Sunday, March 31, 2024

अवैध तंमचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

अवैध तंमचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। शनिवार को उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान रजादेपुर मोड़ से पहले नहर पुलिया के पास से शिवा उपाध्याय पुत्र दीनदयाल उपाध्याय उम्र 19 साल निवासी एकवनडाड थाना जीयनपुर को एक तमंचा 303 बोर व एक कारतूस.303 बोर के साथ समय 10:15 बजे रात्रि में पकड़ लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर पर धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में जिया के नाम तीन स्वर्ण पदक।

नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप  में जिया के नाम तीन स्वर्ण पदक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव की जिया राय ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेई सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट में चल रही तीन दिवसीय नेशनल पैरा स्विमिंग तैराकी की तीनों स्पर्धाओं का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जिया की सफलता से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।
उन्होंने टीम महाराष्ट्र के लिए 200 मीटर फ्री स्टाइल,100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में भाग लिया। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ तीनो स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र टीम टूर्नामेंट की उपविजेता रही। इस टूर्नामेंट में कुल इक्कीस टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता  का आयोजन पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 29 मार्च से 31 मार्च तक किया गया था। जिया ने इससे पहले बैंगलोर और उदयपुर में आयोजित नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2021 और 2022 में क्रमशः 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। तैराक के प्रदर्शन को पेरिस में पैरा ओलंपिक 2024 के चयन के लिए गिना जाएगा जो अगस्त - सितंबर 24 में निर्धारित है। 
03 दिसंबर 23 को जिया राय को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा विकलांगता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सुश्री जिया राय को इससे पहले प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार(पीएमआरबी)- 2022, 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों का सर्वोच्च पुरस्कार, उत्तर प्रदेश विकलांगता पुरस्कार -2021, शिवर-कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड (यूएसए) सहित कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

लोक सभा चुनाव को लेकर एसएसबी के जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

लोक सभा चुनाव को लेकर एसएसबी के जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने किया रोड़ मार्च।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आज़मगढ़।
सगड़ी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और एसएसबी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च।
प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में सुरक्षा बलों के साथ संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो आप की खैर नहीं। पुलिस ने शत प्रतिशत व निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस का फ्लैग मार्च जीयनपुर बाज़ार,आज़ाद नगर,समता नगर,आदर्श नगर,कुरैश नगर सहित विभिन स्थानों से होते हुए कोतवाली पहुंचा।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैद है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गाड़ियों की सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस का काम आम लोगों को सुरक्षा का एहसास कराना है अपराधियों के दिल में पुलिस का डर पैदा होने से अपराध पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सड़क पर उतार कर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि अफवाहों से दूर रहें।लोगों से बताया गया कि संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Saturday, March 30, 2024

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ वितरण।

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ वितरण।

परीक्षा परिणाम और पुरस्कार पाकर बच्चों के खीलें चेहरे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रवीण कुमार गुप्ता व स्कूल संस्थापक छेदी लाल गुप्ता,प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह एवं मुन्ना राय आदि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अजमतगढ़ स्टेट बैंक के मैनेजर जाॅयस चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे जीवन की नींव इस स्कूल में ही बनती है। सफलता के लिए निरंतरता बहुत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। अपने अन्दर हीन भावना कभी न आने दे लक्ष्य के लिए निष्ठा से लगे रहे और अपनी गलतियों से सीखें उनकी पुनरावृत्ति न होने दे।अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योजना बनाकर अध्ययन करना चाहिये। वार्षिक परीक्षा में प्रथम व द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परीक्षा फल प्राप्त करके बच्चे खुशी से झूम उठे और उनके अभिभावक भी उनकी इस खुशी को देखकर फूले नहीं समा रहे थे। वहीं उपनिरीक्षक अजमतगढ़ ओमप्रकाश ने कहा कि स्कूल में ग्रहण किये गये संस्कारों का जीवन भर प्रभाव रहता है। हमें सभी वर्ग के बच्चों को जागरूक एवं शिक्षित करना चाहिए जिससे वह समाज में और देश में अपना नाम रोशन कर सकें। उन्होने सफल छात्र और छात्राओं को बधाई दी और अच्छी सफलता के लिए निरंतर लगे रहने की सलाह दी। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रवीण कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और अभिभावकों को विद्यालय पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देने के साथ-साथ आश्वस्त किया कि आगे चलकर भी विद्यालय उनकी आशाओं पर खरा उतरेगा और बच्चों के विकास के लिए सभी आयामों में उत्कृष्ट प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।इस दौरान बबीता सिंह,राजेश यादव, जितेंद्र कुमार,अंशिका,कुमकुम,निकिता,सुभ्ररा,रंजना, कंचन,वंदना,तनु,समृति आदि मौजूद रहें।

छिनैती करने के फिराक में एक अभियुक्त कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

छिनैती करने के फिराक में एक अभियुक्त कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली इब्राहिमपुर निवासी द्वारा काफी दिनों से गांव के सामने कुरहस मोड़ के पास कट्टा सटाकर धमकी देकर लोगों को डरा धमका कर छिनैती करने का कार्य किया करता था। जिसको लेकर चौकी इंचार्ज ईमिलिया कोतवाली जीयनपुर द्वारा आरोपी नवीन सिंह पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी सिंह को गिरफ्तार करके कट्टा और कारतूस के साथ जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज ईमिलिया सुभाष तिवारी द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात 8:30 बजे जब वह सड़क पर छिनैती करने की फिराक में था इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि वह कई दिनों से लगातार लोगों को डरा धमकाकर छिनैती किया करता था। जिसकी सूचना पुलिस को कई लोगों ने दी थी जिस पर पुलिस ने जाल बिछाया था और शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर::खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर::खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बी आर सी केंद्र अजमतगढ़ पर परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक विद्यालय के समस्त प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने बताया कि 1अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हो रहा है। जिसके तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने का प्रयास करें। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। एआरपी कमल नयन यादव ने कहा शिक्षक डायरी प्रतिदिन भरी जाए।विमल प्रकाश ने बताया एसएमसी व अभिभावक शिक्षक की बैठक हर महीने नियमित रूप से की जाए। जूनियर विद्यालय मिश्रपुर के शिक्षक अनिल राय के असामयिक निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर एआरपी विमल प्रकाश,अनिल मिश्रा,कुसुम पांडेय,राजेंद्र मौर्य,  राजमणि शर्मा,प्रदीप कुमार, सुनील कुमार,नीरज यादव, जगदीश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।

दो सौ मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में जिया राय ने जीता गोल्ड।

दो सौ मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में जिया राय ने जीता गोल्ड।

13 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के पहले दिन ही मिली सफलता।

टीम महाराष्ट्र की ओर से जिया राय कर रही है प्रतिभाग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेई सेंटर पार्क डिसेबिलिटी स्पोर्ट में 200 मीटर की फ्री स्टाइल पैरा स्विमिंग में शुक्रवार को जनपद की बेटी जिया राय ने की गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के कटाई अलीमुद्दीनपुर की रहने वाली जिया राय 29 मार्च से शुरू हुई तेरहवीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में टीम महाराष्ट्र की ओर से 200 मीटर फ्री स्टाइल,100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअलमेडली इवेंट में प्रतिभाग कर रहीं है। पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 29 मार्च से 31 मार्च 24 तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रही है। यह कार्यक्रम भारतीय पैरालंपिक समिति की देखरेख में पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया है। शुक्रवार को संपन्न हुई 200 मीटर की फ्री स्टाइल पर तैराकी में जहां जिया राय को गोल्ड मेडल मिला। वही कर्नाटक की प्रिया मटेश्वर को सिल्वर तथा तमिलनाडु की  रतकुंडा संजना को कास्य पदक पर संतोष करना पड़ा। फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा में विभिन्न प्रांतो के सात प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके पहले सुश्री जिया ने बैंगलोर और उदयपुर में आयोजित नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2021 और 2022 में क्रमशः 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जिया राय के नाम पर दर्ज है। तीन दिसंबर 23 को जिया राय को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विकलांगता का राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। इस पैरा स्विमिंग तैराक  ने एक लंबा सफर तय किया है।

Friday, March 29, 2024

तेरहवीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में जिया राय दिखाएगी जलवा।

तेरहवीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में जिया राय दिखाएगी जलवा।

टीम महाराष्ट्र की ओर से करेगी तीन दिन प्रतिभाग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीन की रहने वाली जिया राय 29 मार्च से शुरू हो रही तेरहवीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में टीम महाराष्ट्र की ओर से 200 मीटर फ्री स्टाइल,100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअलमेडली इवेंट में भाग लेंगी। पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 29 मार्च से 31 मार्च 24 तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेई सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स में आयोजित की गई है। यह कार्यक्रम भारतीय पैरालंपिक समिति की देखरेख में पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया है। इसके पहले जिया ने बैंगलोर और उदयपुर में आयोजित नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2021 और 2022 में क्रमशः 200 मीटर फ्री स्टाइल,100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जिया राय के नाम पर दर्ज है। तीन दिसंबर 23 को जिया राय को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विकलांगता का राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। इस पैरा स्विमिंग तैराक ने एक लंबा सफर तय किया है। जब जिया दो साल से कुछ अधिक की थी तो उसमे बौद्धिक विकलांगता (ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर) का पता चला। किसी भी अन्य बच्चे के विपरीत,ऑटिस्टिक बच्चे को प्रशिक्षण देना और उसे प्रतियोगिता की अमूर्त अवधारणाओं को समझाना माता-पिता के लिए एक कठिन कार्य रहा। हालाँकि जिया समुद्र की धारा की तकनीकी बाधा वाली तैराकी को समझने में तेज थी। लेकिन लाइन शुरू करने की गति जैसी सरल चीजें जिन्हें सीटी से बदलना पड़ता है। उन्हें बहुत सारी कंडीशनिंग और प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ी। जिया के दृढ़ संकल्प और उसके माता- पिता की कड़ी मेहनत ने जिया को कई सफलताएं दिलाईं।

फोन पे एप्प के माध्यम से मिसमैच मोबाइल नम्बर पर ट्रान्सफर हुए 50 हजार रूपये को वापस कराया गया।

फोन पे एप्प के माध्यम से मिसमैच मोबाइल नम्बर पर ट्रान्सफर हुए 50 हजार रूपये को वापस कराया गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में योगेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 श्रीराम पासवान निवासी अमलोनी थाना जीयनपुर द्वारा 14,01,2024 को फोन पे एप्प के माध्यम से मो0न0 856480xxxx पर 50,000/- रूपये ट्राजेक्शन किया जा रहा था। भूलवश मोबाइल नम्बर मिसमैच हो जाने के कारण मोबाइल नम्बर 856580xxxx पर 50 हजार रूपये ट्राजेक्शन हो गया तत्तपश्चात पीड़ित व्यक्ति ने थाना जीयनपुर पर अपनी समस्या के सम्बन्ध मे शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसकी जाँच कांस्टेबल शहादत अंसारी द्वारा किया गया और आवेदक से साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर काल कराकर शिकायत दर्ज करायी गयी। कांस्टेबल शहादत अंसारी द्वारा आवेदक योगेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 श्रीराम पासवान निवासी अमलोनी जीयनपुर द्वारा फोन पे एप्प के माध्यम से भूलवश मिसमैच मोबाइल नम्बर 8565 807580 पर 50 हजार रुपये ट्राजेक्शन हुये रुपये को पीड़ित व्यक्ति के खाते में वापस कराया गया।

Thursday, March 28, 2024

जनपद की सीमाओं पर पुलिस की नाकेबंदी, शरारती तत्वों पर 24 घंटे होगी नजर।

जनपद की सीमाओं पर पुलिस की नाकेबंदी, शरारती तत्वों पर 24 घंटे होगी नजर।

चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए धन लुटाने वालों पर होगा सख्त पहरा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सगड़ी तहसील 
से जुड़े मऊ जनपद की सीमाओं पर गुरुवार को बैरियर लगाकर पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी।जनपद की सीमा से लगने वाले चार स्थानों पर बैरियर लगाकर शरारती तत्वों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी और चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए खर्च होने वाले काले धन पर पुलिस कड़ी जांच करेगी। आजमगढ़ जनपद की सीमा मऊ से कई जगहों पर लगी हुई है।जहां से गोरखपुर,देवरिया, सिद्धार्थ नगर,बलिया और नेपाल से लोगों का आना-जाना होता है। पिछले चुनाव में इस क्षेत्र में कई जगह पर अनाधिकृत रूप से पैसा लेकर लोग पकड़े गए थे। जनपद में छठे चरण में चुनाव होना है लेकिन चुनाव को निष्पक्ष और बिना भय के संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की सीमाएं काफी हद तक जनपद मऊ से सटी हुई है।आँखेपुर,गोपईपुर,
पन्शबदा और बालीपुर मऊ जनपद की सीमा में सटे हुए हैं। इन सभी स्थानों पर बैरिकेटिंग लगाकर नाकेबंदी की जा रही है। ताकि ना तो कोई शरारती तत्व जनपद में प्रवेश करें ना ही चुनाव में किसी तरह का अनुचित धनबल का प्रयोग हो सके।

गांव गांव चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान।

गांव गांव चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान।

एक माह तक सफाई कर्मियों को रहना होगा सतर्क।

ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में अभियान को दिया गया मूर्तरूप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक के तहत अभियान को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों को विशेष सफाई रखने का दायित्व सौंपा गया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,आईएसबी राम कुमार सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास आनंद, उमेश चंद पांडे,स्वास्थ्य विभाग कुसुम लता,सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव,महामंत्री राजेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष मानसिंह ने अपना अपना विचार रखा।

शुक्रवार को मरम्मत कार्य की वजह से सात घण्टे बंद रहेगी बिजली।

शुक्रवार को मरम्मत कार्य की वजह से सात घण्टे बंद रहेगी बिजली।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र लाटघाट पर शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। जहां उपकेंद्र पर लगभग 16000 उपभोक्ता है। उसे सुचारू रूप से चलाने के लिए मरम्मत कार्य के लिए विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बंद की जा रही है। जिसमें समस्त फिटर बंद रहेंगे। जबकि विद्युत उपकेंद्र लाटघाट पर कुल चार फीडर वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। जिनमें लाटघाट,कैथौली,बरडीहा एवं महुला समस्त फिडर को बंद कर दिया जाएगा और सप्लाई पूरे दिन बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद पुनःसप्लाई सुचारु रूप से चलाई जाएगी।इस संबंध में उपखंड अधिकारी जीयनपुर रवि शंकर सिंह एव अवर अभियंता विवेक खरवार ने बताया कि मरम्मत करने के लिए पूरे उपकेंद्र को बंद करने का निर्देश दिया गया है जो सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद किया जाएगा। मरम्मत कार्य संपूर्ण हो जाने के बाद पुनः सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनके घरों में पानी की आवश्यकता हो वह सुबह में ही पानी अपने टंकियों में फुल कर लें जिससे कि उनका कार्य पूरे दिन चलाता रहे एवं किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।

Wednesday, March 27, 2024

शरारती तत्वों ने विद्युत केबल के नीचे कूड़े के ढेर में लगाई आग।

शरारती तत्वों ने विद्युत केबल के नीचे कूड़े के ढेर में लगाई आग।

आग की लपटों से पिघलने लगी चार सौ चालीस बोल्ट की केबल।

मौके पर पहुंचे जे ई ने विद्युत आपूर्ति कराई बंद,टला बड़ा हादसा।

आग बुझने तक कर्मचारियों के साथ मौके पर डटे रहे अधिकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र से चंद कदम की दूरी पर किसी शरारती तत्व ने नगर पंचायत के कूड़े के ढेर में बुधवार को दोपहर में आग लगा दी। जिससे विद्युत आपूर्ति के लिए लगी 440 वोल्ट की केबल आग की लपटों से घिर गई। मौके पर पहुंचे जे ई आलोक कुमार ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जीयनपुर कस्बे के उत्तरी छोर पर स्थित शर्मा ढाबा के पास नगर पंचायत के कूड़े के ढेर में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। जिससे कुछ ही देर में आसपास में धुआ धुआ हो गया और तेज लपटें निकलने लगी। उठ रही लपटों के ठीक ऊपर विद्युत केबल से 440 वोल्ट की लाइन आपूर्ति हो रही थी। विद्युत विभाग की केबल आग की लपटों और धुएं से घिर गई। केबल पिघलने और जलने की सूचना मिलते ही जे ई आलोक कुमार मौके पर पहुंच गए और तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कराया और आग बुझाने तक कर्मचारियों के साथ मौके पर डटे रहे। इस संबंध में आलोक कुमार ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। आग की लपटों से केबल के गलने की संभावना को देखते हुए विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई है।

खंभा गाड़ते समय करंट से मृत मजदूर के घर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी।

खंभा गाड़ते समय करंट से मृत मजदूर के घर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी।

परिजनों से ली जानकारी,पिता का दर्ज किया लिखित बयान।

बिना किसी प्रस्तावित योजना के काम कराए जाने का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बे में रविवार को विद्युत का पोल खड़ा करते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। बुधवार को बिजली विभाग के उपनिरीक्षक प्रदीप सोनकर और एसडीओ रविशंकर सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उसके पिता का लिखित बयान दर्ज कराया। जीयनपुर कोतवाली के मेहनाजपुर ग्राम सभा में रविवार को क्षेत्र के एक ठेकेदार द्वारा बिजली के पोल गाड़ने का काम कराया जा रहा था। खंभा खड़ा करते समय बगल से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे रौनापार थाना क्षेत्र के सपहा पाठक गांव का रहने वाला मजदूर श्रीविजय उर्फ लालू पुत्र महावीर की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने जीयनपुर कोतवाली में उसी दिन मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को बिजली विभाग के उपनिरीक्षक प्रदीप सोनकर, एसडीओ जीयनपुर रविशंकर सिंह और  बिजली विभाग के कर्मचारी मृतक के घर पहुंचे। इस संबंध में एसडीओ रविशंकर सिंह ने बताया कि जो काम कराया जा रहा था वह प्रस्तावित नहीं है।काम के समय विद्युत आपूर्ति भी बंद नही कराई गई थी।

Tuesday, March 26, 2024

होली पर्व शांति पूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस।

 कपड़ा फाड़ खेली गई होली,प्रशासन रहा मुस्तैद।

होली पर्व शांति पूर्वक संपन्न होने  पर प्रशासन ने ली राहत की सांस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ लाटघाट चुनहवा क्षेत्र में पुलिस और पीएसी के जवान करते रहे चक्रमण सोमवार को होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस।सोमवार को होली पर्व पर जीयनपुर, चुनहवा,अजमतगढ़ ,लाटघाट सहित क्षेत्र में पुलिस के जवान तैनात रहे।वही उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व सीओ सगड़ी शुभम तोदी ने भ्रमण कर होली पर्व पर निकल रहे टोली,जुलूस व कस्बा में निरंतर चक्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखें। इस दौरान जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में 228 स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वही जीयनपुर क्षेत्र में पुलिस बल व पीएसी के जवान के साथ सभी दरोगा अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद थें। जीयनपुर व आस पास के क्षेत्रों में विवेक कुमार पान्डेय ने पुलिस के जवानों के साथ भ्रमण कर रहे थे। वहीं क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।वही जीयनपुर चौक के पास जबरदस्त कपड़ा फाड़ होली खेली गई और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल बधाई दी गई।

वरदानी के घर मिर्गी रोग की दवा हुई वितरित,उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार व झारखंड से जूटे लोग।

वरदानी के घर मिर्गी रोग की दवा हुई वितरित,उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार व झारखंड से जूटे लोग।

तुरकौली गांव में वरदानी के घर बनी लिट्टी खाकर मिर्गी रोग का होता है इलाज।

प्रतिवर्ष की भांति गांव में पुलिस के जवान रहे मुस्तैद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तुरकौली झंझवा गांव में होलिका दहन के दिन वरदानी के घर मिर्गी के इलाज के लिए आजमगढ़ ही नहीं उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड से जूटे सैकड़ों लोग,गांव में प्रतिवर्ष की भांति प्रशासन रहा मुस्तैद।
कहते हैं कि होली का सम्मत जलते ही बहुत से दुखों का अंत हो जाता है। लेकिन होली के सम्मत में बनी लिट्टी खाने से मिर्गी और फरका जैसी बीमारी ठीक होती है, ऐसा पहली बार देखने को मिला है। जब होली के दिन लोग अपने गांव में रखे सम्मत को जलाते हैं तब सगड़ी तहसील क्षेत्र के तुरकौली गांव में मिर्गी और फरका रोग से पीड़ित लोगों का जमावड़ा हुआ। तुरकौली गांव निवासी रामप्रवेश चौहान पुत्र पतिराज चौहान पुत्रगण स्व. मेड़ही चौहान होलिका दहन की रात्रि मिर्गी व फरका के इलाज के लिए मरीजों को लिट्टी खिलाते हैं। लोगों का मानना है कि तीन से पांच वर्ष तक लगातार लिट्टी खाने से यह रोग जड़ से समाप्त हो जाता है। होलिका दहन के दिन दोपहर से ही गांव में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। लिट्टी खाने के लिए बिहार, झारखंड,मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लोग यहां पहुंचे। लोगों का कहना है कि सैकड़ों वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। पहले रामपलट चौहान व पतिराज चौहान के पिता मेड़ही चौहान लिट्टी के तौर पर दवा खिलाते थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र रामपलट और पतिराज लोगों को दवा खिलाते थे। अब रामप्रवेश चौहान परंपरा को निभाते हैं होलिका दहन के बाद जब लोग अपने घरों को चले जाते हैं और होलिका दहन का स्थान सूना हो जाता है। तब ये लोग वहां पर सम्मत की आग में लिट्टी बनाते हैं। लिट्टी बनाते समय उस स्थान पर वहां कोई नहीं रहता है। रामप्रवेश चौहान ने बताया कि उनके बाबा मेघई चौहान को वरदान था कि होलिका दहन के दिन जौ के आटे की लिट्टी बनाकर खिलाने से मिर्गी रोग पूर्ण रूप से अच्छा हो जाता है। जिसकी परंपरा आज भी उनके वंशज जिंदा रखे हुए हैं वही उनके घर पर गांव में दूर दराज से हज़ारों की संख्या लोग जुटे रहे। लिट्टी बनाने के बाद वह लोग पूरे गांव में घूम-घूमकर लिट्टी के छोटे-छोटे टुकड़े कर लोगों में बांटते हैं। गीता, प्रकाश,मुनियां, दीपक,दुलारी आदि का कहना है कि पूर्व वर्ष से वह लोग दवा खाने आ रहे हैं और उन्हें लिट्टी खाने से बहुत फायदा हुआ है। मान्यता है कि दवा खाने के बाद मरीज को गांव का सीवान छोड़ देना होता है।वही जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय ने बताया कि गांव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

