उड़नदस्ता दल ने इनोवा कार से जब्त किए 2 लाख 30 हजार रुपये।
पेट्रोल पंप के पैसे उड़नदस्ता दल ने किया जब्त।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करेला गांव के सामने उड़नदस्ता दल ने इनोवा कार से 2 लाख 30 हजार रुपये पकड़े, पेट्रोल पंप मालिक कार से बैंक जा रहा था पैसा जमा करने।
जानकारी के अनुसार रजादेपुर हरैया मार्ग पर करेला गांव के सामने सगड़ी विधानसभा में तैनात उड़नदस्ता दल ने गुरुवार को दिन में 2:30 बजे जांच के दौरान का रुकने का इशारा किया कार रुकी तो एस आई विजय नारायण पान्डेय व आरक्षी शिव शंकर व महिला आरक्षी रंजू व गीता ने कार की जांच की जिसमें कार से 2 लाख 30 हजार रुपये जब कर ट्रेजरी में जमा किया। वही कार में बैठे अजय राय निवासी दोहरीघाट जिनका जमसर में पेट्रोल पंप स्थित है। पेट्रोल पंप का पैसा स्टेट बैंक हरैया में जमा करने के लिए जा रहे थे। वही करेला गांव के सामने गाड़ी से रुपया मिलने पर उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप का पैसा बैंक में जमा करने जा रहे थे। जिसको लेकर उड़नदस्ता दल के प्रभारी डॉक्टर रुपेंद्र प्रताप सिंह से कहासुनी हो गई। जिस पर उन्होंने नियमानुसार आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की इस दौरान मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने दोनों पक्षों को समझाया और कहा कि कलेक्ट्रेट में पैसे का बिल दिखा कर आदेश रिटरनिंग ऑफिसर से करा लिजियेगा तब पैसा आप को सुपुर्द किया जाएगा। जिस पर पेट्रोल पंप मालिक अजय राय शांत हुए। वही देर तक दोनों पक्षों में पैसे को लेकर बहस हुई गांव के दर्जनों की संख्या में लोग जुट गए उड़नदस्ता दल द्वारा की गई कार्रवाई पर लोग आपस में चर्चा पर चर्चा करते रहे।
No comments:
Post a Comment