Tuesday, January 30, 2024

भट्ठा संचालकों को विनिमय शुल्क जमा करने की 2 दिन की मोहलत।

भट्ठा संचालकों को विनिमय शुल्क जमा करने की 2 दिन की मोहलत।

विनिमय शुल्क नहीं जमा हुआ तो सगड़ी के 78 भठ्ठे हो जाएंगे अवैध।

उपजिलाधिकारी ने भट्ठा मालिकों को  जारी किया नोटिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के 78 भट्ठा संचालकों को एसडीएम सगड़ी ने दो दिन के अंदर संपूर्ण विनिमय शुल्क जमा करने की नोटिस जारी किया है। विनिमय शुल्क न जमा करने वाले भट्ठा उद्योगों को अवैध घोषित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसडीएम ने इन सभी भट्ठा संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।विनिमय शुल्क की अदायगी के साथ ही साथ जीएसटी की छाया प्रति, मिट्टी खनन की प्रामाणित प्रति, भूमि प्रमाण पत्र तलब किया गया है।सभी भट्ठा संचालकों को संबंधित प्रपत्र तहसील स्थित संग्रह कार्यालय को देना होगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल गुप्ता ने बताया कि विनिमय शुल्क जमा करने के लिए क्षेत्र के भट्ठा मालिकों को अक्टूबर महीने से कई बार कहा गया लेकिन अब तक तमाम भट्ठा संचालकों द्वारा शुल्क जमा नहीं किया गया है। उन्हें जमा करने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने से भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

बारात में जानलेवा हमला करने पर 6 नामजद एव कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

बारात में जानलेवा हमला करने पर 06 नामजद एव अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

बीती रात जीयनपुर में आयी थी बारात जमकर की फायरिंग एव ईट पत्थर से हमला दो घायल।

एक गिरफ्तार नही हुई लूट और छिनैती कोतवाल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जामेतुलवनात वार्ड में सोमवार की रात्रि 10:30 बजे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के निसर्दीपुर छठींआव गांव से बारात आई हुई थी। जहां पर संपूर्णानंद दुबे पुत्र श्याम नारायण दुबे निवासी जामेतुल वनात वर्षों से जीयनपुर में मकान बनाकर रहते थे। जहां सोमवार को उनकी लड़की की शादी थी। जिसमें बारात छठिआव ब्लॉक  के एक गाँव से आई हुई थी। इसी दौरान दरवाजे के आसपास गाड़ी खड़ी करने को लेकर राजीव राय पुत्र सतीश राय द्वारा अपने दरवाजे पर गाड़ी ना खड़ी करने को लेकर विवाद कर दिया और कहा कि हमारे दरवाजे पर गाड़ी खड़ी किया तो ठीक नहीं होगा। जिसको लेकर तमंचा लेकर लोगों को डराने धमकाने लगे और कई गाड़ियों को उनके लोगों ने तोड़फोड़ की जिससे वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया लोग इधर-उधर भागने लगे बाराती तीतर वितर हो गए किसी तरह से शादी संपन्न कराई गई। पर इस कृत्य से बारातियों और नगर वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसमें बीच बचाव करने पहुंचे तेजभान तिवारी पुत्र बनवारी उम्र 55 साल निवासी रजादेपुर थाना जीयनपुर के सर में गंभीर चोटें आई व एक बारात में बेटर उम्र लगभग 25 साल काम करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बारात पहुंचते ही आरोप है कि कुछ लोग पड़ोसी एव कुछ अन्य अज्ञात बारात में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे और मारपीट करते हुए कई महिलाओं के चैन व जेवर छीन लिए और गाड़ी का शीशा तोड़कर दुल्हन के लिए जो डाल आया हुआ था। उसका जेवर लूटकर उठा ले गए।जबकि सीसीटीवी कैमरे और वीडियो में छत पर से कई लोग ईट पत्थर चलाते देखे गए।आरोप है कि फायरिंग करते हुए असलहा लहरते हुए अपने घर पर जाकर छत से ईंट पत्थर चलाने लगे। यहां तक की लोगो के मना करने के बावजूद मनबढ़ और दबंग लोग नहीं माने। घटना लगभग रात्रि 10:30 बजे की है जहां पर संपूर्णानंद द्विवेदी द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रियांशु राय उर्फ चाहत पुत्र राजीव राय,प्रतीक राय पुत्र राजीव राय,राजीव राय पुत्र सतीश राय,प्रज्वल राय पुत्र राजीव राय,प्रतिभा राय पति अज्ञात व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें धारा 34,323,506,427, 336,354,307,392 के तहत मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है। पर बारात में जिस तरह से खलल डाला गया उससे पूरा मोहल्लेवासी काफी नाराज है। इसके पूर्व भी राजीव राय पर कई मुकदमे जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हैं। वही प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक पांडेय ने बताया कि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है जबकि लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है और ना ही जेवर छीने गए हैं यह झूठ में आरोप लगाया जा रहा है।

