Thursday, June 18, 2026

इटैली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का गहमा गहमी के बीच हुआ सत्यापन।

इटैली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का गहमा गहमी के बीच हुआ सत्यापन।

जांच टीम ने 22 बिंदुओं पर किया सत्यापन जिला अधिकारी को सौंपेगे रिपोर्ट।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास में इटैली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का गहमा गहमी के बीच हुआ सत्यापन जांच टीम ने 22 बिंदुओं पर किया सत्यापन जिलाधिकारी को सौंपेगे जांच रिपोर्ट।बुधवार को दिन में 11 बजे जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार के आदेश पर मुख्य जांच अधिकारी हिमांचल सोनकर व सहायक अभियंता लघु सिंचाई राज बहादुर सिंह यादव ने खंड विकास अधिकारी आरके सिंह के साथ ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्राम प्रधान नीरज राय सचिव विनोद व पूर्व सचिव शशिकांत सहित ग्राम पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों के सामने दोनों पक्षों के बीच बिंदुवार अभिलेखों का सत्यापन कर क्रमशःपोखरा, अमृतसरोवर,खड़ंजा जीर्णोद्धार, सीसी रोड, इंटर लॉकिंग, सोखता, बाहा, इंडिया हैंड पंप रिबोर सहित मनरेगा भुगतान और ग्राम पंचायत सचिवालय में खरीददारी और विभिन्न विकास कार्यों का बिंदुवार भ्रमण कर देर शाम तक भौतिक सत्यापन किया गया विदित हो ग्राम पंचायत के निवासी दौलत पांडेय के द्वारा दो बार अलग-अलग प्रार्थना पत्र देखकर कुल 22 बिंदुओं पर सत्यापन की मांग की गई। जिस पर गठित जांच टीम के द्वारा गांव में पहुंचकर सत्यापन किया गया। इस दौरान मुख्य जांच अधिकारी हिमांचल सोनकर ने बताया कि बिंदुवार विकास कार्यों के अभिलेख सहित भौतिक सत्यापन किया गया है जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान दोनों पक्षों के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

लाटघाट में 21 को पदयात्रा को लेकर भाजपा के लोगों ने की बैठक।

लाटघाट में 21 को पदयात्रा को लेकर भाजपा के लोगों ने की बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भाजपा सरकार के "विश्वास, विकास और जनकल्याण" के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अजमतगढ़ ब्लॉक के लाटघाट बाजार में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया है। आगामी 21 दिन रविवार को सायं 4:00 बजे लाटघाट स्थित शुभोत्सव मैरिज लॉन से होकर पदयात्रा लाटघाट बाजार में समाप्त होगी। जहां पर एक जनसभा का  आयोजन किया गया है। मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने जो जन कल्याण के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण किया है यह एक गौरवशाली काल रहा है।जो देश के किसी भी प्रधानमंत्री में से मोदी जी का सबसे अधिक कार्यकाल है,और यह कार्यकाल किसी भाजपाई का है।इसके उपलक्ष्य में यह पदयात्रा आयोजित की गई है। जिसके लिए मनीष कुमार मिश्रा भाजपा नेता लाटघाट के आवास पर एक बैठक आयोजित कर योजना रचना कार्यक्रम की बनाई गई। पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आव्हान नेताओं ने किया।बैठक में संतोष सिंह टीपू,मनीष कुमार मिश्रा, दिवाकर सिंह,नागेंद्र पटेल,मनोज कुमार श्रीवास्तव,सत्य प्रकाश सिंह,सुधीर राय,वीरेंद्र पटेल,प्रेमभूषण सिंह,अमित राय, बांके यादव,अंशु गुप्ता आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखपाल संघ ने समस्याओं को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

लेखपाल संघ ने समस्याओं को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

6 सूत्रीय मांग पत्रक सौंपकर निस्तारण की मांग आंदोलन की दी चेतावनी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
लेखपाल संघ आजमगढ़ ने लेखपालों की समस्या को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 6 सूत्रीय मांग पत्रक सौंपकर निस्तारण की मांग आंदोलन की दी चेतावनी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ आजमगढ़ अध्यक्ष दिलीप पाठक व मंत्री उपेंद्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा को 6 सूत्रीय मांग पत्रक सौंपा जिसमें लेखपालों की समस्याओं उच्च न्यायालय में रिट याचिका निस्तारण में लेखपालों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। जिसमें प्रति रिट 10 से 15 हजार रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ता है वहीं लेखपालों का स्थानांतरण किया जा रहा है जो मेहनती लेखपाल हैं उनके मनपसंद स्थानांतरण नहीं हो पा रहा स्थानांतरण से लेखपालों में असंतोष व्याप्त है जनपद व तहसील मुख्यालय पर कार्यालय में और पटल पर सहायक के रूप में लेखपालों से कार्य लिया जा रहा है जिन्हें तत्काल और मुक्त करने और लेखपालों के विरुद्ध अवैध कब्जे को लेकर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ अंश निर्धारण वी खसरा फिटिंग में आ रही तकनीकी समस्या के बावजूद भी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है को लेकर 6 सूत्री मांग पत्रक देकर निस्तारण की मांग की वही कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर लेखपाल आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस दौरान दर्जनों की संख्या में लेखपाल संघ के पदाधिकारी व लेखपाल मौजूद रहे।

Wednesday, June 17, 2026

अजमतगढ़ खंड शिक्षाधिकारी समेत तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप।

अजमतगढ़ खंड शिक्षाधिकारी समेत तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप।

विद्यालय प्रबंधक ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को दिया प्रार्थना पत्र,जांच प्रभावित करने और ब्लैकमेल करने की शिकायत की।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भरौली गांव निवासी एवं किड्स किंगडम विद्यालय के प्रबंधक चन्द्रशेखर शर्मा ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ कुलदीप नारायण सिंह समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रिश्वत मांगने की शिकायत करने के बाद उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है तथा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि उन्होंने 25 मई 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने,गाली-गलौज करने और परेशान करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच वर्तमान में चल रही है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के कथित कहने पर कई व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि कुछ लोग उनके घर पहुंचकर भी उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके नाम से 13 अप्रैल 2026 का एक कथित शपथपत्र तैयार किया गया है। जिसमें फर्जी हस्ताक्षर कर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को असत्य साबित करने का प्रयास किया जा रहा है।चंद्रशेखर शर्मा का कहना है कि उक्त तिथि को वह अपने घर पर मौजूद थे और इसकी पुष्टि मोबाइल की सीडीआर एवं लोकेशन रिकॉर्ड से की जा सकती है। प्रबंधक ने यह भी दावा किया कि उसी दिन उनके मोबाइल पर फोन कर फोटो और आधार कार्ड मांगा गया था। उनके अनुसार, जांच को प्रभावित करने और तथ्यों को छिपाने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने अधिवक्ता सत्यविजय राय एवं रजनीश राय पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक कथित विधिक नोटिस भेजा गया। जिस पर न तो अधिवक्ता का पंजीकरण संख्या अंकित थी और न ही हस्ताक्षर अथवा मुहर लगी थी। उन्होंने इसे फर्जी नोटिस बताते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। चन्द्रशेखर शर्मा ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है।

Tuesday, June 16, 2026

मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर लुटेरा,पैर में लगीें गोली घायल।

मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर लुटेरा, पैर में गोली लगने से घायल।

लूटी गई अपाचे बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद; साथियों की तलाश में दबिश जारी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ थाना अतरौलिया पुलिस ने एक माह पूर्व हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उसके कब्जे से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रिठिया में हुई बाइक लूट की घटना में शामिल एक बदमाश लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल के साथ मदियापार की ओर से बहिरादेव मंदिर की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खदेरूपट्टी के पास घेराबंदी कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। गोली लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।  गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि मिश्रा (22) पुत्र अनिल मिश्रा निवासी केदरूपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 18 मई की रात अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम रिठिया के पास भंजय सिंह को रोककर उनकी अपाचे मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था।पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे, उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मनीष यादव, रणवीर वर्मा, अमन तिवारी, महेश पटेल तथा अमित गिरी शामिल रहे।

चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने को दलित महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने  को दलित महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ विकास खंड के छपरा सुल्तानपुर की दलित बस्ती की दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर गांव के कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा सार्वजनिक चकमार्ग को काटकर अतिक्रमण कर लेने का आरोप लगाते हुए सीमांकन कर चकमार्ग को खाली कराए जाने की मांग की। साथ ही  विद्युत पोल लगाने में बाधा उत्पन्न कर रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की है। उपजिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में दलित बस्ती की महिलाओं ने कहा कि हम लोग अनुसूचित कंजर जाति के हैं और निहायत गरीब हैं। हमारी बस्ती में जाने के लिए महाराने के पोखरा होते हुए कठरा के बगल से चक मार्ग गया है।जिसे अगल-बगल के काश्तकारों ने काटकर अपने खेत में मिला लिया है। नतीजन हम लोगों के घर जाने का कोई रास्ता नहीं रह गया है। घर आने जाने के लिए काफी दिक्कत हो रही है।गांव के कई मनबढ़ लोग बिजली का पोल भी नहीं लगने दे रहे हैं। आने जाने पर गाली गलौज करते हैं। जिससे हम लोगों को काफी जलालत झेलनी पड़ती है। मांग पत्र में चक मार्ग का सीमांकन कराने और बिजली का खंभा लगाए जाने की मांग की गई है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और विद्युत उपखंड अधिकारी को प्रकरण की स्थलीय जांच कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।इस दौरान इंद्रावती,केरमी,मुन्नी,सुभावती,संजू, वंदना चौहान,सीमा,लीलावती,धनवती सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

अजमतगढ़ ब्लॉक में त्रिदिवसीय स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन।

अजमतगढ़ ब्लॉक में त्रिदिवसीय स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन।

सरकार बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ और जानकारी सभी को दे रही है।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में आयोजित हुआ। 14,15 व 16 जून को आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि सच्चिदानंद सिंह वरिष्ठ नेता भाजपा रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सगड़ी वंदना सिंह रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़  ने किया। सच्चिदानंद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जन उपयोगी कार्य करती आ रही है। कानून व्यवस्था का जहां तक प्रश्न है तो आज मॉडल रोल के रूप में तैयार हुआ है। किसी की हिम्मत नहीं है कि हमारी बहन बेटियों को कोई बुरी नजर से देख सके। विशिष्ट अतिथि वंदना सिंह ने सारे स्टाल का अवलोकन किया कहा कि बीजेपी लगातार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। आज गुंडे माफिया अपने जान की भीख मांग रहे हैं। कानून व्यवस्था के साथ ही विकास की गति 2014 के बाद लगातार सुदृढ़ हुई है। बिना भेदभाव किये प्रदेश के मुख्यमंत्री आजमगढ़ को योजनाओं को देकर लाभ दे रहे हैं। उन्होंने कहीं पर किसी प्रकार का भेदभाव आजमगढ़ के साथ नहीं होने दिया। मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जितनी भी योजनाएं सरकार की है सब गरीब व जन कल्याण से संबंधित है। यह कार्यक्रम इसी लिए किया जा रहा है कि एक स्थान पर,एक जगह पर,सारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले और जानकारी हो। सरकार किसी बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ और जानकारी सभी को दे रही है।भाजपा सदैव लोकसेवा में अग्रणी भूमिका में रही है। सरकार लगातार योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दे रही है। कार्यक्रम में पशुपालन,स्वास्थ्य, कृषि,खाद एवं रसद, एनआरएलएम,बाल विकास एवं पुष्टाहार,पंचायती राज,ग्राम विकास,फार्मर रजिस्ट्री आदि का इंस्टॉल प्रमुखता से लगाया गया था। कार्यक्रम में जितेंद्र मिश्र खंड विकास अधिकारी, डॉक्टर संजय यादव ,सुभाष चंद्र शर्मा एडीओ पंचायत,हेमंत सिंह,प्रमोद पांडे,नागेंद्र यादव, संतोष,डा.अनुपम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।