कोरोना पीड़ित व्यक्ति की विदेश में मौत घर में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापट्टी बनकटिया के रहने वाले ध्यान चंद प्रजापति पुत्र स्व बोधू प्रजापति जो चार साल से सऊदी अरब में काम करके परिवार आजीविका चला रहे थे। इस कोरोना महामारी में सऊदी में ही कोरोना हो गया। वहा कि सरकार ने होटल में ही क्वारटाइन कर दिया था। जिसकी 01 अक्टूबर गुरुवार को मौत हो गयी । उसी गाँव के रहने वाले व्यक्ति ने फोन पर सूचना दिया कि ध्यान चंद प्रजापति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक व्यक्ति की पत्नी भानमती और बच्चियों का रो रो कर बुरा हाल है। वही
मृतक व्यक्ति दो भाईयो में बड़ा था। छोटा भाई बंगाल में काम करता है। मृतक के चार लड़कियां हैं। एक की शादी हो चुकी है। बाकी तीन लड़किया पढ़ रही हैं। आज एंबेसी से कागज आयेगा पत्नी हस्ताक्षर करके भेजेगी तब जाकर सऊदी सरकार उसका वही अंतिम संस्कार करेगी क्योंकि भारत सरकार कोरोना पीड़ित व्यक्ति का शव लेने से मना कर रही है। ऐसा घर पर सूचना आयी है।
No comments:
Post a Comment