मोहर्रम जुलूस के दौरान सैकड़ों लोगों की कटी बिजली की केबिल।
बुधवार देर शाम तक नहीं बहाल हो पाई विद्युत आपूर्ति ।
उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के कर्मचारियों में हुई नोकझोंक।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी मोहर्रम के जुलूस के दौरान मंगलवार को समता नगर,आदर्श नगर और बाजार खास के दर्जनों उपभोक्ताओं की बिजली की केबिल काट दी गई।
जिससे सैकड़ों घरों में अंधेरा फैल गया। बुधवार को उपभोक्ताओं की बिजली का कनेक्शन जोड़ने में लगे। बिजली विभाग के कर्मचारियों से कई जगह पर नोकझोंक हुई। बुधवार को देर शाम तक भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान और आक्रोशित हो गए। उपभोक्ताओं की नाराजगी और आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने समझा-बुझाकर बिजली जुड़वाना शुरू किया।
बावजूद इसके देर शाम तक भी सप्लाई नहीं हो पाई। इस संबंध में बिजली के एस एस ओ अमरजीत सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। कई जगह पर फाल्ट हो गया था। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
No comments:
Post a Comment