शराब पीने के समय आपस में हुये विवाद में एक व्यक्ति को लगीं गोली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को भेजा हास्पिटल और जांच में जुड़ी हुई है पुलिस।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंजरादिलशादपुर बाजार में आज शनिवार देर शाम को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें गोली चलने से एक पक्ष के सोनू सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 25 साल को कंधे के नीचे से गोली छेदते हुए निकल गई। जिसमे सोनू सिंह घायल हो गए और उन्हें पुलिस द्वारा नजदीकी अस्पताल अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे के करीब मेघई गांव के प्रज्वल पुत्र रामनिवास सिंह और सोनू सिंह पुत्र भीम सिंह कंजरा
दिलशादपुर मोड बाजार में शराब के ठेके के पास आए और वहीं पर कंजरा दिलशादपुर गांव के अजय सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, शिवम सिंह पुत्र शिवानंद सिंह, शिवानंद पुत्र शमशेर सिंह से झगड़ा और मारपीट होने लगा इसी बीच किसी ने गोली चला दिया जिससे कि सोनू सिंह घायल हो गए घायल को तत्काल अस्पताल में भेजा गया। गोली चलने की सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी पूरे अपने हमराहीयों के साथ मौके पर आकर आरोपियों की तलाश करते रहे। लेकिन कोई भी आरोपी अभी उनकी पकड़ में नहीं आया। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की तलाश में पुलिस ईधर उधर छानबीन कर रही है।
No comments:
Post a Comment