Tuesday, August 30, 2022

नथ्थूपुर अंजान शहीद में हुआ शहीद मेला का आयोजन।

नथ्थूपुर अंजान शहीद में हुआ शहीद मेला का आयोजन।

शहीद रामसमुझ यादव को माल्यार्पण कर कारगिल योद्धा ने किया नमन।

शहीदों के परिजनों को कारगिल योद्धा ने किया सम्मानित।

शहीद मेला में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थूपुर अंजान शहीद में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की याद में शहीद मेला का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कारगिल योद्धा मेजर दीपचंद ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
वही पूर्वांचल के लगभग दो दर्जन शहीद परिवारों को कारगिल योद्धा ने किया सम्मानित इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध की जीवंत कहानी सुनाई वही मौजूद आवाम को सच्चे राष्ट्र सैनिक बनने का और शहीद के परिजनों को सम्मान देने का आवाहन किया शहीद मेला में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया वही भोजपुरी लोक गायक विजय चौहान व शिल्पी राज ने भोजपुरी में देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
जानकारी के अनुसार कोविड काल के दो वर्ष के बाद 30 अगस्त 2022 में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की याद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 22वें साल शहीद मेला का भव्य रुप से आयोजन किया गया जिसमें कारगिल योद्धा मेजर दीपचंद निवासी हिसार हरियाणा मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपने एक हाथ और दो पैर गंवा दिए थे वह मंगलवार दिन में 12:20 बजे कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया वही इस दौरान भारत माता की जय कारों से पूरा पंडाल गूंज उठा शहीद मेला में पूर्वांचल के 22 शहीद परिवारों को मेजर दीपचंद ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध कि अपनी जीवंत कहानी जिसमें उन्होंने ऑपरेशन कारगिल के आदेश के उपरांत बटालियन के द्वारा सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई से लेकर विजय तिरंगा फहराने तक वहीं चोटी पर बैठे पाकिस्तानी दुश्मनों के द्वारा नीचे टुकड़ी पर अचानक हमला बोलने जिसमें बटालियन के 90 जवान एक गड्ढे में छुप गए गोलीबारी बंद होने के बाद फिर जवान उठ कर 10 हजार सैनिकों से लड़े वही मेजर दीपचंद जो तोपची के रूप में कार्य कर रहे थे के ऊपर गोला गिरा जिसमें उनके दोनों पैर और एक हाथ काटने पड़े इस दौरान उनके साथी जवानों ने 17 बॉटल खून देकर जान बचाई 6 माह बाद पैर लगाए गए की भावुक कहानी लोगों को सुनाई जिस पर मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए इस दौरान उन्होंने अपना एक कविता पढ़ी एक लड़ाई खत्म दूसरी शुरू पर वह लड़ाई शत्रु से थी दूसरी मृत्यु से है पहली लड़ाई मुश्किल थी पर यह थोड़ी और ज्यादा है सुना कर लोगों को भाव विभोर कर दिया वहीं मौजूद सभी लोगों से आवाहन किया कि सेना के जवान देश के लिए सीमा पर प्राण देते हैं तो आप सभी राष्ट्र सैनिक हैं आप अभी देश के लिए देश में लड़ते हैं आप सभी सेना के जवान व शहीद का सम्मान करें। इस दौरान शहीद मेला में बच्चों ने विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया तो वही लोक गायक विजय चौहान व शिल्पी राज ने भोजपुरी में देशभक्ति गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मेला आयोजक प्रमोद यादव ने मुख्य अतिथि सहित दर्जनों अतिथियों का अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। वहीं शहीद मेला में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शहीद रामसमूझ के पिता राजनाथ यादव, गायक मनोज यादव,राकेश यादव,विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल,विधायक अखिलेश यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,हवलदार यादव,मनीष मिश्रा पिंटू, पूर्व एमएलसी गुड्डू यादव,भाजपा नेता सन्तोष सिंह टीप्पू,अराफात बेग सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गैगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार ।

गैगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार ।

अवैध तमंचा,कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
पूर्व की घटना का विवरण – दिनांक 13.4.2022 को श्री विजय प्रकाश मौर्य थानाध्यक्ष बिलरियागज आजमगढ द्वारा
अभियुक्त नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार,थाना जीयनपुर आदि 05  नफऱ के विरूद्ध मु0अ0सं0 64/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम- 1986 थाना बिलरियागंज जनपद- आजमगढ़ पर पंजीकृत कराया गया है जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय थाना जीयनपुर आजमगढ़ द्वारा की जा रही है। दिनांक 02/08/2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त नदीम उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रूपया का पुरस्कार घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 29/08/2022 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पुरस्कार घोषित अभियुक्त नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को खालिसपुर मोड़ से समय 17.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर व एक चोरी की मोटर साईकिल बिना नम्बर सुपर स्पेलेण्डर बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थानास्थानीय पर मु0अ0सं0- 542/2022 धारा- 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। 
*पंजीकृत  अभियोग –
1.  मु0 अ0 सं0 - 541/2022 धारा 411/414 भादवि थाना जीयनपुर आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 542/22 धारा 3/7/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास –* 
1. मु0अ0सं0 106/2021 धारा 3/5/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 420/467/468/471/307/34 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
 2. मु0अ0सं0 99/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवासी अधि0 व 307/34 भादवि थाना बिलरियागंज ,आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 78/2021 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 390/2020 धारा 398/401 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 26/2022 धारा 379 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 
6. मु0अ0सं0 64/2022 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
7. मु0 अ0 सं0 - 541/2022 धारा 411/414 भादवि थाना जीयनपुर आजमगढ़ 
8. मु0अ0सं0 542/22 धारा 3/7/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़
*बरामदगी –* 
1-एक अदद चोरी की मोटर साईकिल बिना नम्बर सुपर स्पेलेण्डर 
2- एक अदद तमंचा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर 
*गिरफ्तार अभियुक्त –* 
1-नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (25 हजार रूपये का इनामिया)
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1. प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह व नि0 महेन्द्र कुमार मय हमराह थाना जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ । 
2. उ0नि0 श्री शंकर यादव मय हमराह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

Monday, August 29, 2022

पुलिस अधीक्षक यातायात ने बैंकों में आपात सुरक्षा की जांची हकीकत।

पुलिस अधीक्षक यातायात ने बैंकों में आपात सुरक्षा की जांची हकीकत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ सुधीर जायसवाल और अंडर ट्रेनिंग सीओ गौरव कुमार शर्मा ने सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे जीयनपुर स्थित कई बैंकों में लगी आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बैंकों के सामने खड़ी दो पहिया व चार पहिया वाहनों को सही जगह पर खड़ी करने की हिदायत दी। बंद सीसी कैमरों को तुरंत चालू करने का निर्देश दिया तो वहीं जीयनपुर के कई बैंकों में बिना कार्य के आने जाने वाले लोगों की खास तौर पर निगरानी की जाये और उचक्को के द्वारा उपभोक्ताओं को ठगने की आए दिन शिकायत मिलती है और बैंक के उपभोक्ता अक्सर ठगी के शिकार हो जाते हैं। जिसके लिए बैंकों में सीसी कैमरे,आपातकाल के लिए इमरजेंसी अलार्म की भी व्यवस्था की गई है। सोमवार को अचानक जीयनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल ने भारतीय स्टेट बैंक जीयनपुर,यूनियन बैंक जीयनपुर,इंडियन बैंक जीयनपुर सहित कई बैंक की सुरक्षा की हकीकत जाना। बैंकों के सीसी कैमरे,आपातकाल के लिए लगे सायरन और बैंक में तैनात कर्मचारियों व बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्डो की जानकारी ली।  बैंकों में कई प्रमुख सीसी कैमरे बंद मिले। जिसको तत्काल ठीक कराकर चालू करने का निर्देश दिया। वही जांच के दौरान जीयनपुर कोतवाल  यादवेंद्र पान्डेय भी मौजूद रहे।

Saturday, August 27, 2022

टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिले।

टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिले।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मथुरा राय महिला महाविद्यालय मालटारी में शनिवार को  समारोह पूर्वक छात्रों में टेबलेट वितरित  किया गया। टेबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। ताकि छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सके। मालटारी बाजार स्थित मथुरा राय महिला महाविद्यालय में 44 छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया।  इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा राय,डॉक्टर संगीता मिश्रा,डॉ0 संध्या पांडेय,डॉ पंकज कुमार राय,गिरजेश राय,पुष्पा राय,बृजलाल सिंह,दयानंद राय,संतोष शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

डीएम और एसपी ने संपूर्ण समाधान थाना दिवस पर जीयनपुर में की जनसुनवाई।

डीएम और एसपी ने संपूर्ण समाधान थाना दिवस पर जीयनपुर में की जनसुनवाई।

लेखपालों से भूमि विवाद रजिस्टर मांग किया निरीक्षण।

संपूर्ण समाधान दिवस पर पडे़ प्रार्थना पत्रों को संयुक्त टीम के साथ त्वरित निस्तारण के निर्देश।

( मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस का जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भरद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने की जनसुनवाई और निरीक्षण। इस दौरान मौजूद राजस्व कर्मियों से भूमि विवाद रजिस्टर का निरीक्षण किया वही कमियों पर दो राजस्व कर्मियों आशा व राम कृपाल सिंह को फटकार लगाई और भूमि विवाद रजिस्टर बेहतरीन प्रस्तुतीकरण पर राजस्व निरीक्षक कैलाश नाथ गुप्ता और नफीस अहमद की पीठ थपथपाई वही सभी राजस्व कर्मियों को पुलिस द्वारा निर्मित भूमि विवाद रजिस्टर से मिलान करने के निर्देश दियें। इस दौरान सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण अधिकारियों ने किया और कमियों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल आठ प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ वहीं संयुक्त टीम बनाकर समाधान दिवस के उपरांत त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वही इस दौरान कुसुम देवी निवासी बसारथपुर जनपद मऊ ने शिकायत की की 6 बिस्वा जमीन पर छविनाथ राजभर निवासी बनकटिया को बटाई पर दिया पर एक दो बार बटाई पर अनाज देने के उपरांत जमीन को कब्जा कर लिया अनाज तो दूर जमीन भी देने से इनकार कर रहा जिस पर संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंची महिला ने शिकायत की आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने त्वरित रूप से जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। सकड़ी संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,गौरव शर्मा,कोतवाली प्रभारी अवधेश अवस्थी मौजूद रहे।

Sunday, August 21, 2022

जीयनपुर कस्बे में कृष्ण जन्म उत्सव पर हरिकीर्तन व भंडारा का हुआ आयोजन।

जीयनपुर कस्बे में कृष्ण जन्म उत्सव पर हरिकीर्तन व भंडारा का हुआ आयोजन।

( मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में कृष्ण जन्म उत्सव पर हरि कीर्तन व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बे में स्टेट बैंक के सामने शिव मंदिर पर शनिवार की रात्रि में कृष्ण जन्म उत्सव पर युवा नेता अभिषेक राय के द्वारा हरि कीर्तन वह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार की शाम से ही दर्जनों की संख्या में जीयनपुर कस्बा के लोगों ने हरि कीर्तन का शुभारंभ किया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान श्री कृष्ण के जयकारे से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा वहीं रात्रि में जीयनपुर कस्बा के सैकड़ों भक्तों ने भंडारा में भोजन ग्रहण किया। मुख्य रूप से विकास राय,सिद्धनाथ राय,शिवम राय,सत्यम चौबे,आलोक चौरसिया,भोलू राय,नीतीश जायसवाल, डब्लू गुप्ता,अभिषेक सिंह,सत्यम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भंडारे का आनंद लिया।

Saturday, August 20, 2022

करेंट से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।

करेंट से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़,)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासी युवक की शनिवार की शाम को घर पर करंट लगने से मौत हो गई परिवार में कोहराम मच गया जीयनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार दीपक राय पुत्र कपिलदेव राय उम्र 34 वर्ष निवासी रामगढ़ अपने घर पर शनिवार की शाम 5:30 बजे कटी हुई केबल जोड़ रहे थे कि तभी बिजली का करंट आ गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में परिजनों ने बिलरियागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक दीपक राय माता पिता के इकलौते पुत्र थे जिनके पास एक पुत्र हर्ष 14 वर्ष और एक पुत्री इशी उम्र 7 वर्ष की हैं।वहीं उनकी पत्नी अनामिका राय और उनकी माता सेवानिवृत्त अध्यापिका राधिका राय का रो रो कर बुरा हाल रहा सूचना पर परिवार व गांव कोहराम मच गया।

दबंगों ने एक युवक को पीटा, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग ।

दबंगों ने एक युवक को पीटा, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग ।

18 महीने पहले भी हो चुकी है दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद ।

छह लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज दो का शांति भंग में चालान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ मोहल्ला अलीनगर में शुक्रवार की देर रात दो मुस्लिम बच्चों में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट व फायरिंग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की तहरीर पर 6 लोगों के ऊपर मारपीट का किया मुकदमा दर्ज दो का शांति भंग में चालान।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ नगर पंचायत के अलीनगर मोहल्ला में शुक्रवार की रात्रि 11:00 बजे जमीन को लेकर पुरानी रंजिश में दो मुस्लिम पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई एक पक्ष ने वारिस पुत्र अब्दुल हाफिज उम्र 26 साल को मारपीट कर घायल कर दिया। वही घायल युवक के द्वारा शोर मचाने पर घरवाले और मोहल्ले के लोग बचाने के लिए दौड़ें तो दूसरे पक्ष के द्वारा फायरिंग किया गया। घर के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को और जीयनपुर कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को लेकर थाने आई युवक की तहरीर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वही दो लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि फायरिंग की सूचना हमें नहीं मिली है 3 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें 2 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी की अवैध संपत्ति हुई कुर्क।

यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी की अवैध संपत्ति हुई कुर्क।

सजायाफ्ता कुंटू सिंह के सहयोगी की अवैध संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क।

अपराधिक कृत्यों से पत्नी के नाम गांव में लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये कीमत की जमीन प्रशासन ने की कुर्क।

जिलाधिकारी के आदेश पर सगड़ी तहसीलदार प्रशासक नियुक्त। 

गाजा बाजा के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में सगड़ी तहसीलदार ने शैखमौली गांव में दो गाटा किया कुर्क। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेश के टॉप 10 माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू के मुख्य सहयोगी व पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू  हत्याकांड के आरोपी की अपराधिक कृतियों से अर्जित संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर सगड़ी तहसीलदार शक्ति सिंह,सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा,जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने गाजा बाजा के साथ शैखमौली गांव में पत्नी के नाम से लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये की अर्जित संपत्ति भूभाग को किया गया कुर्क।
शनिवार की शाम 3:00 बजे शैखमौली गांव में यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह के प्रमुख सहयोगी राजेंद्र यादव जो पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड में स्पेशल कोर्ट के द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत 31 मार्च 2022 को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई वहीं पूर्व विधायक हत्याकांड में न्यायालय के द्वारा 17 मई 2022 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।आपराधिक कृत्यों से वर्ष 2011 में अपनी पत्नी मीना देवी के नाम से शेखमौली गांव में सरकारी मूल्य के अनुरूप 5 लाख 22 हजार 6 सौ कीमत की जमीन खरीदी गई थी वहीं वर्ष 2012 में भी 5 लाख 22 हजार रुपये 6 सौ रुपए के कीमत की जमीन खरीदी गई थी। जिस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज के आदेश पर अपराधिक कृतियों से अवैध रूप से अर्जित अपनी पत्नी मीना देवी के नाम से संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया गया था। गांव के उक्त दोनों गाटों पर पैमाइश के उपरांत गाजा बाजा के साथ नोटिस बोर्ड प्रशासन ने चस्पा कराया इस दौरान पुलिस बल के जवानों के साथ गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वर्ष 2010 से राजेंद्र यादव अपराधिक कृत्य में लिप्त हैं इनके विरुद्ध जीयनपुर थाने पर कुल 9 आपराधिक मामले वर्ष 2010 से वर्ष 2021 तक दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत राजेंद्र यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी शैखमौली करतारपुर के ऊपर गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप के तहत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के आदेश पर प्रशासन ने उनकी पत्नी के नाम से गांव में खरीदी गई दो जमीन के गाटों को कुर्क किया।

प्रसिद्ध लद्दाशाह के मेला में सैकड़ों की संख्या जुटे जायरीन।

प्रसिद्ध लद्दाशाह के मेला में सैकड़ों की संख्या जुटे जायरीन।

प्रशासन रहा मुस्तैद चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस के जवान।

सैकड़ों की संख्या में दूरदराज से आए लोगों ने मेले का लिया आनंद।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर स्थित लद्धा शाह की मजार पर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में जायरीनों ने हाजिरी लगाई। लोगों ने मजार पर मत्था टेककर परिवार के लिए दुआएं मांगी। मजार परिसर में तरह-तरह के सामानों की दुकानें लगाई गई थीं। बाबा के सालाना उर्स में जनपद ही नहीं,आसपास के दर्जनों जिलों के लोग शिरकत करते हैं। बाबा के चौखट पर मत्था टेकते हैं। उनसे दुआएं मांगते हैं। यहां भूत,पिशाच,जादू, टोना सहित बाधाओं से निजात दिलाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और बाबा की चौखट के समीप पहुंचते खेलने लगते हैं।
लोगों का विश्वास है बाबा की रहमत से उन्हें इन बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। वहीं सैकड़ों दुकानें भी मेले में सज गईं है। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस के साथ पहुंचकर मेला का निरीक्षण किया वहीं मेले में जीयनपुर थाना के अतिरिक्त जनपद से भी पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। सुबह से ही बाबा और उनके बगल में स्थित मुनमुनदाई की मजार पर जायरीनों का जमघट लग गया था। लोग पूरी अकीदत के साथ मन्नते और दुआ मांग रहे थे। आयोजक मंडल द्वारा बार-बार लोगों से भीड़ न लगाने और केवल फातेहा पढ़ने की अपील की जाती रही। लगभग साढ़े चार सौ साल से लगने वाले इस उर्स में हर धर्म,जाति के लोग शिरकत करते हैं।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया।

(,मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लीला पटृटी बनकटिया में तुलसी स्मारक सेवा संस्थान के तत्वावधान में मनोज कुमार श्रीवास्तव,जिला प्रचार प्रमुख,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आवास पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कृष्ण भक्तों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कहा कि श्री कृष्ण भगवान पर्यावरण प्रेमी थे और इनके जन्म के अवसर पर हम भक्त गण पर्यावरण की सुरक्षा व पौधरोपण का संकल्प लेते हैं।उपस्थित जनों ने ढोलक,झाल, मजीरा के साथ भक्तिमय गीत गाया। ग्रामीण परिवेश में हो रहे इस गीत में बैठे पुरुष और महिलाओं ने खूब आनंद लिया। रात्रि ठीक 12:00 बजे कृष्ण भगवान का जन्म हुआ। इसके बाद सोहर हुआ,सोहर के बाद प्रसाद वितरण का कार्य हुआ, श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 75 वर्ष से अधिक समय से आवास पर हो रहा है। बाप दादाओं ने जन्माष्टमी की परंपरा रखी जिसको मैं निभाता आ रहा हूं। आगामी दिनों में भगवान का छठिहार भी मनाया जाता है।जब तक भगवत कृपा रहेगी होता रहेगा। इस अवसर पर अशोक सिंह, पप्पू सिंह,नीरज श्रीवास्तव,पपलू श्रीवास्तव,बिंदेश्वरी श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,रामकेश कनौजिया,श्रेय कुमार श्रीवास्तव,निहाल कुमार श्रीवास्तव,नंद लाल प्रजापति, बीरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Thursday, August 18, 2022

केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान कार्यालय का जीयनपुर में गोपाल राय ने किया उद्घाटन।

केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान कार्यालय का जीयनपुर में गोपाल राय ने किया उद्घाटन।

राजीव राय को आजमगढ़ जनपद का बनाया चेयरमैन।

जीयनपुर में केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के राष्ट्रीय चेयरमैन का हुआ भव्य स्वागत।

पीड़ित व असहाय लोगों की मदद ही मूल मकसद :गोपाल राय

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के कार्यालय का राष्ट्रीय चेयरमैन गोपाल राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान आजमगढ़ जनपद का चेयरमैन राजीव राय को नियुक्त किया। वही रजादेपुर मठ में वृक्षारोपण किया गया इस दौरान जीयनपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार की सुबह 11:00 बजे जीयनपुर कस्बे में केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के राष्ट्रीय चेयरमैन गोपाल राय ने कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान आजमगढ़ जनपद के चेयरमैन पद पर राजीव राय को मनोनीत किया वही जीयनपुर कस्बे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गोपाल राय का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। रजादेपुर मठ में गोपाल राय ने वृक्षारोपण किया वही अपने संबोधन में गोपाल राय ने कहा कि पीड़ित असहाय लोगों की मदद ही उनका मूल मकसद है। समाज में आमूलचूल परिवर्तन के उद्देश्य से विधिक मानवाधिकार मूल्यों और सामाजिक समरसता को स्थापित करने के लिए संस्थान कार्य करेगा भ्रष्टाचार मुक्त उन्नत समाज के लिए समाज में आर्थिक कमजोर पीड़ितों पिछड़ों व दलितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संस्थान कार्य करेगा निशुल्क रूप से उन्हें विधिक सहायता दिलाई जाएगी। वही समाज में केंद्र सरकार के द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। किसान नौजवान व गरीब लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संस्थान कार्य करेगा। इस दौरान जीयनपुर कस्बे में सैकड़ों की संख्या में संस्थान के राष्ट्रीय चेयरमैन गोपाल राय का लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। जिसमें मुख्य रुप से कृष्णा पांडे सचिव,आचार्य वीरेंद्र मिश्रा,जनक यादव, राममिलन राय, लालजी राजभर, हिमांशु , सुभाष राम,अजय चौरसिया सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

खराब खाने को लेकर नयोदय विद्यालय के बच्चों ने अपने आप को किया कमरे में बंद।

खराब खाने को लेकर नयोदय विद्यालय के बच्चों ने अपने आप को किया कमरे में बंद।

पानी,पढ़ाई और विद्यालय के खराब व्यवस्था को लेकर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने खुद को किया कमरे में बंद।

उपजिलाधिकारी और सीओ सगड़ी के घण्टों प्रयास के बाद बंद कमरे से बाहर निकले बच्चे घंटों वार्ता के बाद मानें बच्चे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जवाहर नयोदय विद्यालय में भोजन की खराब गुणवत्ता और दूषित पेयजल आपूर्ति के चलते और शिक्षण की औसत व्यवस्था से परेशान जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के बच्चों का धैर्य गुरुवार को जवाब दे गया। बार-बार शिकायत करने पर कोई कार्यवाही ना होने तथा उल्टे प्रताड़ित करने से नाराज छात्रों ने विद्यालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था को ठीक करने की मांग को लेकर और जिलाधिकारी आजमगढ़ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए विद्यालय के छात्रावास में खुद को कैद कर लिया। प्रधानाचार्य शशिकांत राय भी मनाने के प्रयास में लगे थे। इस बात की जानकारी होने पर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए तथा प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह,क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा,नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ व कोतवाल ने खुद को बंधक बनाए छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित छात्र जिलाधिकारी आजमगढ़ को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे। बच्चों का मांग था कि जिलाधिकारी को मौके पर बुलाया जाए। हम सभी उनके समक्ष अपनी पीड़ा को रखकर उनसे समस्या के निस्तारण के साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त प्रिंसिपल को तत्काल हटाने की मांग करेंगे। वहीं एसडीएम ने बताया कि बच्चों को भरोसा दिया गया कि प्रतिदिन नायब तहसीलदार वहां जाकर मॉनिटरिंग करेंगे और जो भी व्यवस्था में कमियां हैं उसको सुधार का प्रयास किया जाएगा।वहीं नायब तहसीलदार मंयक मिश्रा ने नयोदय विद्यालय के बच्चों के साथ बैठ कर साथ में भोजन किया और विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ बच्चों के समस्या के बारे में बात की।

Wednesday, August 17, 2022

अधिवक्ता के ऊपर हुआ जानलेवा हमला थाने पर दी तहरीर ।

अधिवक्ता के ऊपर हुआ जानलेवा हमला थाने पर दी तहरीर ।

अज्ञात हमलावरों ने पत्थर से बोला हमला ।

अधिवक्ता समिति ने प्रस्ताव देकर न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अधिवक्ता के ऊपर जानलेवा हमला होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक कर प्रस्ताव देकर न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार अधिवक्ता ने अज्ञात के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी हमलावरों ने पत्थर से घर जाते समय बोला हमला।सगड़ी अधिवक्ता समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष महेंद्र पासवान पुत्र मिट्ठू पासवान निवासी दोर्जा धौराहरा मंगलवार की शाम को तहसील से घर वापस जाते समय तहसील के सामने स्थित शारदा सहायक नहर की सड़क पर इस्लामिया स्कूल के आगे 8-10 की संख्या में मुंह बांध कर लडके खड़े थे वही उनसे आगे बढ़ने पर बाइक से पीछा कर ओवरटेक किया और सड़क पर उतर कर टहलने लगे और पास पहुंचते ही सड़क के पत्थर से हमला बोल दिया। वही एक पत्थर सामने से उनके ऊपर लगा जिसमें उनकी मोबाइल छतिग्रस्त हो गई। मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर अधिवक्ता भाग निकले वही हमलावर गाली देते हुए गाड़ी के पीछे दौड़े किंतु हमले में अधिवक्ता बाल बाल बच गए बुधवार की सुबह तहसील पर पहुंचकर अधिवक्ताओं से आपबीती सुनाई जिसके पश्चात थाने पर पहुंचकर अधिवक्ताओं ने अज्ञात के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। वही तहसील अधिवक्ता सभागार में बैठक कर अधिवक्ता के ऊपर हुए जानलेवा हमले पर प्रस्ताव देकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया मुकदमा दर्जकर कड़ी कार्रवाई की मांग की यदि हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई ना होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन करने की धमकी दी। अधिवक्ता समिति की अध्यक्षता ओंकार नाथ त्रिपाठी ने की इस दौरान अधिवक्ता समिति का संचालन अधिवक्ता समिति के मंत्री सूर्यभान यादव ने किया। इस दौरान मनीष राय,भीम यादव, मुकेश राय,ताड़केश्वर चौबे,सुधीर राय,सोनू राय सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

देश के शहिदों को किया नमन,भारत माता की जय के लगायें नारे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा बलिदानियों को किया नमन।
जानकारी के अनुसार राज ग्लोबल टेक्निकल इंस्टिटूयूट् लाटघाट के बच्चों द्वारा आजादी के नायकों की याद में तिरंगा रैली निकाली गई। वीर सपूत को याद कर बाजार के चारों मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता की जय कारे लगाए। भ्रमण कर स्वतंत्रता दिवस के नायकों पर जन जागरूकता चलाई। इस अवसर पर मैनेजर संदीप प्रजापति, डायरेक्टर सोनी गुप्ता,डॉ रमेश,आनंद,धीरज,यशवंत,दिनेश,किशन, ग्रिजेश,प्रवीण,सुजाता,अभिषेक आदि छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।