(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी हाथरस में हुए अत्याचार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। पूरे क्षेत्र में जगह जगह आज शाम को कैंडल मार्च निकाल कर मनीषा को न्याय दो, बहन हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं। पुलिस का अत्याचार, नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे आदि नारे लगाते सैकड़ों युवक हाथ में तख्तियां लेकर कँजरा दिलशाद पुर बाजार में मार्च किये। एक तरफ बसपा के लोग न्याय की गुहार लगा रहें थे तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के लोग न्याय माँग रहे थे । इस अवसर पर बसपा के तरफ से रमाकांत चौहान, राम दरस, शिव भजन नेतृत्च कर रहे थे तो वही अशोक यादव, विक्की श्रीवास्तव कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे। बसपा के लोग अपना कैंडल अम्बेडकर मूर्ति के पास रखकर सभा किये तो कांग्रेस के लोग शिवजी की मूर्ति पर कैंडल रखकर सभा किये । वक्ताओं ने मनीषा के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ न्याय मांगते हुए फांसी की मांग कर रहे थे तो वही पुलिस द्वारा शव को रात में ही अंत्येष्टि पर बरस रहे थे ।
No comments:
Post a Comment