नियम विरुद्ध वरासत करने के दोषी लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित।

नियम विरुद्ध वरासत करने के दोषी लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल गुप्ता ने बैजाबारी मंडल के लेखपाल पन्नालाल को नियम विरुद्ध वरासत करने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया। इस प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार महाराजगंज को सौंपी गई।सगड़ी तहसील के बैजाबारी गांव में स्थित खाता संख्या 238 के गाटा संख्या 612 मि,103 हैक्टेयर भूमि पर पूर्व मे गांव के ही भूमाफियाओं द्वारा फर्जी तरीके से खतौनी में अपना नाम इंद्राज कर लिया गया था। इसकी जानकारी होने पर इंद्राज के खिलाफ शिकायत के आधार पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी द्वारा प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच के उपरांत उक्त भूमि से भू माफियाओं का नाम निरस्त कर नवीन प्रति के खाते में दर्ज कराया गया। इसके बाद उक्त भूमि को आरआरसी केंद्र के निर्माण हेतु भूमि लेखपाल द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया।किंतु लेखपाल ने इसी भूमि के खाता संख्या 238 के गाटा संख्या 612 मि,103 हेक्टेयर भूमि को मनमाने एवं असंवैधानिक रूप से रामराजी पत्नी रामकुंवर एवं सूर्यभान व हरिकेश पुत्रगण रामकुंवर के नाम वरासत कर दी। एसडीएम डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि मनमानी एवं असंवैधानिक रूप से वरासत करने के दोषी लेखपाल पन्नालाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नायब तहसीलदार महाराजगंज को जांच सौंपी गई है।

शहीद सौदार सिंह ने जनपद को किया था गौरवान्वित::वंदना सिंह

शहीद सौदार सिंह ने जनपद को किया था गौरवान्वित::वंदना सिंह

12 चीनियों को मारकर छिन लाये थे एसएलआर राइफल।

देश को प्रथम वीर चक्र से झूम उठा था जनपद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बलिदान स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव पुनापार के प्रांगण में प्रथम वीर चक्र विजेता शहीद सौदागर सिंह के शहीद दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि एवं स्मृति सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उनके चित्र पर उनके परिजनों में उर्मिला सिंह पुत्र बहु,पौत्र बधू अंजना सिंह, सत्यपाल सिंह,पूर्व विधायक वंदना सिंह व अरविंद जायसवाल आदि द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एव अतिथियो को प्रतीक चिन्ह एव अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि देश के प्रथम वीर चक्र विजेता जिन्होंने भारत चीन युद्ध 1962 के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद सौदागर सिंह अपना लोहा मनवाया। वही 12 चीनियों को मारकर देश में आए थे और 12 चीनियों की राइफल छीनकर सेना को सुपुर्द किए थे। उनके साहस को देखते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा ऐसे बहादुर का तमगा देते हुए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा उन्हें वीर चक्र से नवाजा गया था जो जनपद ही नहीं पूरा देश इस प्रथम वीर चक्र विजेता से गौरवान्वित हो उठता है। जिससे आजमगढ़ जनपद वासियों को प्रथम वीर चक्र मिलने पर झूमने पर मजबूर होना पड़ा था। जहां भारत के इस महान सपूत द्वारा चीनियों को मारते हुए अपना लोहा बनवाया था। हम ऐसे सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं स्मृति सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जयनाथ सिंह ने कहा कि अमर शहीद सौदागर सिंह ने जनपद ही नहीं देश उनके अदम्य साहस और धैर्य का लोहा माना और ऐसे सपूत को नमन करने में हम सबको आगे बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और बिन बुलाए इनके शहीद दिवस पर उपस्थित होकर इन्हें एक फूल चढ़ाकर इनकों श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहिए।आजमगढ़ के लिए वीर चक्र विजेता ने जो सम्मान प्राप्त किया वह बहुत बड़ा सम्मान है जिन्होंने पाकिस्तान भारत के युद्ध में 1965 के दौरान अदम्य साहस से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देश के लिए दिया था। सरकार ने इन्हें वीर चक्र से नवाजा था जो जनपद के लिए बड़ा सम्मान था। इस दौरान संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया व अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही ने किया।अन्य वक्ताओं में अरविंद जायसवाल पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,भाजपा नेता मनीष मिश्रा,भाजपा नेत्री अंजना सिंह,अभिषेक सिंह सोनू,विशाल यादव,राजबहादुर सिंह,राजवंत सिंह,रेनू गोस्वामी,प्रमोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Sunday, January 28, 2024

हरसिंहपुर गांव निवासी युवक की रायपुर में हत्या जांच में जुटी पुलिस।

हरसिंहपुर गांव निवासी युवक की रायपुर में हत्या जांच में जुटी पुलिस।

जमीन खरीद कर ढाबा खोलना चाहता था युवक।

जिंदल कालेज से किया था बीटेक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर निवासी 24 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र शिवप्रकाश सिंह की छत्तीसगढ़ के रायपुर में हत्या कर दी गई।
                 (युवक की फाइल फोटो)
 हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस जांच में जुट गई। घर पर जैसे ही सूचना मिली तो शव को लेने के लिए लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक दो भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था और रायपुर से जिंदल कॉलेज से बीटेक कर वहीं मेडिकल कॉलेज के बगल में ढाबा खोलना चाहता था। इसके पूर्व भी वह ढाबा शहर के अन्यत्र स्थान पर चलता था। पर अब दूसरे जगह ढाबे को शिफ्ट करना चाह रहा था। जिसके लिए उसने कुछ वर्ष पहले जमीन खरीदी थी। पुलिस को शंका है कि जमीनी विवाद को ही लेकर युवक की हत्या की गई है। घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मचा हुआ है। वही शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कालेज रोड़ पर रविवार दोपहर में दिन दहाड़े युवक की हत्या कर दी गई जिससे सनसनी फैल गई। हत्याकांड की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को दोपहर में मेडिकल कालेज मार्ग में सामान्य गतिविधियों के साथ लोगो की चहल कदमी थी। इस बीच दोपहर में एक व्यक्ति की लाश लहूलुहान अवस्था मे सड़क पर पड़ा मिला। इस नजारे को देखकर राहगीरों तथा आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया।डरे सहमे लोगो ने इसकी सूचना चक्रधर पुलिस को दी। जहां पुलिस टीम मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई में जुट गई। वही उस पर टांगी नुमा लोहे के हथियार से गर्दन पर प्रहार कर मौत के घाट उतारने की आशंका शव की परिस्थितियों से लगाया जा रहा है। वही मृतक उक्त क्षेत्र में कुछ माह पूर्व जमीन खरीद कर ढाबा चलाने के उद्देश्य से लिया था। जिसे मिट्टी पाटकर समतल किया जा रहा था। ताकि वह रोड़ स्तर की ऊंचाई में आ सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी भूमि में मिट्टी पटाई को लेकर स्थानीय व्यक्ति से विवाद चल रहा था। मृतक की हत्या भी इसी वजह से करने का कयास लगाया जा रहा है।

अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिव्यांगों को वितरित किया कंबल।

अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिव्यांगों को वितरित किया कंबल।

दिव्यांगों को मिठाई खिलाकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किया कंबल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने दर्जनों दिव्यांगों को मिठाई खिलाकर वितरित किया कंबल। रविवार की सुबह 10:30 बजे अजमतगढ़ नगर पंचायत के दर्जनों दिव्यांगों को बढ़ी ठंड व गलन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने दिव्यागों की सुधि ली और कार्यालय पर मिठाई खिलाकर कंबल वितरित किया।इस दौरान दर्जनों की संख्या नगर पंचायत के दिव्यांग मौजूद रहे। वहीं कंबल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी सभासद सहित क्षेत्र के दिव्यांग गुरुदयाल,आदिल सोनकर, जगदीश,शीला,इंद्रावती, केशव प्रसाद,प्रदीप कुमार 
सहित दर्जनों की संख्या में दिव्यांग मौजूद रहे।

सगड़ी तहसील में 50 गांव में एग्रो स्टेक का कार्य पूरा।

सगड़ी तहसील में 50 गांव में एग्रो स्टेक का कार्य पूरा।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में 588 गांवों में एग्रो स्टेक सर्वे शुरू।

सगड़ी लेखपालों की बनाई गई एग्रो स्टेक आईडी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में 50 गांव में एग्रो स्टेक सर्वे का कार्य पुरा सगड़ी तहसील क्षेत्र के 588 गांवों में एग्रो स्टेक का सर्वे शुरू 94 लेखपालों की बनाई गई एग्रो स्टेक आईडी। रविवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने एग्रो स्टेक सर्वे का कार्य पहले चरण में 588 गांव में तेजी से चल रहा। वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र में कार्यरत 94 लेखपालों की एग्रो स्टेक आईडी बनाई गई नायब तहसीलदार रणजीत सिंह ने बताया कि अभी तक 50 गांव में एग्रो स्टेक का कार्य पूरा हो चुका है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के 315 गांवों में सर्वे का कार्य शुरू किया गया।जिनमें भरौली,धर्मपुर,इटौरा साटन,परसपुर,रामपुर देवारा, त्रिपुरारपुर खालसा,कादीपुर हरिकेश,अहिरौला सहित 50 गांव में कार्य पुरा किया जा चुका है। पहले चरण में 588 गांव चयनित हुए हैं।जिनमें एग्रो स्टेक सर्वे का कार्य शुरू किया गया है।जिसमें रवि की फसल सहित सभी पड़ताल का डिजिटलकरण कर ऑनलाइन किया जायेगा। गांव के किसानों की सभी फसल का डिजिटलकरण किया जाएगा। जिससे कि किसानों के फसल की पड़ताल सुलभ होगी।वहीं सर्वे के बाद किस खेत में कौन सी फसल बोई गई है।जिसको ऑनलाइन कहीं से भी देखा जा सकेगा। उपजिलाधिकारी डॉ0 अतुल गुप्ता ने शासन की मंशा के अनुरूप किसानों की फसल एग्रो स्टेक सर्वे में तेजी लाने के लिए लेखपालों को निर्देशित किया और बताया कि सर्वे का कार्य तहसील क्षेत्र के सभी गांव में क्रमशःकिया जाएगा। नायब तहसीलदार रणजीत सिंह के द्वारा प्रतिदिन एग्रो स्टेक सर्वे कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है।

पहले किया बैनामा फिर लिखा हिब्बानामा सात पर दर्ज हुआ मुकदमा।

पहले किया बैनामा फिर लिखा हिब्बानामा सात पर दर्ज हुआ मुकदमा।

लेखपाल कानूगो गवाह सहित फर्जी हिब्बनामा करने पर सात पर दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में जमीन बैनामा के बाद उक्त भूमि का फर्जी हिब्बानामा पर जीयनपुर पुलिस ने सात पर दर्ज किया मुकदमा लेखपाल कानूनगो गवाह सहित फर्जी हिब्बानामा करने पर सात पर दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस। मुहम्मदपुर निवासी रिजवान पुत्र हुसैन ने आजमगढ़ आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 412 क्षेत्रफल.660 हैक्टेयर पर जहीर पुत्र हुसैन के द्वारा पूर्व में बैनामा किया गया। पर वही बाद में आयशा को गलत तरीके से फर्जी हिब्बानामा करने का आरोप लगाया गया आयुक्त की जांच के निर्देश पर एसडीएम सगड़ी डॉक्टर अतुल गुप्ता के द्वारा जांच कराई गई उक्त प्रकरण में जहीर पुत्र हुसैन के द्वारा प्रथम पक्ष रिजवान पुत्र हुसैन को बैनामा के बाद उसी के द्वारा उक्त गाटा संख्या को आयशा को कूटरचित तरीके से हिब्बानामा करने जांच में सही पाई गई जिसकी रिपोर्ट आयुक्त को प्रेषित करते हुए आवेदक रिजवान को तहरीर देने का निर्देश एसडीएम ने दिये रिजवान की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय ने संतराज राजस्व निरीक्षक व निवर्तमान लेखपाल सहित जहीर, आयशा,रोकेया,सुल्ताना शाहीन के साथ एक अज्ञात गवाह  पर धारा 420,467,468, 471 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्जकर जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई है।

सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक।

सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक।

कोतवाली में हुआ सैनिक बैठक में कसे पेंच।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपराधियों पर रखे नजर::विवेक पान्डेय

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में रविवार को 3:00 बजे सैनिक सम्मेलन के नाम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान प्रत्येक कर्मचारी की पेच कसते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक पान्डेय ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आप लोगों का दायित्व की अपनी पैनी नजर बनाते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपराधियों पर नजर रखते हुए उन पर लगाम लगाने का प्रयास करें। साथ ही साथ यदि आपके साथ कोई समस्या शिकायत आदि हो तो उसको तत्काल सूचित करें। वह समस्या या शिकायत चाहे वह कार्यालय से हो या किसी कर्मचारी से उन शिकायतों का समाधान किया जाएगा एवं उनका निस्तारण कराया जाएगा।वही उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं उन अफवाहों को ध्यान में रखते हुए उन पर नजर रखें।जिससें की अफवाहों को रोका जा सके एवं ऐसी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। पुलिस का दायित्व है कि प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा का काम करें एवं कोई व्यक्ति प्रताड़ित न हो।यदि आपके पास कोई समस्या किसी प्रकार की आती हो तो उसे तत्काल अधिकारियों के साथ शेयर करते हुए वार्ता करें।जिससे कि उन समस्याओं का निदान किया जा सके। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना हम सबका दायित्व है और जनता को सुरक्षा देना हमारी सेवा है सेवा भाव रखते हुए हम सबको कार्य करने की जरूरत है। जिससे कि कोई हमसे डरे नहीं हमसे मित्रता पूर्वक व्यवहार कर लोग हमसे सभी समस्याएं बताएं। जिससे कि उन समस्याओं का निदान तत्काल किया जा सके। साथ ही जिनकी बीट की ड्यूटी लगाई गई है।उस क्षेत्र के गांवो कस्बो के बारे में बेहत समझ हो और अच्छे बुरे को पहचान बेहतर हो जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके और अपराधी पर कठोर कार्यवाही की जा सके।इस दौरान एस एस आई देवेंद्र प्रताप सिंह, एस आई रवींद्र कुमार,एसआई नीलमणि सिंह,एस आई जय प्रकाश यादव,एस आई अरविंद यादव,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अनिल यादव,दीवान अनिल यादव,मनोज गुप्ता, शहादत अंसारी,सूर्यदेव यादव, सुमन्त विश्वकर्मा,नित्यानंद यादव सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Wednesday, January 24, 2024

एसडीएम सगड़ी को रघुनंदन समिति के लोगो ने बेहतर प्रशासनिक कार्य पर किया सम्मानित।

एसडीएम सगड़ी को रघुनंदन समिति के लोगो ने बेहतर प्रशासनिक कार्य पर किया सम्मानित।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता को रघुनंदन सेवा समिति जीयनपुर के व्यापारियों द्वारा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बेहतरीन प्रशासनिक कार्य करने के लिए और नगरों गावों पर विशेष ध्यान देने आदि सहित मंगलवार को भभ्य शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान जिस तरह से प्रशासन द्वारा यात्रा को निर्विवाद रूप से सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया। इससे बाजार वासी एवं व्यापारियों में काफी हर्ष व्याप्त है।जिसको लेकर बुधवार को समिति के सदस्यों द्वारा उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान एसडीएम सगड़ी अतुल गुप्ता ने कहा कि हमारा काम बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना है जिससे निर्विवाद रूप से सभी कार्यक्रम संपन्न हो और लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं समिति के सदस्य शेषबिंद बरनवाल ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता जिस तरह से जीयनपुर नगर क्षेत्र और गांव में जनता से जुड़कर प्रशासनिक कार्य करते हुए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं उसे ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान तो होना ही चाहिए।इस दौरान संतोष चौरसिया,जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव,आशुतोष जायसवाल, विपिन जायसवाल,डॉक्टर गौरव,सोनू सेठ,राजेश सेठ,टिल्लू अग्रवाल,मुकेश जायसवाल,अजय चौरसिया, शिबू जायसवाल आदि रहे।

रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ रन के लिए सरफराज को मिला माधवराव सिंधिया अवार्ड।

रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ रन के लिए सरफराज को मिला माधवराव सिंधिया अवार्ड।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के होनहार क्रिकेटर सरफराज को रणजी ट्रॉफी 2021-22 मे सर्वश्रेष्ठ रन बनाने पर माधवराव सिंधिया अवार्ड से नवाजा गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ ने सरफराज की ना मौजूदगी में उनके पिता नौशाद खान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ रन बनाने वाले क्रिकेटर को बीसीसीआई नमन अवार्ड के तहत माधवराव सिंधिया अवार्ड दिया जाता है। 2021-22 में जनपद के युवा क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ रन बनाया था। 22 जनवरी 2024 को हैदराबाद में आयोजित समारोह में राहुल द्रविड़ ने सरफराज खान की ना मौजूदगी में उनके पिता नौशाद खान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।सगड़ी तहसील के बासुपार के मूल निवासी सरफराज खान की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं।

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का नाई समाज ने किया स्वागत।

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत।

समाज के लोगों मनाई जयंती, सम्मान मिलने पर जताई खुशी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी राष्ट्रीय नाई महासभा की स्थानीय इकाई द्वारा बुधवार को प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई और उन्हें  भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की गई।राष्ट्रीय नाई महासभा के उपाध्यक्ष राजमणि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयंती समारोह में उन्होंने कहा कि समाज के अत्यंत पिछड़े और गरीबों की निरंतर चिंता करने वाले कर्पूरी ठाकुर को आज उनका सही सम्मान मिला है। गरीबों असहायों की मदद करने वालों के सम्मान से लोगों के अंदर इस क्षेत्र में काम करने का भाव और उत्साह पैदा होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता महा चौधरी बगेदू शर्मा ने किया। चंदन शर्मा,रामनाथ शर्मा,रमेश शर्मा,मोनू शर्मा,राकेश शर्मा,बालमुकुंद,राजवंत शर्मा,मुन्नू शर्मा,रामकरण शर्मा, रामप्रसाद शर्मा,राजू शर्मा,दुबई शर्मा,अवध विहारी, ओमप्रकाश,वशिष्ठ,सोनू, उपेंद्र,राम नवल,विनोद,संतोष शर्मा,आकाश आदि लोग उपस्थित रहे।

Tuesday, January 23, 2024

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार। 


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार। लड़की की मां ने जीयनपुर कोतवाली में शिकायत किया कि में रिस्तेदार के घर गई हुई थी और घर पर मेरी पुत्री अकेली थी। जिसके साथ दीपक साहनी पुत्र भगवती साहनी निवासी मछली शहर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर ने मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया कि तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी। पुलिस ने 452,323,506,308, 376 व 3/4 पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। अभियुक्त दीपक साहनी पुत्र भगवती साहनी निवासी मछली शहर अजमतगढ़ को मंगलवार को गोगा साव तिराहा से समय करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान कर दिया गया।

रघुनंदन सेवा समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली गई जमकर हुई पुष्प वर्षा।

जीयनपुर मे भभ्य शोभायात्रा एव झांकी में जमकर हुई पुष्प वर्षा।

भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में निकली शोभायात्रा।

जमकर महिलाएं और युवक अबीर गुलाल उड़ाकर नाचे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक रघुनंदन सेवा समिति के बैनर तले जीयनपुर में भभ्य शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली गई।गाजा बाजा के साथ हाथी घोड़ा के साथ झांकी में राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न हनुमान पार्वती शंकर व भारत माता के साथ झांकी मनमोहन रूप से तैयार की गई और पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी रही और महिलाएं और युवा जमकर नाचे।झांकी के ऊपर पुष्प की वर्षा होती रही लोग मंगल गीत गाते रहे एवं फूल बरसाते रहे झांकी इतनी आकर्षक बनाई गई थी कि लोग देखकर निहाल हो रहे थे जबकि झांकी सोमवार को ही रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही निकाली जानी थी पर प्रशासन द्वारा रोक दिए जाने के कारण एक दिन बाद रामलला आएंगे एवं प्राण प्रतिष्ठा के खुशी में लोगों ने जमकर नाचते हुए झांकी का आनंद लिया। जो झांकी निकाली गई वह जीयनपुर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी और लोग छतों से फूल बरसाते रहे वह मंगल गीत गाते रहे। झांकी अजमतगढ़ मार्ग, दोहरीघाट मार्ग,आजमगढ़ मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी जहां चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर थी।जिससे कि कोई घटना न घटित हो सके यह कार्यक्रम एक महीने पहले ही तैयार किया गया था। जिससे कि नगर में शोभा यात्रा निकाली जाए पूरा नगर भगवा रंग में रगां हुआ है दूर दराज से हाथी घोड़े और बैंड बाजा की पार्टी मंगाई गई थी। लोग हाथी को तिलक चंदन कर आशीर्वाद भी ले रहे थे व उन्हें फल फूल खिला रहे थे। झांकी विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए नाचते गाते जय श्रीराम के नारों और भारत माता की जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।इस दौरान शेषविन्द बरनवाल,विपिन जायसवाल,सन्तोष चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,राजेश जायसवाल,आलोक चौरसिया,दीपक गुप्ता,मुकेश जायसवाल,नन्दलाल मोदनवाल,विजय अग्रवाल,सतीश सोनकर,अनिल सोनकर,डब्लू गुप्ता,पंकज श्रीवास्तव,जयप्रकाश सिंह,सोनू बर्मा सेठ,अंशु गुप्ता,अजित बरनवाल, अमरनाथ गुप्ता,गोपाल मोदनवाल,संजय गुप्ता,
संजय अग्रवाल,हिमांशु जायसवाल आदि रहे।

प्रो0अमेरिका सिंह की डॉ0शिवेंद्र द्विवेदी से भेंटवार्ता, राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति की भेंट ।

प्रो0अमेरिका सिंह की डॉ0शिवेंद्र द्विवेदी से भेंटवार्ता, राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति की भेंट ।

पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के बीच बौद्धिक एवं सांस्कृतिक वैचारिक आदान-प्रदान का संकलन है निमित्त मात्र हुं :: प्रो0अमेरिका सिंह पूर्व कुलपति।

श्री कलराज मिश्र मानव सेंवा के पर्याय हैं, उनका व्यक्तित्व समाज के लिए अनुकरणीय::डॉ0शिवेंद्र द्विवेदी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
लखनऊ 23 जनवरी, पूर्व कुलपति प्रो0अमेरिका सिंह ने नेतृत्व एक शिष्टमंडल ने चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र की विख्यात अंतराष्ट्रीय हस्ती समाजसेवी डॉ0 शिवेंद्र द्विवेदी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इस अवसर पर प्रो0 सिंह ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति डॉ0शिवेंद्र द्विवेदी को भेंट की। डॉ.शिवेंद्र द्विवेदी ने मानव सेवा को समर्पित फाउंडेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पो की जानकारी प्रदान की। डॉ.द्विवेदी और उनके फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न लाभदायक गतिविधियों से मानव समुदाय निरंतर लाभान्वित हो रहा है और इनकी सेंवाए उल्लेखनीय रही हैं।गौरतलब है की गरीबी से मुक्ति हेतु फाउंडेशन ने डॉ0 के निर्देशन में गरीबी के चक्र को तोड़ने में मदद करने के लिए भारत में वंचित समुदायों के साथ व्यापक स्तर पर काम किया है। प्रोफेसर द्विवेदी उत्तर प्रदेश राज्य के बरहिया,आज़मगढ़ गाँव से थे। चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य सेवा प्रकल्पों के माध्यम से उन्होंने गरीबों के उत्थान हेतु सराहनीय कार्य किए हैं। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के व्यक्तित्व में प्रकाश डालते हुए प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने कहा कि राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के शालीनता के साथ सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले कलराज मिश्र एक कर्मठ व्यक्तित्व हैं। श्री मिश्र राजनीति के मर्मज्ञ हैं। उनकी यह जीवनी एक अनमोल दस्तावेज है। राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पर प्रकाशित शोधात्मक एवं सचित्र जीवनी यह एक शानदार कृति है। यह प्रकाशन हमारी पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के बीच बौद्धिक एवं सांस्कृतिक वैचारिक आदान-प्रदान में एक सेतु का कार्य करेगा। यह एक संग्रहणीय,शोधपरक ग्रन्थ है जो कलराजजी की समाज व देश के प्रति समर्पण भाव को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करता है। ऐसे ग्रन्थ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बने रहेंगे। श्री कलराज मिश्रजी पर लिखी गई यह किताब बहुत श्रेष्ठ और आकर्षक है। उनके कार्य, सफलताएं और राजनीतिक जीवन सभी कुछ गागर में सागर की तरह समेटा गया है। इस पुस्तक में जिन तथ्यों को प्रस्तुत किया है वह श्री कलराज मिश्र जी के आदर्श, उनकी विचारधारा और प्रतिबद्धताओं से पाठकों का साक्षात्कार करवाते हैं। यह एक संग्रहणीय, शोधपरक ग्रन्थ है जो कलराजजी की समाज व देश के प्रति समर्पण भाव को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करता है।विश्वविद्यालयों को अकादमिक रूप से समृद्ध और अनुशासित बनाने की दिशा में आपकी सक्रियता को अनुभव किया जा सकता है।
विख्यात अंतराष्ट्रीय चिकत्सक और समाजसेवी डॉ. शिवेंद्र द्विवेदी ने कहा की बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी श्री कलराज मिश्र, मृदुभाषी और मानव सेवा के पर्याय हैं। उनकी जीवनी एक अनमोल दस्तावेज है। साथ ही अत्यन्त रोचक भी है। इस पुस्तक में गहन अध्ययन के आधार पर श्री कलराज मिश्र की देश को दी गई बहुमूल्य सेवाओं पर बड़ी ही रोचक शैली में प्रकाश डाला है।  राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पर प्रकाशित शोधात्मक एवं सचित्र जीवनी एक शानदार कृति है। पुस्तक की प्रस्तुतीकरण शैली, प्रकाशन की सामग्री और समग्र गुणवत्ता अत्यंत उच्च स्तर की है। अध्ययन काल से लेकर अब तक वे सच्चे एवं सचेत समाजसेवी की भूमिका में रहे हैं। ऐसे ग्रन्थ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बने रहेंगे। श्री कलराज मिश्रजी पर लिखी गई यह किताब बहुत श्रेष्ठ और आकर्षक है। भारत को विश्वगुरु के पद पर पुनः प्रतिष्ठित होते देखने की आकांक्षा आपके व्यक्तित्व को विरल बनाती है।

Monday, January 22, 2024

राममय हुआ पूरा क्षेत्र मंदिरों में हुआ भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन।

राममय हुआ पूरा क्षेत्र मंदिरों में हुआ भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र 500 साल बाद 22 जनवरी को राममय हो गया।
वह ऐतिहासिक शुभ दिन देखने को मिला है। जब भगवान श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इसी दिन को खास बनाने के लिए सोमवार को 22 जनवरी कोकिलपार ग्राम पंचायत व नगर पंचायत जीयनपुर और नगर पंचायत अजमतगढ़ भी पीछे नहीं रहा।सुबह से ही मंदिरों में भगवान श्रीराम के आगमन पर भजन- कीर्तन और भंडारे का आयोजन जगह-जगह किया गया।भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही मंदिरों में सुंदरकांड,हनुमान चालीसा और राम भजनों का दौर चला।कोकिलपार मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखी। लोगों ने मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर अपने आप को उस पल का साक्षी बनाया जिसका कई पीढ़ियां सदियों से इंतजार कर रही थीं।कई लोगों की आंखें इस सपने को साकार होता नहीं देख सका। उनका बलिदान आज साकार होता नजर आया है।प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर व प्राचीन शिव मंदिर अजमतगढ़ में सुबह से ही भक्तों का दाता लगा रहा। मंदिरों में कई लोगों ने भंडारे का आयोजन कराया।इस अवसर पर धार्मिक भजनों पर लोग जमकर झूमे।भगवान श्रीराम के जयकारे से आकाश गुंजायमान हो गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। गली मोहल्लों में भी प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम प्रधान सुभाष राजभर, कमलेश कुमार,मनीष चौरसिया, मुकेश जायसवाल,डब्लू गुप्ता,आलोक सिंह,प्रदुम राय उर्फ बबलू,धर्मेंद्र सोनकर,सचिन साहनी,विक्की रस्तोगी, अमित कुमार यादव,पुरुषोत्तम यादव,हिमांशु जायसवाल,ज्ञानेंद्र मिश्रा,शेषविंद बरनवाल,संतोष चौरसिया,शरद चंद मिश्रा,प्रिंस साहनी,आलोक चौरसिया,अमरनाथ गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहें।