Tuesday, March 31, 2026

सगड़ी से मऊ जनपद को जोड़ने वाली दो सड़कों का शीघ्र होगा चौड़ीकरण::विधायक सगड़ी

सगड़ी से मऊ जनपद को जोड़ने वाली दो सड़कों का शीघ्र होगा चौड़ीकरण::विधायक सगड़ी

विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण को सौंपा ज्ञापन,शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा से जनपद मऊ को जोड़ने वाली दो जीर्ण शीर्ण सड़कों की शीघ्र ही मरम्मत और चौड़ीकरण होगा। विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सहमति प्रदान की है।प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव देते हुए डॉ,एच एन सिंह पटेल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 345 सगड़ी में लोक निर्माण विभाग से निर्मित जीयनपुर चौक से अजमतगढ़ होते हुए मऊ सीमा तक और रौनापार चौक से लाटघाट होते हुए मऊ सीमा तक की सड़क जर्जर एवं जीर्ण शीर्ण हो गई है। जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसका चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण करते हुए निर्माण कार्य कराया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने प्रस्ताव पर शीघ्र ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस संबंध में सगड़ी विधायक पटेल ने बताया कि मेरे प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण और उच्चीकरण का काम स्वीकृत हुआ है जिस पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। जीयनपुर चौक से मऊ बार्डर तक तथा रौनापार से लाटघाट बाजार होते हुए मऊ बॉर्डर तक की सड़क काफी खराब हो गई है। इसका प्रस्ताव मैने प्रमुख सचिव को दिया है। शीघ्र ही दोनों सड़क भी स्वीकृत हो जाएगी और काम शुरू हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को मऊ जनपद से जुड़ने में काफी आसानी होगी और व्यापार भी सुगम होगा जिससे लोगों की समृद्धि बढ़ेगी।

आयुक्त आजमगढ़ के निर्देश पर राजस्व टीम ने कराया कब्जा परिवर्तन।

आयुक्त आजमगढ़ के निर्देश पर राजस्व टीम ने कराया कब्जा परिवर्तन। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के चगईपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा अनधिकृत रूप से किए गए कब्जे को आयुक्त आजमगढ़ के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा गठित राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को कब्जा हटवा दिया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु काफी संख्या में पुलिस के लोग मौजूद रहे।सगड़ी तहसील के चगईपुर गांव निवासी परमहंस यादव ने आयुक्त आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि मेरी भूमि पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त महोदय ने उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को इस संबंध में कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम से मौके की पैमाइश कराई।जिसमें शिकायत सही पाई गई।उपजिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक समोधि राम, लेखपाल रीता गौतम,हरिवंश और उपनिरीक्षक श्याम जी यादव,उपनिरीक्षक राणा प्रताप राय,महिला दरोगा गीतांजलि, कांस्टेबल निलेश,प्रदीप कुमार गुप्ता और संजय वर्मा की संयुक्त टीम बनाकर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाने का निर्देश दिया। सोमवार को गठित टीम मौके पर पहुंची और पुनः पैमाइश कर कब्जा परिवर्तन कर दिया और निशान देही तामीर की। इस दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई। जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के लोग मौजूद रहे।इस बाबत राजस्व निरीक्षक समोधि राम ने बताया कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर दोनों पक्षों की सहमति से कब्जा परिवर्तन कराया गया। शिकायत का समाधान कर दिया गया है। अब कोई विवाद दोनों पक्षों में नहीं रह गया है। दोनों पक्षों से सहमति पत्र भी तैयार कराया गया।

वायरल वीडियो पर मुकदमा दर्ज कर तमंचा के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

वायरल वीडियो पर मुकदमा दर्ज कर तमंचा के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

जीयनपुर पुलिस ने युवक को तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आर्केस्ट्रा पर तमंचा के साथ वायरल हुई वीडियो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को तमंचा के साथ किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर हरैया गांव में कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा पर बार बाला के साथ युवक के द्वारा अवैध तमंचा लेकर डांस की वीडियो वायरल हुई जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संज्ञान में लेकर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर उपनिरीक्षक हरीश शुक्ला ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वायरल वीडियो में युवक मनिकाडीह के पास बहरीपुर पुलिया पर बैठा हुआ है तत्परता दिखाते हुए जीयनपुर पुलिस बल के साथ सोमवार की रात्रि 12:45 पर बहरीपुर पुलिया से रिशु पुत्र चंद्रभान निवासी हरैया उम्र 18 वर्ष को पकड़ा जिसके पास से तमंचा बरामद की वहीं धारा 9/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विना भेदभाव के रोजगार सृजन में महती भूमिका::मनीष मिश्रा

विना भेदभाव के रोजगार सृजन में महती भूमिका::मनीष मिश्रा 

65 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र हुआ वितरित,
जल्द ही दर्जनों सहायिका बनेगी कार्यकत्री।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में मंगलवार को 65 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को शपथ पत्र के साथ बुधवार को जॉइनिंग कराई जाएगी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि 2003 के बाद सहायिकाओं की नियुक्ति रिक्त होने के बाद की जा रही है जो रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण हैं स्वयं के गांव में रहकर कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ तेजी से रोजगार सृजन के कार्यक्रम चलाकर लोगों को रोजगार दे रही है जिससे प्रदेश और देश आगे बढ़ा है खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक विकास कार्यों में महती भूमिका निभा रहा और आज सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर इनको रोजगार सृजन के साथ-साथ वंचित लोगों को लाभ मिल रहा है परियोजना अधिकारी उमेश चंद्र पांडे ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र 2003 के बाद सहायिकाओं की भर्ती की गई है 65 सहायकों की नियुक्ति पत्र पर दी गया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जल्द ही दर्जनों सहायिकाओं का प्रमोशन कर कर कार्यकर्ता बना दिया जाएगा साथ ही साथ सरकार ने शासनादेश भी जारी कर दिए हैं कि जल्द ही इनके मानदेय में भी सम्मानजनक वृद्धि होने जा रही है इस दौरान खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा पिंटू राजेंद्र कुमार राय सिंह सुभान खान सहित परियोजना बाल विकास परियोजना से जुड़े समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Monday, March 30, 2026

कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह‘मुन्ना राय’के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’

कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह‘मुन्ना राय’के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’ 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

   :-रिपोर्ट मनीष कुमार पान्डेय आजमगढ़:-

आज़मगढ़। 
ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में पूर्ण हुए एक वर्ष के उल्लेखनीय कार्यकाल के उपलक्ष्य में आज नेहरू हॉल सभागार में ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया गया, जो उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी सत्यनारायण पटेल (पूर्व विधायक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह और रामजी गिरी की भी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि सैकड़ो चार पहिया वाहन और हज़ारो मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का एक विशाल हुजूम ज़िलाध्यक्ष  ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में सठियाँव से नेहरू हॉल तक उत्साहपूर्ण जुलूस के रूप में पहुँचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का जोश और समर्थन देखने लायक रहा, जिसने कार्यक्रम को जनसमर्थन का एक सशक्त संदेश दिया।अपने एक वर्ष के कार्यकाल में कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए 22 ब्लॉक कमेटियों का पुनर्गठन एवं पहली बार 154 मंडल स्तर की इकाइयों तथा लगभग 3300 बूथ कमेटियों का गठन किया गया, जिससे कांग्रेस की पकड़ गांव-गांव तक सुदृढ़ हुई।जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी संगठन लगातार सक्रिय रहा। प्राथमिक विद्यालयों के विलय के विरोध, किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ आवाज उठाने, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध तथा शंकराचार्य जी के समर्थन में आंदोलन जैसे अनेक विषयों पर ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन, पदयात्रा एवं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तारी देकर संगठन ने जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। इसके साथ ही संकटग्रस्त एवं पीड़ित परिवारों को आर्थिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराकर संगठन ने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया।ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने अपने संबोधन में कहा कि बीता हुआ एक वर्ष संगठन की ऊर्जा, कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी अन्याय एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएगा।मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने कहा कि आज़मगढ़ में कांग्रेस संगठन ने जिस तरह से गतिशीलता और मजबूती हासिल की है, वह नेतृत्व की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मॉडल पूरे पूर्वांचल में संगठन को नई दिशा देगा।विशिष्ट अतिथि विश्वविजय सिंह ने कहा कि ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में संगठन ने जमीनी स्तर पर जो विस्तार और सक्रियता दिखाई है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ कांग्रेस ने जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है, जो पूरे प्रदेश के लिए एक सकारात्मक संदेश है।विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीते एक वर्ष में जिस प्रकार संगठन ने संघर्ष और सेवा को साथ लेकर कार्य किया है, वह कांग्रेस की मूल विचार धारा को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि ‘मुन्ना राय’  का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।कार्यक्रम में अजीत कुमार राय,रियाजुल हसन,राजाराम यादव,राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, चंद्रपाल सिंह यादव,तेज बहादुर यादव,बेलाल बेग, अजीत राय,शीला भारती,सीमा भारती,हरिओम उपाध्याय,नरेंद्र सिंह, सुनील सिंह,रविकांत त्रिपाठी,दिनेश यादव,बालचंद् राम,प्रेमा चौहान,नवनीत राय,नजम शमीम,प्रदीप यादव,गोपाल कृष्ण राय,मन्तराज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बार-बाला संग डांस में युवक ने लहराया अवैध असलहा, वीडियो वायरल जांच में जुटी पुलिस।

