समाजवादी पार्टी गुंडो की पार्टी है,मैं सपाइयों की गुंडई मिटाने आजमगढ़ आया हूं::ओमप्रकाश राजभर
अखिलेश यादव धरातल के नहीं विरासत के नेता है::ओमप्रकाश राजभर मंत्री
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को जीयनपुर रामलीला मैदान में भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडो की पार्टी है।सपा की गुंडई मिटाने के लिए मैं आजमगढ़ आया हूं। समाजवादी पार्टी के गढ़ को मैं गढ़ही में बदल दूंगा। पिछड़े समाज के सीने पर चढ़कर लोकसभा और विधानसभा में पहुंचने वाले लोग इनकी आवाज कभी नहीं उठाते। मेरी प्रधानमंत्री मोदी जी से वार्ता हुई है जिसके मुताबिक आने वाले विधानसभा के चुनाव के पहले ही पिछड़ों का आरक्षण बट जाएगा। जिससे सबको भागीदारी मिलने लगेगी।भागीदारी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की गुंडई चरम सीमा पर थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।दंगा करने वाले या तो जेल में है या जमीन के अंदर चले गए। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क,शौचालय और शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक काम हो रहे हैं जबकि विपक्षियों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। तेल और गैस की किल्लत पर उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में युद्ध चल रहा है जिसका कुछ ना कुछ असर तो अपने देश पर भी पड़ेगा ही लेकिन इसे पूरी तरह से केंद्र और प्रदेश की सरकार ने कंट्रोल किया।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता हुई है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव के पूर्व पिछड़ों का 27 फीसदी आरक्षण बांट दिया जाएगा।जिससे सभी पिछड़ों को बराबर भागीदारी मिलेगी। 57651 गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी।जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बच्चों को शहर के बच्चों की तरह शिक्षण की व्यवस्था मिलेगी।मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा नेता ओम प्रकाश सिंह लीडर नहीं लोडर है। वह क्या नेतागिरी करेंगे। 27 के चुनाव में चुनाव जीत जाए तो देखता हूं मैं। स्मार्ट मीटर द्वारा आ रही गलत बिल पर उन्होंने कहा कि मैं ऊर्जा मंत्री से बात कर इसकी विसंगतियों को दूर करने का प्रयास करूंगा।भागीदारी समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सीमा देवी,अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,विपिन कुमार प्रजापति, प्रेमचंद प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीदारी पार्टी,राजकुमार गुप्ता,हरीबदन प्रजापति,सविता पटेल,अशोक प्रजापति,दीपक प्रजापति,सुनील प्रजापति,मुकेश प्रजापति ने भी संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment