जल जीवन मिशन के दो दिवसीय प्रशिक्षण से पारंगत होगी महिलाएं।
प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र एवम् जांच किट वितरित।
प्रशिक्षण से जल शुद्धता की जांच में मिलेगी सुविधा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के विकास खंड अजमतगढ़ पर सोमवार को जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण सभागार में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वे अपने गांव में घर-घर जाकर स्वयं से जांच कर पानी की शुद्धता की जानकारी कर सके। प्रशिक्षण में आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह, ए एन एम को घर घर जल योजना के तहत जल गुणवत्ता एवं वाटर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से क्लोराइड,फ्लोराइड,नाइट्रेट ऑर्गेनिक पानी के मानक की जांच आसानी से हो जाएगी।प्रशिक्षण कर्ताओ में संजय कुशवाहा,देवी प्रसाद शर्मा,जितेंद्र कुमार,संतोष सैलानी,श्याम सुंदर मौर्य,संत विजय मौर्य,सोनू सैनी आदि रहे।
No comments:
Post a Comment