घूंघट में मतदान करने निकली महिलाएं।
घूंघट की आड़ में मतदान करने निकली महिलाओं ने खुशी जताते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में घूंघट में निकली महिलाओं ने ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया जो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कराए और महिलाओं को समानता का हक दिलाएं ताकि महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर सकें। वहीं महिलाओं का कहना था कि हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जाये।
चंदा ने बताया मैंने ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया जो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करें ताकि वह बेझिझक कहीं आ जा सके उनको किसी प्रकार की परेशानी ना हो ।
संगीता ने बताया मैंने ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया जो पढ़ा लिखा हो स्वास्थ्य शिक्षा बेहतर करें ताकि महिलाएं भी पुरुषों की बराबरी कर सकें। विमला ने बताया मैंने ऐसे ही प्रत्याशी का मतदान किया जो सबके हित के बारे में सोचे महिलाओं की हक की लड़ाई लड़े। महिलाओं को उनका हक दिलाए। सरोज ने बताया मैंने ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया जो क्षेत्र गांव में शहरों जैसी सुविधा उपलब्ध कराएं । महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाए।
No comments:
Post a Comment