Tuesday, August 8, 2023

पूर्व चेयरमैन अजमतगढ़ से डस्टबिन घोटाले की रिकवरी की नोटिस जारी।

पूर्व चेयरमैन अजमतगढ़ से डस्टबिन घोटाले की रिकवरी की नोटिस जारी।

डस्टविन घोटाला में पूर्व में जेल जा चुके हैं चेयरमैन।

17 लाख 25 हजार 750 रुपये के रिकवरी की नोटिस किया गया जारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर द्वारा डस्टबिन घोटाला किए जाने का आरोप पूर्व में लगाया जा चुका है। जिसके तहत अपराध साबित होने पर 4 मार्च को पारसनाथ सोनकर को जेल भी जाना पड़ा था। डस्टबिन घोटाले की जांच तत्कालीन एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह द्वारा की गई थी एवं जांच में डस्टबिन का कुल 17 लाख 25 हजार 750 रुपये का घोटाला सामने आया था। जिस पर उन्होंने जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी विवेचना तत्कालीन क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह द्वारा की गई थी। और कोर्ट में चार्जसीट दाखिल की जा चुकी है। वही 31 जुलाई को पहली नोटिस ईओ द्वारा जारी की गई थी। और दूसरी नोटिस आज मंगलवार को जारी की गई है। दूसरी नोटिस जारी होने से हड़कम्प मंचा हुआ है। दो नोटिस जारी होने के बाद भी अभी तक घोटाले का गबन का पैसा सरकारी खजाने में जमा नहीं किया गया है। जिसको लेकर अब कुर्की की तैयारी की जा रही है। जल्द ही नगर पंचायत द्वारा कुर्की की तैयारी की जाएगी। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अल्का मौर्य ने बताया कि दो नोटिस जारी  की गई जा चुकी है। अब जो भी विधि कार्रवाई होगी वह जल्द पूरी कर सरकारी खजाने में धन जमा कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment