Wednesday, September 11, 2024

भूत पिशाच को लेकर हुई मारपीट आधा दर्जन पर दर्ज हुआ मुकदमा।

भूत पिशाच को लेकर हुई मारपीट आधा दर्जन पर दर्ज हुआ मुकदमा।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी महिला ने भूत पिशाच को लेकर पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप आधा दर्जन पर दर्ज हुआ मुकदमा।जीयनपुर कोतवाली पर निर्मला पत्नी कन्हैया यादव निवासी मधुआपार ने अपने जेठ मुसाफिर पुत्र भुलई,संदीप व प्रदीप पुत्रगण मुसाफिर,पूजा पत्नी प्रदीप,रेखा पुत्री मुसाफिर पर भूत पिशाच को लेकर घर के अंदर दौड़ाकर मारपीट करने और पुत्री और बहू को शौच के लिए बाहर नहीं निकलने देने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने आरोपित आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment