पांच जनपदों में अठारह अभियुक्तों की फर्जी जमानत कराने वाला आरोपी गिरफ्तार।
हत्या,लूट,डकैती व गैंगस्टर के अभियुक्तों की फर्जी जमानत कराने वाले गिरोह का खुलासा।
आठ मोहर,आठ आधार कार्ड व अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पांच जनपदों में अठारह अभियुक्तों की फर्जी जमानत कराने वाला आरोपी गिरफ्तार। 30.05.2026 को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप, चौकी प्रभारी कचहरी,थाना कोतवाली नगर,जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित सूचना दी गई कि कुछ तथाकथित जमानतदारों द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गंभीर आपराधिक मामलों में निरुद्ध अभियुक्तों की कूटरचित अभिलेखों के आधार पर जमानत कराई जा रही है। जांच में एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानत एक ही अभिलेख के आधार पर कराए जाने तथा एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 267/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111 एवं 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली के उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दयाराम पुत्र जानकी प्रसाद निवासी रामपुर कला,थाना कोतवाली टाण्डा,जनपद अम्बेडकर नगर को गुरुवार को समय करीब 10:35 बजे जमसर स्थित रॉयल स्टार ढाबा के बाहर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा कूटरचित अभिलेखों एवं फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर जनपद अम्बेडकरनगर,आजमगढ़, बस्ती,गोंडा एवं गोरखपुर में कुल 18 अभियुक्तों की फर्जी जमानत कराई गई है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोह के सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment