Friday, March 12, 2021

जमीनी विवाद में चटकी लाठियां दोनों पक्षों से 1 दर्जन से अधिक लोग घायल।

जमीनी विवाद में चटकी लाठियां दोनों पक्षों से 1 दर्जन से अधिक लोग घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुलाह जहरुलाह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा व राड से मारपीट हुई जिसमें 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार फैजुल्लाह जहरुल्लाह निवासी रामू पुत्र पांचू और राम शरीख पुत्र पंचम के बीच आबादी की जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। जिसका न्यायालय में वाद चल रहा है। इस बीच आबादी के जमीन पर निर्माण होने की संभावना को लेकर दोनों परिवारों के बीच में दोपहर बाद जमकर लाठी-डंडे व राड से आपस में मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से राम शरीख पुत्र पंचम उम्र 55 साल, बसंती पत्नी राम शरीख उम्र 50 साल, पूनम पुत्री राम शरीख उम्र 30 साल, सहित प्रिया, प्रियंवदा , प्रज्ञा , धनंजय , तुलसी गंभीर रूप से घायल हुए वहीं दूसरे पक्ष से रामू पुत्र पांचू उम्र 48 साल, राहुल पुत्र पांचू उम्र 27 साल, पवन पुत्र पांचू उम्र 22 साल, शांति पत्नी पांचू उम्र 45 साल, मुनीता पत्नी महेंद्र उम्र 28 साल , सुनीता अनीता काजल वंशिका घायल हुई दोनों पक्षों के लोग जीयनपुर थाने पर पहुंचकर सूचना दियें। उनकी तहरीर के उपरांत दोनों पक्षों को मेडिकल परीक्षण के लिए जीयनपुर पुलिस ने अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment