जमीनी विवाद में तीन गंभीर रूप से घायल।
तीन के ऊपर दर्ज हुआ एससी-एसटी का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शाम 4:00 बजे हरैया बाजार में स्थित जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल पहुंचे थे की दो पक्ष आपस में पैमाइश को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें सुनील पासवान, भोला पासवान, सुशील पासवान को गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वही घायल लोगों ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। जिसके उपरांत जीयनपुर पुलिस ने तीन के विरुद्ध मारपीट व एससी-एसटी का मुकदमा पंजीकृत किया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ही दिन में मारपीट की दो घटनाओं से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
No comments:
Post a Comment