Sunday, October 11, 2020

हनुमान मंदिर से चोरी चांदी की प्रतिमा बरामद।

हनुमान मंदिर से चोरी चांदी की प्रतिमा बरामद।

पुलिस ने चोर को भेजा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सिकंदरपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हुए  मुकुट के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । 
जीयनपुर कोतवाली के सिकंदरपुर बाजार में स्थित हनुमान मंदिर से 4 सितंबर को रात में मंदिर का ताला तोड़कर हनुमान जी का मुकुट चोरी हो गया था। जिससे हनुमान भक्त काफी दुखी थे ।गांव के पूरन सिंह पुत्र स्वर्गीय राम हरक सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । शनिवार को सिकंदरपुर बाजार में एक अज्ञात चोर जो साधु जैसा दिखाई पड़ रहा था । संदेह होने पर ग्रामीणों ने उसे दौड़ाया लेकिन वह भाग गया। देर शाम को जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक राजकुमार तिवारी गश्त पर निकले थे। तभी साधु वेशधारी चोर फलाहारी बाबा और राम आशीष  यादव पुत्र बालेश्वर यादव निवासी धर्मपुर मधुबन जनपद मऊ दिखाई पड़ा ।जिसे दौड़ाकर सिपाहियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से चांदी का मुकुट और उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से सडसी, चिमटी ,लोहे का रॉड आदि बरामद किया ।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया। 

No comments:

Post a Comment