Thursday, March 31, 2022

खबरों का असर ग्राम पंचायत अधिकारी ने कराई नाले की सफाई।

खबरों का असर ग्राम पंचायत अधिकारी ने कराई नाले की सफाई।

पंचायत चुनाव के बाद से नही हुई थी गांव की नालो की सफाई।

नाले की सफाई को लेकर अंजान शहीद के ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र अंजान शहीद गांव में पंचायत चुनाव के बाद से गांव में नालों की सफाई नहीं होने से नालों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। जिसको लेकर समाचार आजमगढ़ लाइव न्यूज में 27 मार्च के अंक में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। उसके बाद अधिकारियों की तंत्र निद्रा टूटी और बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी अमरजीत शर्मा गांव में पहुंचकर सफाई कर्मियों को लेकर नाले की साफ सफाई कराई। जबकि पंचायत चुनाव के बाद से ही नाला की साफ-सफाई नहीं कराने का ग्रामीणों ने आरोप प्रधान पर लगाया था और यह कहा था कि यदि नालों की साफ-सफाई नहीं हुई तो हम सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिस पर पूर्व प्रधान सुब्बान खान द्वारा जब गांव के कुछ लोगों को लेकर नाली की साफ सफाई करने के लिए पहुंचे तो किसी तरह से ग्राम पंचायत अधिकारी को इसकी भनक लग गई और वह चार पांच सफाई कर्मी को लेकर अंजान शहीद गांव में पहुंचें और नालों की साफ सफाई करके सड़क पर बह रहे गंदे पानी को निकालने की व्यवस्था की जबकि गांव की आबादी घनी होने के कारण काफी पानी नालों से बहता है और गर्मी का मौसम की वजह से संक्रामक बीमारी व मच्छर के प्रकोप बढ़ने के आसार बन गए थे। जिस पर ग्रामीणों में काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया था। जबकि सड़क से लोगों का गुजरना काफी दुश्वारियां भरा हो चुका था और गंदा पानी के सड़क के बीच से ही लोग गुजरा करते थे। इस संबंध में पूर्व प्रधान सुब्बान खान ने कहा कि कई बार नालों की साफ सफाई के लिए एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी से कहा गया था। पर लोग गांव में एक महिला सफाई कर्मी होने का हवाला दे रहे थे और नालों की सफाई नहीं हो पा रही थी। जबकि ब्लॉक पर ढाई सौ से अधिक सफाई कर्मी नियुक्त हैं पर जहां पर नालों की संख्या अधिक है वहां पर नहीं रहते हैं और ट्रांसफर कराकर अन्यत्र चले जाते हैं। उसके बाद भी ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी इन सफाई कर्मियों की सुनते हैं और गांव में सफाई कराने पर ध्यान नहीं देते।

Wednesday, March 30, 2022

नगर पंचायत जीयनपुर का कूड़ा शाहपुर नेवादा में गिराया जाएगा।

नगर पंचायत जीयनपुर का कूड़ा शाहपुर नेवादा में गिराया जाएगा। 

आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर सड़क के किनारे सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर के पास गिराया गया था कूड़ा।

कूड़ा में लगा दी गई थी आग,कई दिनों से धधक रहा था कूड़ा, जिसकी शिकायत लोगों ने एसडीएम से की ।

एसडीएम सगड़ी के निर्देश पर कूड़ा हटाने की कार्रवाई हुई शुरू।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़ )
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर सेंट जेवियर स्कूल के सामने सड़क के किनारे नगर पंचायत जीयनपुर का कूड़ा गिराया जा रहा था। वहीं एक सप्ताह पूर्व  किसी ने कूड़े में आग लगा दी। जिससे कूड़ा धधक कर जलने लगा। जिससे उठता धुआं इधर-उधर फैलने लगा। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। वही जो लोग इस मार्ग से गुजरते थे वह अपनी नाक को ढक कर ही गुजरते थे। साथ ही अगल बगल विद्यालय और घरों में धुहां घुस रहा था। एरा कॉन्वेंट विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं भी संचालित हो रही है। धुआं के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थी। जिस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए लोगों ने एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार से शिकायत की। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव को बुलाकर निर्देश दिया कि हर हाल में तत्काल यहां से कूड़ा हटाया जाए। एसडीएम सगड़ी के निर्देश पर बुधवार को जेसीबी मशीन और कई ट्राली लगाकर अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव कूड़ा हटवाने में लगे हुए थे। 
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत के पास  सरकारी जमीन चिन्हित की गई है। जीयनपुर में गिराए गए कूड़े को जेसीबी मशीन लगाकर कूड़ा को उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में लादकर शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में चिन्हित की गई जमीन पर कूड़ा गिराया जा रहा है। जल्द ही चारदीवारी भी बनाई जाएगी। 
इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया जिलाधिकारी द्वारा शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में कूड़ा डंपिंग के लिए जमीन आवंटित की गई थी। जिसका चिन्हांकन कर लिया गया है। जीयनपुर से कूड़ा उठाकर शाहपुर नेवादा में आवंटित की गई जमीन पर कूड़ा गिराया जा रहा है।

दुष्कर्म करने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

दुष्कर्म करने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दिनांक 20.3.2022 को वादी थाना जीयनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि मेरी पुत्री उम्र 19 साल और दूसरी उम्र 16 साल को 1.मिथिलेश पुत्र हरिराम राजभर 2.विकास पौत्र बालचन्द राजभर निवासी ग्राम भटौली थाना जीयनपुर के द्वारा लड़कियों को बहला-फुसलाकर कही भगा ले गये है। के सम्बन्ध में जीयनपुर कोतवाली में मु0अ0स0126/22 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 छुन्ना सिंह द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोनों लड़की को बरामद कर उनके मेडिकल और बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा- 376,506 भादवि व ¾ (2) पोस्को एक्ट बढोत्तरी कर उ.नि. छुन्ना सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त 1.मुकेश राजभर पुत्र मुन्ना राजभर निवासी भटौली थाना जीयनपुर 2.विकास पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम भटौली को उनके घर से समय 5.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शाहपुर नेवादा में जल्द बनेगा कूड़ा निस्तारण फैसिलिटी केंद्र।

शाहपुर नेवादा में जल्द बनेगा कूड़ा निस्तारण फैसिलिटी केंद्र।

कूड़े से खाद बनाने की योजना भी स्वीकृत।

 तैतीस लाख की लागत से शीघ्र शुरू होगा प्रोजेक्ट पर काम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में कूड़े के निस्तारण की समस्या का अब जल्द ही समाधान हो जाएगा। शासन ने कूड़ा निस्तारण फैसिलिटी के लिए 33 लाख रुपया स्वीकृत किया है। इस योजना में कूड़ा निस्तारण तो होगा ही साथ ही कूड़े से खाद बनाने का भी प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। जिससे आसपास के लोगों को खाद भी उपलब्ध होगी।नगर पंचायत जीयनपुर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं था। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी इधर उधर कूड़ा निस्तारित करते थे। जिससे नगर में प्रदूषण फैल रहा था। नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कूड़ा निस्तारण के लिए शासन से काफी पहले धनराशि की मांग की थी। इस योजना के लिए समीपवर्ती ग्राम शाहपुर में जमीन भी तहसील प्रशासन द्वारा काफी दिन पहले उपलब्ध करा दी गई थी।
शासन ने कूड़े के निस्तारण के लिए तैतीस लाख स्वीकृत किया है। जिसकी प्रथम किस्त शीघ्र ही अवमुक्त हो जाएगी। जिससे शाहपुर नेवादा में कूड़ा निस्तारण सुविधा का प्रोजेक्ट शीघ्र ही बनना शुरू हो जाएगा। नगर पंचायत जीयनपुर के अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि यह प्रोजेक्ट काफी दिनों से लंबित था। शासन द्वारा स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। तहसील द्वारा उपलब्ध कराई जमीन पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। जिसे बुधवार को तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने हटवा दिया। बुधवार से ही चिन्हित जमीन पर कूड़े का निस्तारण का काम शुरू कर दिया गया है।

पुरुषोत्तमपुर कैथौली में मानदेय भुगतान के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं।

पुरुषोत्तमपुर कैथौली में मानदेय भुगतान के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं।

मानदेय भुगतान के लिए सुविधा शुल्क मांगने का सचिव और प्रधान पर लगाया आरोप। 

उपजिलाधिकारी ने बीडीओ को सौंपी जांच।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव के शौचालय की सफाई की जिम्मेदारी रविदास आजीविका स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई है। समूह की अध्यक्ष मीना देवी ने मानदेय भुगतान के लिए सचिव और प्रधान द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी को शिकायती पत्र दिया गया। एस डी एम सगड़ी गौरव कुमार ने खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। बुधवार को मानदेय भुगतान को लेकर समुदाय शौचालय पुरुषोत्तमपुर कैथौली के सामने महिलाओं ने प्रदर्शन कर मानदेय भुगतान की मांग उठाई।
रविदास आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मीना देवी,कोषाध्यक्ष सोनमती और सचिव मुन्नी देवी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि ग्राम सभा पुरुषोत्तमपुर कैथौली के शौचालय के देखरेख और उसकी सफाई की जिम्मेदारी 7 जनवरी 2021 से समूह द्वारा की जा रही है। 6 माह का वेतन बाकी है। 23 जून 2021 को 3 माह का वेतन देने का आदेश हुआ। बार-बार निवेदन के बाद भी सचिव और प्रधान द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।उसके लिए सुविधा शुल्क की मांग की गई। खंड विकास अधिकारी से भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने शिकायती पत्र पर खंड विकास अधिकारी को जांच सौंपते हुए प्रकरण की पूरी जांच करने और दोषी होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  बुधवार को मानदेय  भुगतान ना होने पर सामुदायिक शौचालय के सामने महिलाओं ने प्रदर्शन कर मानदेय भुगतान की मांग उठाई। इस मौके पर मीना, सोनमती, मुन्नी, आशा ,सोन रावती ,पुष्पा बिंदु आदि महिलाएं मौजूद थी।

गैंगेस्टर एक्ट में कुण्टू समेत 9 पर आरोप तय दो की हो चुकी है मौत।

गैंगेस्टर एक्ट में कुण्टू समेत 9 पर आरोप तय दो की हो चुकी है मौत।

आज सुनाई जाएगी सजा आरोप तय।

दो आरोपियों की पहले ही हो चुकी है मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर निवासी टॉप टेन अपराधी माफिया डॉन ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत कुल 9 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोप तय कर लिए गए हैं। जिसमें गैंगस्टर की कोर्ट में गुरुवार की सुबह 11 बजे सजा सुनाई जाएगी जहां बुधवार को सुनवाई के दौरान मुकदमा 13 /11मुकदमा अपराध संख्या 340 / 10 पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिसमें पुलिस की चार्ज सीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जो आरोप 5 फरवरी 2013 को पुलिस ने आरोपी बनाया था। जिसमें से अजीत सिंह और गिरधारी की मृत्यु हो जाने के बाद मुकदमे से 27 अगस्त 2021 को नाम हटा दिया गया था। अभी तक कुल आरोपियों में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह बलिकरन यादव उर्फ साधु यादव, मुन्ना सिंह, राजेंद्र यादव,शिव प्रकाश उर्फ प्रकाश यादव,मोहर सिंह, योगेश उर्फ सोनू,रामनारायण सिंह उर्फ रिंकू सिंह, शिवेश सिंह आदि को आरोपी बनाया गया है। जिस पर सुनवाई करते हुए बुधवार को रामानंद की कोर्ट ने समस्त आरोपियों को आरोप सिद्ध करते हुए वकीलों को सुनते हुए आरोप तय किया गया। जिस पर सजा का ऐलान गुरुवार को सुबह लगभग 11:00 बजे किया जाना है। हालांकि आरोप सिद्ध होते ही आरोपियों को कम से कम 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है। जिससे इनके शुभचिंतक और इनकी रातों की नींद छीन चुकी है।

Tuesday, March 29, 2022

40 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के पूरे शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाये जाने के कारण, शिक्षण कार्य से लेकर चल रही परीक्षा हो रही है प्रभावित।

सारे कायदे कानून नियम ताक पर रखकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के लिए लगाई गई  ड्यूटी।

अजमतगढ़ ब्लॉक ब्लॉक के 600 से अधिक शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है ड्यूटी।

यूपी बोर्ड की परीक्षा में परिषदीय विद्यालय के कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से लेकर सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

परिषदीय विद्यालय में चल रही परीक्षा कैसे हो पाएगी संचालित।

40 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के पूरे शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाये जाने के कारण, शिक्षण कार्य से लेकर चल रही परीक्षा हो रही है प्रभावित। 

वही विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की बोर्ड परीक्षा में  60 किलोमीटर दूर लगाई गई है ड्यूटी। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के लिए  सभी नियमों और कायदा कानून को ताक पर रख कर लगाई गई है। 40 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जहां पर प्रधानाध्यापक से लेकर सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वही कई शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे ब्लॉक में 60 किलोमीटर की दूरी पर लगाई गई है। ऐसे में कई परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा भी प्रभावित हो रही है। अजमतगढ़ ब्लाक में परिषदीय प्राथमिक 109, कम्पोजिट 23 और जूनियर 31 है।ऐसे में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 163 है। परिषदीय विद्यालयों में कुल 690 शिक्षक कार्यरत हैं, जिसमें 600 से अधिक शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगा दी गई है। 40 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जहां पर सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें  कम्पोजिट विद्यालय पिपरी कंपोजिट विद्यालय चौकोखुर्द , कम्पोजिट विद्यालय धनछुला, कम्पोजिट विद्यालय कांखभार, प्राथमिक विद्यालय अंजान शहीद प्रथम एवं द्वितीय, कम्पोजिट विद्यालय तुरकौली,कम्पोजिट विद्यालय सुंदर सराय बल्लो, कम्पोजिट विद्यालय कांखभार,कम्पोजिट विद्यालय खालिसपुर, कम्पोजिट विद्यालय महुलिया, कम्पोजिट विद्यालय बालीपुर, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय घाघरा,इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय लुचुई, कोकिलपार, प्राथमिक विद्यालय भरौली प्रथम, प्राथमिक विद्यालय  अठनारु, प्राथमिक विद्यालय चायेंपुर, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर, प्राथमिक विद्यालय इसरहा सहित  40 से अधिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्ष निरीक्षक के लिए लगाई गई है। परिषदीय विद्यालयों में 25 मार्च से चल रही वार्षिक परीक्षा प्रभावित हो रही है। ऐसे में 25 मार्च को कई विद्यालयों में ताले लटके रहे। वही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कैसे हो पाएगा,जबकि  पारिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई है। इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था, इससे पहले परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक द्वारा  खंड शिक्षा अधिकारी से ब्लॉक स्तर पर कक्ष निरीक्षकों के लिए मांग की जाती थी, और ब्लॉक स्तर पर नजदीक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती थी। लेकिन अबकी बार अजमतगढ़ ब्लॉक के शिक्षकों की ड्यूटी बिलरियागंज, हरैया, महाराजगंज, लालगंज, जहानागंज सहित 60 किलोमीटर दूरी तक लगा दी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया माध्यमिक शिक्षा  बोर्ड द्वारा सभी शिक्षकों की सूची मांगी गई थी, जिसको प्रेषित कर दी गई, यह ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन लगाई गई है। ऐसे में 40 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है।जिसके चलते 25 मार्च से परिषदीय विद्यालयों में चल रही परीक्षा भी प्रभावित होगी। महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी  दूसरे ब्लॉक में 60 किलोमीटर की दूरी पर लगा दी गई है। जिसके चलते बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने में बड़ी कठिनाई हो रही है। वही जहां परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है, वहां के केंद्र व्यवस्थापक शिक्षकों को धमकी दे रहे हैं कि कार्रवाई के लिए अनुपस्थित शिक्षकों को सूची भेजी जाएगी।

नजारत चपरासी श्यामागिरी ने तथाकथित महिला के खिलाफ दिया शिकायती प्रार्थना पत्र।

नजारत चपरासी श्यामागिरी ने तथाकथित महिला के खिलाफ दिया शिकायती प्रार्थना पत्र।

नजारत चपरासी महिला को कार्यालय में कार्यरत तथाकथित महिला द्वारा मारने का आरोप।

जांच कर जल्द होगी कार्रवाई तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में श्यामा गिरी पत्नी रामवेलास नजारत चपरासी के पद पर कार्यरत है जो विधवा है। 24 मार्च को तहसीलदार कार्यालय में डाक लेने गई तो अनायास कार्यालय में तथाकथित महिला जो माल बाबू मनीष कुमार की सहयोगी है। मेज पर रखे टेप चलाकर मार दिया। जिसके चलते महिला रोने लगी। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला श्यामा गिरी ने तहसीलदार सगड़ी और उपजिलाधिकारी सगडी से की है। नजारत चपरासी पद पर कार्यरत श्यामा गिरी का आरोप है कि 24 मार्च को में तहसीलदार कार्यालय में  पहुंची तो कार्यालय में तथाकथित महिला जो माल बाबू की सहयोगी है। मेज पर रखे टेप से मुझे मार दिया। मैंने इसका विरोध किया तो मुझे भगा दिया। तथा कथित महिला अमृता गुप्ता आज भी कार्यालय में कार्य कर रही है। मंगलवार को में फिर ऑफिस में काम से गई तो फिर मुझे धमकाने लगी। कार्यालय में तथाकथित महिला आए दिन आर्थिक शोषण करती हैं। ऐसे में जांच कर कारवाई की जाए। जिसकी लिखित शिकायत तहसीलदार सगड़ी और एसडीएम सगड़ी से की है। तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग।

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक में कुल 163 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं।अजमतगढ़ ब्लॉक में 163 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें 109, प्राथमिक 23 कम्पोजिट और 31 जूनियर विद्यालय हैं। जिसमें प्राइमरी में 16097, जूनियर विद्यालय में 4794 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है।जिनकी वार्षिक परीक्षा चल रही है। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में सुबह की पाली में गणित और शाम की पाली में कला की परीक्षाएं कराई गई। 
वही इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय घाघरा,इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय लुचुई में छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य, सहायक अध्यापक रेखा यादव, प्रधानाध्यापक नूर आलम आदि लोग मौजूद थे।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया मंन्दूरी एयरपोर्ट का निरीक्षण।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया मंन्दूरी एयरपोर्ट का निरीक्षण।

जल्द एयरपोर्ट अथॉरिटी को हैंडोवर हो सकती है एयरपोर्ट।

एयरपोर्ट की पूरी प्रक्रिया अंतिम दौर में ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में बने मंदूरी एयरपोर्ट का एयरपोर्ट अथॉरिटी उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को देर शाम निरीक्षण किया गया। जिसमें पूरी प्रक्रिया देखी गई की क्या अभी कोई अवरोध है अथवा नहीं जिसमें बिल्डिंग,मार्किंग,रनवे आदि की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वयं मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की जिससे जल्द ही एयरपोर्ट को मुंदरी एयरपोर्ट जल्द ही समर्पित की जा सकती है। जिसकी पूरी प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। जिसके लिए काफी दिनों से जनपद को एयरपोर्ट शुरू होने की बाट जोह रहा है। जहां पर 100 एकड़ से ऊपर एरिया में एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार है जहां पर कई बार एयरपोर्ट अथॉरिटी वाराणसी एव दिल्ली की टीम ने निरीक्षण किया था। अब पूरी प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। जहां पर समस्त कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जहां तक संभावना है कि अप्रैल महीने में एयरपोर्ट को चालू किया जा सकता है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही जनपद वासियों को उड़ान भरने की सुविधा मिलेगी जिससे लोग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ सकेंगे और लखनऊ राजधानी एवं देश की राजधानी से जल्द ही जुड़ सकते हैं। इसके कयावद काफी तेज कर दी गई है। जिसको लेकर सोमवार को एक टीम एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, राजकीय लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर पी एन सिंह,एयरपोर्ट अथॉरिटी योगेंद्र द्वारा उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के नेतृत्व में जांच पड़ताल की गई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि पूरी टीम बनाकर एयरपोर्ट कि जो भी बिल्डिंग रनवे मार्किंग आदि तैयार की गई है। उसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरटी वाराणसी ने ली है। जल्द ही एयरपोर्ट के हवाले किया जा सकता है। जिससे संभावना है कि जल्द ही एयरपोर्ट की सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी।

अन्तर्राज्यीय गाँजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश,भारी मात्रा मे गाँजा बरामद।

अन्तर्राज्यीय गाँजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश,भारी मात्रा मे गाँजा बरामद।

जीयनपुर पुलिस ने असलहे से लैश होकर अन्तर्जनपदीय गाँजा की तस्करी करने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

तस्करों के कब्जे से ट्रक सहित 200 किलो ग्राम गाँजा नाजायज और अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा 29/03/2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अवैध मादक पदार्थ की अवैध तस्करी/विक्री की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे।अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह और सर्विलांस टीम के साथ रजादेपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे कि सूचना मिली की दोहरीघाट की तरफ से आ रही ट्रक में गाँजा है। दोहरीघाट की तरफ से आ रही ट्रक न0- HR 73 A 6923 को रुकने का इशारा किया गया तो चालक तेजी से ट्रक को भगाना चाहा कि एकाएक ट्रक का इंजन बन्द हो गया कि संदिग्ध प्रतीत होने पर हमराह पुलिस बल के सहयोग से ट्रक के चालक व केबिन में बैठे व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो अभियुक्त संजीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बसारिकपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ के पास से 01 अवैध तंमचा 303 बोर सहित जिन्दा कारतुस बरामद हुआ और ट्रक के केबिन मे रखा हुआ 10-10 किलो के 20 पैकेट मे कुल 200 किलो गाँजा के साथ अभियुक्त 1 शहाबुद्दीन पुत्र लियाकत निवासी ग्राम छानेसा थाना हथिन जिला पलवल प्रान्त हरियाणा, 2 अयूब पुत्र असरू निवासी लहरवाङी पुनहना जिला नूह प्रान्त हरियाणा, 3 संजीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी बसारिकपुर थाना मेंहनगर जिला आजमगढ को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-145/
2022 धारा- 8/20 N.D.P.S. ACT व मु0अ0सं0-146/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि साहब में और मेरे साथी मिलकर गांजे को इकट्ठा करते है। और भांग की दुकान के दुकानदार जिनको जितना जरूरत होता है। उनको हम लोग चोरी छिपे सप्लाई करते है। जिसमें हम लोगो को मोटी रकम की कमाई होती है। गांजा की बिक्री कर के कमाये हुए रुपयों से ही ट्रेक्टर खरीदा था। आज भी हम तीनो 200 किलो गांजा खरीदकर लेकर आ रहे थे कि पकड़ लिए गये।

Saturday, March 26, 2022

चोरी के मामलें में हरियाणा पुलिस पहुंची जीयनपुर कोतवाली।

चोरी के मामलें में हरियाणा पुलिस पहुंची जीयनपुर कोतवाली।

अभियुक्त के घर गिरफ्तार करने पहुंची हरियाणा पुलिस से अभियुक्त ने किया छीना झपटी।

अभियुक्त को हिरासत में लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर माल बरामदगी के लिए पहुंची उसके रिश्तेदारी ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव निवासी एक व्यक्ति हरियाणा में रहकर एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। वहां से दो लैपटॉप और 1लाख रुपये लेकर फरार हो गया। हरियाणा पुलिस जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची तो अभियुक्त ने हरियाणा पुलिस से छीना झपटी की जिससे उसके कंधे पर लगा एक स्टार टूट गया। 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव निवासी अंकित पुत्र राधेश्याम हरियाणा के फरीदाबाद में विनायक ऑटो कंपोनेंट्स फैक्ट्री में 4 साल से काम करता था। वर्तमान समय में वह सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहा था। कंपनी संचालक ओंकार ने बताया कि 6 फरवरी कि रात्रि 11:00 बजे कंपनी से दो लैपटॉप और एक लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गया है। जिसकी चोरी की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। वह 8 फरवरी को अपने घर पहुंच गया। जिसकी लिखित शिकायत मैंने हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद जिले के मुदेसर थाना में सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
वही शनिवार को हरियाणा के एसआई अजीत सिंह एवं कांस्टेबल धर्म सिंह और कंपनी मालिक के साथ जीयनपुर कोतवाली पहुंचे और जीयनपुर पुलिस के सहयोग से पता लगाते हुए अभियुक्त के घर पहुंचे तो पता चला कि वह कहीं रिश्तेदारी में है। पुलिस वहां पर पहुंची तो अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो अभियुक्त एसआई अजीत सिंह से भीड़ गया। जिससे उनके कंधे पर लगी फीती टूट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जीयनपुर कोतवाली लाई। पूछताछ करने पर वह अपना जुर्म कबूल किया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके रिश्तेदारी में चोरी का सामान बरामद करने पहुंची। देर शाम तक पुलिस सामान बरामद करने में लगी हुई थी। वहीं समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई चल रही थी।

दिव्याग ने आम के पेड़ में रस्सी के सहारे की आत्महत्या।

दिव्याग ने आम के पेड़ में रस्सी के सहारे की आत्महत्या।

गांव से एक किमी दूर उत्तर दिशा में लगाई फांसी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरैना गांव में शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे घर से उत्तर दिशा में लगभग 500 मिटर दूर आम के बाग में आम के पेड़ से रस्सी लगाकर ओमप्रकाश राम पुत्र स्वर्गीय जयश्री उम्र 55 साल ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गांव में किसी व्यक्ति ने देखा तो परिजनों को सूचना दी सूचना पाकर परिजन दौड़ भाग कर गए और पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को रस्सी के सहारे लगे पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
        .......मृतक की फाइल फोटो.....
वही मृतक ओमप्रकाश दाहिने पैर से विकलांग था जो ट्रक चलाया करता था और एक्सीडेंट के दौरान उसका पैर कट गया था। वह हमेशा परिवार की चिंता से ग्रस्त रहता था। जबकि ओमप्रकाश के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्र और एक पुत्री की शादी कर चुका था। पर परिजनों की मानें तो ओम प्रकाश को किसी बात की कोई तकलीफ नहीं थी। बाजार में समानों की खरीदारी वह खुद किया करते थे। वही मरने की सुचना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पत्नी लीला देवी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। बड़े पुत्र धर्मेंद्र के द्वारा जीयनपुर में आत्महत्या से संबंधित तहरीर दी गई है। जिसमें दर्शाया गया है कि उक्त व्यक्ति अचानक आम के पेड़ में रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जीयनपुर व्यापार मण्डल के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल।

जीयनपुर व्यापार मण्डल के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल।

हिन्दू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब की दिखी बानगी।

एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया अतिथियों का स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर प्राचीन शिव मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन व्यापार मंडल जीयनपुर द्वारा किया गया। जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता गंगा जमुनी की तहजीब पूरी तरह से दिखाई दीं। जहां लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सभी का स्वागत किया और जमकर अबीर गुलाल उड़ायें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवंत सिंह रहे। वही होली मिलन समारोह का आयोजन व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया एवं सदस्य आलोक चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जहां पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगायें जहां पर फाग गीतों से सराबोर पूरा पंडाल गूंजता रहा। वही राम केवल गुप्ता द्वारा फागुन के गीतों से सराबोर एक से एक गीत और जोगीरा प्रस्तुत किया गया। जहां नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया पूरा सभागार व्यापारियों और आम जनता से भरा पड़ा था। जहां सभी लोगों ने जमकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। इस दौरान यशवंत सिंह ने कहा कि होली हमारे हिंदू परंपरा की हिंदू मुस्लिम भाई चारगी का बड़ा मिशाल से सराबोर त्यौहार है। इसमें पूरा देश ही नहीं गांव के प्रत्येक लोग हिंदू मुस्लिम भाई चारगी की एकता के प्रतीक के रूप में होली मनाते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं। होली त्योहार हमे एक दूसरे धर्मों के लोगो को सीख देते है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया ने कहा कि होली मिलन समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक को एक दूसरे धर्मों के का सम्मान से है कि हम हिंदू मुस्लिम दोनों मिलकर देश में सारे त्यौहार सादगी और प्रेम भाव से मनाते रहे हैं यह रंगों का त्योहार कई सीख देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलखन चौरसिया एव संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने की अन्य लोगो मे अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव,हरिश्चंद चौरसिया,हेमन्त चौरसिया,नेहाल मेहदी,शाह आलम सावरिया,आलोक चौरसिया,पुरुषोत्तम यादव,शिवदान चौरसिया,आनन्द प्रकाश तिवारी,मनोज चौरसिया,दीपक गुप्ता,मनोज जायसवाल,डब्लू गुप्ता सुनील सोनी आदि रहे।

सड़क पर बह रहा गन्दा पानी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन ।

सड़क पर बह रहा गन्दा पानी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन ।

सफाई कर्मी नही कर रहे नालियों की सफाई।

सड़क पर पानी और बजबजाती नालियों से संक्रामक बीमारिया फैलने का खतरा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में बजबजाती नालियों और सड़क पर बह रहे पानी से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाली साफ सफाई की मांग को लेकर सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया और प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जबकि गाँव की कुल आबादी लगभग 5000 हजार से ऊपर है और घनी आबादी है। वही गर्मी का मौसम आते ही नालियां जहां बजबजा रही हैं और नालियों से उठ रही बदबू से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क से आने जाने से परहेज कर रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यहां तक की घनी मुस्लिम आबादी होने के बावजूद गांव में एक महिला सफाई कर्मी नियुक्त है। जबकि अन्य पुरुष सफाई कर्मियों की नियुक्ति नहीं करने के कारण भी सफाई प्रभावित हो रही है। जबकि ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी ऐसे गांव पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जहां पर बड़ी आबादी होने के बावजूद एक भी सफाई कर्मी नहीं रह रहे हैं। जिन गांव में नालियों की साफ-सफाई अधिक है।ऐसे गांव में सफाई कर्मी जाना नहीं चाह रहे हैं सफाई कर्मी ऐसे गांव में रह रहे हैं जहां पर नालियां कम साफ करनी पड़ रही है। ऐसे गांव में ही सफाई कर्मी रहना चाह रहे हैं। जबकि ढाई सौ से ऊपर सफाई कर्मी अजमतगढ़ ब्लॉक में नियुक्त हैं। जबकि 101 ग्राम पंचायतें हैं। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा मुफ्त में बांटा जा रहा है और सफाई कर्मी गांव में काम करने से कतरा रहे हैं पर ऐसे सफाई कर्मियों पर खंड विकास अधिकारी कार्रवाई से बचते हैं। जबकि स्थिति यह है कि कई गांव में कई सफाई कर्मी बिना काम के नियुक्त किये गए है। सफाई नही होने की वजह से नाली बजबजा रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।यहां तक की ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान स्वयं प्राइवेट सफाई कर्मी लगाकर भी नाली को नहीं साफ करा रहे हैं। न हीं जो नालियां टूटी फूटी है। उनकी मरम्मत कराई जा रही है। आलम यह है कि लोग पैदल सड़क से गुजरने में परहेज तो कर ही रहे हैं कुछ लोग गंदे पानी के बीच से कपड़े उठाकर आने जाने को विवश हैं। ग्रामीणों में पप्पू हफीज,नफीस,नबी अहमद,अब्दुल्ला,अरशद, मोदसिर आदि लोग ने कहा कि नाली सफाई गर्मी आने के पूर्व हो जानी चाहिए थी। पर अब तक बजबजाती नालियों की सफाई नहीं कराई गई जिससे पूरे गांव में संक्रमण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

मुख्य मार्ग की टूटी पुलिया मौत को दें रहा दावत ।

मुख्य मार्ग की टूटी पुलिया मौत को दें रहा दावत ।

महीनों से टूटी पुलिया विभाग मौन,आये दिन बना रह रहा है खतरा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर लाटघाट छोटी सरजू नदी पर बनी पुलिया जर्जर और टूटी हुई होने के कारण आए दिन दुर्घटना को दावत दे रहा है। जहां पर कई लोग गिरकर अब तक मौत के गाल में चले गए हैं। जबकि विभाग की तंत्र निद्रा ना जाने कब टूटेगी। जहां पुलिया की मरम्मत कराई जाए सके।
वही मुख्य मार्ग पर सड़क के चौड़ीकरण के बाद भी पुलिया को चौड़ीकरण नहीं किया गया। जबकि सकरी पुलिया होने के कारण अक्सर जाम तो लगा ही रहता है। ऊपर से कई बाइक सवार और ट्रक वाले पतली पुलिया के कारण गिरकर चोटिल और मौत के गाल में चले जा रहे हैं। जहां पर सड़क चौड़ीकरण के बाद भी पुलिया की मरम्मत और चौड़ी नहीं किया गया। पुलिया मरम्मत ना होने के कारण लोगों में हमेशा मौत का साया मंडराता रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। जब पुलिया की टूटी रेलिंग और जर्जर पुलिया दिखाई नहीं देती है ऐसे में लोग गिरकर चोटिल हो जाया करते हैं। पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के बाद भी जर्जर और सकरी पुलिया को बनाया नहीं गया। हालांकि बाजार वासियों की कई बार मांग पुलिया मरम्मत की की गई पर अब तक विभाग द्वारा पुलिया की मरम्मत नहीं की गई। जबकि पूर्व में यह सड़क राज्य सड़क परिवहन के हवाले थी पर बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो जाने के बाद भी पुलिया की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जबकि सड़क से समस्त राज्य कर्मचारियों को जो इसकी देखभाल किया करते थे। उन्हें हटा कर अन्य मार्गों पर कर दिया गया है। ऐसे इस मार्ग पर महुला छितौनी गांव के पास कई ऐसे दर्जनों पुल हैं जिनकी मरम्मत कराए जाने की आवश्यकता है।जहां पर उनको सकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। महुला गांव के आसपास आधा दर्जन से ऊपर पुलिया ऐसी हैं। जिन की रेलिंग तक नहीं है और वह पुलिया दिखाई भी नहीं देती है जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। बाजार वासियों में अनिल मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा,संजय राय, रामानंद यादव,अभय कुमार राय, चंद्रशेखर सिंह,विवेकानंद राय, गोपी यादव आदि ने विभाग से अभिलंब पुलिया मरम्मत की मांग की है जिससे कि दुर्घटना से बचा जा सके।