सगड़ी विधानसभा में चार बूथों पर ईवीएम मशीन में खराबी के चलते कुछ समय के लिए मतदान बाधित रहा।
ईवीएम मशीन बदलने के बाद मतदान शांतिपूर्वक हुआ संपन्न।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में 4 बूथों पर ईवीएम की खराबी के चलते कुछ देरी के लिए मतदान बाधित रहा लेकिन समय रहते उसकी खराबी ठीक कर दिया गया या बदल दिया गया। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 415 मतदान केंद्र हैं। जिसमें बूथ संख्या 351 प्राथमिक विद्यालय अमुवारी नारायनपुर, बूथ संख्या 197 प्राथमिक विद्यालय जोकहरा, बूथ संख्या 307 प्राथमिक विद्यालय ढोलीपुर और बूथ संख्या 238 प्राथमिक विद्यालय नेनुआपुर पिपरपाती की ईवीएम खराब हो जाने पर दूसरी ईवीएम मशीन बदलना पड़ा। जिसके चलते मतदान कर्मी और अधिकारी हलकान रहे। ईवीएम मशीन बदलने के बाद मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
No comments:
Post a Comment