अवैध तंमचा से खेल खेल में चली गोली से एक किशोर घायल हालत गम्भीर।
गोली चलने के कारणों की जाँच में जुटी पुलिस घंटो गांव में परिजनों से की पूछताछ।
पीड़ित परिजन भी कुछ बोलने में असमर्थ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रौजा सैफनपट्टी गांव में रविवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे बच्चों को खेलते समय असलहा देखने के चक्कर में गोली चल जाने से फरदीन खान पुत्र नौशाद उम्र लगभग 15 साल को सीने में गोली लगने से हालत गंभीर बनी हुई है। जहां परिजन जनपद के किसी हॉस्पिटल में इलाज कराने में जुटे हुए हैं और पुलिस से कुछ बोलने से दोनों पक्ष कतरा रहे हैं।हालांकि पुलिस ने माना कि बच्चों के बीच अवैध असलहा खेल-खेल में ही चला है। किसी प्रकार का कोई विवाद झगड़ा फसाद नहीं हुआ है पर दोनों पक्ष कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। हालांकि मौके पर पहुंचकर एसपी ग्रामीण ने सीओ सगड़ी एव कोतवाल दिनेश कुमार यादव के साथ जांच में जुटे हुए हैं। गांव में पुलिस ने घंटों जांच करने के बाद भी अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और कैसे चली जो जांच का विषय बना हुआ है। वही ग्रामीणों की माने तो बच्चे सुबह आधे दर्जन बच्चों के साथ अलमास उर्फ मोनू पुत्र जफरुद्दीन निवासी रौजा सैफन पट्टी के घर पर खेल रहे थे। इसी दौरान अलमास उर्फ मोनू अपना असलहा लेकर देख रहा था कि अचानक गोली चल गई जो फरदीन के सीने में जाकर लगी। आनन-फानन में लोग लेकर भागे जीयनपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज से डॉक्टर ने जब मना कर दिया तो लोग घायल को आजमगढ ले गए अब जिले के किसी बड़े हॉस्पिटल में इलाज कराने की जुगाड़ में लगे हुए हैं। पर गांव के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों की माने तो गोली अवैध असलहे से चली है पर अवैध असलहा दिव्यांग अलमास के पास आया कहां से यह पहेली बना हुआ है।जबकि अबैध असलहा परिजनों की जानकारी में था और अक्सर अलमास लेकर घूमा करता था। जबकि लोग बताते हैं कि वह मुंबई में पूर्व में रहता था जहां उसका एक्सीडेंट के बाद कमर से विकलांग हो गया है। बिस्तर पर ही पड़ा रहता है पर गोली चली जिससे 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल है और जीवन मौत से जूझ रहा है। मौके पर जीयनपुर कोतवाल सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला एसपी ग्रामीण भारी भरकम फोर्स के साथ गांव में जांच करने में जुटे हुए हैं।हालांकि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इस संबंध में पुलिस भी कुछ बोलने से अभी कतरा रही है। क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि खेल खेल में गोली चली है। जिससे एक व्यक्ति घायल है पुलिस जांच कर रही है जल्द ही इसका खुलासा करेगी। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाई है।
No comments:
Post a Comment