बार-बाला संग डांस में युवक ने लहराया अवैध असलहा, वीडियो वायरल जांच में जुटी पुलिस।

जीयनपुर पुलिस दो लोगों को उठाकर कर रही पुछताछ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी आर्केस्ट्रा में बार-बाला के साथ डांस करते एक युवक द्वारा अवैध असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर बार-बाला डांस कर रही है, तभी एक युवक हाथ में असलहा लेकर मंच पर पहुंचता है और उसमें नोट लगाकर लहराते हुए डांस करता है तथा पैसे देता नजर आता है। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्राम पंचायत हरैया का है, जहां करीब 10 दिन पूर्व एक बर्थडे समारोह के दौरान भोजपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया हालांकि वीडियो कब और किस कार्यक्रम का है, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। खुलेआम असलहा लहराने की इस घटना ने कानून- व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आजमगढ़ चिराग जैन ने बताया कि थाना जीयनपुर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान असलहा लहराने का वीडियो सामने आया है। प्रभारी जीयनपुर को जांच के निर्देश दिए गए हैं,जो संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।वही जीयनपुर पुलिस दो लोगों को उठाकर कर रही पूछताछ।

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक अभिभावक बैठक वार्षिक परीक्षाफल वितरित।

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक अभिभावक बैठक वार्षिक परीक्षाफल वितरित।

स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों को मेडल व पुरस्कार देकर किया सम्मानित। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ प्रथम पर शिक्षक अभिभावक हुई बैठक स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ वार्षिक परीक्षा फल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।सोमवार को पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ प्रथम पर सुबह 10:00 शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी व खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक का अवधेश यादव ने की संचालन हरकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान अभिभावकों को प्रतिदिन स्कूल भेजना और नियमित गृह कार्य की जांच और असंतुष्ट होने पर शिकायत करने के लिए निर्देशित किया गया वहीं स्कूल चलो अभियान का खंड शिक्षा अधिकारी ने शुभारंभ किया विद्यालय में छात्रों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया इस दौरान विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को वार्षिक परीक्षा फल के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व पुरस्कार दिया गया कक्षा 5 के 35 बच्चों को प्रधानाध्यापक के द्वारा टिफिन बॉक्स वितरित किया गया वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने बताया कि 15 लाख रुपए से विद्यालय का कायाकल्प अप्रैल माह से ही प्रारंभ होगा बैठक में मुख्य रूप से प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुमन देवी सभासद सबा परवीन अभिषेक राय सहित शिक्षक हुमा प्रवीन राजलक्ष्मी जगन्नाथ राम पटेल कुसुम लता प्रियंका प्रतिमा वर्मा कविता प्रजापति सहित दर्जनों की संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

जीयनपुर जाम को लेकर नगर विकास मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष बाईपास बनाने की मांग।

नगर विकास मंत्री से मिलकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने बाईपास बनवाने की मांग।

जीयनपुर जाम को लेकर नगर विकास मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष बाईपास बनाने की मांग। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने जीयनपुर जाम की समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री से मिलकर व्यापारियों की समस्या को उठाया बाईपास बनवाने की की मांग। सोमवार को जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश ए के शर्मा से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर नगर पंचायत स्थित है जहां प्रतिदिन सड़क जाम की समस्या उत्पन्न होती है जिससे राहगीरों क्रेता और विक्रेता स्कूली बच्चों बस ट्रक सहित बड़ी गाड़ियों के आवागमन से व्यापारियों और जीयनपुर नगर वासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जीयनपुर बाईपास बनवाने की मांग की जिससे लोगों को जाम की समस्या से प्रतिदिन ना गुजरना पड़े नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग पर नगर विकास मंत्री ने बाईपास बनवाने का आश्वासन दिया।

Sunday, March 29, 2026

गुमशुदा व्यक्ति का गेहूं के खेत में मिला शव जांच में जुटी पुलिस।

गुमशुदा व्यक्ति का गेहूं के खेत में मिला शव जांच में जुटी पुलिस।

पांच दिन पूर्व नवनिर्मित हो रहे चाहर दीवाली निर्माण से रात्रि में हुए थे फरार,जीयनपुर थाना में दर्ज है गुमशुदगी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी गुमशुदा अर्ध विक्षिप्त वृद्ध का गेहूं के खेत में मिला शव जांच में जुटी पुलिस पांच दिन पूर्व रात्रि में मुख्य मार्ग किनारे स्थित खेत की चाहर दीवाली निर्माण के दौरान हुए फरार जीयनपुर कोतवाली में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा।
             (जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम)
रविवार को दोपहर में लगभग 3:00 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर के सामने अलीपुर सिवान के गेहूं के खेत में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस और पास के स्थानीय लोगों और परिजनों ने जिनकी पहचान इम्तियाज अहमद पुत्र अब्दुल कयूम निवासी धौरहरा उम्र 73 वर्ष के रूप में की जीयनपुर पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर 25,03, 2026 को गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज किया था।
     (मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस व ग्रामीण)
शव मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम और जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है। विदित हो धौरहरा गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित खेत में चार दीवाली का निर्माण किया जा रहा था। जहां से इम्तियाज अहमद बुधवार की रात्रि में रखवाली के लिए सोए हुए थे।
      (मृतक इम्तियाज अहमद की फाइल फोटो)
लगभग 11:00 बजे रात को उठकर तहसील की तरफ चल दिये परिजनों ने गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज कराकर आसपास और इधर-उधर काफी खोजबीन की वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार घर से फरार हो चुके थे जिनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी इलाज चल रहा था। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पास दो पुत्र और तीन पुत्री हैं।पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा वहीं जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।वही जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत का असली कारण क्या है।

समाजवादी पार्टी गुंडो की पार्टी है,मैं सपाइयों की गुंडई मिटाने आजमगढ़ आया हूं::ओमप्रकाश राजभर

समाजवादी पार्टी गुंडो की पार्टी है,मैं सपाइयों की गुंडई मिटाने आजमगढ़ आया हूं::ओमप्रकाश राजभर

अखिलेश यादव धरातल के नहीं विरासत के नेता है::ओमप्रकाश राजभर मंत्री

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को जीयनपुर रामलीला मैदान में भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडो की पार्टी है।सपा की गुंडई मिटाने के लिए मैं आजमगढ़ आया हूं। समाजवादी पार्टी के गढ़ को मैं गढ़ही में बदल दूंगा। पिछड़े समाज के सीने पर चढ़कर लोकसभा और विधानसभा में पहुंचने वाले लोग इनकी आवाज कभी नहीं उठाते। मेरी प्रधानमंत्री मोदी जी से वार्ता हुई है जिसके मुताबिक आने वाले विधानसभा के चुनाव के पहले ही पिछड़ों का आरक्षण बट जाएगा। जिससे सबको भागीदारी मिलने लगेगी।भागीदारी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की गुंडई चरम सीमा पर थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।दंगा करने वाले या तो जेल में है या जमीन के अंदर चले गए। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क,शौचालय और शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक काम हो रहे हैं जबकि विपक्षियों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। तेल और गैस की किल्लत पर उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में युद्ध चल रहा है जिसका कुछ ना कुछ असर तो अपने देश पर भी पड़ेगा ही लेकिन इसे पूरी तरह से केंद्र और प्रदेश की सरकार ने कंट्रोल किया।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता हुई है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव के पूर्व पिछड़ों का 27 फीसदी आरक्षण बांट दिया जाएगा।जिससे सभी पिछड़ों को बराबर भागीदारी मिलेगी। 57651 गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी।जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बच्चों को शहर के बच्चों की तरह शिक्षण की व्यवस्था मिलेगी।मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा नेता ओम प्रकाश सिंह लीडर नहीं लोडर है। वह क्या नेतागिरी करेंगे। 27 के चुनाव में चुनाव जीत जाए तो देखता हूं मैं। स्मार्ट मीटर द्वारा आ रही गलत बिल पर उन्होंने कहा कि मैं ऊर्जा मंत्री से बात कर इसकी विसंगतियों को दूर करने का प्रयास करूंगा।भागीदारी समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सीमा देवी,अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,विपिन कुमार प्रजापति, प्रेमचंद प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीदारी पार्टी,राजकुमार गुप्ता,हरीबदन प्रजापति,सविता पटेल,अशोक प्रजापति,दीपक प्रजापति,सुनील प्रजापति,मुकेश प्रजापति ने भी संबोधित किया।

प्राथमिक शिक्षक संघ अजमतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष ने पंचायती राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

प्राथमिक शिक्षक संघ अजमतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष ने पंचायती राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के अध्यक्ष विपिन कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष दिवाकर यदुवंशी और मंत्री रंजीत शर्मा ने भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए मंत्री ओमप्रकाश राजभर को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टी ई टी अनिवार्यता से मुक्त करने का ज्ञापन सौंपा।दिए गए ज्ञापन में संगठन के लोगों ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता वर्तमान में शिक्षकों के हितों के विपरीत प्रभाव डाल रही है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त अधिकांश शिक्षक अपनी नियुक्ति के समय निर्धारित योग्यता एवं मानकों को पूर्ण करते हुए सेवा में आए थे। ऐसे शिक्षकों पर वर्तमान में स्थिति की अनिवार्यता थोपना अनुचित ही नहीं बल्कि उनके पूर्व अर्जित अधिकारियों एवं अनुभवों की अनदेखी भी है। यह व्यवस्था उनके हितों के विरुद्ध है तथा इससे शिक्षकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था में अनावश्यक और अस्थिरता उत्पन्न हो रही है।इन शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से पूर्ण मुक्त किया जाना चाहिए। वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की सेवा अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। शिक्षकों के अनुभव एवं पूर्ण निर्धारित योग्यता के को मान्यता देते हुए न्याय संगत एवं स्थाई नीति बनाई जानी चाहिए।

Saturday, March 28, 2026

पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक राष्टवादी विचार को बूथों तक पहुंचाए::ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष

पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक राष्टवादी विचार को बूथों तक पहुंचाए::ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण भाजपा के विकास पर वक्ताओं ने रखे विचार।

प्रशिक्षण का आयोजन सात सत्रों में किया गया,
तीन सांसदों से 240 तक पहुंची।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय वर्ग दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन अजमतगढ़ के नगर पंचायत के एक मैरेज हाल में आयोजित किया गया जो दो दिन में कुल सात सत्रों में आयोजित किया जाना है।जिसमें कुल सौ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने है। जिसमें उद्घाटन सत्र का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिसमें जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एव विकास पर चर्चा की गयी।प्रशिक्षण के दूसरे सत्र को सम्बोधित करते  हुए घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी,पार्टी ही नही एक विचार है हमारे सिंद्धांत जो लोक तन्त्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास से पार्टी आगे बढ़ रही है और स्वदेशी हित को देखते हुए स्वदेशी वस्तु निर्माण को आगे बढ़ना है।हमे यह विचार करने की आवश्यकता है कि हम पार्टी को कैसे आगे बढ़ाए और राष्ट्रवाद के प्रति लोगो को जागरूक करे। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ भाजपा ध्रुव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचार धारा को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का प्रयत्न करें जिससें कि देश को मजबूत और सुदृण बनाया जा सके। भारत एक राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी है और सिद्धांतों के साथ किसी से समझौता नहीं करती।प्रशिक्षण में इतिहास एव विकास,विभिन्न सत्र वैचारिक अधिष्ठान,कार्य पद्धति,कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि,बूथ प्रबंधन,सरकार की उपलब्धियां,सोशल मीडिया, नमो ऐप,सरल ऐप के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार पटेल ने किया व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवतास्तव ने की।इस दौरान प्रशिक्षण कर्ताओं में घनश्याम सिंह पटेल,देवेंद्र सिंह, सचिदानंद सिंह,भाजपा नेता मनीष मिश्रा,पूर्व विधायक वंदना सिंह,दिवाकर सिंह,नीतू जायसवाल,परितोष जायसवाल,राधेश्याम कनौजिया,धर्मेंद्र सोनकर,आनंद सिंह,अजय साहनी,तारकेश्वर ओझा,महावीर सिंह आदि रहे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारी युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारी युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सेकर्ड हर्ट स्कूल जमीन हरखोरी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत परिवार में कोहराम जीयनपुर पुलिस अज्ञात वाहन व चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।
अभय मौर्य पुत्र सीताराम उम्र 36 वर्ष निवासी इब्राहिमाबाद दोहरीघाट जनपद मऊ अपनी पत्नी शशि कला को ससुराल आजमगढ़ से लेकर शाम को वापस अपने घर दोहरीघाट जा रहा था कि लगभग 7:00 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सेक्रेट हर्ट स्कूल जमीन हरखोरी के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अभय मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी शशि कला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज जिला अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंचे भाई महेश मौर्या की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281,106/ 1,125/बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच व तलाश शुरू कर दी मृतक अभय मौर्य चार भाइयों में सबसे बड़ा था। जो गोरखपुर में चाय की दुकान खोलकर अपने परिवार की आजीविका चलाने का कार्य करता था मृतक के पास दो पुत्र है। वहीं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया माता और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सगड़ी में सुभासपा का शक्ति प्रदर्शन ओमप्रकाश राजभर करेंगे संबोधन।

सगड़ी में सुभासपा का शक्ति प्रदर्शन ओमप्रकाश राजभर करेंगे संबोधन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के जीयनपुर में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जबकि प्रदेश स्तर के नेताओं ने सगड़ी में डेरा डाल दिया है।जीयनपुर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को सुबह 11 बजे सम्मेलन शुरू होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल होंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री डा.महेशचंद्र प्रजापति और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रमुख महासचिव एवं मंत्री प्रतिनिधि वकील चौरसिया, प्रदेश संगठन मंत्री हरिबदन प्रजापति और पूर्वांचल महिला मंच की सीमा राव ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया गया है। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक जुटेंगे। इस दौरान आलोक चौरसिया,विवेक प्रजापति, दीपक प्रजापति,प्रेम सोनकर, गोविंद प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Friday, March 27, 2026

रामनवमी पर गौ रक्षको ने निकाली गौ रक्षा यात्रा किया जागरूक।

रामनवमी पर गौ रक्षको ने निकाली गौ रक्षा यात्रा किया जागरूक।

गौ रक्षको ने निकाली गौ रक्षा रैली गौरक्षा के लिए किया प्रेरित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया में रामनवमी पर गौ रक्षको ने निकाली गौ रक्षा यात्रा किया जागरूक भव्य रैली निकल गौ रक्षा के लिए किया प्रेरित।हरैया प्रखंड के हाजीपुर सूरदहपुर गांव में रामनवमी के अवसर पर गौरक्षकों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे विहिप गोरक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष आरपी राय सोनू एवं जिला संयोजक उत्कर्ष के नेतृत्व में हाजीपुर से शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया जो रौनापार होते हुए दर्जनों गांव का भ्रमण करते हुए पुनः हाजीपुर में समाप्त हुई इस दौरान प्रांत अध्यक्ष ने गौ रक्षको को गौ रक्षा की शपथ दिलाई और लोगों को गौ रक्षा करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान हिंदू धर्म में गौ माता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनीष मिश्रा पिंटू ने गौ रक्षको को गौ रक्षा की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौ रक्षक हृदेश टिंकू रितेश आदर्श अमन सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।

चन्नाराम मां कालिका मंदिर पर हवन पूजन का हुआ आयोजन,विधिविधान पूर्वक।

चन्नाराम मां कालिका मंदिर पर हवन पूजन का हुआ आयोजन।

विधिविधान पूर्वक पूजी गई मां कालिका प्रसाद का हुआ वितरण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्नाराम मां कालिका मंदिर पर नवरात्र के आठवें दिन आदिशक्ति माता के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई देवी दरबार में दिनभर जयकारे गूंजते रहे लोगों ने गुड़ और उससे तैयार भोग चढ़ाकर मातारानी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मां कालिका की पूजा से व्यक्ति साहसी और निर्भीक बनता है। शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए इनकी पूजा बहुत प्रभावी मानी जाती है। गुरुवार की सुबह देवी का भव्य श्रृंगार करने के बाद पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। दिन चढ़ने के साथ यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। लोगों ने नारियल,चुनरी, फूल-माला आदि चढ़ाकर मातारानी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा साफ -सफाई के विशेष इंतजाम किए गए सुबह से ही भक्त हाथों में नारियल,चुनरी,माला,प्रसाद लेकर मातारानी के दर्शन के लिए कतार में खड़े हो कर दर्शन पूजन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया भक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग गाजे-बाजे के साथ मुंडन कराने के लिए भी आए थे। मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की वहीं मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया है चन्नाराम मंदिर के पुजारी रण विजय सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की शाम को चार बजे विधिविधान पूर्वक हवन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासियों ने हिस्सा लिया वही हवन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान माता रानी की जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के अष्टमी के दिन माता रानी का हवन पूजन कर विदाई दी गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से आरपी राय सोनू,रणजीत सिंह, महानंद सिंह,आनंद सिंह,बबलू सिंह,प्रफुल्ल राय,दुर्गा प्रसाद यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।