प्रतिबंधित पाॅलिथिन बरामद 15 हजार जुर्माना एव 25 किलो पालीथिन बरामद।
अभियान से व्यापारियों में मची हड़कम्प।
दुबारा मिली पालीथिन तो 10 गुना भरना होगा जुर्माना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीवनपुर में शुक्रवार को देर शाम अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलिथिन के लिए अभियान चलाकर छापेमारी की गई। इस दौरान चलाए जा रहे अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। जबकि अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों की दुकानों से 25 किलो से ऊपर पाॅलिथिन बरामद किया और लगभग ₹15000 का जुर्माना वसूला। वहीं शुक्रवार को जब अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारियों का दल बाजार में पहुंचा तो दुकानों को चेक करने लगें तो व्यापारियों में हड़कम्प मंच गया और लोग अपने-अपने पॉलिथिन को चुराने लगे। काफी लोगों ने मना किया पर उसके बाद भी अधिशासी अधिकारी द्वारा दुकानों में छापेमारी करते हुए पॉलिथिन बरामद किया और भारी जुर्माना वसूला। इस दौरान बिलरियागंज मार्ग,दोहरीघाट मार्ग आजमगढ़ मार्ग व अजमतगढ़ मार्ग पर छापेमारी की गई और 25 किलो से ऊपर की पॉलिथिन बरामद की गई। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने कहा कि सरकार द्वारा पॉलिथिन पूरी तरह से प्रतिबन्धित कर दिया गया है।पर उसके बावजूद लोग बैग लेकर नहीं चल रहे हैं और ना ही दुकानदार पॉलिथीन बेचना बंद कर रहे हैं। अब यदि दुकानों से पॉलिथीन बरामद हुई तो 10 गुना जुर्माना लगाया जाएगा।इस दौरान उन्होंने बताया कि लगभग 25 किलो पॉलीथिन बरामद की गई है और ₹15000 जुर्माना वसूला गया है।जबकि सरकार द्वारा पूर्ण रूप से पॉलिथिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कई बार जागरूकता अभियान भी चलाया गया पर उसके बावजूद दुकानदार पॉलिथिन का उपयोग करना बंद नहीं कर रहे हैं। जिसमें कहीं न कहीं प्रशासनिक खामियों की वजह से पॉलिथिन बाजारों में उपलब्ध है।
No comments:
Post a Comment