Monday, June 15, 2026

न्यायालय के आदेश पर स्थापित पत्थर उखाड़ने पर दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज।

न्यायालय के आदेश पर स्थापित पत्थर उखाड़ने पर दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज।

उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में धारा 24 के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर स्थापित किए गए पत्थरों को उखाड़ने वाले दर्जनों लोगों के खिलाफ उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के निर्देश पर विभिन्न स्थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। राजस्व ग्रामों में सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने वह भू माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु कब्जा की गई संपत्तियों को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही शासन के निर्देश पर की जा रही है। इस निर्देशन में न्यायालय द्वारा धारा 24 के अंतर्गत कई जगहों पर पत्थर नसब किए गए थे।जिनको नष्ट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में बालमपट्टी की पोखरी पर कब्जा करने वाले भैंसहा निवासी दयाशंकर और जैगहा ग्राम सभा में नवीन परती पर अतिक्रमण करने वाले सुरेश निवासी पातीखुर्द के खिलाफ बिलरियागंज थाने मुकदमा दर्ज किया गया है। देवारा तुर्क राजा ग्राम सभा की भूमिधरी पर कब्जा करने वाले सतिराम, नंदू, छांगुर निवासी पार्टी खुर्द के खिलाफ महाराजगंज थाने में तथा शहाबुद्दीनपुर ग्राम सभा में भूमिधरी पर अतिक्रमण करने वाले भोलई,नाजो और धनई के खिलाफ भी बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी क्रम में रघुनाथपुर ग्राम सभा में भूमिधरी की जमीन पर कब्जा करने वाले सूर्य देव,इंदल निवासी रघुनाथपुर के खिलाफ महाराजगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मुकदमा दर्ज किए जाने से कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी स्थापित किए पत्थर को उखाड़ने वालों की खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment