माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह व उनकी पत्नी सहित 10 अपराधियों के विरूद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ दिनांक-3/8/2022 को प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह व उसकी पत्नी वन्दना सिंह सहित 10 सदस्यों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। जिसमें सरगना ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व0 रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ डी-11 गैंग का लीडर है जो प्रदेश स्तर का आपराधिक माफिया है वर्तमान समय में जिला कारागार में निरुद्ध है के उपरान्त भी अपने आपराधिक प्रभाव/ षङयन्त्र से अपनी पत्नी बन्दना सिंह के सहयोग से पत्नी बन्दना सिंह व गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह कायम कर रहा है जो अंतर जनपदीय/जनपदीय स्तर पर सक्रिय है। अभियुक्तों द्वारा कूटरचित एंव फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया था। उपरोक्त अपराधिक कृत्य आर्थिक भौतिक बुनियादी लाभ पाने के लिये किया गया है। गिरोह द्वारा उक्त अपराध करके लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न/सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त किया गया है। इस गिरोह की सक्रियता अंतर जनपदीय स्तर पर है। गिरोह के भय व दहशत के कारण कोई भी व्यक्ति इस गिरोह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज/गवाही करने की हिम्मत नही कर पाता है।उक्त गिरोह द्वारा किया गया अपराधिक कृत्य उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 2(ख) की उपधारा (एक) से आच्छादित है,जो गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियंम-1986 की धारा 3 के अधीन दण्डनीय अपराध है। गैंग चार्ट जिलाधिकारी जनपद आजमगढ द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है। उपरोक्त गैंग की आपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी अँकुश लगाने हेतु गैंग लीडर 1. ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व0 रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 2. बन्दना सिंह पत्नी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 3. शिव प्रकाश पुत्र लालचन्द यादव निवासी सरदारपुर बाबू थाना मुबारकपुर आजमगढ 4. बालकरन यादव उर्फ साधू पुत्र अर्जुन यादव निवासी हरईस्माइलपुर थाना जीयनपुर आजमगढ 5.राजेन्द्र यादव पुत्र राम सुरत यादव निवासी शेखमौली करतारपुर थाना जीयनपुर आजमगढ 6. शिवेश कुमार सिंह पुत्र रामबली सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर आजमगढ 7.मनोज सिंह पुत्र रामपलट सिंह निवासी हरईस्माइलपुर थाना जीयनपुर आजमगढ 8.अभिषेक सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी खुटहन थाना तरवाँ जनपद आजमगढ 9.रामकरन यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी हरईस्माइलपुर थाना जीयनपुर आजमगढ 10. मनोज सिंह पुत्र बाल गोबिन्द सिंह निवासी सुतरही थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के विरुद्ध मु0अ0सं0- 488/22 धारा 3(1)उ0 प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (1986) का अभियोग पंजीकृत किया गया।
No comments:
Post a Comment