Sunday, March 8, 2026

राम की कथा सुनने से दूर हो जाती है सौ जन्मों की व्यथा::प्रेम भूषण महराज

राम की कथा सुनने से दूर हो जाती है सौ जन्मों की व्यथा::प्रेम भूषण महराज

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर में आयोजित श्री राम कथा में रविवार को राम कथा की महिमा का ज्ञान प्रवाहित करते हुए कथा व्यास प्रेमभूषण जी ने कहा कि राम कथा श्रवण करने से सौ सालों की व्यथा दूर हो जाती है। राम कथा भवतारिणी है।उन्होंने कहा कि राम कथा से ज्ञानी को ज्ञान मिलता है,भक्त को भक्ति मिलती है और संन्यासी को संन्यास की शिक्षा मिलती है। जिसकी जितना चेतना होती है उतना है उसको राम कथा में आनंद मिलता है। हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहीं सुनही बहु विधि सब संता। सब लोग अपनी-अपने हिसाब से राम की कथा का गुणगान करते हैं।सनातन धर्म में भाव से ही भक्ति है,भाव से ही जीना है,भाव से ही सब कुछ अर्जित होना है। बिना भाव और श्रद्धा के जीवन में कुछ अर्जित नहीं होता। राम कथा में धर्मेंद्र कुमार सिंह,पूजा सिंह,प्रशांत कुमार सिंह,सुशांत एवं सुशांत सिंह,संत लीला दास,प्रेम शंकर, मनोज सिंह सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment