मकरजी मोहर्रम कमेटी का हुआ गठन,अध्यक्ष बने नेहाल मेंहदी ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में शुक्रवार को रात में ताजियादारों एवं मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों ने नेहाल मेंहदी के आवास पर बैठक हुई। जिसमें मोहर्रम त्योहार को मानने को लेकर चर्चा की गई । बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नेहाल मेंहदी को मरकजी मोहर्रम कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही आदिल अब्बास उपाध्यक्ष, फारूख अहमद को सचिव,आफताब मास्टर उपसचिव, एखलाक अहमद महामंत्री, कमरूद्दीन अहमद महासचिव, अलीम अहमद कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी ताजियादारों कमेटी का सदस्य बनाए गए। जीशान मेहदी,शाह आलम मास्टर,फैसल खान,शहंशाह खान को संरक्षक चुना गया। अध्यक्ष नेहाल मेहंदी ने कहा कि हमें हर किसी की भावना का ख्याल रखते हुए शासन के निर्देशानुसार मोहर्रम का जुलूस और कार्यक्रम आयोजित करना है। नव चयनित सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई।
No comments:
Post a Comment