Thursday, August 31, 2023

वृद्ध व्यक्ति को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत।

वृद्ध व्यक्ति को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत।

बाबा ढाबा के सामने हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर स्थित नवोदय विद्यालय के सामने बाबा ढाबा के पास सड़क पार कर रहे। वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
          (मृतक व्यक्ति की फाइल फोटो)
जीयनपुर स्थित बाबा ढाबा पर रमाकर मिश्रा उम्र 58 साल पुत्र गजाधर मिश्रा निवासी कस्बा भुडकुडा,थाना भुड़कुडा,जनपद गाजीपुर जो 25 वर्षों से बाबा ढ़ाबा पर रहतें थे। बुधवार की देर रात्रि 10:30 बजे सड़क पार कर लघुशंका करने जा रहे थे कि इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे चार पहिया अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें रमाकर मिश्रा बुरी तरह घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर,शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ भेज दिये। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। इनकी शादी नहीं हुई थी जो 25 वर्षों से बाबा ढाबा पर रहकर कार्य करते थे। जीयनपुर कोतवाली में बाबा ढ़ाबा संचालक जयशंकर मिश्र पुत्र स्वर्गीय दुर्गा मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

शहीद की बहन से इफ्तेखार आजमी ने बंधवाई राखी।

शहीद की बहन से इफ्तेखार आजमी ने बंधवाई राखी।

हर सुख दुख में भागीदार रहने का दिया भरोसा ।

वर्षों से निभा रहे हैं दिया गया वचन ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में पिछले 23 वर्षों से अपने दिए गए वचन का निर्वहन करते हुए इफ्तेखार आजमी ने गुरुवार को नत्थूपुर गांव के शहीद रमेश यादव की बहन शशिकला से राखी बंधवाया और उपहार भेंट कर सुख दुख में भागीदार बनने का भरोसा दिया। सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव के रमेश यादव 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। माता पिता की इकलौती संतान रमेश यादव की शहादत के बाद परिवार बिखर गया। परिवार का कोई सहारा ही नहीं रह गया था। ऐसे में उसकी बहनों का सहारा बने इफ्तेखार आज़मी भाई बनकर फर्ज निभा रहे हैं। वर्षो पूर्व किए गए वादे का निर्वहन आज भी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। शहीद की बहने भी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार इफ्तेखार को भाई की तरह राखी बांधती है। उन्हें भाई की तरह ही सम्मान देती है। गुरुवार को शहीद की बहन शशिकला नगर पंचायत अजमतगढ़ पहुंची और उनके कलाई में राखी बांधी। इफ्तेखार आजमी ने उपहार देकर विदा किया। इफ्तेखार आजमी की पत्नी चंदा ने कहा कि हमारा  सौभाग्य है कि शहीद की बहन का रिश्ता मेरे परिवार से जुड़ा है।मजहब की दीवार तोड़ इफ्तेखार ने जो गंगा जमुनी सस्कृति पेश की है वह समाज के लिए मिसाल है।

Wednesday, August 30, 2023

शहीद परिजनों को अंगवस्त्रम एव मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

शहीद परिजनों को अंगवस्त्रम एव मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी कारगिल शहीद रामसमुझ यादव शहीद मेला में शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित। जिसमेंशहीद गुलाब सिंह पटेल,शहीद रमापति शुक्ला,शहीद राम सूरज पाल,शहीद टेल्हू राम,शहीद सौदागर सिंह,
शहीद रमेश यादव,शहीद रामसमुझ यादव,सिनोद कुमार,संजय यादव, शेषनाथ यादव,अवनीश कुमार, मनोज कुमार पाण्डे,सुनील पाठक,पन्नालाल यादव, दन्तेश्वर मौर्य,हरेंद्र कुमार उपाध्याय,पारसनाथ सिंह, सूबेदार यादव,भगवान सिंह,भगौती सिंह,विवेक तिवारी, अखिलेश सिंह,रामदुलारे यादव,जयप्रकाश यादव, अखिलेश यादव और एक युवक गौतम जो अपने शरीर पर 636 शहीद परिवारों के अपने पूरे शरीर पर शहीदों का नाम गुदवा रखा है। जिसे परमवीर चक्र विजेता सूबेदार राइफल मैन संजय कुमार ने सम्मानित किया।पूर्वांचल के कुल 25 शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के श्रद्धांजलि सभा मे देश के नायकों सहित लोगो ने दी श्रद्धांजलि।

कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के श्रद्धांजलि सभा मे देश के नायकों सहित लोगो ने दी श्रद्धांजलि।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा सबका मन।

25 शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थुपुर अंजान शहीद के शहीद पार्क में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की 23 वी सहादत दिवस पर शहीद मेला एव श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसपर पूर्वांचल के कुल 25 शहीद परिवारों को अंगवस्त्रम एव मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पहले शहीद के पिता राजनाथ यादव,प्रमोद यादव, भतीजे भतीजियों में अभय यादव,अभिनव यादव, आशीष यादव,आराध्या यादव,कारगिल योद्धा दीपचंद,राइफल मैन सूबेदार परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार डाक्टर,अनूप यादव आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान मेले जैसा पूरा माहौल बना रहा जहां कई तरह की दुकानें सजी रही। कारगिल योद्धा दीपचंद ने कहा कि क्या आप लोग कभी जिंदा सैनिकों को सम्मान दे सकते हो। कम ही सैनिक मिलते है जो सैनिकों की कहानी सुना सके। हम सैनिक जो है सबसे मजबूत होते है। भारत देश के बारे में कोई नही सोचता।आवाम को अभी भी समय है। सेना देश और देश की जनता के लिए जीते है। पर आज देश का नेता सैनिकों के बारे में नही सोचता क्या 22 साल की सेवा में सैनिक एक करोड़ रुपये नही कमा सकते क्या सैनिक की मौत पर जो एक करोड़ देते है वह कोई खैरात नही है। हमारा हर कदम देश के लिए आजीवन समर्पित रहेगा। परमवीर चक्र विजेता राइफल मैन एव सूबेदार संजय कुमार ने कहा कि हमने आज मेले में जो कुछ देखा वह अनोखा है।पूरे देश मे शहीदो का मेला भाई द्वारा लगाना वह आजमगढ की मिट्टी में ही है जो एक भाई कर रहा है जो पूरे देश मे नही है। जिन शहीदों ने श्रद्धांजलि दी है। उन शहीदों का सम्मान होना चाहिए।वह सैनिक जब अपना सर्वत्र न्योछावर करता है तो उसके जनाजे में नेता प्रशासन तो आते है पर बाद में सब भूल जाते है।सैनिक परिवार का जो दर्द है वह परिवार आजीवन सहन करता है।मेरे साथ भी कई सैनिक शहीद हुए पर इस तरह का सम्मान जो एक भाई द्वारा किया जा रहा है। वह आज तक नही देखा। इस तरह का सम्मान आने वाले समय मे प्रेरणा का काम करेगा।कहि भी खड़े होकर भाषण देने आसान है। पर शहीद हुए लोगो को सम्मान देना देश का सम्मान है। बहुत सारे लोग है जो आप के साथ कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।सैनिक जब देश सेवा करने जाता है तो शहीद होने पर गांव प्रशासन क्या उनके घर कभी जाता है। हर बच्चा को ऐसी शिक्षा दे जो देश और परिवार का नाम रोशन कर सके। संस्कार अपने घर से ही मिलता है जरुरी है कि बचपन से ही संस्कार दे। कारगिल में बहुत सारे सैनिकों ने अपना सर्वत्र न्योछावर किया है। जब भी कोई युद्ध हुआ तो भारत ने सुरुआत नही किया है हमेशा दुश्मनों ने हमला बोला है। सैनिक देश के हौसले से लड़ता है। सभी सैनिक जानते है कि लड़ाई पर जाने को जिंदा आने के कम चांस होते है।शहीद की सहादत के बाद यह तो पता चले कि उसकी अन्तिम इच्छा क्या है। आजमगढ में जो यह स्थान से पूरे देश मे जो सन्देश देने की जो पहल की है वह एक मिसाल है जो सम्मान आप ने हमे दिया वह हमारे लिए एक बड़ा सम्मान है। आप एक मुट्ठी में जब तक हो कोई आप को तोड़ नही सकता। इस दौरान कहरवा, धोबिया नृत्य की और छात्रों द्वारा बेहतरीन एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। वीरेन्द्र भारती ने कई शहीद गीत और लोक गीत प्रस्तुत किये। साथ ही देश के कई कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। बादशाह प्रेमी ने हास्य कविताओं से जमकर गुदगुदाया।इस दौरान सगड़ी विधायक एच एन सिंह पटेल,डाक्टर अनूप यादव,हवलदार यादव,विश्वप्रकाश सिंह मुन्नू,उधम सिंह राठौर,मनोज यादव गीतकार,राजनाथ यादव राजेश यादव,शंकर यादव,अरबिंद जायसवाल आदि रहे।

Saturday, August 26, 2023

दारू के नशे में धुत्त व्यक्ति ने आधी रात को लगाई फांसी मौके पर ही मौत।

दारू के नशे में अधेड़ व्यक्ति ने लगाई फांसी मौत।

दारू के नशे में धुत्त व्यक्ति ने आधी रात को लगाई फांसी मौके पर ही मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने दारु के नशे में आधी रात को फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके पर ही मौत हो गई। शिवनरायन पुत्र रामधारी उम्र 40 साल निवासी हरैया कोतवाली जीयनपुर ने आधी रात दारू के नशे में बांस के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गांव वाले जब सुबह शिवनरायन को आवाज देकर बुलाने लगे तो अंदर से आवाज ना आने पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो साड़ी के फंदे से लटका हुआ शव मिला  जिसकी सूचना मृतक व्यक्ति के पिता को दी गई। घर पहुंचे पिता ने इसकी सूचना जीयनपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता रामधारी पुत्र बगेदन ने बताया कि हम अपनी लड़की के यहां गये हुये थे और हमारा लड़का शराब पीने का आदि था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी मायके चली गई है। पिता के तहरीर पर पुलिस ने इत्तेफाकिया लिखकर मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही मृतक के पास एक लड़का शिवम उम्र 07 साल और पत्नी रंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा दो गिरफ्तार,एक फरार।

गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा दो गिरफ्तार,एक फरार। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तड़के पकड़ लिया। पुलिस ने ड्राइवर सहित दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि एक पशु तस्कर फरार हो गया।
जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय और चौकी प्रभारी लाटघाट सौरव कुमार सिंह शनिवार को तड़के लाटघाट में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोहरीघाट की तरफ से गोवंश लादकर एक ट्रक बिहार की तरफ काटने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही लाटघाट पुलिया के पास पुलिस ने घेरा बंदी कर ट्रक को पकड़ लिया और उसमे बैठे ड्राइवर और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा तस्कर फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि बरामद ट्रक से नौ गोवंश बरामद किये गए हैं। वहीं तस्करी के धंधे में लिप्त रवि कुमार निवासी  खुरासो कोतवाली फूलपुर आजमगढ़ और अजय पत्थरकट निवासी कोटवा अहीरौला आजमगढ़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीसरा तस्कर आसिफ हसनाडीह अहिरौला फरार हो गया। मुकदमा दर्जकर फरार आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेमजाल में फसाकर शारीरिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार।

प्रेमजाल में फसाकर शारीरिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार।

एससी,एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने हरसिंहपुर निवासी एक युवक पर प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को युवती ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर के माध्यम से बताया कि उसके पिता एक मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधक हैं। विद्यालय में राजवंत सिंह निवासी हरसिंहपुर अध्यापन का काम करते थे। झूठी सच्ची बातें करके अपने प्रेम जाल में फंसा कर वह मेरा शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा और मेरे माता-पिता को जान मारने की धमकी भी देता रहा। कई बार मना किया गया। इसके बावजूद भी वह विद्यालय को नुकसान करने का लगातार प्रयास करता रहा। लोकलाज के कारण हमने काफी दिनों तक बर्दाश्त किया। लेकिन विवश होकर कार्रवाई के लिए सूचना दी जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपित को हिरासत मेरे लिया गया है।

Friday, August 25, 2023

विदेश भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार की ठगी,दो पर मुकदमा दर्ज।

विदेश भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार की ठगी,दो पर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले अशरफ और अहमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जीयनपुर कस्बा के नौशहरा मुहल्ला निवासी मोहम्मद तौहीद ने शुक्रवार को तहरीर देकर शिकायत किया कि वह निहायत गरीब और मजदूर है। अंजान शहीद बाजार के रहने वाले अशरफ ने मुझसे विदेश भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपए की मांग की। अशरफ की बात मानकर मैंने अपने मोहल्ले के बदरे आलम और देवापर गांव के रहने वाले जहांगीर के सामने 2 फरवरी 2015 को एक लाख बीस हजार रुपए दिया। कुछ दिन बाद अशरफ ने मुझे जाली टिकट और वीजा देते हुए बस से विदेश जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट भेजा। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने मेरे कागजात की जांच की तो बताया कि यह सब फर्जी है। वहां से लौटने के बाद में अशरफ से मिला और कहां तुमने मेरे साथ ठगी की है। मेरा पैसा वापस कर दो। मैंने कई बार पैसा मांगा लेकिन अशरफ बराबर आनाकानी करता रहा। 10 जून 2023 को में अंजान शहीद बाजार में अपना पैसा मांगने वापस गया तो अशरफ और उसका साथी अहमर पुत्र अकरम मिल गए। मैंने अपना पैसा मांगा तो दोनों ने जान मारने की धमकी देते गाली दिया। मेरा पैसा वापस करने के बजाय तीन लाख रंगदारी मांगा और धमकी देते हुए कहा कि अपना पैसा भूल जाओ। तीन लाख नहीं दिए तो तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। तोहिद की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया।

गरीबो के लिए घर घर जा कर कर्मचारी बनाएंगे आयुष्मान कार्ड--कविता तिवारी

गरीबो के लिए घर घर जा कर कर्मचारी बनाएंगे आयुष्मान कार्ड--कविता तिवारी

ब्लाक पर कई विभागों ने लगाई विकास प्रदर्शनी।

आयुष्मान कार्ड बनाने में हीला हवाली पर उठाए पीडित परिवार ने सवाल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ पर शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग पूर्ति विभाग खाद एवं रशद विभाग कृषि विभाग पशुपालन विभाग स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों द्वारा विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया एवं लोगों ने उत्साह से सराहा साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे। विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जहां पर स्वास्थ्य शिक्षा मनरेगा आयुष्मान एवं कृषि से संबंधित सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उसके बारे में जानकारी दी गई। योजनाओं की जानकारी देते हुए एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि अब गांव में ही पंचायत भवन पर समस्त कर्मचारी बैठेंगे और गांव के लोगों को 217 विभागों की जानकारी देते हुए समस्त योजनाओं को ऑनलाइन किया जाएगा। यदि कोई भी कर्मचारी इसमें हीला हवाली करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास खंड द्वारा कल 101 ग्राम पंचायत से 90 ग्राम पंचायत में पंचायत भवनों का निर्माण किया गया है। जहां पर गांव के लिए जाति आय निवास पेंशन कृषि एवं अन्य से संबंधित ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। जिस पर कम लागत में लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिना ऑनलाइन के सरकार की कोई भी सुविधाओं का लाभ आम जन तक नहीं मिलेगा। जिसके लिए हमें योजनाओं की जानकारी करनी होगी इसके लिए खंड विकास अधिकारी व एडियो पंचायत, पंचायत सचिव,प्रधान के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। वही आयुष्मान कार्ड अब घर-घर जाकर सर्वे कर कर बनाया जायेगा जिसमें कर्मचारियों को लगाया गया है। यदि कोई भी कर्मचारी आयुष्मान कार्ड बनाने में कठिनाइयां उत्पन्न करेगा तो आम लोगों की शिकायतों पर ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अजमतगढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अजमतगढ़ की अलीनगर निवासी ज्योति जायसवाल एवं प्रिया जायसवाल ने जैसे ही डॉ0 प्रदीप कुमार ने आयुष्मान कार्ड की जानकारी देने के लिए विचार व्यक्त किये इस दौरान इन महिलाओं ने अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 3 महीने से दौड़ाए जाने की शिकायत करते हुए अधिकारियों द्वारा हीला हवाली पर आरोप लगाते हुए भड़क उठी। जिस पर अधिकारियों द्वारा काफी देर तक इस पर सफाई दी जाती रही। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी,परियोजना अधिकारी उमेशचंद्र पांडे,पूर्ति निरीक्षक अनूप शाही सहित प्रधानों में वसीम अहमद प्रधान,प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह,ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप उपाध्याय,ग्राम विकास अधिकारी अमरदीप शर्मा,ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद कनौजिया,यशवंत कुमार, सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

दुपट्टे के सहारे किन्नर का पेड़ से लटका मिला शव,कब्रिस्तान कमेटी ने शव दफन से रोका पुलिस और चैयरमैन के समझाने पर शव हुआ दफन।

दुपट्टे के सहारे किन्नर का पेड़ से लटका मिला शव।

हत्या या आत्महत्या में उलझी रही दो थानों की पुलिस।

कथित किन्नर के शव दफन का कब्रिस्तान कमेटी ने किया विरोध।

आधे घंटे तक चली मशक्कत के बाद पुलिस और चैयरमेन के समझाने पर मामला सुलझा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के मीरा का पूरा आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर महुला पुलिस चौकी रौनापार थाना क्षेत्र के मीरा का पूरा पुलिया के पास दुपट्टे के सहारे पेड़ पर लटका किन्नर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर काम करना शुरू कर दिया है। शव की सिनाख्त राजू सलमान उर्फ शंकर पुत्र नियाज अहमद निवासी आदर्श नगर कसाई बाड़ा कोतवाली जीयनपुर के रुप में पहचान की गई। मृतक किन्नर 5 भाइयों में बड़ा था और उसके पास दो बच्चे सैफ और कैफ व पत्नी रफत बानो और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जब लोगों ने सुबह देखा तो किसी ने पुलिस को सुचना दी। सूचना पाकर रौनापार महुला चौकी प्रभारी उमेश कुमार और लाटघाट चौकी प्रभारी सौरभ सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और महुला चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पहले कबाड़ी का काम लाटघाट बाजार में करता था। फिर किन्नरों के सोहबत में आकर खुद अपने को किन्नर बना लिया। इधर उधर घुमकर लोगों से मांग कर अपना जीवन यापन चलाता था। घर छोड़कर लाटघाट बाजार में ही रहने लगा था और कुछ दिन बाद केशोपुर में एक मकान में रहने लगा था। मृतक किन्नर का शव सड़क किनारे एक पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटका हुआ मिला और चप्पल निचे गिरा पड़ा था। वहीं कुछ लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि मृतक किन्नर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी या उसे किसी ने जान से मार दिया है। वही पोस्टमार्टम के बाद किन्नर के शव को दफन करने के लिए महुला चौकी इंचार्ज उमेश कुमार जीयनपुर कब्रिस्तान में पहुंचे तो कब्रिस्तान कमेटी के सदस्य जफर के साथ सैकड़ो लोगों ने किन्नर के शव को दफनाने का विरोध करने लगें। आधें घंटे मशक्कत के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव और अन्य संभ्रांत लोगों के बीच आपसी समझोते से शव को दफन कराया गया।महुला चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि राजू उर्फ सलमान किन्नर नही था।वह केवल किन्नरों के साथ रहता था। उसके पास दो बच्चे हैं।कब्रिस्तान कमेटी को किसी ने गलत सुचना दे दी थी।

Wednesday, August 23, 2023

नवागत तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ की परिचय बैठक।

नवागत तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ की परिचय बैठक।

बार बेंच की बीच सामंजस्य बनाने पर दिया बल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में नवागत तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने अधिवक्ताओं के साथ परिचय बैठक की इस दौरान संबोधन में बार व बेंच में सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक न्यायालय चलाने पर बल दिया। बुधवार की दोपहर में 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक सगड़ी तहसील सभागार में नवागत तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने अधिवक्ताओं के साथ परिचय बैठक की जिसमें मुख्य रूप से सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश राय व मंत्री आशीष मिश्रा ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ क्रमशः सभी अधिवक्ताओं से परिचय कराया। इस दौरान अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश राय व मंत्री आशीष मिश्रा ने अपने सम्बोधन में बार व बेंच में सामंजस्य बनाने पर बल दिया। सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि बार व बेंच के सामंजस्य से ही अधिक से अधिक न्यायालय के कार्यों को व फाइलों निस्तारण किया  जायेगा। वही सौहार्दपूर्ण सामंजस्य बनाकर न्यायालय का अधिक से अधिक संचालन किया जाएगा जिससे कि सगड़ी वासियों की त्वरित न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदप्रकाश राय व संचालन मंत्री आशीष मिश्रा ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकारनाथ त्रिपाठी,अनिल सिंह,सूर्यभान यादव,पंकज कुमार दुबे, दुर्गेश मिश्रा,अभिनाश राय सोनू, प्रतीश यादव,अरुण सिंह,सुखदेव दुबे,सुधीर राय,मंसा यादव,संतोष कुमार,राधेश्याम यादव,प्रेमशंकर यादव,राधेश्याम मिश्रा,संजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी मुकदमा दर्ज।

ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी मुकदमा दर्ज।

मंगलवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र दुकान का ताला तोड़कर की चोरी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर तड़वाबद्दोपुर वार्ड नंबर 6 आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की चोरी कैमरे का डीवीआर व सैमसंग मानिटर उठा ले गए चोर। आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में मंगलवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर दुकान में रखे हुए कैमरा डीवीआर व सैमसंग मानीटर ताला तोड़कर उठा ले गए। बुधवार की सुबह दुकान मालिक रामप्रवेश चौहान पुत्र रामजीआवन चौहान निवासी तड़वाबद्दोपुर की सूचना पर 112 नंबर पुलिस व जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा। जिसके बाद जीयनपुर थाने पर पहुंचकर ग्राहक सेवा केंद्र मालिक रामप्रवेश चौहान ने दुकान में चोरी की तहरीर दी। तहरीर के अधार पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

विवेकानंद दुबे सगड़ी के नए तहसीलदार पदभार कियें ग्रहण।

विवेकानंद दुबे सगड़ी के नए तहसीलदार पदभार कियें ग्रहण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नवागत तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। शक्ति प्रताप सिंह के स्थानांतरण के बाद लगभग पिछले 2 महीने से सगड़ी में तहसीलदार का पद खाली चल रहा था। जिससे न्यायिक कार्यों में काफी परेशानी हो रही थी।तहसील दिवस पर जिलाधिकारी से अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष और महामंत्री ने तहसीलदार की नियुक्ति का निवेदन किया था।नवागत तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बताया कि लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। बार और बेंच में समन्वय स्थापित कर मुकदमों की तेजी से सुनवाई की जाएगी। तहसील समाधान दिवसों निलंबित शिकायती पत्रों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

फर्जी इंस्टाग्राम बना कर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप,दो पर मुकदमा दर्ज।

फर्जी इंस्टाग्राम बना कर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप,दो पर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के छपरा सुलतानपुर गांव की एक युवती ने दो लोगों पर फर्जी इंस्टाग्राम बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
छपरा सुल्तानपुर गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह उत्कर्ष कोचिंग सेंटर जीयनपुर में कोचिंग करती थी। सन् 2021 में सुधांशु सिंह उर्फ समर सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ग्राम नदवल पोस्ट घोसी जिला मऊ से दोस्ती हो गई थी। सुधांशु सिंह इस समय सऊदी अरब में है। वहां से वह फोन पर भद्दी भद्दी गालियां देता है और व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजता है। वह हमारे नाम से फर्जी इंस्टाग्राम बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करता है। इसके जीजा विशाल कुमार उर्फ पंकज सिंह ग्राम करखिया रुस्तमपुर मुझे धमकी देते हैं और कहते हैं कि लड़के से पीछा छुड़ाना चाहती हो तो चार लाख दे दो। पंकज सिंह मेरे दोनों भाइयों को जान मारने की फोन से धमकी भी देते हैं। हिमांशु सिंह ने धमकी दिया है कि जहां तुम्हारी शादी होगी वहां तुम्हारी मैं अश्लील फोटो अपलोड कर दूंगा। जीयनपुर पुलिस ने युवती की शिकायत पर सुधांशु सिंह उर्फ समर सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह और विशाल सिंह उर्फ पंकज सिंह पुत्र अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sunday, August 20, 2023

मोंरग बालू उठा रही महिला का विडियों बनाने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल,मुकदमा दर्ज।

मोंरग बालू उठा रही महिला का विडियों बनाने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल,मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला को मोंरग बालू ढोते समय विडियो बनाने से मना करने पर दबंगों ने पीटा मुकदमा दर्ज। मिर्जापुर गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 भिमल सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि हम और हमारी पत्नी विद्यावती हम दोनों मिलकर मोरंग बालू उठा रहे थे। उस वक्त हमारी पत्नी अस्त व्यस्त हालत में थी जिसका विडियो बना रहे। प्रमोद सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह,रामआशीष सिंह पुत्र लालचंद सिंह,लालचंद सिंह पुत्र स्व0 रामदेव सिंह,सरदार सिंह पुत्र रामसोच सिंह,अखिलेश सिंह पुत्र स्व0 सुखदेव सिंह,अंकित सिंह पुत्र साहब सिंह से मना करने पर लाठी डंडे से हमारी पत्नी और हमको मारपीट कर घायल कर दिए जिसमें हमारी पत्नी घायल हो गई और हमारे हाथ की उंगली टूट गई की तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

साजिश कर लड़की भगाने में आठ पर मुकदमा दर्ज।

साजिश कर लड़की भगाने में आठ पर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव के आठ लोगो पर लड़की को साजिश रचकर भगाने का मुकदमा दर्ज किया है। वही जीयनपुर कोतवाली में विमला देवी पत्नी बजरंगी गिरी ग्राम बेंदुई (सरायन) थाना अहरौला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी माझिल लड़की की शादी भुवना बुजुर्ग गांव में हुई थी कि मेरी माझिल लड़की की डिलिवरी होने वाली थी तो लड़की की सास बोली कि अपनी छोटी लड़की को देखभाल करने को भेज दो में छोटी लड़की अन्नू उम्र 15 साल को भेज दिया।पर कुछ दिन बाद ही मेरी छोटी लड़की को आशीष गिरी पुत्र गोपी को सास नाम अज्ञात,आशीष गिरी, मंजू,बलवंत गिरी,जसवंत, बसन्त,निशा आदि ने साजिश के तहत कहि भगा दिया। हर जगह तलाश किया पर नही मिली। इन सभी ने साजिश के तहत भगाया है। जबकि मेरी लड़की नाबालिक है। यह लोग शातिर और मनबढ किस्म के है। जिसपर पुलिस ने कुल आठ लोगो पर धारा120बी,366,363,496अ के तहत मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है।

पैसा लेने के बाद भी जमीन का नही किया बैनामा मुकदमा दर्ज।

पैसा लेने के बाद भी जमीन का नही किया बैनामा मुकदमा दर्ज।

पैसा मांगने पर जान से मारने की दे रहे धमकी।

पांच लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप जांच में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर निवासी अबरार नसीर पुत्र नसीर अहमद ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मसोना गांव निवासी अशोक राय पुत्र लालसा राय के कहने पर जमीन बैनामा कराने की नीयत से रानू राय पुत्र अशोक राय को 1 लाख 50 हजार नकद सहित कुल 28 लाख 66000 हजार रुपये उनके पुत्र देवाशीष राय पुत्र अशोक राय व गौरीशंकर पुत्र अज्ञात,अजीत जायसवाल पुत्र अज्ञात आदि के खाते में विभिन्न तारीखों में खाते से खाते ट्रांसफर किया। जब जमीन बैनामा करने को कहा तो आनाकानी करने लगे। जब अबरार नसीर ने अपना पैसा मांगा तो दो लाख रुपये खाते में भेज दिए। पर जब और पैसा मंगा तो एक दो महीने में वापस करने की बात कहते हुए टाल मटोल करने लगे। 04 अगस्त को जब उनके घर पैसा मांगने उनके घर मसोना गया तो पैसा वापस देने से मना कर दिए और लोगो ने गाली गलौज और मारने पीटने एव जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। शनिवार को जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अशोक राय पुत्र लालसा राय,देवाशीष राय,रानू राय पुत्रगण अशोक राय निवासी मसोना थाना जीयनपुर,गौरीशंकर एव अजीत जायसवाल पिता अज्ञात। पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है। कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि कुल पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने एव मारपीट आदि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर दो लोग घायल।

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर दो लोग घायल।

25 किमी तक घसीटी बाइक मुकदमा दर्ज।

घायल विशाल यादव जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का है सगा भतीजा।

रात्रि में ही दर्जनों लोग हरिऔध नगर कालोनी में पहुच कर कार सवार के घर जमकर की तोड़ फोड़।

दूसरे पक्ष ने आजमगढ़ कोतवाली में आधा दर्जन से ऊपर लोगों के ऊपर तोड़फोड़ करने का मुकदमा कराया दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपट्टी निवासी विशाल यादव पुत्र शम्भू यादव उम्र 35 साल शनिवार को नखड़ू किराना की दुकान के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ा कर अपने परिचित अशोक कुमार पिता का नाम अज्ञात उम्र लगभग 40 साल के साथ बाइक पर बैठा था कि समय लगभग 9:30 बजे के करीब दोहरीघाट की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी।जिससे विशाल यादव के पैर में गम्भीर चोट आई जो फैक्चर हो गया और अशोक छिटक कर दूर जा गिरा जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लगने से वह घायल हो गया। जिसका स्थानीय स्तर पर निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बाइक को घसीटता हुआ हरिऔध नगर कालोनी आजमगढ तक ले गया। विशाल यादव जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव का सगा भतीजा है। जिस वजह से दुर्घटना के बाद दर्जनों लोग बाइक से कार का पीछा करने लगे और कार चालक जान बचाने की नीयत से कार तेजी से चलाते हुए भागता रहा और हरिऔध नगर कालोनी आजमगढ पहुंच कर कार गेट के अंदर घुसा कर खड़ी जैसे ही किया पीछे से जीयनपुर से ही पीछा कर रहे लोग पहुँच गए और जमकर तोड़ फोड़ किये। रात्रि में ही कार के नम्बर प्लेट के आधार पर विशाल की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया है। वही विशेष सूत्रों से पता चला है कि कार का पीछा करते आधा दर्जन से ऊपर लोग पहुंचे हरिऔध नगर कॉलोनी में कार में तोड़फोड़ और युवक के घर में तोड़फोड़ करने को लेकर दूसरे पक्ष से भी आजमगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Saturday, August 19, 2023

पति,सास ससुर सहित सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।

पति,सास ससुर सहित सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।

30 जुलाई को घर से मारपीट कर भगाया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमींन हरखोरी के पूर्वा लड़िया निवासी मिथिलेश यादव पुत्री रामबृक्ष की शादी उसरी खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ में विश्वनाथ यादव पुत्र जयराम यादव के साथ 9 दिसम्बर 2020 को हुई थी। 6 माह पूर्व जब दोगा हुआ तो मिथिलेश अपने ससुराल गयी तो ससुराल वाले पैसा,अंगूठी फ्रिज आदि की मांग करने लगे।जब उसने दहेज के विरोध किया तो मारने पीटने लगे और मार पीटकर घर से निकाल दिया।मायके के लोग जाकर घर ले आये एव कई बार सुलह समझौता करने का प्रयास किये पर ससुराल वाले नही माने तो मादी पुलिस चौकी पर तहरीर लेकर गए पर पुलिस वालों ने तहरीर नही ली और भगा दिया। जिसपर शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली में मिथिलेश ने तहरीर दी।जिसपर पुलिस ने पति विश्वनाथ पुत्र जयराम,ससुर जयराम यादव पुत्र विकानू,सास फूल मती,अमरेश देवर,दिनेश लाल देवर,शेषनाथ जेठ,रिंकू ननद पुत्रगण जयराम पर मारपीट,दहेज उत्पीड़न आदि की सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है।

टॉप 10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में /गिरफ्तार ।

टॉप 10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में /गिरफ्तार ।

अवैध असलहा-कारतूस बरामद*हत्या, हत्या के प्रयास, लूट,डकैती जैसे गम्भीर अपराधों में 47 अभियोग पंजीकृत।

आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी टाॅप 10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार।आज दिनांक 19.08.2023 की प्रातः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजकुमार सिंह मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग करते हुए हाफिजपुर चौराहे पर पहुँचे जहां पर पूर्व से प्रभारी चौकी बलरामपुर उ0नि0 संजय तिवारी व प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला, मय हमराह के साथ मौजूद थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उकरौड़ा का रहनें वाला दुर्दांत अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुत्र भगवान सिंह जो कि किसी अपराध को अंजाम देनें हेतु करतालपुर चौराहे की तरफ से आजमगढ़ शहर की तरफ अवैध असलहे के साथ आ रहा है। अगर जल्दी करें तो पकड़ा जा सकता है।इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी चौकी बलरामपुर, चौकी प्रभारी पहाडपुर व स्वाट टीम के साथ बाग लखराव पुल के पहले पहुचकर घेराबंदी करके बदमाश का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद करतालपुर की तरफ से बागलखराँव पुल की तरफ आते हुये एक मो0सा0 सवार व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वह व्यक्ति अपनी मो0सा0 मोडकर भागनें लगा और तेजी व हड़बडाहट में मोटर साइकिल फिसल जाने के कारण गिर गया।  गिरी हुयी मोटरसाईकिल पर सवार अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायल होकर गिर गया। कराहने की आवाज पर पास जाकर निरीक्षण किया गया तो बदमाश के बायें पैर में घुटने के ऊपर गोली लगना पाया गया। अभियुक्त का समय करीब 3:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को चिकित्सकीय उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।
तलाशी के दौरान 700 रुपया नगद, 1 देशी तमंचा, 1  खोखा कारतूस, 2  जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर बरामद हुआ।
*पूछताछ विवरण-*पूछताछ करने पर घायल बदमाश ने अपना नाम सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुत्र श्री भगवान सिंह निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 35 वर्ष बताया कि मेरे ऊपर कई मुकदमें हैं मुकदमें की पैरवी में काफी पैसा खर्च होता है औऱ भी पैसा पैरवी में लगना है इसलिये मैं आज पैसे की व्यस्था के लिए किसी से लूट के उद्देश्य से जा रहा था।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुत्र श्रीभगवान सिंह निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 35 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः-* 
01 देशी तमंचा 
01  खोखा कार0 
02  जिन्दा कार0 315 बोर
01 मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर बरामद
*आपराधिक इतिहास*
*सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुत्र भगवान सिंह निवासी उकरौडा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़* 
*(टाप-10 अपराधी थाना कोतवाली)*
*हिस्ट्रीशीट संख्या- 33A*
1-मु0अ0सं0 451/04 धारा  3(1) गैगेस्टर एक्ट कोतवाली आजमगढ़
2- मु0अ0सं0 536/05 धारा  365 भादवि जीआरपी चारबाग लखनऊ
3-मु0अ0सं0 1397/05 धारा  392/120बी/342/411 भादवि कोतवाली आजमगढ़
4- मु0अ0सं0 582/06 धारा  307 भादवि कोतवाली आजमगढ़
5- मु0अ0सं0 586/06 धारा  3/25 आर्मस एक्ट कोतवाली आजमगढ़
6- मु0अ0सं0 निल/06 धारा  41/411 भादवि कोतवाली आजमगढ़
7- मु0अ0सं0 1397/06 धारा 392/302 भादवि कोतवाली आजमगढ़
8- मु0अ0सं0 186/06 धारा  3/25 आर्मस एक्ट कोतवाली आजमगढ़
9- मु0अ0सं0 287/12 धारा  3(1) गैगेस्टर एक्ट कोतवाली आजमगढ़
10- मु0अ0सं0 50/12 धारा  3/4 गुण्डा एक्ट कोतवाली आजमगढ़
11- मु0अ0सं0 74/12 धारा  307 भादवि जीयनपुर आजमगढ़
12-मु0अ0सं0 75/12 धारा  3/25 आर्मस एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
13-मु0अ0सं0 02/13 धारा  307 भादवि रौनापार आजमगढ़
14-मु0अ0सं0 03/13 धारा 307 भादवि रौनापार आजमगढ़
15- मु0अ0सं0 239/14 धारा  392/411 भादवि मुबारकपुर आजमगढ
16- मु0अ0सं0 245/14 धारा  394/411 भादवि मुबारकपुर आजमगढ
17- मु0अ0सं0 287/14 धारा  392 भादवि कोतवाली आजमगढ़
18- मु0अ0सं0 396/14 धारा  307 भादवि कोतवाली आजमगढ़
19- मु0अ0सं0 297/14 धारा  3/25 आर्मस एक्ट कोतवाली आजमगढ़
20-मु0अ0सं0 171/15 धारा  307/506 भादवि कन्धरापुर आजमगढ़
21-मु0अ0सं0 204/15 धारा  392/411 भादवि निजामबाद आजंगढ़
22-मु0अ0सं0 34/15 धारा  8/22 NDPS Act. बिलरियागंज आजमगढ़
23-मु0अ0सं0 86/15 धारा  3(1) गैगेस्टर एक्ट मुबारकपुर आजमगढ
24-मु0अ0सं0 193/15 धारा  392 भादवि अहरौला आजमगढ़
25-मु0अ0सं0 52/15 धारा  394,411 भादवि कन्धरापुर आजमगढ़
26-मु0अ0सं0 236/15 धारा 120B,147,148,149,307,506 भादवि कोतवाली आजमगढ़
27-मु0अ0सं0 38/16 धारा  392 भादवि रानी की सराय आजमगढ
28-मु0अ0सं0 57/16 धारा  390/364/394 भादवि कन्धरापुर आजमगढ़
29-मु0अ0सं0 58/16 धारा  307 भादवि कन्धरापुर आजमगढ़
30-मु0अ0सं0 152/16 धारा  394/411 भादवि कन्धरापुर आजमगढ़
31-मु0अ0सं0 16/16 धारा  392/411 भादवि निजामबाद आजंगढ़
32-मु0अ0सं0 18/16 धारा  392/411 भादवि निजामबाद आजमगढ़
33-मु0अ0सं0 60/16 धारा  3(1) यू0पी0 गैगंस्टर अधि0 निजामाबाद आजमगढ़
34-मु0अ0सं0 19/16 धारा  392/411 भादवि निजामबाद आजमगढ़
35-मु0अ0सं0 74/16 धारा  307 भादवि जीयनपुर आजमगढ़
36- मु0अ0सं0 75/16 धारा  3/25 आर्मस एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
37- मु0अ0सं0 14/16 धारा  394/307 भादवि कप्तानगंज आजमगढ
38- मु0अ0सं0 38/16 धारा  302 भादवि कप्तानगंज आजमगढ
39- मु0अ0सं0 59/16392  धारा  भादवि कप्तानगंज आजमगढ
40- मु0अ0सं0 35/16 धारा  392 भादवि कप्तानगंज आजमगढ
41- मु0अ0सं0 100/16 धारा 399/304 भादवि व 7 क्रि एक्ट कोतवाली आजमगढ़
42- मु0अ0सं0 80/16 धारा  392/411 भादवि कोतवाली आजमगढ़
43- मु0अ0सं0 99/16 धारा  392 भादवि कोतवाली आजमगढ़
44- मु0अ0सं0 20/16 धारा  392 भादवि दीदारगंज आजमगढ़
45- मु0अ0सं0 42/22 धारा  457/380 भादवि जीयनपुर आजमगढ़
46- मु0अ0सं0 318/22386 भादवि धारा  रानी की सराय आजमगढ़
*गठित टीम-*
1.प्र0नि0 राजकुमार सिंह
2.उ0नि0 श्री अखिलेश चन्द्र पाण्डेय चौकी प्रभारी पहाड़पुर
3.कां0 आशुतोष दुबे थाना कोतवाली
4. का0 विकास सरोज थाना कोतवाली
5.हे0का0 इमरान थाना कोतवाली
6. हे0का0 पंकज सिंह थाना कोतवाली 
7.उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला, स्वाट टीम प्रभारी
8.का0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, स्वाट टीम
9.आरक्षी अवनीश सिंह, स्वाट टीम
10. आरक्षी विक्रम सिंह, स्वाट टीम
11.आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, स्वाट टीम
12.आरक्षी नीरज कुमार गोंड स्वाट टीम
13. मुख्य आरक्षी यशवन्त कुमार सिंह  सर्विलांस सेल

Thursday, August 17, 2023

विजलेंस और बिजली विभाग की टीम की छापे मारी से मंचा हड़कम्प।

विजलेंस और बिजली विभाग की टीम की छापे मारी से मंचा हड़कम्प।

11 के बिजली बिल बकाया में काटा कनेक्शन,48000 हजार वसूला।

18 पर बाईपास एव चोरी से बिजली चलाने पर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र अमुआरी नारानपुर व जीयनपुर की बिजली विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आँखेंपुर गांव में छापेमारी की गई। जिसमें 11 लोगों द्वारा मीटर एवं केबल द्वारा बाईपास कर चोरी से बिजली चलाई जा रही थी। जिनके मौके पर कनेक्शन काट दिए गए साथ ही 48000 वसूला गया एवं 18 लोगों द्वारा बिना कनेक्शन के बिजली चोरी कर चलाया जा रहा था। जिन पर मुकदमा दर्ज करवाई गई।वही इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वही लोग जुगाड़ लगाकर बचने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
वही गुरुवार को संयुक्त टीम बनाकर गांव में लगभग 11:00 बजे समस्त अवर अभियंताओ और लाइनमैनों के साथ गांव में पहुंच कर एक एक घरों और दुकानों की तलासी सुरु की तो मीटर और केबिल द्वारा बाईपास कर कर लभग 11 लोग पकड़े गए। जिनके कनेक्शन काटते हुए विभाग द्वारा कार्यवाही किया गया। बिना कनेक्शन के 18 लोग चोरी से बिजली उपभोग करते पाए गए। जिनपर एफआईआर की कार्यवाही की गई। इस संबंध में उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए लोगो पर एफआईआर की कार्यवाही की गई है। इस दौरान एसडीओ अखिलेश कुमार यादव,अवर अभियंता अनुराग सिंह,आलोक, रवि,प्रमोद एव समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

अज्ञात व्यक्ति पर नीलगाय मारने का मुकदमा दर्ज।

अज्ञात व्यक्ति पर नीलगाय मारने का मुकदमा दर्ज।

जीयनपुर पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी मेराज खान की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने बुधवार को देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नीलगाय की हत्या करने का मुकदमा दर्जकर लिया और मामले की जांच में जुटी हुई है। धौरहरा गांव के निवासी मेराज खान ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक नील गाय उनके घर बराबर आती जाती थी। जिसे वह खिलाते पिलाते थे। बुधवार को उसके सिवान में मरने की खबर मिली। सिवान में जाकर देखा तो उसके पेट और जांघ में चोट लगी हुई थी। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मेराज की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। इसके अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। वही धौरहरा गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।