जनपद में शिक्षा सहित खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहा ब्लाक अजमतगढ़::राजीव पाठक
कम्पोजिट विद्यालय छपरा सुल्तानपुर का रहा दबदबा।
एक दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता देर शाम समाप्त।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ द्वारा विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लाटघाट के परिसर में एक दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें 100 से अधिक विद्यालयों एवं 570 खिलाड़ियों ने प्रतिभा करते हुए अपना दमखम दिखाया।
दौरान खेल के समस्त विभागों में कंपोजिट विद्यालय छपरा सुल्तानपुर के अध्यापकों द्वारा जिस तरह से परिश्रम कर छात्रों को तरासा था। वह समस्त खेल प्रतियोगिता में अपना दबदबा प्रतियोगिता के समापन तक बनाए रखा।जहां मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक एवं विशिष्ट अतिथि बीइओ अजमतगढ़ कुलदीप नारायण सिंह एवं अतिथियों को अध्यापकों द्वारा एव आयोजकों द्वारा अंग वस्त्रम पुष्प माला एव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी कुश्ती,भालाक्षेपड़,गोला क्षेपड़, खोखो,लोकगीत,अंताक्षरी,सांस्कृतिक कार्यक्रम,दौड़ प्रतियोगिता, ऊंची कूद एवं लंबी कूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा करते हुए अपने कौशल का जौहर दिखायें।
प्राथमिक स्तर बालक दौड़ प्रतियोगिता 50 मीटर अंश प्रथम चेतन यादव द्वितीय प्रियांशु तृतीय,प्राथमिक स्तर पर ही बालिका 50 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम अंकिता द्वितीय अर्पिता तृतीय,100 मी0 दौड़ में सीखा प्रथम सोनू द्वितीय एवं अंशु तृतीय स्थान पर रही, प्राथमिक स्तर पर ही 200 मीटर के दौड़ में सोनू प्रथम आर्यन गोंड द्वितीय चेतन यादव तृतीय रहे।
बालिका 200 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम अर्पिता द्वितीय, खुशी तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय स्तर पर सोनू चौहान प्रथम अजय द्वितीय, चेतन तृतीय,प्राथमिक स्तर के 400 मीटर दौड़ अंकिता प्रथम शिवांगी द्वितीय अनुष्का तृतीय रहै।जूनियर बालक वर्क 100 मीटर में अनुज विश्वकर्मा प्रथम अर्जुन द्वितीय व अमर तृतीय स्थान पर रहे।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से लेकर खेलकूद प्रतियोगिताओं तक व सरकार के समस्त मॉनिटरों पर अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र जनपद में सबसे बेहतर कार्य कर रहा है यही नहीं पूरे जनपद में जीयनपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय भी समस्त क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यहां की प्रतियोगिता बिना संसाधन के जिस तरह से आयोजकों द्वारा आयोजित की गई है वह अपने आप में काबिले तारीफ है।जिस तरह से छात्र- छात्राओं का प्रदर्शन रहा वह देश के भविष्य में आगे चलकर यह छात्र-छात्राएं मंडल से लेकर देश स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे ऐसा हमें उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेले और हर क्षेत्र में कठिन परिश्रम करते हुए लक्ष्य को निर्धारित कर कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह,आयोजक राम सिंह पटेल उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष विपिन कुमार प्रजापति पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार यादव प्रदीप कुमार तिवारी अनिल कुमार मिश्रा,डॉक्टर हरिकेश मिश्रा,हुमा परवीन,लक्ष्मी नारायण माथुर,दिनेश पांडे,अंशु राय,जितेंद्र राय,प्रधानाचार्य जालंधर कुमार,पंकज कुमार सिंह,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।