परिषदीय विद्यालयों को 19 पैरामीटर के तहत कार्य कराकर किया गया सुसज्जित::मनीष मिश्र।
कई विद्यालयों में वाटर कूलर लगाया गया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ ब्लाक सभागार में शुक्रवार को प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक के समस्त प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र,एस आर जी रामबदन यादव,नगर पंचायत अजमतगढ़ के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वही कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय अजमतगढ़ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया जो बहुत ही सराहनी रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र ने कहा सरकार विद्यालयों को सभी सुविधाएं मौर्य कर रही हैं।अजमतगढ़ के सभी विद्यालयों को कायाकल्प योजना के तहत 19 पैरामीटर के तहत कार्य कर कर सुसज्जित किया गया है।आज परिषदीय विद्यालय भी कॉन्वेंट स्कूल की तरह नजर आ रहा है। वहीं 150 करोड़ रुपए की लागत से अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत का तेजी से नाली,इंटरलॉकिंग,आरसीसी सहित गांवों का चौमुखी विकास किया है। जो कार्य अधूरे हैं उसको पूरा किया जा रहा है। विद्यालयों को कायाकल्प के अंतर्गत सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। वहीं पर आगे उन्होंने कहा जिन भी विद्यालयों में कोई कार्य बाकी है वह मुझे अवगत कराए वह कार्य पूरा कराया जाएगा। आगे उन्होंने कहा आज शिक्षक बखूबी अपने कर्तव्य को निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में योग्य शिक्षक हैं। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा विद्यालय में कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर के कार्य कराए गए हैं। एस आर जी रामबदन यादव ने बताया सरकार परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के अंतर्गत कार्य करा रही है। जिसमें 19 पैरामीटर के तहत कार्य किए गए हैं। आगे उन्होंने बताया आंगनबाड़ी केंद्रों बाल वाटिका के तहत सुसज्जित किया गया है। बच्चों को समझने और बताने के लिए अनेक प्रकार की कीट उपलब्ध कराई गई है। शारदा कार्यक्रम के तहत बच्चों का चिन्हांकन कर अधिक से अधिक नामांकन कराया जाय, वार्षिक उत्सव आयोजित कर अभिभावकों को सम्मिलित किया जाए। नगर पंचायत अजमतगढ़ के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी ने कहा नगर पंचायत में चार विद्यालयों को कायाकल्प के तहत कार्य कराया जा रहा है। जिसमें अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में 15 लाख, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में 18 लाख सहित अन्य विद्यालयों में भी लाखों रुपए खर्च कर कार्य कराया जा रहा है। ताकि विद्यालय को सुसज्जित किया जा सके। साथ ही आरो वाटर भी लगाया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान और शिक्षक मिलकर विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन कराएं। साथ ही आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरिकेश मिश्र ने किया। इस दौरान राम सिंह,राजेंद्र मौर्य,कमल नयन यादव,संगीता मौर्या,प्रतिमा माधुरी,जर्रार हुसैन, राजमणि शर्मा,विमल प्रकाश,धनंजय मिश्र,प्रदीप तिवारी,प्रदीप राय,अंशु राय,माथुर,दिनेश पांडेय, अभिषेक राय,नीरज यादव आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment