विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचीं अल्लीपुर और राजूपट्टी गांव चौपाल लगाकर दी गई सरकार के योजनाओं की जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत अल्लीपुर प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण ग्राम पंचायत राजूपट्टी गांव में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे।जनकल्याण योजना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना और सभी सरकारी योजनाओं को हर घर ले जाना विकसित भारत संकल्प यात्रा में विद्यालय के बच्चों द्वारा शुभ स्वागतम गीत द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य प्रदेश कार्यसमिति दुर्ग विजय यादव व नोडल अधिकारी सहायक विकास प्रदीप कुमार भारती संयुक्त रूप से लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान कार्ड,प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में हमारा संकल्प भारत विकसित की प्रतिज्ञा शपथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप कुमार भारती द्वारा ग्रामीणों को दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अच्युतानंद तिवारी सचिव अजमतगढ़ ने किया।इस अवसर पर उपस्थित सप्लाई स्पेक्टर अनूप शाही,लेखपाल सुजीत कुमार,अमरदीप कुमार,जीतेंद्र कनौजिया,ग्राम प्रधान अल्लीपुर महफूज अहमद,ग्राम प्रधान राजूपट्टी मनोज कुमार चौरसिया एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment