जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत।
समाज के लोगों मनाई जयंती, सम्मान मिलने पर जताई खुशी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी राष्ट्रीय नाई महासभा की स्थानीय इकाई द्वारा बुधवार को प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की गई।राष्ट्रीय नाई महासभा के उपाध्यक्ष राजमणि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयंती समारोह में उन्होंने कहा कि समाज के अत्यंत पिछड़े और गरीबों की निरंतर चिंता करने वाले कर्पूरी ठाकुर को आज उनका सही सम्मान मिला है। गरीबों असहायों की मदद करने वालों के सम्मान से लोगों के अंदर इस क्षेत्र में काम करने का भाव और उत्साह पैदा होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता महा चौधरी बगेदू शर्मा ने किया। चंदन शर्मा,रामनाथ शर्मा,रमेश शर्मा,मोनू शर्मा,राकेश शर्मा,बालमुकुंद,राजवंत शर्मा,मुन्नू शर्मा,रामकरण शर्मा, रामप्रसाद शर्मा,राजू शर्मा,दुबई शर्मा,अवध विहारी, ओमप्रकाश,वशिष्ठ,सोनू, उपेंद्र,राम नवल,विनोद,संतोष शर्मा,आकाश आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment