स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित।
हरैया गांव में हमारी माटी हमारा शान कार्यक्रम में देश पर शहीद हुए परिवार के लोगों को किया गया सम्मान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया गांव के प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय,कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय डीपीआरओ श्रीकांत दरवे द्वारा गांव के स्वतंत्रता सेनानियों में गोमती राय,रामनवल राय,संत प्रसाद,जियुत,माधव,कमला आदि के परिजनों को अंगवस्त्रम मोमेंटो मेडल मिष्ठान आदि देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान अमृत सरोवर पर शान के साथ ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत आयोजित किया गया। जिसमें सरकार की मंशा के अनुसार गांव के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीपीआरओ श्रीकांत दरवे ने कहा कि देश की आन बान शान से जो हम जी रहे है। इसके लिए हमारे सेनानियों क्रन्तिकारियो ने और हमारे देश के तमाम लोगों ने बड़ी कुर्बानिया दी है। जिसके बदौलत आज हम गुलामी की जंजीरों से बाहर आए हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अंग्रेजों ने कितनी यातनाएं हमारे ऊपर की थी। उस से निकलकर हम आज बाहर आए हैं और पूरे विश्व में हमारे देश का एक नाम है। ऐसे सेनानियों के बलिदानों को हमें जाया नहीं करना चाहिए और देश को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। इस दौरान पिंटू राय, योगेश राय,दिवाकर,आलोक राय, रजनीश राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment