सस्ते गल्ले दुकान संचालक को ग्रामीणों ने सात कुंतल काला बाजारी करते पकड़ा।
शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंपी जांच।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास के साल्हेपुर गांव में ग्रामीणों ने सात कुंतल चावल की कालाबाजारी करते पकड़ा शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंपी जांच। रविवार की शाम को सालेपुर गांव में सस्ता गल्ला दुकान की संचालक अभिमन्यु सिंह को पिकअप पर चौदह बोरी चावल लादते समय गांव के ही गोपाल शरण सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध किया और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जिसकी उच्च अधिकारियों से शिकायत की वही शिकायत पर उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने हरैया खंड विकास के सप्लाई इंस्पेक्टर पंकज यादव को जांच सौंपी देर शाम तक इमिलिया चौकी इंचार्ज अमित तिवारी व पुलिस बल के साथ पंकज यादव ने पहुंचकर खाद्यान्न का सत्यापन किया और ग्रामीणों का बयान लिया वहीं मौके पर पिकअप में मौजूद 14 बोरी चावल 7 कुंतल को बरामद कर उच्च अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की वहीं कहा कि उच्च अधिकारी के निर्देश पर सस्ता गला दुकान के संचालक की विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment