बिजली विभाग के खिलाफ भड़के ताजियादार।
दो दिन में नहीं हटाए गए लटकते तार तो रुकेगा ताजिया जुलूस।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नगर पंचायत जीयनपुर में सतवीं मोहर्रम के दिन शनिवार को निकाले गए जुलूस के रास्ते में लटके तारों को लेकर ताजियादारों को काफी दिक्कत हुई। रास्ते में लटके हुए कई लोगों के बिजली के तार मौके पर जुलूस के दौरान काटकर गिरा दिए गए। जुलूस की अगुवाई कर रहे नेहाल मेंहदी ने चौक पर हुसैन की शहादत के मातम के पूर्व कहा कि एक सप्ताह पहले रास्ते के अवरोध को हटाने की शिकायत की गई थी। बिजली विभाग और पुलिस के लोगों ने निरीक्षण किया। लेकिन लटकते तारों को नहीं हटाया गया। अगर 2 दिन में लटकते तारों को नहीं हटाया गया तो ताजिया का जुलूस रोका जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
No comments:
Post a Comment