Thursday, November 6, 2025

हरैया ब्लाक प्रमुख पद पर बने रहेंगे संदीप पटेल,दूसरे पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका।

हरैया ब्लाक प्रमुख पद पर बने रहेंगे संदीप पटेल,दूसरे पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका। 

कोरम के अभाव के चलते फ्लोर टेस्ट की कार्रवाई कोर्ट ने घोषित किया शून्य।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उच्चतम न्यायालय में 30 अक्टूबर को हरैया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव और कराई गई मतगणना पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कराई गई चर्चा और मतदान की प्रक्रिया को शून्य घोषित कर दिया। जिसके चलते वर्तमान प्रमुख संदीप पटेल की कुर्सी बरकरार रह गई। सुप्रीम कोर्ट का प्रमुख संदीप पटेल के पक्ष में फैसला आते ही उनके समर्थकों में खुशी लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। जबकि दूसरे पक्ष को किसी फैसले  से काफी झटका लगा है।हरैया ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। क्षेत्र पंचायत सदस्य वंदना ने ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल के खिलाफ कई बार अविश्वास प्रस्ताव लाया परंतु उस पर कार्यवाही नहीं हो पाई। उच्च न्यायालय के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। 19 मई 2025 को संदीप बनाम वंदना के नाम से सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच में वाद दाखिल हुआ। न्यायालय ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए 4 अक्टूबर को फ्लोर टेस्ट कराने का जिलाधिकारी आजमगढ़ को आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4 अक्टूबर को फ्लोर टेस्ट हुआ। जिसमें 54 सदस्यों ने बहस और मतदान में हिस्सा लिया। निर्वाचन अधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने पूरी मतदान प्रक्रिया को सील बंद करके सुप्रीम कोर्ट को प्रेषित कर दी। 30 अक्टूबर को अविश्वास प्रस्ताव की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर सुनवाई होनी थी। लेकिन कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के वकील ने कुछ वक्त की मोहलत मांग ली। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति नागमीकापम कोटेश्वर की खंड पीठ ने दलीलें सुनने के बाद 6 नवंबर 2025 को अगली तारीख  नियत कर दिया। गुरुवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कोरम के अभाव में ले गए फ्लोर टेस्ट को सुनने घोषित कर दिया इसके चलते संदीप पटेल की कुर्सी बरकरार रह गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सदैव न्याय की जीत होती है।

No comments:

Post a Comment