा 3/25 आर्म एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

प्रत्याशियों के लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ जहां प्रत्याशियों के बीच चुनाव प्रचार को लेकर होड़ मची हुई है तो वहीं गांव से लेकर आस पास के बाजार मे होर्डिंग व पोस्टर को हटाने का सुरुवात हो चुुका है। बताया गया कि प्रशासन ने भी चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही उसका पालन कराने के लिए सक्रिय नजर आ रहा है।
 बिलरियागंज के एस आई अवधेश कुमार के नेतृत्व में  आज सुबह पुलिस फोर्स के साथ बिलरियागंज व आसपास के बाजारों में पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटवाने की कवायद शुरू कर दी गई है वहीं दीवारों पर की गई वाल राइटिंग को भी चूनाकली करवाकर मिटवा जा रहा है । यहीं नहीं गांव से लेकर आसपास के बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लगे होर्डिंग व पोस्टर को हटवाया जा रहा। इसी के साथ ही उन्होंने संभावित प्रत्याशी को भी हिदायत दी कि अगर कहीं भी उनके होर्डिंग व पोस्टर लगे मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के इस कार्रवाई से संभावित प्रत्याशियों के बीच खलबली मची हुई है। वहीं नगर पंचायत बिलरियागंज के जेसीबी वह कर्मचारियों द्वारा बोर्ड निकालने का कार्य किया जा रहा है।

Monday, March 22, 2021

नारेबाजी कर वसीम रिजवी का मुस्लिम युवकों ने फूंका पुतला।

नारेबाजी कर वसीम रिजवी का मुस्लिम युवकों ने फूंका पुतला।

मुस्लिम युवकों ने उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

धार्मिक भावना आहत करने पर फांसी देने की युवकों ने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील गेट के सामने आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मुस्लिम युवकों ने नारेबाजी कर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का पुतला फूंका और उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बाबू को सौंपा।
जानकारी के अनुसार मुस्लिम युवकों ने  धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाते हुए  कहा कि इस्लाम धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं गलत बयान बाजी कर धार्मिक ग्रंथ का  अपमान किया गया है। जिससे मुस्लिम  आहत हैं। आक्रोशित युवकों ने सगड़ी तहसील के सामने आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार दिन में 12 बजे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना भड़काने पर वसीम रिजवी का पुतला फूंका इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने वसीम रिजवी के विरुद्ध नारेबाजी कर वसीम रिजवी को फांसी दो फांसी दो के नारे लगाए।
और उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही करने की उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर मांग की। उनका कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए वसीम रिजवी के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। जिसमें मुख्य रुप से फैजान, कैफ खान,शोयब, फुरकान खान, महफूज खान, आमिर खान, आलम, असलम,अयूब सहित दर्जनों मुस्लिम युवक मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भागीदारी संकल्प मोर्चा के लिए :: ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भागीदारी संकल्प मोर्चा के लिए :: ओमप्रकाश राजभर 

प्रदेश व केंद्र सरकार पर निकाली जमकर भड़ास।

सामाजिक न्याय समिति लागू करने को लेकर छोड़ा मंत्रालय: ओमप्रकाश राजभर 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महावत गढ़ ग्राम सभा में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत पंचायत चुनाव को लेकर बिगुल फूंका तो वहीं प्रदेश में सरकार बनाने का खाका खींचा इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली ।
जानकारी के अनुसार महावतगढ़ ग्राम सभा में कोविड-19 के नियमों के तहत कार्यकर्ता बैठक की अनुमति स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई थी। वही बैठक भागीदारी संकल्प मोर्चा की पंचायत चुनाव की जनसभा में तब्दील हो गई। मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव समाज पार्टी व अनिल चौहान क्रांति समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे दिन में 1:30 बजे पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने अपने संबोधन में एक तरफ प्रदेश व देश में महंगाई को लेकर ललकारा तो वही प्रधानमंत्री मोदी पर गुजरात के उद्योग पतियों के 6 लाख 66 हजार करोड़ रुपए माफ पर सवाल उठाए कहा वोट लेंगे उत्तर प्रदेश व बिहार से पैसा माफ करेंगे गुजरात का, प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश नहीं बिकने देंगे रेलवे एलआईसी सहित सरकारी उपक्रमों को बेच रहे हैं। वहीं विदेश में 265 टन सोना बेच दिया।उन्होंने कहा कि विधानसभा में पिछड़ों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर विरोध दर्ज किया तो वही उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर पिछड़ों को स्नातकोत्तर तक फीस माफी पढ़ाई नि शुल्क रहेगी वही सरकारी विद्यालय में कन्वेंट की तर्ज पर पढ़ाई करायेंगे प्राइवेट कंपनियों में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू करेंगे और सरकार बनी तो सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करेंगे। जिसको लेकर मोदी योगी व अमित शाह विवाद हुआ कमेटी गठन के बाद भी रिपोर्ट को लागू करने पर मंत्रालय से इस्तीफा देकर भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया। जिसमें बाबू सिंह कुशवाहा, ओवैसी, रामकरन बिंद,अनिल चौहान, सैनी पाल सहित 10 लोगों को एक मंच पर लाकर एक साथ चुनाव लड़कर अगली सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने का दावा किया। इस दौरान राष्ट्रीय क्रांति समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौहान ने प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक सभी पदों पर भी एकजुट होकर  भागीदारी संकल्प मोर्चा के प्रत्याशी को जिताने  की अपील की। भागीदारी संकल्प मोर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता राम भरत राजभर ने की संचालन जयनाथ सिंह ने किया। इस दौरान महाप्रधान पद के प्रत्याशी शिव सागर चौहान,बबलू, अर्जुन, सोनू चौहान, विवेक चौहान, हरेन्द्र मौर्या, हरिराम गोड़, नागेंद्र कनौजिया, अरविंद, बृजेश,दीपक सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

ईंट भट्ठे व देशी शराब,अंग्रेजी शराब, वियर की दुकानों पर छापा मारकर शराब चेकिंग किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गोरिया,
सियरहा,भावापुर,अंन्डाखोर, भीमबर में स्थित ईंट भट्ठे पर छापा मारकर शराब आदि की चेकिंग किया गया लेकिन कोई अप्रिय सामान नहीं मिला।वहीं बिलरियागंज के देशी शराब,अंग्रेजी शराब व वियर की दुकानों पर छापा मारकर शराब चेकिंग किया गया और जिसमें उपजिलाधिकारी सगड़ी बागिस शुक्ला व सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव, एस ओ धर्मेंद्र कुमार सिंह व एस आई ओमप्रकाश यादव प्रथम व कांस्टेबल की मौजूदगी में छापा मारा गया और हिदायत दी गई कि समय से दुकान खोले और समय से बंद करे। लेकिन ब्रांड ही बेचें लेकिन घटिया बिक्री हुआ या छपी प्रिंट अधिक में बिक्री हुआ तो होगी कार्रवाई बताया गया कि गोरिया बाजार, जैगहा,विन्दवल,पटवध, भीमबर बाजार आदि में देशी, अंग्रेजी, वियर की दुकानों की चेकिंग किया गया और सभी दुकानों को समय से बंद करने व समय से खोलने पर अवगत कराया गया। वही पंचायत चुनाव को देखते हुए यह कार्यवाही किया गया है।

Sunday, March 21, 2021

आरकेएम केंपस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई आयोजित।

आरकेएम केंपस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई आयोजित।

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

600 छात्र छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हर खोरी में स्थित आरकेएम केंपस में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 600 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
जानकारी के अनुसार आरकेएम कैंपस में दूसरे वर्ष जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कुल जनपद के 47 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने नामांकन कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया मुख्य रूप से विक्रम इंटर कॉलेज से 45 छात्र छात्रा मॉडर्न ऐरा से 15 जवाहर नवोदय विद्यालय से 5 शिवली से 3 आजाद मेमोरियल से 4 इंग्लिश स्कूल से 10 सेंट जेवियर से पांच सीपीएस आजमगढ़ से 4 मऊ से 15 इस प्रकार कुल 630 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें से 32 छात्र अनुपस्थित रहे। सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के डायरेक्टर डॉ सुनीता सिंह ने बताया कि विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में साईकिल द्वितीय के रूप में पंखा व तृतीय के रूप में पेंडुलम घड़ी दी जाएगी। वहीं प्रत्येक स्कूल के टॉप 10 छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा 15 से 20 अप्रैल के बीच विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक कुलदीप सिंह, पिंटू यादव, आलोक, सतीश, विशाल, ऋतुराज, सोहेल, कुमुद सहित सभी शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की।

नगर पंचायत जीयनपुर में 4 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों को दी गई योजनाओं की जानकारी।

नगर पंचायत जीयनपुर में 4 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों को दी गई योजनाओं की जानकारी।

4 वर्षों में विकास के नए आयाम गढ़े भाजपा सरकार ने : प्रेम प्रकाश राय।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिस में उपस्थित कस्बा वासियों को विविध योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया गया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने  किया। 
सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के 4 वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि 4 वर्षों में विकास के भाजपा सरकार नए आयाम गढ़े हैं। इस दौरान चन्द्रशेखर सिंह,जयप्रकाश सिंह, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और नगर पंचायत के कर्मचारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।