पिकअप ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति को कुचला अस्पताल ले जाते समय मौत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पुनापार गांव निवासी की सड़क पार करते समय पिकअप के चपेट में आ जाने से बुरी तरह से घायल हो गया। इलाज के दौरान अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रात्रि 8:30 बजे के करीब सड़क पार करते समय अपने घर जा रहे भुवनेश्वर सिंह पुत्र स्व0 भगवती सिंह उम्र 65 साल जो सड़क पार कर अपने घर जा रहे थे। आजमगढ़ की तरफ से आ रही पिकअप ने बड़ागांव पुनापार के सामने ही धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए उनको इलाज के लिए अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया तो वही लाटघाट के समीप पिकअप गाड़ी सहित ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही मौत की सुचना परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment