Saturday, August 13, 2022

वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंज उठा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम सभा कसड़ा आईमा से तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसके मुख्य अतिथि वीरेन्द्र उर्फ डब्लू यादव प्रधान संघ अध्यक्ष ब्लॉक अजमतगढ़ रहे। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के नारों के साथ निकले। तिरंगा यात्रा चुनहवा मुख्य चौक से होते हुए ग्राम सभा कसड़ा आईमा गांव पहुंची फिर वहां से वापस होते हुए आगे-आगे भारत की शान तिरंगा लहराते हुए प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव चल रहे थे। पीछे सैकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा लहरा रहें थे। और सभी देश भक्ति के नारे लगा रहे थे। पूरा क्षेत्र देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment