Tuesday, January 30, 2024

भट्ठा संचालकों को विनिमय शुल्क जमा करने की 2 दिन की मोहलत।

भट्ठा संचालकों को विनिमय शुल्क जमा करने की 2 दिन की मोहलत।

विनिमय शुल्क नहीं जमा हुआ तो सगड़ी के 78 भठ्ठे हो जाएंगे अवैध।

उपजिलाधिकारी ने भट्ठा मालिकों को  जारी किया नोटिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के 78 भट्ठा संचालकों को एसडीएम सगड़ी ने दो दिन के अंदर संपूर्ण विनिमय शुल्क जमा करने की नोटिस जारी किया है। विनिमय शुल्क न जमा करने वाले भट्ठा उद्योगों को अवैध घोषित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसडीएम ने इन सभी भट्ठा संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।विनिमय शुल्क की अदायगी के साथ ही साथ जीएसटी की छाया प्रति, मिट्टी खनन की प्रामाणित प्रति, भूमि प्रमाण पत्र तलब किया गया है।सभी भट्ठा संचालकों को संबंधित प्रपत्र तहसील स्थित संग्रह कार्यालय को देना होगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल गुप्ता ने बताया कि विनिमय शुल्क जमा करने के लिए क्षेत्र के भट्ठा मालिकों को अक्टूबर महीने से कई बार कहा गया लेकिन अब तक तमाम भट्ठा संचालकों द्वारा शुल्क जमा नहीं किया गया है। उन्हें जमा करने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने से भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment