Saturday, October 31, 2020

गाजे-बाजे के साथ मुर्तियो का हुआ विसर्जन।

गाजे-बाजे के साथ मुर्तियो का हुआ विसर्जन।
 
मां के जयकारे के बीच भव्य रूप से विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार के देवी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से दोहरीघाट के सरजू नदी में देर शाम किया गया। इसके पूर्व भोर से देवी पांडालों से प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर हाथी घोड़ा ऊंट के साथ नगर भ्रमण एव शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका नगर वासियो ने स्वागत करते हुए जयकारे लगाए और पुनः अगले वर्ष आने की कामना की। उसके बाद डीजे की धुनों पर युवक नाचते-गाते महाकाली देवी स्थान बैल बाजार जीयनपुर पहुँच कर हवन पूजन के बाद प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे जीयनपुर नगर भ्रमण कर चौक पर नृत्य का आयोजन दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया गया।
जिसमें विजेताओं को पुरस्कार के रूप में घड़ी पुरस्कार दिए गए। जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी को शांति तरीक़े से मेला को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान पुलिस पूर्ण रुप से मुस्तैद रही कोतवाल जीयनपुर दल बल के साथ उपस्थित रहे और युवक ढोल ताशे नगाड़े के साथ नाचते गाते दोहरीघाट तक जमकर थिरकते रहे अबीर ग़ुलाल उड़ाते रहे और लोगों ने पुष्प वर्षा व अबीर-गुलाल जमकर उड़ाया। इस दौरान मंगल जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजेश जायसवाल,मुकेश जायसवाल,डब्लू गुप्ता ,सोनू चौरसिया,पवन मोदनवाल, मनीष चौरसिया, भकालू मद्धेशिया ,अरबिंद चौरसिया, हरे कृष्ण जायसवाल आदि लोगों ने मूर्ति विसर्जन में भागीदार बनें।

भूमिधरी पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

भूमिधरी पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

प्रशासन को गुमराह कर आदेश कराकर खुद कर रहे थे दूसरे के जमीन पर कब्जा।

पूर्व में विकलांग महिला के द्वारा कानुनगों के ऊपर झूठा पैसा मांगने का लगाया गया था आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला निवासी मगई मौर्य पुत्र बाढू मौर्य के साथ जमीन हरखोरी गांव की महिला व पुरुष आधा दर्जन कि सख्या मे तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि हमारी भूमिधर पर गांव की शीलावती मौर्य व उसका भाई सुखराम मौर्य द्वारा प्रशासन को भ्रमित कर के गाटा सख्या 428 में शौचालय निर्माण हेतु अनुमति लेकर शौचालय नही बनवाया गया। बल्कि उसी भ्रामक रिपोर्ट के बल पर शीलावती मौर्य के द्वारा हम लोगों की जमीन के कुछ भाग पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। वही विकलांग महिला और उसके भाई के द्वारा बार-बार धमकी दिया जाता है कि फर्जी मुकदमों में फंसाकर तुम लोगों को जेल भेज दूंगी। नहीं तो शांत बैठे रहो हमारा विरोध किया तो प्रशासन में हमारी बातों की सुनवाई ज्यादा होगी हम तुम लोगों को फर्जी किसी मुकदमा में फंसा दूंगी। वही शीलावती मौर्य के द्वारा झूठा आरोंप लगाया गया कि हमारा शौचालय नहीं बनने दे रहे हैं और सगड़ी तहसील में कार्यरत कानुनगों वीरेंद्र कुमार मिश्रा को पैमाइश के नाम पर 5000 रुपए मांगने का झूठा आरोप भी महिला और उसके भाई के द्वारा लगाया गया था। वहीं महिला द्वारा हमारी भूमिधरी की जमीन को कब्जा करने की साजिश किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सगड़ी से मांग किया कि हमारी भूमिधरी की जमीन की पक्की पैमाइश करा कर हमारी समस्या का समाधान करें। इस दौरान संजय मौर्य, मुन्नीलाल नाई , प्रमिला मौर्य, सावित्री, राधिका देवी आदि रहे।

Thursday, October 29, 2020

लूट की तमंचा व लूट की योजना बनाते समय 06 शातिर वांछित सप्लायर गिरफ्तार।


लूट की तमंचा व लूट की योजना बनाते समय 06 शातिर वांछित सप्लायर गिरफ्तार।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अवैध असलहे व लूट करने वाले वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर श्री नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में व उ0नि0 संजय सिंह मय हमराह उ0नि0 उमेश कुमार,उ0नि0 अमरनाथ यादव,उ0नि0 मुन्ना लाल,का0 आदित्य पाण्डेय,का0 प्रताप सिंह मय सरकारी वाहन UP 50 AG 0253 चालक रमाशंकर यादव व प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय उ0नि0 श्री श्री प्रकाश शुक्ला मय हमराह हे0का0 संजय दूबे,का0 विनोद सरोज,का0 प्रदीप कुमार पाण्डेय,का0 सन्नी नागर,का0 राजू सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र,रात्रि गस्त,तलाश वांछित अभि0 मु0अ0सं0 203/2020 धारा 457/380/411/413/420/467/468/471 भादवि0 से सम्बन्धित अभि0गण की पतारसी सुरागरसी मे मामूर होकर मय गिरफ्तार शुदा 06 नफर अभियुक्त मुसम्मियान 1. कृपा शंकर यादव पुत्र हरिशचन्द्र यादव निवासी कस्बा जीयनपुर थाना जीयनपुर आजमगढ 2. मो0 सैफ पुत्र मो0 इमरान निवासी असाउर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 3. शिव कुमार सिंह पुत्र रमाकान्त सिंह निवासी ग्राम गुर्जरपार थाना जीयनपुर आजमगढ 4. संजय यादव पुत्र राम आशीष यादव निवासी मानिकपुर थाना जीयनपुर आजमगढ 5.अभिषेक कुमार उर्फ बबलू पुत्र कैलाश राम निवासी गुर्जरपार थाना मुबारकपुर आजमगढ 6. हिमाशू सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी गुर्जरपार थाना मुबारकपुर आजमगढ  को  समय 01.15 बजे घटनास्थल पुलिया बेरमा बागखालिस पक्की सडक वहद ग्राम बेरमा जनपद आजमगढ़ में गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान (1)कृपा शंकर पुत्र हरिशचन्द्र निवासी कस्बा जीयनपुर थाना जीयनपुर आजमगढ बरामदगी एक अदद पिस्टल  .32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस .32 बोर (2) मु0अ0सं0 351/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम  दिनांक घटना 29.10.2020 समय 01.15 बजे घटनास्थल पुलिया बेरमा बागखालिस पक्की सड़क वहद ग्राम बेरमा मो0 सैफ पुत्र इमरान निवासी असाउर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ बरामदगी एक अदद रिवाल्वर  .32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस .32 बोर (3)शिव कुमार सिंह पुत्र रमाकान्त सिंह निवासी ग्राम गुर्जरपार थाना जीयनपुर आजमगढ बरामदगी एक अदद तमंचा  .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर, (4) मु0अ0सं0 353/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम संजय यादव पुत्र राम आशीष यादव निवासी मानिकपुर थाना जीयनपुर आजमगढ बरामदगी एक अदद तमंचा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर (5) मु0अ0सं0 354/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम  दिनांक घटना 29.10.2020 समय 01.15 बजे घटनास्थल पुलिया बेरमा बागखालिस पक्की सडक वहद ग्राम बेरमा बनाम अभिषेक कुमार उर्फ बबलू पुत्र कैलाश राम निवासी गुर्जरपार थाना मुबारकपुर आजमगढ बरामदगी एक अदद तमंचा  .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर के आधार पर व वतफ्तीशी उ0नि0 श्री भगत सिंह चौकी इमिलिया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 
 *पूछताछ का विवरण-* अभियुक्तगणो द्वारा अपनी सफाई माननीय न्यायालय में देना बता रहे है।
 *पंजीकृत अभियोग-* 
1. मु0अ0सं0 349/2020  धारा 399/402 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 350/2020  धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 351/2020  धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 352/2020  धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 353/2020  धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. मु0अ0सं0 354/2020  धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
 5.आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-  
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त कृपाशंकर यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव निवासी कस्बा जीयनपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 6180/12 147/148/149/307/504 IPC जीयनपुर आजमगढ़
2 193/2020 341/386/504 IPC जीयनपुर आजमगढ़
3 280/2020 147/323/352/427/504/506 जीयनपुर आजमगढ़
4 349/2020 399/402 IPC जीयनपुर आजमगढ़
5 350/2020 3/25 A Act जीयनपुर आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मो0 सैफ पुत्र मो0 इमरान निवासी असाउर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़* 
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 349/2020 399/402 IPC जीयनपुर आजमगढ़
2 351/2020 3/25 A Act जीयनपुर आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त शिव कुमार सिंह पुत्र रमाकान्त सिंह निवासी गुर्जरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़* 
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 349/2020 399/402 IPC जीयनपुर आजमगढ़
2 352/2020 3/25 A Act जीयनपुर आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त संजय यादव पुत्र राम आशीष यादव निवासी मानिकपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़* 
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 349/2020 399/402 IPC जीयनपुर आजमगढ़
2 353/2020 3/25 A Act जीयनपुर आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ बबलू पुत्र कैलाश राम निवासी गुर्जरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़* 
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 349/2020 399/402 IPC जीयनपुर आजमगढ़
2 354/2020 3/25 A Act जीयनपुर आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त हिमांशू सिंह पुत्र अरूण सिंह निवासी गुर्जरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़* 
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 349/2020 399/402 IPC जीयनपुर आजमगढ़
2 355/2020 3/25 A Act जीयनपुर आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त-*  
1. कृपाशंकर यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव निवासी कस्बा जीयनपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. मो0 सैफ पुत्र मो0 इमरान निवासी असाउर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. शिव कुमार सिंह पुत्र रमाकान्त सिंह निवासी गुर्जरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. संजय यादव पुत्र राम आशीष यादव निवासी मानिकपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. अभिषेक कुमार उर्फ बबलू पुत्र कैलाश राम निवासी गुर्जरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 
6. हिमांशू सिंह पुत्र अरूण सिंह निवासी गुर्जरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 
*बरामदगी-*  
1. कृपाशंकर उपरोक्त- ( पिस्टल- 1 अदद, कारतूस- 2 अदद .32 बोर)
2. अभियुक्त मो0 सैफ उपरोक्त- ( रिवाल्वर- 1 अदद, कारतूस – 2 अदद , .32 बोर)
3. अभियुक्त शिव कुमार सिंह उपरोक्त - ( तमंचा – 1 अदद, कारतूस- 2 अदद, .315 बोर)
4. अभियुक्त संजय यादव उपरोक्त – ( तमंचा- 1 अदद, कारतूस- 2 अदद, .315 बोर)
5. अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ बबलू – ( तमंचा- 1 अदद, कारतूस- 2 अदद, .315 बोर)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*  
1. प्रभारी निरीक्षक श्री नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. वउ0नि0 संजय सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 
3. उ0नि0 उमेश कुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ  
4. उ0नि0 अरमनाथ यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. उ0नि0 मुन्ना लाल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. का0 आदित्य पाण्डेय थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
7. का0 प्रताप सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
8. उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़
9. हे0का0 संजय दूबे, स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़
10. का0 विनोद सरोज स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़ 
11. का0 प्रदीप कुमार पाण्डेय स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़
12. का0 सन्नी सागर स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़
13. का0 राजू सिंह स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़

मतदाता सूची एबीएलओ पोर्टल पर लोड करें: उपजिलाधिकारी सगड़ी।

मतदाता सूची एबीएलओ पोर्टल पर लोड करें: उपजिलाधिकारी सगड़ी।

15 दिनों में समस्त सूची का कर ले सत्यापन।

बन्द मकान को विलोपन सूची में डाले।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के 138 बीएलओ एवं सुपरवाइजरो की बैठक ब्लॉक सभागार में उपजिलाधिकारी सगड़ी अरबिंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान उन्होंने समस्त बीएलओ को तेजी से कार्य करने और मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को 15 दिनों के अंदर जल्द निपटाने के लिए प्रेरित किया।और कहा कि सभी सूचनाएं ई बीएलओ पोर्टल पर लोड करें। जो कि 4 सप्ताह की अब तक की सभी सूचनाएं तत्काल पोर्टल पर लोड होनी चाहिए वहीं उन्होंने कहां कि अपमार्जन,परिवर्धन और संशोधन वार्ड वार बनाई जाएंगी जिससे कि किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सके। निर्देशित किया कि बंद मकान में यदि कोई नहीं है तो उसे किसी भी दशा में किसी के दबाव में आकर उसका नाम कतई दर्ज न करें बल्कि उस व्यक्ति के व उसके परिवार को विलोपन सूची में डालें।जिससे भ्रम की स्थिति ना बनी रहे ।वहीं उन्होंने सभी से पूछा कि अब तक कितने लोगों ने ई बीएलओ पोर्टल पर सूचनाएं डाली है जिस पर मात्र 11 लोगों ने ही ई ब्लॉक पोर्टल पर अपलोड की है। जिस पर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यदि यह 15 दिन के अंदर आप लोगों ने ई बीएलओ पोर्टल पर सभी सूचनाएं मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित अपलोड नहीं की गई तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रधान या नेता राजनेता आदि के दबाव में न आएं और यदि कोई दबाव बनाता है तो उच्चाधिकारियों की इसकी सूचना अवश्य दें। सरकार आपके साथ खड़ी है इस दौरान काफी शिकायतें  प्राप्त हुई जिसका उन्होंने समझा बुझाकर शांत कराया एवं निर्देशित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा,एडीओ पंचायत राम अशीष सिंह,सीडीपीओ उषा वर्मा,सुपरवाइजरो में बिंदवासनी दुबे,अभय कुमार राय,जितेंद्र नाथ,मनीष कुमार यादव,प्रदीप कुमार उपाध्याय,अमरजीत,सुनील कुमार पाल आदि उपस्थित थे।

व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में बैठक।

व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में बैठक।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में हुई   पुलिस व व्यापारियों की बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में व्यापारियों व पुलिस की एक बैठक हुई। जिसमें नगर की समस्याओं और सुरक्षा पर चर्चा की गई। 
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे जीयनपुर कोतवाली परिसर में व्यापारियों और पदाधिकारियो व पुलिस की एक बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और सुरक्षा पर चर्चाएं हुई। इस बैठक में जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने व्यापारियों से कहा कि अपने-अपने दुकानों में सी सी कैमरा अवश्य लगायें और जो भी समस्याएं हो हमको या बीट के सिपाही को बताएं आपकी समस्या को तत्काल हल किया जायेगा। यह बैठक इसलिए बुलाई गई है कि जो भी समस्या आप लोगों की हो उसकों बताएं उसका निदान किया जाएगा। सावधान रहें सुरक्षित रहें बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी दें। आप की सहायता के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। पुलिस को अपना मित्र समझें। इस दौरान स्वर्णकार समाज के जीयनपुर नगर अध्यक्ष आलोक बर्मा, महामंत्री सुनील सोनी , कोषाध्यक्ष उमेश बर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनीष चौरसिया, सुदर्शन बर्मा, रामधनी बर्मा, रामजतन बर्मा, संजय बर्मा, राजेश बर्मा, पप्पू बर्मा, लल्लन बर्मा, रोहित बर्मा, बैचू बर्मा,राजू खान सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

विकलांग महिला ने कानूनगो पर घूस मांगने का लगाया आरोप।

विकलांग महिला ने कानूनगो पर घूस मांगने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला निवासी शीलावती पुत्री स्वर्गीय सुदेशी मौर्य गुरुवार को तहसील परिसर में पहुंचकर क्षेत्रीय कानूनगो वीरेंद्र कुमार मिश्रा पर रिश्वत माँगने का आरोप लगाया। उच्चाधिकारियों को खोज रही उक्त महिला ने अपने बयान में बताया कि में अपने निजी जमीन पर शौचालय बनवा रही हूं। गांव के ही 3 लोग उस शौचालय को महीनों से लगातार रोक रहे थे। जीयनपुर पुलिस ने दो लोगों को थाने पर भी लायी। महिला ने बताया कि एक शिकायती पत्र तहसील में हमने दिया। उस प्रार्थना पत्र को सीओ सगड़ी ने जीयनपुर पुलिस को मौके पर शान्ति बनाये रखने का आदेश दिया। साथ ही तहसीलदार सगड़ी ने उसी प्रार्थना पत्र पर लिखा है कि जाँच करायी गयी। आवेदक द्वारा खुद के जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। सारी कवायद के बाद भी विपक्षी शौचालय नहीं बनने दे रहे है। जमीन की पैमाइश के लिए कह रहे है। पैमाइश के लिए पाँच हजार रुपये की माँग करने का आरोप विकलांग शिलावती ने कानूनगो पर लगाया। धन माँगने की शिकायत पर तहसीलदार सगड़ी ब्रिजेंद्र उपाध्याय से पीड़ीत को सामने कर बात की गयी। तो कानूनगो को फोन कर तहसीलदार ने फटकार लगायी।पीड़िता की समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। पीड़िता के साथ उसका इकलौता भाई सुखराम मौर्य भी था।

व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में बैठक।

व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में बैठक।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में हुई   पुलिस व व्यापारियों की बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में व्यापारियों व पुलिस की एक बैठक हुई। जिसमें नगर की समस्याओं और सुरक्षा पर चर्चा की गई। 
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे जीयनपुर कोतवाली परिसर में व्यापारियों और पदाधिकारियो व पुलिस की एक बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और सुरक्षा पर चर्चाएं हुई। इस बैठक में जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने व्यापारियों से कहा कि अपने-अपने दुकानों में सी सी कैमरा अवश्य लगायें और जो भी समस्याएं हो हमको या बीट के सिपाही को बताएं आपकी समस्या को तत्काल हल किया जायेगा। यह बैठक इसलिए बुलाई गई है कि जो भी समस्या आप लोगों की हो उसकों बताएं उसका निदान किया जाएगा। सावधान रहें सुरक्षित रहें बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी दें। आप की सहायता के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। पुलिस को अपना मित्र समझें। इस दौरान स्वर्णकार समाज के जीयनपुर नगर अध्यक्ष आलोक बर्मा, महामंत्री सुनील सोनी , कोषाध्यक्ष उमेश बर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनीष चौरसिया, सुदर्शन बर्मा, रामधनी बर्मा, रामजतन बर्मा, संजय बर्मा, राजेश बर्मा, पप्पू बर्मा, लल्लन बर्मा, रोहित बर्मा, बैचू बर्मा,राजू खान सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Wednesday, October 28, 2020

कोविड 19 के नियंत्रण एवं चिकित्सा में भारतीय चिकित्सा पद्धति यथा "आयुर्वेद" की महत्वपूर्ण भूमिका एवं देश के जनमानस में सकारात्मक परिणाम के परिपेक्ष्य में आईएमए का सवालिया निशान।

कोविड 19 के नियंत्रण एवं चिकित्सा में भारतीय चिकित्सा पद्धति यथा "आयुर्वेद" की महत्वपूर्ण भूमिका एवं देश के जनमानस में सकारात्मक परिणाम के परिपेक्ष्य में आईएमए का सवालिया निशान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
विश्व के प्राचीनतम चिकित्सा ज्ञान का द्योतक आयुर्वेद जिसके माध्यम से "स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं आतुरस्य विकार प्रशमनं च" व जीवन में "सुखायु और दीर्घायु" प्रदान करने के लिए देश के जनमानस में गरीब ग्रामीण से लेकर साधन संपन्न शहरी उच्च पदस्थ शीर्षस्थ समुदाय विशेष तक उपयोगिता स्वयं सिद्ध है। वर्तमान समय में भी वैश्विक महामारी कोविड 19 के सुनामी को देश में नियंत्रित करने में भारतीय चिकित्सा पद्धति अर्थात आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जो स्वयं प्रमाणित है, देश में परिलक्षित भी है, जिसके लिए प्रमाण की आवश्यकता नहीं है:-
*"स्वतः प्रमाणं परतः प्रमाणं।।*
आयुर्वेद के विषय में व्यक्तिगत अज्ञान आयुर्वेद के अवैज्ञानिक होने का प्रमाण नहीं हो सकता। देश के गौरवमयी चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को राष्ट्रीय आपदा उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर किसी संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदत्त करने की आवश्यकता नहीं है।
भारत के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने देश के जनमानस के जीवनशैली के अनुकूल आहार, विहार, सदवृत एवं आयुष काढ़ा उपयोग करने के लिए उद्घोषित किया। जिससे जनमानस में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जीवनरक्षा प्रणाली के लिए अत्यंत उपयोगी रही। फलस्वरूप देश में कोविड 19 वैश्विक महामारी की भयावहता अल्पतम देखी गई। देश में संक्रमित रोगियों की संख्या विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किए गए दावे से बहुत कम रही। साथ ही उसकी भयावहता भी किए गए दावे से बहुत ही कम रही। ये तत्थ सुस्पष्ट सिद्ध करते हैं कि आयुर्वेदिक औषधि द्रव्यों द्वारा जनमानस में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए हमारे प्रयास फलीभूत हुए हैं। 
देश के विभिन्न शोध संस्थाओं द्वारा जारी रिपोर्ट, भारतीय जनमानस सर्वे, विभिन्न मीडिया सर्वे रिपोर्ट, पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख आलेखों द्वारा सर्व विदित है कि कोविड 19 महामारी नियंत्रण में भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, योग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
आयुर्वेद औषधि द्रव्यों के उपयोग से प्राप्त सुपरिणाम एवं सफलतम पुष्टि तथा सम्पूर्ण संतुष्टि के बाद केंद्रीय भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुर्वेद द्वारा कोविड 19 वैश्विक महामारी से ग्रस्त रुग्ण की चिकित्सा व्यवस्था प्रदत्त करने की संस्तुति प्रदान की एवं प्रोटोकॉल जारी किया, जो भारतीय जनमानस के स्वास्थ्य रक्षण एवं चिकित्सा व्यवस्था के अनुकूल सराहनीय एवं न्यायोचित कदम है। अतः हम अपने राष्ट्रीय संगठन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार श्री हर्षवर्धन जी, माननीय आयुष मंत्री भारत सरकार श्री श्रीपद एशो नाइक जी को जनमानस जीवन रक्षण हेतु आयुर्वेद के प्रति सकारात्मक सहयोग एवं देश हित में न्यायोचित चिकित्सा व्यवस्था के प्रदत्त करने के प्रशंसनीय प्रयास की बारम्बार सराहना करते हुए आभार व्यक्त करते हैं।
देश में समस्त चिकित्सा पद्धतियों पर निष्फल एकाधिपत्य जगाने वाला एक चिकित्सा संगठन गलतफहमी का शिकार हो अकारण विद्वेष की भावना से अभिभूत देश के गौरवमयी चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को उत्थान और विकास से वंचित रखने की असफल कोशिश में प्रयासरत हैं। आयुर्वेद एक सम्पूर्ण चिकित्सा पद्धति है। केवल लाक्षणिक चिकित्सा और आपातकालीन सेवा नहीं है। आईएमए द्वारा आयुर्वेदिक औषधि को प्लेसबो अर्थात कूट भैषज्य कहना और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद के साथ कोविड 19 वैश्विक महामारी के परिपेक्ष्य में प्रोटोकॉल जारी करने को अवैज्ञानिक, असंवैधानिक की संज्ञा देना निंदनीय ही नहीं मनबढ़ दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है, जिसे हमारा राष्ट्रीय संगठन कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है।

*डॉ. डी. डी. सिंह*
*अध्यक्ष*
*नीमा आज़मगढ़*
*7985718547*

कन्टेनमेंट जोन के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 01 अक्टूबर 2020 को संपूर्ण प्रदेश में रिओपन के संबंध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उन्होने बताया कि दिनॉक 27 अक्टूबर 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-मुहल्ला रोडवेज, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बन्ध में दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-एसके सत्येन के घर के आस पास का क्षेत्र, मुहल्ला रोडवेज, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। 
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फर्म्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच, विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। 

ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) से ग्रामीणों को अपने घर का मिलेगा स्वामित्व।

ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) से ग्रामीणों को अपने घर का मिलेगा स्वामित्व-

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली आबादी के घरों का कोई नक्शा या नम्बर नहीं होता है। जमीन के जिस भाग पर विभिन्न वर्गो के परिवार मकान बनाकर रहते है, उस क्षेत्र को राजस्व विभाग के नक्से में आबादी क्षेत्र घोषित किया गया है। आबादी क्षेत्र में बहुत से परिवारों  के घर होेते है, किन्तु उनका  इस घर पर कब्जा मात्र होता है, किसी के नाम से वह मकान नहीं होता है। ऐसी स्थिति में स्वामित्व व कब्जों को लेकर गाँवों में पारिवारिक या पड़ोसी से विवाद, मारपीट व मुकदमेंबाजी भी होती है। ग्रामीण समाज में शान्ति, सौहार्द और आवासों का स्वामित्व बनाये रखने के उद्देश्य से भारत सरकार की ‘‘स्वामित्व‘‘ योजना केे अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया विनियामली 2020 प्रख्यापित की है।
राज्य सरकार की इस विनियमावली के अन्तर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में अवस्थित भूमि, भवन एवं सम्पत्तियों का सर्वेक्षण कराकर ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) तैयार कर सम्बन्धित गृह स्वामियों को उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर ग्रामीण आबादी क्षेत्र के सर्वेक्षण का कार्य जिलाधिकारियों/जिला अभिलेख अधिकारियों द्वारा प्रसारित कर कराया जायेगा। सर्वेक्षण प्रक्रिया में सर्वप्रथम ग्राम सभाओं की बैठक कर सभी ग्रामवासियों को इस विनियमावली की जानकारी दी जायेगी। तत्पश्चात ग्राम के आबादी क्षेत्र की सभी निजी, सरकारी अर्ध सरकारी भूमि, भवन एवं स्म्पत्तियों को चिन्हीकरण किया जायेगा। चिन्हीकरण के पश्चात आबादी क्षेत्र का ड्रोन द्वारा सर्वेक्षण फोटो लिए जायेंगे जिसके आधार पर आबादी क्षेत्र का मानचित्र तैयार किया जायेगा। मानचित्र के आधार पर आबादी भूखण्डों की नम्बरिंग कर सभी गृह स्वामियों एवं सरकारी सम्पत्तियों की सूची बनाकर ग्राम पंचायत की बैठक में प्रकाशित किया जायेगा।
सम्पŸिायों की सूची के प्रकाशन के उपरान्त उप जिलाधिकारी द्वारा आपŸिायों आमंत्रित कर उनका निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। उप जिलाधिकारी/सहायक अभिलेख अधिकारी के निस्तारण के विरूद्ध जिलाधिकारी/जिला अभिलेख के समक्ष आपŸिा दाखिल की जा सकती है। जिलाधिकारी/जिला अभिलेख अधिकारी द्वारा सम्बन्धित पक्षों को सुनवाई का अवसर देकर आपŸिा का निस्तारण किया जायेगा। सभी त्रुटियों, समझौते एवं आपŸिायों के निस्तारण के पश्चात गृह स्वामी वार ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) एवं संशोधित मानचित्र तैयार किया जायेगा जिसकी पुष्टि सहायक अभिलेख अधिकारी द्वारा की जायेगी। ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) तैयारी हो जाने के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा ग्राम के आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया पूर्ण होने की अधिसूचना का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जायेगा। जिसकी अधिसूचना शासन द्वारा जारी की जायेगी।
प्रदेश सरकार ने इस विनियमावली के अंतर्गत कुल 82913 ग्रामों की अधिसूचना जारी की है जिनमें से 37 जिलों के कुल 326 ग्रामों के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर 41431 गृह स्वामियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) दिनांक 11 अक्टूबर 2020 को मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा डिजीटल रूप से तथा जनपदों मंे जनप्रतिनिधियों के द्वारा भौतिक रूप से वितरित किये जा चुके है। इसके अतिरिक्त 787 ग्रामों में ड्रोन द्वारा हवाई सर्वेक्षण कर लिया गया है, जिसका स्थलीय सत्यापन कर अभिलेख बनाने का कार्य गतिमान है।

नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम मुकुन्दपुर के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामिणों से साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 अक्टूबर 2020 -- प्रमुख सचिव एवं आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन,/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा क्षेत्रिय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड तहबरपुर ग्राम मुकुन्दपुर का निरीक्षण एवं चैपाल लगा कर ग्रामिणांे की समस्याओं का सुनकर उनके समस्याओ को निस्तारण करने का निर्देश दिए गये। 
नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम मुकुन्दपुर के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामिणों से साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। ग्रामीणों से सफाईकर्मी समय से आते है कि नही उसके बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। ग्रामिणों द्वारा बताया गया कि सफाईकर्मी सफाईकर्मी आते है। निरीक्षण मे ंपाया गया कि कही-कही लाइट जल नही रहे थे, जलजमाव पाये जाने पर उन्होने बीडीओ वे ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि लाइट को ठीक कराये व जल निकासी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
नोडल अधिकारी द्वारा चैपाल में समूह की महिलाओं से जानकारी प्राप्त की गयी कि कितने समूह का गठन किया गया है। जिस पर समूह की महिलाआंे द्वारा बताया गया कि 06 समूह का गठन किया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी समूह का यूनियन बैंक में खाता खुल नही पाया है। जिस पर नोडल अधिकारी ने एसडीएम निजामाबाद को निर्देश दिए कि उक्त समूहों का खाता खुलवाना सुनिश्चित करे। इस युनियन बैंक के मैनेजर को निर्देश दे कि ग्राम में कैम्प लगा कर समूहो का खाता खोलना सुनिश्चित करंे। उन्होने समूह की महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे, जिससे वे पढ़-लिख कर समाज का नाम रोशन करे। कुछ महिलाओं द्वारा पेंशन न मिलने कि शिकायत की गयी जिस पर नोडल अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी तहबरपुर को निर्देश दिए महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर पेंशन दिलवाना सुनिश्चत करें। नोडल अधिकारी ने एसडीएम निजामबाद को निर्देश दिए कि आम आदम बीमा के अन्तर्गतम महिलाओं को बीमा करा कर उसका लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा नगर पंचायत निजामाबाद का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी द्वारा ईओ नगर पंचायत निजामाबाद को निर्देश दिए साफ-सफाई, जलजमाव, लाईट, पानी आदि की व्यवस्थाओं को ठीक कराये। 
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एसडीएम निजामाबाद, पीडी अभिमन्यू सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ, डीएसटीओ आरडी राम, खण्ड विकास अधिकारी तहबरपुर, ईओ नगर पंचायत निजामाबाद, सेक्रेटरी, ग्राम प्रधान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में बनाये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में बनाये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
उन्होने कहा कि विगत वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए मनाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत प्रातः 8ः00 बजे से प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली निकाली जायेगी, प्रातः 9ः00 बजे लौह पुरूष सरदार पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर समस्त विद्यालयों के छात्रों के स्लोगन का संकलन किया जायेगा, प्रातः 10ः00 बजे राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता विषयक प्रदर्शनी लगायी जायेगी, दोपहर 12ः00 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को फल वितरित किया जायेगा। अपरान्ह 1ः00 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन वितरण किया जायेगा। अपरान्ह 2ः00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तिगत एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। अपरान्ह 4ः00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा तथा सायं 6ः00 बजे लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर फिल्म शो-स्टेडियम परिसर में आयोजित किया जायेगा।

Tuesday, October 27, 2020

आशुतोष मिश्रा की दादी का स्वर्गवास हो गया जिनकी उम्र लगभग 86 वर्ष की थी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट: सर्वेश कुमार पांडेय बिलरियागंज

आजमगढ़।
बिलरियागंज स्थानीय कस्बा बिलरियागंज के बघैला निवासी सर्वेश कुमार पांडेय पत्रकार के आवास पर  परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति जनपद आजमगढ़ द्वारा एक बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता सर्वेश कुमार पांडेय पत्रकार ने किया और पत्रकार आशुतोष मिश्रा की दादी जी का शनिवार की साम स्वर्गवास हो गया जिनकी उम्र लगभग 86 वर्ष की थी और वह हमेशा लोगों को सही खान-पान और बड़ों को इज्जत सम्मान करने की युवाओं को मार्ग देती थी जिससे लोगों को अच्छी जानकारी मिलती थी जिनके स्वर्ग वास होने  से लोगों को काफी तकलीफ़ हुई लेकिन सोचना यह है कि जो धरती पर आया है वह एक दिन जायेगा वहीं बिलरियागंज कार्यालय पर  उपस्थित विकास तिवारी, राजकमल चौबे , सुधाकर पाठक, सुर्य प्रकाश दुबे, सतीश पांडेय, रत्नाकर तिवारी,अंगद चौबे, कुसुम लता पांडेय पत्रकार आदि लोगों ने दादी के स्वर्ग वास होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बेखौफ बदमाशों ने असलहे के दम पर छीनी बाइक।

बेखौफ बदमाशों ने असलहे के दम पर छीनी बाइक।

पुलिस के पीछा करने पर बाइक छोड़ भागें बदमाश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बेरमा से बागखालिस बाजार जाने वाली मोड़ के पुलिया के पास सोमवार की रात में 9:00 बजे के करीब बदमाशों ने कट्टा सटाकर प्रमोद यादव पुत्र चन्द्रदेव यादव गांव लोहरा थाना मुबारकपुर निवासी की बाइक छीन लिया और बाइक लेकर भाग निकले। वही पीड़ित व्यक्ति द्वारा घटना
की सूचना तत्काल जीयनपुर पुलिस को दिया गया। बाइक लूट की घटना की जानकारी जैसे ही जीयनपुर पुलिस को मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने के लिए चारों तरफ घेराबंदी कर दी घेराबंदी देखकर बदमाशों ने बाइक को मुबारकपुर रोड़ पर छोड़कर भाग निकले। वही बाइक मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

11 हजार हाईटेंशन तार के चपेट में आने से कंबाइन चालक की मौत।

11 हजार हाईटेंशन तार के चपेट में आने से कंबाइन चालक की मौत।

 फोरमैन भी गंभीर रूप से घायल नजदीकी अस्पताल में भर्ती।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंबाइन मशीन के चालक की जिला अस्पताल आजमगढ़
ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वही कंबाइन मशीन का फोरमैन बुरी तरह से झुलस गया। जिसको ग्रामीणों की मदद से नजदीकी नारायण हास्पिटल चुनहवा में भर्ती कराया गया। जीयनपुर क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी कलामुद्दीन पुत्र अब्दुल कयूम की कंबाइन मशीन का चालक जोनी निवासी अंबरपुर थाना बिलासपुर, जिला रामपुर सुबह 9: 00 बजे के करीब धान की कटाई के लिए कंबाइन लेकर जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में कंबाइन मशीन आ गई। जिसमें चालक जोनी की सदर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही कंबाइन मशीन का फोरमैन अख्तर अली बुरी तरह से झुलस गया। जिसकों ग्रामीणों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए भेज दिया। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मृतक व्यक्ति के परिवार को सुचना दें दिया गया है।

Monday, October 26, 2020

जीयनपुर बाजार के श्री दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ भव्य सजावट सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन।

जीयनपुर बाजार के श्री दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ भव्य सजावट सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के बाजार में स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति में हुआ भव्य सजावट दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मंगल जायसवाल एवं संरक्षक हिमांशु जायसवाल के सहयोग से हुआ नवरात्रि के पावन अवसर पर यह मनमोहक सजावट नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बताते चलें कि कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बार मां दुर्गा कि प्रत्येक वर्ष स्थापित होने वाली मूर्ति की स्थापना नहीं होने वाली थी। किसी तरह से नगर पंचायत के हसनपट्टी बाजार मोहल्ला में स्थित मंगल जायसवाल के मकान में श्री दुर्गा पूजा समिति की मूर्ति की स्थापना की गई। जीयनपुर के श्री दुर्गा पूजा पंडाल समेत मुख्य गेट को रंग बिरंगे लाईट एवं झालरों से सजाया गया था। उस सजावट का जिम्मा जयहिंद मद्धेशिया को दिया गया था। वही दुर्गा पूजा का दर्शन करने के लिए जो भी भक्त आते थे उन लोगों को समिति के द्वारा प्रसाद और जलपान कराने की व्यवस्था कि गई थी तो वहीं दूसरी तरफ पूजा समिति के लोगों के द्वारा कोरोनावायरस (कोविड- 19) और मिशन शक्ति का बैनर भी लगाया गया था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इस दौरान राकेश जायसवाल, नीतू जायसवाल, निखिल जायसवाल, आदित्य जायसवाल, राहुल जायसवाल, मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल, काजल जायसवाल, राज जायसवाल के द्वारा दुर्गा पूजा को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया।

Saturday, October 24, 2020

शिव बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया।

शिव बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में स्थित शिव बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
इस गोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य शशी सिंह उर्फ टीकू सिंह ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी देकर डायल 1090, 112 , 1076, के बारे में छात्राओं को बताया वही छात्राओं को दहेज अधिनियम के बारे में बताया एवं महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रदेश सरकार की इस अभियान के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया प्रधानाचार्य ने कहा कि घर से छात्राओं को समूह में चलना चाहिए जिससे वह सुरक्षित रहेंगी। साथ ही घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें। ताकि वह महिलाओं और लड़कियों को अपने परिवार की तरह समझें। वहीं विद्यालय के लिपिक विजय राज श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। महिला और बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई भी सोहदा महिलाओं और बेटियों के साथ बदसलूकी करता है तो इसकी सूचना महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 टोल फ्री नंबर पर दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और आपकी सहायता करेंगी। इस दौरान उदय भान दुबे, चिंतामणि गौतम, बृजभान, गर्भरन चौहान, अनिल विश्वकर्मा, हरेंद्र यादव आदि छात्र और छात्राएं मौजूद रहें।

अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं के लिए भारत सरकार द्वारा प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक तथा मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना संचालित है:मुख्य विकास अधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 24 अक्टूबर-- मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं के लिए भारत सरकार द्वारा प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक तथा मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना संचालित है। जिसमें कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न दरों पर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति भारत सरकार द्वारा सीधे छात्रों के खातों में अन्तरित की जाती है। यह योजना नेशनल स्कालरशिप पोर्टल के द्वारा संचालित है, जिस पर छात्र/छात्राओं के आवेदन के लिए यह आवश्यक है कि सम्बन्धित संस्था नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर केवाईसी के माध्यम से अपना पंजीयन पूर्ण करेंl इसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा जनपद की 3500 संस्थाओं के प्रधानाध्यापकों के मोबाइल नंबर को पोर्टल पर ऐड कर दिया गया है, जिसके उपरान्त उनके मोबाइल पर यूजर आईडी व पासवर्ड भी एनआईसी द्वारा प्रेषित किया जा चुका है और अब संस्था प्रधान को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर केवाईसी द्वारा पंजीयन कराना है, परन्तु अभी तक मात्र 300 संस्थाओं द्वारा केवाईसी का कार्य पूर्ण किया गया है जो अत्यन्त आपत्तिजनक है। 
 मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक व उच्च प्राथमिक संस्थाओं, माध्यमिक संस्थाओं व तकनीकी संस्थाओं को अवगत कराया है कि अपनी मोबाइल पर प्राप्त यूजर आईडी व पासवर्ड के माध्यम से नेशनल स्कालरशिप पोर्टल जो किसी भी सहज सुविधा केन्द्र, निकटतम बीआरसी अथवा अपने विद्यालय के कम्प्यूटर का प्रयोग करके केवाईसी 02 दिवस में करना सुनिश्चित करें, जिसके लिए नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर जाकर होम पेज पर इन्स्टीट्यूट लॉगिन में यूजर आईडी पासवर्ड डालने पर संस्था के पेज खुल जायेगा, जहाँ 11 बिन्दु की सूचना भरकर व आधार कार्ड अपलोड कर यह कार्यवाही पूर्ण की जानी है। 
आगामी सप्ताह में प्रधानाध्यापकों के मोबाइल पर प्रेषित यूजर आईडी व पासवर्ड के आधार पर केवाईसी की समीक्षा की जायेगी, जिसके उपरान्त केवाईसी न करने वाली संस्थाओं के प्रधानाध्यापक व हेड मास्टरगण का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जायेगा।

----जि0सू0का0ःः24 अक्टूबर 2020--

जमीनी विवाद में भतीजा ने ईट से मारकर चाचा की कर दी हत्या।

जमीनी विवाद में भतीजा ने ईट से मारकर चाचा की कर दी हत्या।

जमीन के विवाद में देर रात हुई मारपीट में वृद्ध व्यक्ति की मौत। 

6 लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, दो लोगों को पुलिस ने उठाया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे के करीब भतीजा ने अपने चाचा को ईट से मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के परिवार ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरमा गांव निवासी रामबचन राम पुत्र स्व0 रामदेव उम्र 67 साल का जमीन को लेकर विवाद कई सालों से चल रहा था। जिसकों लेकर कई बार कहा सूनी हो चुका है। शुक्रवार की रात को किसी बात को लेकर फिर विवाद होने लगा और मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट के दौरान रामबचन के भाई का लड़का तीर्थराज पुत्र चंद्रभान उम्र 35 साल ने इसी दौरान ईट से रामबचन के सर पर प्रहार कर दिया। जिसमें उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मारपीट और हत्या होने की सुचना जैसे ही जीयनपुर पुलिस को मिली मौके पर पहुंच कर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिवार के लोगों ने आरोपी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है तो वही जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर 147/304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Friday, October 23, 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के 1535  थानों में महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ।

*महिला हेल्प डेस्क की खासियत यह है कि यहाँ महिला फरियादियों की बात सुनने के लिये पुरुष अधिकारी नहीं महिला अधिकारी रहेंगी मौजूद।

*उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवम बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान .... ...मिशन शक्ति*  *की शुरूआत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।*

*महिला हेल्प डेस्क पर - महिला पुलिस कर्मियों को रखा गया है ताकि शिकायत लेकर आने वाली महिलाएं अपनी बात आसानी से रख सकें।*

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम। 

महिलाओं को सुरक्षा तथा उनके हकों से संबंधित कानून के बारे में जानकारी दी गई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित श्री के एन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर मेें गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । 
इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव   ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी देकर उन्हें डायल 1090 व 112 के बारे में भी बताया। छात्राओं को दहेज अधिनियम के बारे में बताया।
 व महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। 
प्रदेश सरकार के इस अभियान के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। सीओ सगड़ी अजय यादव ने कहा कि घर से समूह में चलकर छात्राएं कॉलेज पहुंचे, इससे वह सुरक्षित रहेंगी। साथ ही घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें।ताकि वह महिलाओं लड़कियों को अपने परिवार की तरह ही समझे। वही जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।  महिलाओं के साथ बहन बेटियों की सम्मान में ठेस पहुंचाने का काम करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।बोले यदि कोई भी शोहदा महिलाओं के साथ बदसलूकी करता है तो वो तत्काल इसकी सूचना महिला सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर 1090, 1076, व 112 टोल फ्री पर दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। इस मौके पर प्रबंधक संजय सिंह , गोविंद तिवारी , अध्यापिका मन्जू  ,सुमनलता , प्रेमकला व छात्राओं में  प्रीती मौर्या,नेहा यादव ,अफ्शा बानो ,आरती यादव, शिप्रा, शशिबाला यादव,रिया सिंह ,ज्योति सिंह ,अनुराधा यादव , आदि छात्राएं मौजूद रही।

मिशन शक्ति" महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने किया।

मिशन शक्ति" महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने किया।

कहा डरें नहीं घबरायें नहीं हम है आपके साथ: सीओ सगड़ी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना परिसर में “मिशन शक्ति” के तहत महिला हेल्प डेस्क का निर्माण हुआ। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे के करीब इस महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में जीजी आईसी इंटर कॉलेज अजमतगढ़ की प्रधानाचार्य चंदा सिंह एवं सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी सहित क्षेत्र की मानिंद महिलाओं सहित स्थानीय छात्राये भी शामिल हुई। बताते चले कि प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत बनाए गए इस हेल्प डेस्क में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी और महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगी।
सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने कहा कि स्कूल में रोजाना सुबह प्रार्थना के समय बच्चों को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और 112, 1098 ,181, 1076, 102,108,1090, जैसी हेल्पलाइन के बारे में बताएं। मिशन शक्ति अभियान सरकार ने शुरू जरूर किया है। लेकिन आगे इसे समाज के लोगों को चलाना है। महिला सुरक्षा जन-जन की जिम्मेदारी होनी चाहिए। वही इस मिशन शक्ति अभियान से जुड़ने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं।इस दौरान नगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव,अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव,सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनीष चौरसिया,सैयद नेहाल मेहंदी, सुनील सोनी, पप्पू पाठक सहित चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजकुमार तिवारी,एसआई अमरनाथ यादव,एसआई उमेश कुमार, एसआई मुन्ना लाल, पूजा यादव, गरिमा सिंह, शिवांगी आदि  रहे।