Monday, September 30, 2024

आजमगढ़ की बिटिया प्रसिद्ध पैरा तैराक जिया राय राष्ट्रीय पैरा-तैराकी में लेंगी हिस्सा।

14 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी में जिया राय लेंगी हिस्सा।

आजमगढ़ की बिटिया प्रसिद्ध पैरा तैराक जिया राय राष्ट्रीय पैरा-तैराकी में लेंगी हिस्सा।

पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी आजमगढ़ की बिटिया प्रसिद्ध पैरा तैराक जिया राय राष्ट्रीय पैरा तैराकी में लेंगी हिस्सा पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा चार दिवसीय 14 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी का आयोजन 19अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है।जिया राय 16 वर्ष सबसे कम उम्र की पैरा तैराक 14 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में टीम महाराष्ट्र की ओर से 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअलमेडली इवेंट में भाग लेंगी। पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम भारतीय पैरालंपिक समिति की देखरेख में पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया है। जिया ने बैंगलोर और उदयपुर में आयोजित नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2021 और 2022 में क्रमशः 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।जिया राय के माता रचना राय व पिता मदन राय ने ऑप्टिज्म डिसऑर्डर से ग्रस्त होने के बाद बचपन से ही तैराकी के गुण सिखाए हैं जिया राय ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व में पारा तैराकी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं वहीं जिया राय का सपना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है।जिया राय को विकलांगता का राष्ट्रीय पुरस्कार,प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022, उत्तर प्रदेश विकलांगता पुरस्कार -2021, शिवर-कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड (यूएसए) सहित कई अंतरराष्ट्रीय डॉ टेम्पल ग्रैंडिनपुरस्कार (यूएसए) प्राप्त कर चुकी है वहीं एशिया बुक्स ऑफ़ रिकार्ड्स में इंडिया बुक्स का रिकॉर्ड में नाम दर्ज है।

मालटारी महाविद्यालय पर संभाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित।

आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

मालटारी महाविद्यालय पर संभाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित।

सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय पर सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी व संभाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।सोमवार को श्री गांधी पी.जी कॉलेज मालटारी में सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी व संभाषण का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शुचिता श्रीवास्तव रहीं।अन्य विशिष्ट वक्ताओं में प्रोफेसर नितेश कुमार जायसवाल डॉ0 दान बहादुर यादव डॉ0 बालचंद प्रसाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक और हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो0 हसीन खान ने किया इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर  प्रतिभाग किया। संभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा सालू पांडेय,द्वितीय स्थान पर ममता सोनी और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा साक्षी जायसवाल रहीं। वहीं सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से  शिक्षक डॉ0 मदन गोपाल श्रीवास्तव,डॉ0 प्रदीप कुमार राय,डॉ0 ममता राय,रिशु यादव,अश्विनी,पल्लवी,डॉ0 प्रियंका यादव,राहुल कुमार,रवि शंकर मौर्य तथा लेखाकार दीनानाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।

स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को लेकर आशा व आंगनबाड़ी के साथ हुई बैठक।

स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को लेकर आशा व आंगनबाड़ी के साथ हुई बैठक।

14 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान ।

01अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक पर सोमवार को स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को लेकर एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने आशाओं व आंगनबाड़ी के साथ अलग अलग बैठक कर किया सचेत। सोमवार को सुबह 10:00 से लेकर 12:00 तक आशा वह 12:00 से लेकर 2:00 बजे तक आंगनवाड़ी के साथ एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने बैठक कर अभियान में गांव गांव प्रत्येक घर में जाकर साफ सफाई का अभियान चलाते हुए संचारी रोग नियंत्रण के बारे में जागरूक करने की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। वहीं संचारी रोग नियंत्रण के तहत बरसात व अन्य से जनित रोग जो फैलते हैं उनसे बीमारियां फैलने से रोकने के लिए साफ सफाई अभियान चलाया जाना काफी महत्वपूर्ण है जहां कूलर में पानी जल जमाव नाली घास फूस गंदगी आदि को साफ सफाई कर  व कूड़े एकत्रित न होने दें जिससे की बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जाना है जो 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही साथ 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण दस्तक के तहत जागरूकता अभियान चलाए जाने व उन पर नियंत्रण करने के उपाय सुझाए गए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा,एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा,सहायक अधिकारी प्रदीप कुमार,बीसीपीएम कुसुम राव,बाल विकास परियोजना अधिकारी उमेश चंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

धीमी गति से बढ़ रहा है घाघरा नदी का जलस्तर,24 घंटे में मात्र 12 सेमी बढ़ा जलस्तर।

धीमी गति से बढ़ रहा है घाघरा नदी का जलस्तर,24 घंटे में मात्र 12 सेमी बढ़ा जलस्तर।

खतरा निशान से मात्र 16 सेमी नीचे रह गया जलस्तर,फिर बढ़ी बेचैनी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में  बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घीमी गति से बढ़ रहा है। आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि के साथ 24 घंटे में मात्र 12 सेमी की वृद्धि रिकार्ड की गई इस प्रकार खतरा निशान से मात्र 16 सेमी नीचे नदी बह रही। दूसरी ओर दर्जन भर गांवों के रास्ते डूबने से क्षेत्र के ग्रामीण निजी नाव से आवागमन करने के लिए विवश हैं। सरकारी स्तर पर नाव संचालन के लिए अभी खतरा निशान पार होने का इंतजार किया जा रहा था।जमुआरी, बूढ़नपट्टी,बांका, भदौरा,चक्की,सोनौरा,बेलहिया सहित दर्जन भर से ज्यादा गांवों के रास्ते डूबने से आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जमुआरी सहित पांच स्थानों पर नाव का संचालन किया जा रहा है। रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों के सामने पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या बढ़ने लगी है। इस बीच 84वें दिन तीन बैराजों से 2,29,424 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ने लगी हैं। सहबदिया गांव में खेती की जमीन घाघरा नदी धीमी गति से काट रही है । रविवार को 24 घंटे में मात्र नौ सेमी की वृद्धि हुई थी।  मुख्य गेज स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा निशान 71.68 मीटर है। रविवार को यहां 71.4 0 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया था। जबकि सोमवार को 71.52 मीटर रहा।

दुर्गा पूजा को लेकर रौनापार थाने पर हुई शांति कमेटी की बैठक।

दुर्गा पूजा को लेकर रौनापार थाने पर हुई शांति कमेटी की बैठक।

जातिसूचक और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गाना बजाने वालों पर होगी कार्रवाई।

डीजे पर एक्स्ट्रा साउंड लगाकर बजाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाने पर शांति कमेटी की बैठक हुई।बैठक में थाना अध्यक्ष रौनापार अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि धार्मिक उन्माद और जाति सूचक गाने बजाने वाले डीजे वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजे पर अगर एक्स्ट्रा साउंड बॉक्स लगाकर वातावरण खराब किया और आवागमन को बाधित किया तो भी कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा पंडाल के समिति के लोगों से कहा गया कि हर दुर्गा पूजा पंडाल के समिति के लोग एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे जिसमें पुलिस का भी नंबर होगा कोई भी गड़बड़ी होने पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं पुलिस की टीम भी 24 घंटा निगरानी करेगी।बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल के समिति के सद्स्यों के साथ थानाध्यक्ष रौनापार अतुल कुमार मिश्रा, एस आई मधुसूदन चौरसिया, एस आई मधुसूदन मिश्रा,एस आई उमेश कुमार सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Saturday, September 28, 2024

जांच में पहुंचे लेखपाल व सिपाही चलाया ईट बाल-बाल बचे।

जांच में पहुंचे लेखपाल व सिपाही चलाया ईट बाल-बाल बचे।

जीयनपुर पुलिस ने एक का किया शांतिभंग में चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में जांच में पहुंचे लेखपाल व सिपाही चलाया ईंट बाल बाल बचे जीयनपुर पुलिस ने एक का शांति भंग में किया चालान।
जीयनपुर संपूर्ण समाधान दिवस पर फूलमती देवी निवासी खानकाह बहरामपुर ने प्रार्थना पत्र देकर निरीक्षण की गुहार लगाई वही सभासद छोटेलाल ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कस्बा में हो रहे सीसी मार्ग को रोकने का आरोप फूलमती पत्नी अदालत ममता रानी ज्योति पुत्रीगण अदालत पर लगाया संपूर्ण समाधान दिवस के बाद लेखपाल रामनयन गुप्ता जीयनपुर कोतवाली पर तैनात दो सिपाही को लेकर पंहुचे और सीसी मार्ग का निरीक्षण किया जिसके बाद वापस आते समय लेखपाल व सिपाही पर महिलाओं ने ईट चला दिए जिसमें लेखपाल व सिपाही बाल बाल बच गए बाद में जीयनपुर पुलिस ने पंचम को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया।

एक बार फिर घाघरा नदी खतरा निशान के करीब।

एक बार फिर घाघरा नदी खतरा निशान के करीब।

24 घंटे में 79 सेमी बढ़ा जल स्तर,दर्जन भर गांवों के रास्तों पर चढ़ा पानी।

जमुवारी सहित पांच स्थानों पर शुरू हुआ नांव का संचालन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी की लहरों की शुक्रवार को एक बार फिर खतरा निशान के करीब पहुंचने लगा जलस्तर 24 घंटे में 79 सेमी की वृद्धि के साथ जलस्तर खतरा निशान छूने को बेताब दिखा।इस बीच दो दिन पहले रात से शुरू बारिश शनिवार को भी जारी रहने से जलस्तर और भी बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। जमुआरी,बूढ़नपट्टी,बांका, भदौरा,चक्की,सोनौरा,बेलहिया सहित दर्जन भर गांवों के रास्ते डूबने से पांच स्थानों पर नांव का संचालन शुरू हो गया है।आसपास के गांवों के रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों के सामने पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या उत्पन्न होने लगी है।इस बीच 82वें दिन तीन बैराजों से 266618 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। राहत की बात यह कि चार गांवों के बाद सहबदिया में भी कटान अभी रुकी हुई है। शुक्रवार को 18 सेमी की वृद्धि रिकार्ड की गई थी। जबकि शनिवार को तीन सेमी से अधिक प्रति घंटे की रफ्तार से 79 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। मुख्य मापक स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा निशान 71.68 मीटर है। शुक्रवार को 70.52 मीटर रहा,जबकि शनिवार को 71.31 मीटर रिकार्ड किया गया इस प्रकार नदी खतरा निशान से 37 सेमी नीचे बह रही।

जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। शनिवार की सुबह 11:00 बजे सगड़ी तहसील परिसर में स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने अपर जिलाधिकारी राहुल विश्वकर्मा के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निरीक्षण किया विदित हो सगड़ी तहसील परिसर में स्थित आजमगढ़ जनपद के 10 विधान सभा की वीवीपैट वेयरहाउस में रखी गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वीवीपैट मशीन, सीसी कैमरा और रखरखाव आदि की जांच की निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राहुल विश्वकर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव से जानकारी ली वहीं जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और बेहतर करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार सहित निर्वाचन के बीआरसी लाल जी श्रीवास्तव,रविंद्र यादव व सपा विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव और भाजपा के अरुण सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

क्रिकेटर मुशीर खान सड़क हादसे में घायल,गर्दन में लगी चोट।

क्रिकेटर मुशीर खान सड़क हादसे में घायल,गर्दन में लगी चोट।

ईरानी कप में नहीं खेलेंगे,रणजी भी खेलना तय नहीं,मुशीर खान के मामा ने एक्सीडेंट की पुष्टि की।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासुपार गांव निवासी टीम इंडिया के लिए दस्तक दे रहे स्टार क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर खान सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। मुशीर खान के गर्दन में ज्यादा चोट लगी है। मुशीर अपने पिता नौशाद खान के साथ शुक्रवार के दिन आजमगढ़ से लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जा रहे थे जिस दौरान ये हादसा हुआ। अभी तक दुर्घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कार सड़क पर 4-5 बार पलटी,जिसके चलते मुशीर को गंभीर चोटें आईं। एक से पांच अक्टूबर के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी कप का मुकाबला मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाना है। इस मैच से पहले मुशीर का एक्सीडेंट मुंबई के लिए बड़ा झटका है। इतना ही नहीं,रिपोर्ट में बताया गया कि मुशीर 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले को भी मिस कर सकते हैं। सरफराज खान का पर‍िवार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के बासुपार गांव से ताल्लुक रखते है। मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी 2024 में बल्ले से गदर मचाया था। अपने डेब्यू मैच में ही मुशीर ने इंडिया-बी की ओर से इंडिया-ए के खिलाफ मुकाबले में 181 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 373 गेंदों का सामना किया और 16 चौके के अलावा 5 छक्के लगाए थे। दलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर किसी टीनएजर (20 साल से कम उम्र) खिलाड़ी का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान इंडिया की टेस्ट टीम में है और इस समय वह कानपुर में भारत बांग्लादेश के साथ हो रहे टेस्ट मैच में उन्हें खेलने का तो अवसर नहीं मिला लेकिन वह टीम का हिस्सा हैं।एक्सीडेंट की खबर लगते ही मुशीर खान के आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासूपार गांव पर स्थित उसके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। सड़क हादसे के संबंध में क्रिकेटर मुशीर खान के मामा शकील अहमद ने बताया कि शुक्रवार के दिन फॉर्च्यूनर कार से मुशीर खान उनके पिता नौशाद खान ड्राइवर के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में सभी बाल बाल बच गए लेकिन मुशीर खान को गंभीर चोट आई है जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Friday, September 27, 2024

लखनऊ से पहुंची ड्रोन टीम चार गांव में किया विकास कार्यों का सत्यापन।

लखनऊ से पहुंची ड्रोन टीम चार गांव में किया विकास कार्यों का सत्यापन।

चयनित गांव में वर्ष 2023-24 में कराए गए 10 कार्यों का हुआ सत्यापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास में लखनऊ से पहुंची ड्रोन टीम चयनित चार गांव में 10-10 विकास कार्यों का ड्रोन कैमरे से किया सत्यापन मौके पर मौजूद रहे खंड विकास अधिकारी सहित कर्मचारी। शुक्रवार को लखनऊ से अजमतगढ़ खंड विकास में वर्ष 2023-24 में जिन गांवों में अत्यधिक विकास के कार्य कराए गए शासन स्तर से चयनित गांव अतरकक्षा बरडीहा, कोंडरा,महुलिया व इमलीपुर में चिन्हित 10-10 कार्यों का ड्रोन कैमरा से सत्यापन व निरीक्षण किया गया। इस दौरान लखनऊ से आये ड्रोन पायलट दीपक कुमार ड्रोन कोऑर्डिनेटर अशोक मिश्रा के साथ खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा एपीओ सुनील कुमार सचिव सुरेंद्र प्रसाद व अमरदीप शर्मा टीए कृष्णा तिवारी भास्कर सर्वजीत सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वसीम अहमद,दीपक यादव,प्रदीप तिवारी व ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि शासन स्तर से चयनित गांव के विकास कार्यों का ड्रोन कैमरे से सत्यापन व निरीक्षण किया गया। वहीं सत्यापन व निरीक्षण को लेकर गांव में लोग चर्चा करते रहे।

मस्जिद से गिरकर मजदूर की मौत परिवार में मचा कोहराम।

मस्जिद से गिरकर मजदूर की मौत परिवार में मचा कोहराम।

सुचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मस्जिद से गिरकर मजदूर की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।नागेंद्र प्रसाद चौरसिया पुत्र रामअवध चौरसिया उम्र 48 वर्ष निवासी बाहापुर जो दोर्जी गांव में मस्जिद पर फार्मा लेकर चढ़ते समय गुरुवार की शाम 5:00 बजे गिर गये जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर जीयनपुर एस आई नीलमणि सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई कर शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक नागेंद्र प्रसाद पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था जो अपनी परिवार की आजीविका चलाने के लिए मजदूरी का कार्य करता था। मस्जिद से गिरकर मौत की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं मृतक के पास दो पुत्र और दो पुत्री हैं रामानंद,प्रियंका,प्रीति व शिवानंद है।

साइकिल सवार की साइकिल से गिरकर हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

साइकिल सवार की साइकिल से गिरकर हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

पाकेट से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने की पहचान परिजनों को किया सूचित।

मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी व्यक्ति की साइकिल से गिरकर हुई मौत आधार कार्ड से हुई पहचान पुलिस ने परिजनों को किया सूचित शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। नूर अली पुत्र गुलाम रसूल उम्र 44 साल निवासी अजमतगढ़ कस्बा गुरुवार को निजी कार्य से आजमगढ़ जनपद मुख्यालय पर साइकिल से गया हुआ था जो वापस आते समय बागखालिस बाजार से पूर्व दाऊदपुर गांव के सामने साइकिल से गिरकर सड़क किनारे पड़ा रहा सुबह सड़क पर टहलने गए लोगों ने देखा और जीयनपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली प्रभारी रविंद्र सिंह यादव व एसआई अभिषेक यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद पाकेट से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। वहीं भाई की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मृतक नूर अली सिलाई का कार्य कर परिवार की आजीविका चलाते थे। मृतक के पास एक पुत्री हबीबा चार साल व एक पुत्र मोहम्मद ईशान 2 साल का हैं। पत्नी शमा परवीन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मौत के कारण को लेकर आपस में हृदय गति रुकने या दुर्घटना से मौत होने को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

Thursday, September 26, 2024

नाच गाना कर आशीर्वाद देने के बहाने कान की बाली छीन कर स्कॉर्पियो से भाग रही महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा।

नाच गाना कर आशीर्वाद देने के बहाने कान की बाली छीन कर स्कॉर्पियो से भाग रही महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा।

ग्रामीणों ने पड़कर महिलाओं को किया पुलिस के हवाले पुलिस पूछताछ में जुटी। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आइमा गांव निवासी सरिता यादव पत्नी इंदल यादव से नाच गाना एवं आशीर्वाद देने के बहाने कान की बाली छीनकर स्कॉर्पियो से भाग रही महिलाओं को ग्रामीण ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। कसड़ा आइमा गांव निवासी सरिता यादव पत्नी इंदल यादव घर पर थी। इनका घर सड़क के किनारे स्थित है। घर के पुरुष लोग बाहर गए थे। गुरुवार को लगभग 2:00 बजे के करीब एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर लगभग सात महिलाएं  ड्राइवर के साथ इंदल यादव के घर पहुंची इंदल यादव और उनके परिवार के लोग कहीं गए थे। इंदल यादव की पत्नी सरिता यादव घर पर थी। घर पर पहुंची महिलाओं ने अछत और कुछ पैसे मांगे,सरिता यादव ने अछत और कुछ पैसे दिए। इसके बाद आशीर्वाद देने लगी और गहने मांगने लगी। सरिता ने गहने देने से इंकार कर दिया इसके बाद पांच महिलाएं उनके चारों तरफ खड़ी हो गई और दो महिलाएं  उनके कान की बाली और सोने का चैन छीनने लगी,सरिता ने कहा यह क्या कर रही हैं।अभी में शोर मचाऊंगी,गहने छीन रही ठगी महिलाओं ने कहा अगर कुछ करोगी और शोर मचाओगी तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद ठगी महिलाओं ने सरिता यादव के कान के सोने की बाली और गले का चैन छीन लिया। सोने का चैन तो टूट कर मौके पर ही गिर गया। लेकिन सोने की बाली लेकर गाड़ी पर सवार होकर भाग निकली इसके बाद सरिता ने शोर मचाया। इंदल को फोन किया इंदल खालिपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरा रहे थे। सूचना पाकर वह आगे आए तो खालिपुर गांव के पास स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। इतने में काफी लोग जुट गए। इसके बाद महिलाओं को नीचे उतरने के लिए कहा वह जिद करने लगी और अनेक बहाने बनाने लगी,पूछताछ करने पर भी वह अपना सही पता नहीं बता रही थी। कभी देवरिया तो कभी और जगह बता रही थी। इतने में मौके पर एक दरोगा पहुंच गए और ग्रामीणों ने महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। स्कॉर्पियो सहित पुलिस महिलाओं को थाने लेकर आई और पूछताछ करने में जुटी हुई थी। सरिता के घर के भी लोग थाने पर महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। लोगों का कहना था कि इन महिलाओं का यही पेसा है। अगर घर पर पुरुष नहीं होते हैं तो मौका पाकर बधाई देने के बहाने गहने छीनकर और अन्य सामान लेकर फरार हो जाती हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा,भतीजा की मौत भाभी गंभीर रूप से घायल।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा,भतीजा की मौत भाभी गंभीर रूप से घायल।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और बच्चे की मौत महिला की हालत गंभीर।

दवा के लिए जाते समय दाऊदपुर पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार युवक व एक बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत महिला गंभीर रूप से घायल दवा के लिए जाते समय बाइक सवार चाचा और भतीजा की दुर्घटना में मौत भाभी की हालत गंभीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। गुरुवार की सुबह 4:30 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर बाजार से आगे दाऊदपुर पेट्रोल पंप के समीप आजमगढ़ बच्चे के इलाज के लिए जाते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में रुबीना पत्नी अकरम निवासी मनियापार थाना घोसी जनपद मऊ जो अपने मायके कटिहारी से अपने देवर मुन्ना पुत्र इद्रीश उम्र 22 साल की बाइक से अपने छोटे बेटे अली असगर उम्र एक साल तीन माह को दवा दिलाने को लेकर जाते समय दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा जीयनपुर पुलिस को सूचित किया गया मौके पर चाचा मुन्ना और भतीजा अली असगर की मौत हो गई।वहीं  रुबीना को इलाज के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है वहीं सूचना पर पहुंचे भाई नेसार की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर एस आई अभिषेक सिंह यादव ने चाचा और भतीजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। वहीं मृतक मुन्ना अविवाहित है और अली असगर दो भाइयों में छोटा है और पति अकरम आजिविका के लिए दिल्ली में रहता है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

फरार आरोपित के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा।

निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने की कुर्की की नोटिस चस्पा।

न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंडाखोर गांव में फरार आरोपित के घर पर न्यायालय के आदेश पर निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में बिलरियागंज पुलिस ने कुर्की की नोटिस की चस्पा।गुरुवार को थाना बिलरियागंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 295/ 24 धारा 363/ 366/ 376/ 504/ 506/ 419 /420/ 467 /468/ 471आईपीसी 67 बी व आईटी एक्ट और 3/4 पास्को अधि0 में आरोपित आकिब पुत्र अबुल जैस निवासी अंडाखोर थाना बिलरियागंज के घर पर न्यायालय स्पेशल कोर्ट आजमगढ़ के आदेश पर क्षेत्राधिकार कार्यालय में तैनात निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी ने बिलरियागंज पुलिस के साथ आरोपित आकिब के घर पर मुनादी कराकर गवाहों के समक्ष लाउडस्पीकर से उद्घोषणा कर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। वहीं निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को लेकर अजमतगढ़ सभागार में हुई बैठक।

स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को लेकर अजमतगढ़ सभागार में हुई बैठक।

स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा को लेकर दिलाई गई शपथ।

14 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान ।

01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक पर गुरुवार को स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को लेकर खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र मिश्रा व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में समस्त सफाई कर्मियों,आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गई। जिसमें समस्त कर्मचारियों को स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण के शपथ दिलाई गई वहीं अभियान में गांव गांव प्रत्येक घर में जाकर साफ सफाई का अभियान चलाते हुए संचारी रोग नियंत्रण के बारे में जागरूक करने की जानकारी देने को कहा गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र शर्मा सहायक विकास अधिकारी अजमतगढ़ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं स्वच्छता अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में यदि किसी कर्मचारी के द्वारा लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं संचारी रोग नियंत्रण के तहत बैठक करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के तहत अभियान चलाया जाना है। जिसके तहत प्रत्येक गांव में साफ सफाई करते गांव के लोगों को जागरूक करना है जिससे कि बरसात व अन्य से जनित रोग जो फैलते हैं उनसे बीमारियां फैलने से रोकने के लिए साफ सफाई अभियान चलाया जाना काफी महत्वपूर्ण है।जहां कूलर में पानी जल जमाव नाली घास फूस गंदगी आदि को साफ सफाई कर  व कूड़े एकत्रित न होने दें जिससे की बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जाना है जो 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही साथ 1अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण दस्तक के तहत जागरूकता अभियान चलाए जाने व उन पर नियंत्रण करने के उपाय सुझाए गए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा,एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा,बीसीपीएम कुसुम राव,बाल विकास परियोजना अधिकारी उमेश चंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बिना गेट बनवाये ही लाखों रुपए के फर्जी भुगतान का आरोप।

बिना गेट बनवाये ही लाखों रुपए के फर्जी भुगतान का आरोप।

प्रधान ने कहा हुआ रनिंग भुगतान,गेट निर्माण कार्य जारी।

गेट निर्माण शुरू होते ही प्रधान व पूर्व प्रधान आमने सामने।

पुलिस ने किया हस्तक्षेप दोनों पक्षों को मौके से हटाया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास के अंजान शहीद गांव में बिना गेट का निर्माण कराए ही लाखों रुपए का फर्जी भुगतान करने का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान सुबहान खान ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। जबकि प्रधान ने कहा कि रनिंग भुगतान किया गया है। गुरुवार को गेट का निर्माण कार्य शुरू होते ही प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक आमने-सामने हो गए। जानकारी होते ही पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके से हटाया। अंजान शहीद गांव के पूर्व प्रधान सुबहान खान ने एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को शिकायत पत्र देकर बताया कि प्रधान और सचिव के द्वारा गांव में बिना गेट निर्माण करायें ही 2,39,990 के हिसाब से दो गेट का पैसा 5 सितंबर 2024 को ही निकाल लिया। जबकि मौके पर एक गेट भी बनाया नहीं गया है।भुगतान के समय जिस गेट को बना दिखाया गया है वह कहीं अन्यत्र का है। इस संबंध में प्रधान अजीम नोमान ने बताया कि गांव में दो गेट का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जिसे जानबूझकर कुछ लोगों द्वारा राजनीति के कारण रोका जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए रनिंग पेमेंट कराया गया है। गुरुवार को गेट का निर्माण शुरू हुआ तो प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के काफी लोग इकट्ठा हो गए। पूर्व प्रधान द्वारा हंड्रेड डायल 112 नंबर पुलिस व जीयनपुर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी होते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को मौके से हटाया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि बिना गेट बनाए ही भुगतान लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जांच ब्लॉक से कराकर अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Wednesday, September 25, 2024

काजी की डिघवनिया गांव में पंहुची जांच टीम विकास कार्यों का किया सत्यापन।

काजी की डिघवनिया गांव में पंहुची जांच टीम विकास कार्यों का किया सत्यापन।

इंटरलॉकिंग के कार्यों में प्रथम दृष्टया मिली अनियमितता।

पूर्व में भी विकास कार्यों की हो चुकी है जांच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास के काजी की डिघवनिया गांव में पहुंची जांच टीम विकास कार्यों का किया सत्यापन दो इंटर लाकिंग के कार्यों में प्रथम दृष्टया मिली अनियमितता पूर्व में भी हो चुकी है जांच।बुधवार की शाम को अजमतगढ़ खंड विकास के एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा के नेतृत्व में खंड स्तरीय जांच टीम काजी की डिघवनिया गांव में पंहुची इस दौरान गांव के दो इंटर लाकिंग कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया जांच टीम में प्रदीप कुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा,राजकुमार अवर अभियंता लघु सिंचाई सम्मिलित रहे। वहीं दो इंटर लाकिंग कार्यों का पूर्व में भी लखनऊ की जांच टीम के द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। वहीं शिकायत पर दोबारा अजमतगढ़ खंड विकास की टीम ने पहुंच कर जांच की जांच अधिकारी एडियो पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम दृश्यता दोनों इंटरलॉकिंग के कार्यों में अनियमितता बरती गई है।जिसकी तकनीकी अध्ययन के बाद अनियमितता बिंदुओं में दर्शा कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जायेगी। जांच में अमरदीप शर्मा ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान पुत्र दिनेश यादव उर्फ घुरा ने बताया कि तीन साल पूर्व कार्य कराया जा चुका है और जांच भी हो चुकी है फिर दौबारा जांच करना गलत है।इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति द्वारा पुस्तकालय में बैठक कर तहसील पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जिस पर विभिन्न मांगों के साथ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसील का भ्रमण कर तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे को ज्ञापन सौंपा।बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांग पत्रक देते हुए अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू किए जाने की मांग किया। साथ ही साथ सामूहिक बीमा 10 लाख दवा इलाज के लिए व मरणोपरांत 20 लाख का सामूहिक बीमा की मांग किया एवं अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को अविलंब लागू किए जाने की मांग की। तहसील पर अधिवक्ता चैंबर एवं पुस्तकालय के साथ-साथ गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की गई। अधिवक्ता पटल का जल्द निर्माण किए जाने की भी मांग की गई। अधिवक्ताओं के समस्याओं को सुलझाने के लिए कई मांग रखी गई इसके पूर्व अधिवक्ताओं द्वारा पुस्तकालय भवन में पातिराम यादव की अध्यक्षता में बैठक कर निर्णय लिया कि अधिवक्ताओं के साथ हो रहे जुल्म सहित कई मांगों को काफी दिनों से सरकार द्वारा लंबित रखा गया है। जिस पर प्रदर्शन कर पूरे तहसील का भ्रमण किया गया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंप विभिन्न मांगे रखी गई।इस दौरान आशीष मिश्रा,अविनाश राय सोनू,प्रदीप राय,अरविंद कुमार, मणिकेश्वर मिश्रा,शहाबुद्दीन, मनीष राय,अखिलेश राय,अमरेंद्र सिंह,मनसा यादव,भीम यादव, प्रेमशंकर यादव,सन्तोष कुमार, संजय कुमार,सुखदेव दूबे,पंकज दूबे,ज्ञानेंद्र शर्मा,अरुण सिंह,दुर्गेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

माताओं ने निर्जला व्रत रख पुत्र की दीर्घायु की की कामना।

माताओं ने निर्जला व्रत रख पुत्र की दीर्घायु की की कामना।

गांव के पोखरो और मंदिरों के पास गोंठ लगा सुनी कहानियां।

बाजारों में पूजन सामग्री और फलफूलो कि जमकर हुई खरीदारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जीवित्पुत्रिका का व्रत माताओ ने निर्जला व्रत रखकर पुत्र की लंबी आयु के लिए कामनाएं की जहां बाजारों में रौनक देखी गई और बाजारों में फल फूल व पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई। देर शाम घाटों पर गाजे बाजे के साथ माताएं पहुंचकर गोंठ बनाकर माताओं ने कहानियां सुनी और प्रसाद चढ़ाया। वही जीयनपुर नगर पंचायत द्वारा कोइरिया पोखरे और अजमतगढ़ नगर पंचायत द्वारा गोगा भीखी साह पोखरे व झारखंडी महादेव पोखरे की साफ सफाई दो दिन पूर्व करा दी गई थी।जहाँ नगर की सैकड़ो महिलाएं गाजा बाजा के साथ पोखरे पर पहुंचकर पुत्र के दीर्घायु की कामना की पोखरी पर जाते और आते समय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा और वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। जिससे कि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न घटित हो सके। साथ ही साथ क्षेत्र के अजमतगढ़,लाटघाट, छपरा सुलतानपुर,मालटारी, जोकहरा,रामगढ़,कठैचा, मिर्जापुर,करनपुर सरैया आदि स्थानों पर गांव की महिलाओं ने गोठ बनाकर कहानी सुनते हुए पूजन अर्चना करते हुए पुत्र की लंबी आयु की कामना की जहां माता ने निर्जला व्रत रखकर पुत्रों के लिए कामना की ओर प्रार्थना करते हुए पुत्र की दीर्घायु के लिए मनते मांगी। कई गांव में ग्राम प्रधानों द्वारा गरीब महिलाओं को पूजन अर्चना के लिए प्रसाद सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।जिसमें बड़ा गाव पुनापर के यशवंत सिंह सोनू कठैचा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार चौहान पुरुषोत्तमपुर कैथौली के अरुण कुमार श्रीवास्तव मिश्रपुर लाटघाट के अनिल मिश्रा रसूलपुर के प्रधानप्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह सहित दर्जनों प्रधान द्वारा गरीब माताओं के लिए प्रसाद आदि की व्यवस्था की गई थी।

Tuesday, September 24, 2024

चौबेपुर गाँव में हुआ भव्य श्रीराम कथा का आयोजन।

चौबेपुर गाँव में हुआ भव्य श्रीराम कथा का आयोजन।

(समाचार आजमगढ़ लाइव, हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा::--रिपोर्टर अमित तिवारी)

मऊ जनपद::- 
मऊ जिले के इटौरा चौबेपुर में विगत दिनों से चल रही श्रीराम कथा का विश्राम दिवस एवं महा प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन।वही कथा वाचक डॉक्टर अशोक हरिवंश चौबे थे जो अपने पिता देह दानी स्वर्गीय हरिवंश चौबे जी की स्मृति में स्वयं कर रहे थे। जिसमें गाँव के सैकड़ों लोगों के साथ साथ जहाँ तक जिनको स्मरण हो रहा था वह सभी सज्जन श्रोता गण उपस्थित हो रहे थे। बड़ी ही मधुर एवं मन मोहक कथा वाचक डॉक्टर अशोक हरिवंश चौबे जी द्वारा कथा के भाव को आधुनिक समय से जोड़कर बताया गया की परिवार ही समाज की नींव है अतः भाई और भाई में प्रेम होना चाहिए,परिवार में समन्वय होना चाहिए अन्यथा परिवार लंका बन जाएगा और वहाँ रहने वाला रावण।व्यक्ति के अंदर ही श्रीराम होते है और रावण। जैसे जैसे रामत्व का विस्तार होगा वैसे वैसे रावनत्व ख़त्म होता जायेगा। कथा को श्रोता गण बड़े ही भाव से आत्मशाद कर रहे थे। इस आयोजन के आयोजक स्वयं डाक्टर अशोक चतुर्वेदी संयुक्त आयुक्त एवं डाक्टर संजय चतुर्वेदी सेक्सन आफिसर, सहयोगी प्रवेश चतुर्वेदी, सुतिक्षण चतुर्वेदी, शैलेश चंद चौबे, नीरज चतुर्वेदी, अमन चतुर्वेदी एवं भाजपा के (मण्डल महामंत्री) सुशील चौबे थे। श्रोता गण भाव विभोर होकर राम कथा सुनते हुए बीच बीच में करतल ध्वनि करते दिख रहे थे आज कथा विराम के दिन इस कथा को सुनने के लिए अभिषेक तिवारी स्टेट ला ऑफिसर हाई कोर्ट प्रयागराज,शशिकांत तिवारी वरिष्ठ पत्रकार, इंस्पेक्टर,शौर्य पदक विजेता कर्नल विजयेंद्र सिंह चौहान प्रयागराज,पूर्व विधायक प्रयागराज,अरविंद तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री शिवसेना और अनेक पत्रकार नागरिक प्रयागराज से उपस्थित थे एवं इस कथा में एवं महा प्रसाद में मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा भाजपा की पूर्व विधान सभा प्रत्याशी श्रीमती पूनम सरोज, वरिष्ठ भाजपा नेता अंकित सरोज, ग्राम सभा प्रधान अजय जायसवाल, पूर्व प्रधान चंद्र शेखर सिंह, कोटेदार,अशोक सिंह,सियाबस्ती ग्राम प्रधान अशोक मल्लाह,देवकली ग्राम प्रधान अभिषेक यादव, सहायक अभियंता अखिलेश चतुर्वेदी,अंकुर चौबे, मन्नू बाबा, सुनील चौबे,अभिषेक चौबे,बलवंत सिंह,इंद्रासन पाल,पंकज पाल,राजीव विश्वकर्मा इत्यादि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Wednesday, September 18, 2024

दोस्तों के साथ पी शराब हुई मौत कोतवाली पर पहुंचे परिजन।

दोस्तों के साथ पी शराब हुई मौत कोतवाली पर पहुंचे परिजन।

घर से 100 मीटर दूरी पर मिला शव परिजन लेकर पहुंचे कोतवाली।

तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी व्यक्ति की दोस्तों के साथ शराब पीते हुए हुई मौत शव लेकर कोतवाली पर पहुंचें परिजन दी तहरीर जांच में जुटी पुलिस। बुधवार की शाम लगभग 6:00 बजे साहब सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह उम्र लगभग 47 वर्ष निवासी रामपुर घर से 100 मीटर की दूरी पर अपने पोखरी पर गांव के अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे किंतु कुछ देर बाद वहीं पर उनका शव पड़ा हुआ था। अन्य लोग फरार थे मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में ग्राम प्रधान महेंद्र यादव की गाड़ी से अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद जीयनपुर कस्बा में स्थित निजी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए वहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर जीयनपुर कोतवाली पर पहुंच कर गांव के दोस्तों के विरुद्ध तहरीर दी जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी बबीता सिंह का रो- रोकर बुरा हाल रहा। वहीं उसके पास एक पुत्र अंश चार वर्ष का है।वही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाए हो रही है।

पार्सल से आभूषण का प्रलोभन दें फोन पें से लिया 40 हजार।

पार्सल से आभूषण का प्रलोभन दें फोन पें से लिया 40 हजार।

जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला से पार्सल से आभूषण का प्रलोभन देकर फोन पे से लिया 40 हजार कोतवाली पर दी तहरीर अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस।बुधवार को अभिषेक शर्मा पुत्र राम लखन शर्मा निवासी जामेतूल बनात नगर जीयनपुर कस्बा ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि चाची नीतू शर्मा पत्नी अर्जुन शर्मा की मोबाइल पर भिन्न भिन्न नम्बर से काल कर पार्सल से पैसा और गहना का प्रलोभन देकर पैसा मांगा गया जिस चाची के कहने पर अभिषेक शर्मा ने अपनी मोबाइल से युबीआई फोन पे के माध्यम से उनके खाते में 40 हजार रुपये भेजा गया।जिसके बाद मोबाइल बंद हो गई ठगी के शिकार होने के बाद अज्ञात के विरुद्ध तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संघिता धारा 318/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

अब घरों में घुसने लगा घाघरा नदी की बाढ़ का पानी,कटने लगा एप्रोच मार्ग।

अब घरों में घुसने लगा घाघरा नदी की बाढ़ का पानी,कटने लगा एप्रोच मार्ग।

25 गांव की 32000 की आबादी हो गयी है बाढ़ के पानी से प्रभावित।

बाढ़ क्षेत्र के 20 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए अवकाश की घोषणा,शिक्षक देंगे हाजिरी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर देवारा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर ने मंगलवार को इस साल रिकार्ड तोड़ दिया तो बुधवार की सुबह आठ बजे तीन सेमी जलस्तर बढ़ने के बाद शाम को चार बजे चार सेमी कम हो गया। इस प्रकार 24 घंटे के अंदर मात्र एक सेमी की कमी के बाद नदी खतरा निशान से 1.12 मीटर ऊपर बह रही। देवारा क्षेत्र के 25 गांव की लगभग 32000 हजार की आबादी बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर गई है। जबकि देवारा खास राजा के झंडी का पुरवा में पानी घरों में घुसने लगा है। दुर्ग विजय यादव की पत्नी माधुरी ने बताया कि घर में पानी घुसने से तीन बच्चों के साथ पड़ोसी के घर में शरण लेनी पड़ी है। कई अन्य परिवार भी प्रभावित हैं। हाजीपुर बाजार में बाढ़ का पानी घुसने से दुकान प्रभावित हो गई हैं देवारा वासी अपने रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं दूसरी बाजरे काफी दूर है। खंड शिक्षाधिकारी हरैया अशोक कुमार राय ने बताया कि हालात को देखते हुए क्षेत्र के 20 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। शिक्षकों को पास के स्कूलों में उपस्थित रहकर स्थिति पर नजर रखने और संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।दूसरी ओर हाजीपुर-गोला मार्ग पर घाघरा नदी की शाखा पर बने पुल का एप्रोच मार्ग तेजी से कटने लगा है। इसकी जानकारी के बाद बाढ़ विभाग ने वहां पर बोल्डर आदि डालकर कटान रोकने की कवायद शुरू कर दी है। हालात को देखते हुए नाव की संख्या बढ़ाकर 151 कर दी गई है। इस बीच 72वें दिन बुधवार को भी 2,78,284 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर अभी बढ़ने की संभावना बनी हुई है। मुख्य मापक स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा निशान 71.68 मीटर है। मंगलवार को यहां 72.81 मीटर, तो बुधवार को एक सेमी घटकर 72.80 मीटर रिकार्ड किया गया। दूसरी ओर सितंबर महीने के अंत तक जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिख रहा है।