Saturday, March 19, 2022

बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक कि मौत दो अन्य घायल।

बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक कि मौत दो अन्य घायल।

मौत से घर पर मंचा कोहराम।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सवरुपुर गांव निवासी राम प्रवेश पुत्र छांगुर राम उम्र लगभग 32 साल शुक्रवार को लगभग 3:00 बजे आमने सामने बाइक की टक्कर में मौके पर मौत हो गई। जिसको पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रवेश वलीदपुर मऊ में किसी की प्राइवेट पिकअप चलाता था। पिकअप खड़ी कर के बाइक से सामान आदि खरीद कर घर जा रहा था। इसी दौरान भुवना बुजुर्ग बाजार में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे थे अचानक अनियंत्रित होकर दोनों बाइक के आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें रामप्रवेश की मौके पर मौत हो गई व दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए घायलों को मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ इलाज के लिए भेज दिया गया और रामप्रवेश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा कर के भेज दिया। रामप्रवेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी शिल्पा एवं तीन लड़के आर्यन,आर के,आर ओ सभी का रो रो कर बुरा हाल है।घर पर त्यौहार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रामप्रवेश की मौत हो गई है। जिससे पूरा गांव शोक में डूब गया और त्यौहार तक पूरी बस्ती ने नहीं मनाया।

No comments:

Post a Comment