जहां से चलती है गांव की सरकार वही लगा है कूड़े का अंबार।

जहां से चलती है गांव की सरकार वही लगा है कूड़े का अंबार।

संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा,फिर भी गांव की सरकार मौन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सफाई के नाम पर भले ही करोड़ों रुपया लुटा रही हो लेकिन आज भी कुछ गांवों में सफाई की स्थिति सरकार की मनशा के अनुकूल कतई नहीं दिखाई देती है। अजमतगढ़ ब्लॉक के चांदपार गांव में पंचायत भवन के ठीक सामने ही कचरे का ढेर लगा है। जिससे संक्रामक बिना बीमारियों के फैलने की संभावना बनी हुई है फिर भी इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।मुस्लिम आबादी वाली घनी ग्राम सभा चांदपार में लगभग 22 लाख की लागत से पंचायत भवन बना हुआ है। जहां ग्राम पंचायत के सदस्य और प्रधान बैठकर विकास की चर्चा करते हैं और योजनाओं को मूर्त रूप देते हैं। गांव के लोगों को  ग्राम पंचायत भवन के माध्यम से ही तमाम योजनाओं की जानकारी और सुविधा देने की व्यवस्था की गई है।आए दिन इस रास्ते से सैकड़ों ग्रामीणों का आना-जाना होता है। कई लोगों ने इसकी शिकायत भी की। लेकिन आज तक इस कूड़े के ढेर को हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरे संज्ञान में ऐसी जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने को कहा 
जाएगा।

आशाओं से सफलता नहीं मिलती लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास जरूरी:: सरफराज।

आशाओं से सफलता नहीं मिलती लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास जरूरी:: सरफराज।

इस बार नहीं तो अगली बार जरूर मिलेगा आईपीएल में मौका::मुशीर खान।

गांव पहुंचने पर दोनों क्रिकेटरों का हुआ स्वागत,घर पर भी चार घंटे चलता है अभ्यास।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी कहा जाता है कि यदि व्यक्ति के अंदर ऊंचाई पानी का जज्बा,लगन और दृढ़ संकल्प हो तो बड़ी से बड़ी कामयाबी उसके चरण चूम लेती है। क्रिकेट में कुछ ऐसा ही कर दिखाने का संकल्प लेकर निकले सगड़ी तहसील के नौशाद खान खुद बहुत कुछ नहीं कर पाए लेकिन अपने दो बेटों को क्रिकेट की दुनिया का धुरंधर खिलाड़ी बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। सोमवार को गांव पहुंचने पर टेस्ट क्रिकेटर सरफराज खान और अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी मुशीर खान का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।भारतीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के सगड़ी तहसील के ग्राम बासुपार निवासी सरफराज खान सोमवार को अपने घर पहुंचे। ग्रामीण और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सरफराज खान ने हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था।सरफराज ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पारी में 62 रन बनाए। उन्होंने मात्र 66 गेंद पर 62 रन बनाकर बेहतरीन पारी खेली।इस टेस्ट में सरफराज खान ने नौ चौका और एक छक्का लगाया जिसकी लोगों ने सराहना की। सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने अंदर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बेहतरीन पारी से क्रिकेट जगत के लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। हाल ही में मुंबई और विदर्भ के बीच संपन्न हुए रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुर्शीद ने शानदार शतक लगाया। अपने स्वागत के दौरान सरफराज खान ने कहा कि केवल उम्मीद पालने से सफलता नहीं मिलती है बल्कि उसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा। क्रिकेट में आने के बाद मुझे कई जगह असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने पूरी लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य को साधने की कोशिश की और सबके स्नेह से मुझे भारतीय टीम में स्थान मिला में देश के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं। वर्तमान समय में चल रहे आईपीएल में सलेक्शन ना होने पर क्रिकेटर मुशीर ने कहा कि में लगातार प्रयास कर रहा हूं।इस बार नहीं तो अगली बार मुझे आईपीएल में स्थान जरूर मिलेगा।सरफराज के पिता और कोच नौशाद खान ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। बहुत उम्मीद नहीं पानी चाहिए। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

Monday, March 25, 2024

पूर्व कुलपति प्रो0डीपी सिंह एवं प्रो0अमेरिका सिंह के मध्य शिष्टाचार भेंटवार्ता।

पूर्व कुलपति प्रो0डीपी सिंह एवं प्रो0अमेरिका सिंह के मध्य शिष्टाचार भेंटवार्ता।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में आदिवासी शिक्षा के विकास एवं इन्हे उच्च शिक्षा की मुख्यधारा में लाने सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा।

आदिवासी हमारी संस्कृति के सच्चे संवाहक,इन्हे उच्च शिक्षा की मुख्यधारा में लाना आवश्यक::प्रो0अमेरिका सिंह, पूर्व कुलपति

आदिवासी सहित सर्व समुदाय की उच्च शिक्षा का उत्कृष्टता केंद्र है जय मिनेश विश्वविद्यालय::प्रो0 डीपी सिंह प्रेसीडेंट

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

लखनऊ।
लखनऊ, 26 मार्च आरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डीपी सिंह एवं जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय रानपुर कोटा के कुलपति एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के मध्य शिष्टाचार भेंट वार्ता हुई। इस अवसर पर वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन, युवाओं की कौशल शिक्षा एवं आदिवासी शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श एवं चर्चा हुई। प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने प्रोफेसर डीपी तिवारी को राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुँ मैं की प्रति भेंट की।गौरतलब हैं की राज्यपाल मिश्र के जीवन वृत पर आधारित पुस्तक निमित्त मात्र हुँ मैं शिक्षाविदों का निरंतर मार्गदर्शन कर रही हैं।प्रो सिंह ने कहा कि श्री मिश्र की कार्यशैली सभी से हटकर है। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्हें सभी का सम्मान और स्नेह मिला है। मिश्र जिस भी दायित्व पर रहे, जनकल्याण सदैव उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में रहा है। ऐसे विराट व्यक्तित्व की जीवनी निश्चय ही युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। चर्चा के दौरान पूर्व कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने कहा की आदिवासी लोग सांस्कृतिक विरासत और कला और शिल्प के कौशल से समृद्ध होते हैं लेकिन वे अभी भी उच्च शिक्षा के संबंध में के रूप में अच्छी तरह से जीवन के अन्य क्षेत्रों में हाशिए पर हैं। लेकिन वास्तविक अर्थों में भारतीय संस्कृति के सच्चे संरक्षक हैं। जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय द्वारा उनके पुनरुत्थान और सांस्कृतिक संरक्षण के दिशा में किए गए प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है। इस विश्वविद्यालय ने आदिवासी शिक्षा के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की हैं। जो की आदिवासी विद्यार्थियों सहित सर्व समुदाय के उच्च शिक्षा के महान उद्देश्यों एवं मिशन को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।मुख्य रूप से जनजातीय सहित सर्वसामुदाय शिक्षा के अवसर , विशेष रूप से उच्च शिक्षा और अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करने में यह विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य शिक्षा तक पहुंच सहित  उच्च शिक्षा के सभी स्तरों पर समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना है। इस नीति ने आदिवासियों की शिक्षा को राष्ट्रीय दृष्टिकोण प्रदान किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की यह महान परिकल्पना राष्ट्र के विकास में सीधा योगदान देती है।पूर्व कुलपति एवं जय मिनेश विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. डीपी सिंह ने कहा कि विश्व का प्रथम आदिवासी विश्वविद्यालय जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय आदिवासी समाज के विद्यार्थियों के साथ ही अन्य वर्गों के विद्यार्थियों को बिना भेदभाव उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के समुचित अवसर उपलब्ध करवा रहा हैं। यह छात्रों को शिक्षण,अनुसंधान, रचनात्मक और आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से समृद्ध बहु सांस्कृतिक दुनिया में नेतृत्व के लिए तैयार कर रहा है ताकि राष्ट्र की आकांक्षा को पूरा किया जा सके। इसका मुख्य ध्यान आदिवासी लोगों की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के संरक्षण और संवर्धन पर है और साथ ही यह उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए भी प्रयासरत है। राजस्थान में आदिवासी शिक्षा सहित सर्व समुदाय के लिए यह विश्वविद्यालय शोध अनुसंधान में उच्च शिक्षा में समुचित अवसर उपलब्ध करा रहा है। अपनी स्थापना के अल्प समय में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ इस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है जिससे असंख्य विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।अपनी स्थापना वर्ष से ही राष्ट्रीय शिक्षक नीति के अनुरूप यह विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए हाडोती संभाग सहित सम्पूर्ण राजस्थान के असंख्य आदिवासी विद्यार्थियों कों विश्वविद्यालय से जुड़कर उच्च शिक्षा के मुख्य धारा में शामिल कर चुका हैं।

Friday, March 22, 2024

होलिका दहन भूमि विवाद को अधिकारियों ने आम सहमति से निपटाया।

होलिका दहन भूमि विवाद को अधिकारियों ने आम सहमति से निपटाया।

सगड़ी में 228 जगह पर होगा होलिका दहन,मौजूद रहेगा प्रशासन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के मुहम्मदपुर गांव में होलिका दहन को लेकर चल रहे विवाद को सीओ सगड़ी और एसडीएम सगड़ी ने मौके पर पहुंचकर शुक्रवार को आम सहमति से निपटारा कराया गया।होलिका दहन के समय संवेदनशील स्थलों पर पुलिस मौजूद रहेगी।सगड़ी तहसील में कुल 228 जगह पर होलिका दहन का स्थल चिन्हित है।कुछ जगहों पर होलिका दहन को लेकर गांव में विवाद रहा है। विवादित स्थलों पर उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार और पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी स्वयं मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कर रहे हैं। इसी क्रम में मुहम्मदपुर गांव में होलिका दहन की जमीन को लेकर गांव में कुछ विवाद चल रहा था। जिस स्थान पर पहले  होलिका दहन हो रहा था वहां 
पर हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। पिछले वर्ष दूसरी जगह पर होलिका जलाने का प्रयास करने पर कुछ लोगों ने विरोध किया था।  गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय में दोनों अधिकारियों सहित प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय की उपस्थिति में आम सहमति से दूसरी जगह पर होलिका दहन का निर्णय लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने कहा कि होली को शांतिमय ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वही होली के दिन शरारती तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नज़र होली के दिन कम आवाज में डीजे बजाये नहीं तो होगी कार्रवाई।शांतिपूर्ण तरीके से मनायें होली त्यौहार।

प्रदेश में पांच सीट भी नहीं जीत पाएगी सपा आजमगढ़ भी हारेगी::दारा चौहान

प्रदेश में पांच सीट भी नहीं जीत पाएगी सपा आजमगढ़ भी हारेगी::दारा चौहान

घोटालेबाजों को हर हाल में जाना होगा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा के चुनाव में पूरे प्रदेश में 5 सीट भी नहीं जीत पाएगी बल्कि आजमगढ़ की लोकसभा सीट भी बुरी तरह से हारेगी। घोटाला करने वाले हर व्यक्ति को जेल जाना पड़ेगा। यह बातें प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को अजमतगढ़ बाजार में अपने स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं की जानकारी न तो गरीबों तक पहुंच पाती थी न ही योजनाओं का लाभ उनको मिलता था। प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद से हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मैंने प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा किया। जिनके अनुभव के आधार पर में यह कह सकता हूं अब की लोकसभा के चुनाव में मुसलमान भी भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुट रहा है और अबकी बार 400 पार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हर भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज को जेल जाना ही पड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण सिंह,तारकेश्वर ओझा, लालू जायसवाल,कन्हैया अग्रवाल रामजन्म सिंह,कैलाश राय,मुन्ना सिंह,किशुन कनौजिया सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर वृद्धा की मौत युवक घायल।

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर वृद्धा की मौत युवक घायल।

जीयनपुर बाजार से दवा लेकर लौटते समय हुई घटना।

जीयनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के मोहम्मदाबाद रोड़ पर चुनूगपार मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में दवा लेकर लौट रही 58 वर्षीया महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा हमीद गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने गम्भीर रुप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली के चगईपुर गांव निवासी हमीद अपनी मां मैनुनिशा 58 साल को शुक्रवार को बाइक से दवा दिलाने के लिए जीयनपुर बाजार आया हुआ था। दवा लेकर वह 7:00 बजे के लगभग घर लौट रहा था। मोहम्मदाबाद रोड पर चुनुगपार मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला  ट्राली के चक्के के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक हमीद को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर और बाइक को थाने ले आई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पुत्र वसीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किया जा रहा है।