ट्यूबवेल के दरवाजे का ताला तोड़कर मोटर चोरी,थाने में दी तहरीर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के सेवराकुंड गांव के सिवान में स्थित ट्यूबवेल के दरवाजे का ताला चटका कर बुधवार की रात में चोर विद्युत मोटर खोल ले गए। गुरुवार को ट्यूबेल मालिक ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।अभी मुकदमा दर्ज नहीं है।सेवराकुंड गांव निवासी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव का सिवान में ट्यूबवेल है। बुधवार की रात में चोर ट्यूबवेल का दरवाजा तोड़कर उसमें लगा विद्युत का मोटर चुरा ले गए। गुरुवार को पानी चलाने के लिए जब महेंद्र ट्यूबवेल पर पहुंचे तो मोटर गायब था। पीड़ित महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी गई है।वही जीयनपुर पुलिस ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नही किया गया है।जांच किया जा रहा है जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment